Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्रा के आरोप पर जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकृष्ण विद्यालय का डायरेक्टर हिरासत में, SDPO कर रहीं मामले की जांच ! इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने क्या कहा उन्हीं के मुख जानिए छात्रा के आरोप पर जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकृष्ण विद्यालय का डायरेक्टर हिरासत में, SDPO कर रहीं मामले की जांच ! इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने क्या कहा उन्हीं के मुख जानिए
Reaction Bihar News
छात्रा के आरोप पर जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकृष्ण विद्यालय का डायरेक्टर हिरासत में, SDPO कर रहीं मामले की जांच ! इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने क्या कहा उन्हीं के मुख जानिए छात्रा के आरोप पर जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकृष्ण विद्यालय का डायरेक्टर हिरासत में, SDPO कर रहीं मामले की जांच ! इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने क्या कहा उन्हीं के मुख जानिए
More news from बिहार and nearby areas
- छात्रा के आरोप पर जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकृष्ण विद्यालय का डायरेक्टर हिरासत में, SDPO कर रहीं मामले की जांच ! इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने क्या कहा उन्हीं के मुख जानिए छात्रा के आरोप पर जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकृष्ण विद्यालय का डायरेक्टर हिरासत में, SDPO कर रहीं मामले की जांच ! इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने क्या कहा उन्हीं के मुख जानिए1
- लखीसराय। किऊल आरपीएफ ने चोरी के बैग हुआ मोबाइल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार लखीसराय। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत किऊल आरपीएफ ने हथिदह स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर निवासी अमित उर्फ मनीष कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 73 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2.73 लाख रुपये बताई गई है।1
- बाढ़ विस्थापितों के लिए पहली बार बना टेंट सिटी, डीएम ने किया निरीक्षण मुंगेर। जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच विस्थापित परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर समाहरणालय के सामने स्थित के.सी. सुरेंद्र बाबू पार्क में पहली बार बाढ़ विस्थापितों के लिए टेंट सिटी राहत शिविर बनाया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी ने स्वयं राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विस्थापित परिवारों के बीच सूखा राशन तथा बच्चों के बीच बिस्किट सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध आवासन, भोजन, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। मौके पर एडीएम आपदा संजय कुमार सिन्हा, प्रभारी आपदा पदाधिकारी कमल किशोर, सदर एसडीओ कुमार अभिषेक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जाफरनगर, कुतलुपुर सहित विभिन्न दियारा क्षेत्रों से विस्थापित होकर आने वाले लोगों के लिए बनाए गए शिविर में आवासन, भोजन और स्वास्थ्य समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के बाद दियारा क्षेत्रों के लोग समाहरणालय के सामने खुले स्थानों में प्लास्टिक और अस्थायी तंबुओं में रहने को मजबूर होते थे। बारिश और धूप के कारण उन्हें काफी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए इस वर्ष पहली बार व्यवस्थित टेंट सिटी राहत शिविर बनाया गया है। शिविर में निबंधन काउंटर, राहत सामग्री वितरण केंद्र, चिकित्सा शिविर, महिला एवं पुरुषों के लिए 50 बेड का विश्राम स्थल तथा आईसीडीएस एवं आंगनबाड़ी की व्यवस्था की गई है। बच्चों की देखभाल के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सामुदायिक रसोई के माध्यम से विस्थापित परिवारों को दो वक्त गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए। शिविर में मिल रही सुविधाओं पर विस्थापित ग्रामीणों ने संतोष जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। अगर चाहें तो इसे �150, 200 या 250 शब्दों की अखबार शैली में भी कर सकता हूं।1
- बिहार पिछड़ा क्यों रह गया? यूपी की 10 साल की तरक्की का खौफनाक सच! 🔥1
- 101 किलो के महालड्डू के साथ बप्पा का भव्य स्वागत ,तिसरी में 4 घोड़ों के रथ पर सपरिवार पहुंचे समाजसेवी राजू शर्मा, 11 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा व डिजनीलैंड मेला बने आकर्षण 101 किलो के महालड्डू के साथ बप्पा का भव्य स्वागत ,तिसरी में 4 घोड़ों के रथ पर सपरिवार पहुंचे समाजसेवी राजू शर्मा, 11 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा व डिजनीलैंड मेला बने आकर्षण तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में नवयुवक समिति के तत्वावधान में आठ दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस वर्ष गांधी मैदान में भगवान गणेश की 11 फीट ऊंची आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। पूजा समिति के सदस्य राहुल यादव ने बताया कि वर्ष 2020 से लगातार यहां भव्य प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भक्ति और भव्यता का अद्भुत नज़ारा तब देखने को मिला, जब समाजसेवी राजू शर्मा अपने परिजनों संग गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच 4 घोड़ों से सजे आकर्षक रथ पर सवार होकर पूजा स्थल पहुंचे। रथ पर 101 किलो का विशाल महालड्डू रखा हुआ था। पूजा पंडाल पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने सपरिवार पूरे विधि विधान से बप्पा को 101 किलो का महालड्डू अर्पित किया। महोत्सव के साथ साथ यहाँ डिजनीलैंड मेले की भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति ने बताया कि आठवें दिन शाम 7 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के उदय यादव, गुल्लू कुमार, जानू सिंह, यशवंत सिंह, राहुल सिंह, आर्यन सिन्हा, नितेश यादव, गोलू यादव, सुरेंद्र पंडित, मुकेश प्रजापति, रंजन यादव, प्रवीण सिंह, कुंदन सिंह, सोनू पाठक, मोनू पाठक, नितेश सिन्हा, पप्पू यादव, आकाश साह, सत्यम उपाध्याय, अजय यादव और प्रशांत गुप्ता समेत दर्जनों सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।4
- चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व। चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।1
- begusari.एलजेपीआर एससी-एसटी प्रकोष्ठ, बेगूसराय जिला कार्यालय, पावर हाउस चौक में संगठन विस्तार के क्रम में महत्वपूर्ण मनोनयन एवं नियुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया begusari.एलजेपीआर एससी-एसटी प्रकोष्ठ, बेगूसराय जिला कार्यालय, पावर हाउस चौक में संगठन विस्तार के क्रम में महत्वपूर्ण मनोनयन एवं नियुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रिय साथी श्री संजय पासवान जी को एससी-एसटी प्रकोष्ठ के नगर महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं बेगूसराय प्रखंड के मीडिया प्रभारी के रूप में श्री रितिक कुमार पासवान जी को नियुक्त किया गया। हमें पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि दोनों ही प्रिय साथी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दोनों प्रिय साथियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। इस अवसर पर एससी-एसटी जिला अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार पिंटू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़े भाई श्री सुजीत पासवान जी, बेगूसराय सदर प्रखंड अध्यक्ष श्री रविशंकर कुमार दास जी, बेगूसराय नगर अध्यक्ष श्री मोहन पासवान जी, बरौली प्रखंड अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार रजक जी, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्री परदेसी पासवान जी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जिंदाबाद। चिराग पासवान जिंदाबाद।4
- तहखाने से बरामद 269 लीटर विदेशी शराब विनष्टीकरण के लिए भेजी गई मुंगेर जिलाधिकारी के निर्देश पर तारापुर थाना कांड संख्या 124/26 में जब्त 269 लीटर विदेशी शराब को विनष्टीकरण के लिए सोमवार को मुंगेर भेजा गया। जानकारी के अनुसार 26 जून 2026 को ताजिया जुलूस मिलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात तारापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिंद्रा एक्सयूवी-500 की जांच की। वाहन के तहखाने में छिपाकर रखी विभिन्न कंपनियों की 269 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। मामले में दरोगा अनिल सिंह के लिखित आवेदन पर तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने वाहन चालक बीएमपी कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एक अन्य अभियुक्त फरार है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि अनुसंधानकर्ता द्वारा बरामद शराब की पटना उत्पाद निरीक्षक से जांच कराई गई थी, जिसमें शराब में अल्कोहल की मात्रा पाए जाने की पुष्टि हुई। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1