logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में पंचगौरव योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचगौरव योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों, वित्तीय प्रावधानों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लंबित कार्यों एवं सीसीसी से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए टाइड फंड के तहत प्रस्तावित बजट और विकास कार्यों सहित अनटाइड फंड के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में गाजर की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार करने तथा गाजर उत्पादकों का एफपीओ गठित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, खेलों के विकास को लेकर कुश्ती खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण तथा खिलाड़ियों को आवश्यक स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए अनटाइड फंड के माध्यम से किए गए कार्यों की एक कॉफी टेबल बुक तैयार करने पर भी चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने जिले में किए गए नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रभावी रूप से दस्तावेजीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचगौरव योजना के अंतर्गत उपलब्ध फंड की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा गया। इस बैठक में एसीईओ गोपाल लाल मीणा, जिला उद्योग अधिकारी भँवर लाल, उपनिदेशक उद्यानिकी लीला राम जाट, उपनिदेशक सांख्यिकी प्रवीण चौहान, एसीबीईओ पूरण कसाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Kotputli-Behror
Kotputli-Behror
कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में पंचगौरव योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचगौरव योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों, वित्तीय प्रावधानों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लंबित कार्यों एवं सीसीसी से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए टाइड फंड के तहत प्रस्तावित बजट और विकास कार्यों सहित अनटाइड फंड के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में गाजर की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार करने तथा गाजर उत्पादकों का एफपीओ गठित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, खेलों के विकास को लेकर कुश्ती खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण तथा खिलाड़ियों को आवश्यक स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए अनटाइड फंड के माध्यम से किए गए कार्यों की एक कॉफी टेबल बुक तैयार करने पर भी चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने जिले में किए गए नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रभावी रूप से दस्तावेजीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचगौरव योजना के अंतर्गत उपलब्ध फंड की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा गया। इस बैठक में एसीईओ गोपाल लाल मीणा, जिला उद्योग अधिकारी भँवर लाल, उपनिदेशक उद्यानिकी लीला राम जाट, उपनिदेशक सांख्यिकी प्रवीण चौहान, एसीबीईओ पूरण कसाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलेक्ट्रेट सभागार स्थित जिला महिला सभागार में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और वन स्टॉप सेंटर के प्रभावी संचालन की समीक्षा करना था। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों तथा विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को समयबद्ध, संवेदनशील और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, परामर्श, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक संरक्षण प्रदान करने की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कलेक्टर ने महिला सुरक्षा से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और जरूरतमंद महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान महिला अधिकारिता सहायक निदेशक जुगल किशोर निठारवाल ने महिला अत्याचार से संबंधित मामलों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और पीड़ितों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, नगर परिषद, पंचायती राज और विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलेक्ट्रेट सभागार स्थित जिला महिला सभागार में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और वन स्टॉप सेंटर के प्रभावी संचालन की समीक्षा करना था। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों तथा विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को समयबद्ध, संवेदनशील और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, परामर्श, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक संरक्षण प्रदान करने की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कलेक्टर ने महिला सुरक्षा से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और जरूरतमंद महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान महिला अधिकारिता सहायक निदेशक जुगल किशोर निठारवाल ने महिला अत्याचार से संबंधित मामलों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और पीड़ितों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, नगर परिषद, पंचायती राज और विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पांवटा स्थित कुजोता-अजीतपुरा कलां संघर्ष समिति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली जाकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाक़ात की। समिति के सदस्यों ने उन्हें अवगत कराया कि 2 जून को नेशनल लाइम स्टोन कम्पनी और ग्रामीणों के बीच जो समझौता हुआ था, वही बरकरार रहना चाहिए। इस पर हनुमान बेनीवाल ने दूरभाष के माध्यम से कोटपूतली बहरोड़ की कलेक्टर और एडिशनल SP नाज़िम अली खान से बात की। बेनीवाल ने अधिकारियों से कहा कि उनके और उनकी टीम के साथ हुए समझौते में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं होना चाहिए और A ब्लॉक पूरी तरह निरस्त व बंद रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को मदद का आश्वासन देते हुए चेतावनी दी कि यदि बंद किए गए A ब्लॉक को फिर से चलाने की कोशिश की गई, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ग्रामीणों के लिए फिर से पुरज़ोर तरीक़े से आंदोलन करेगी। दिल्ली में हुई इस वार्ता के दौरान संघर्ष समिति के सचिव महेन्द्र मीणा, शीशराम होलदार, भागीरथ मीणा, जगदीश मीणा और अशोक समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पांवटा स्थित कुजोता-अजीतपुरा कलां संघर्ष समिति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली जाकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाक़ात की। समिति के सदस्यों ने उन्हें अवगत कराया कि 2 जून को नेशनल लाइम स्टोन कम्पनी और ग्रामीणों के बीच जो समझौता हुआ था, वही बरकरार रहना चाहिए।

इस पर हनुमान बेनीवाल ने दूरभाष के माध्यम से कोटपूतली बहरोड़ की कलेक्टर और एडिशनल SP नाज़िम अली खान से बात की। बेनीवाल ने अधिकारियों से कहा कि उनके और उनकी टीम के साथ हुए समझौते में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं होना चाहिए और A ब्लॉक पूरी तरह निरस्त व बंद रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को मदद का आश्वासन देते हुए चेतावनी दी कि यदि बंद किए गए A ब्लॉक को फिर से चलाने की कोशिश की गई, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ग्रामीणों के लिए फिर से पुरज़ोर तरीक़े से आंदोलन करेगी।

दिल्ली में हुई इस वार्ता के दौरान संघर्ष समिति के सचिव महेन्द्र मीणा, शीशराम होलदार, भागीरथ मीणा, जगदीश मीणा और अशोक समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    3 hrs ago
  • जय श्री श्याम! बाबा श्याम के दर्शन कर सभी लोग धन्य हो जाएं।
    1
    जय श्री श्याम! बाबा श्याम के दर्शन कर सभी लोग धन्य हो जाएं।
    user_Suresh Singh
    Suresh Singh
    Grain Shop बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ की बानसूर और हरसौरा थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रोला चोरी कर उन्हें काटकर पुर्जे बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 करोड़ रुपये की कीमत का चोरी का सामान, वाहन और अत्याधुनिक कटिंग उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य विजय गुर्जर के खेत में बने घर के पास से एक ट्रोला का चेसिस व केबिन, एक अन्य ट्रोला का फ्रेम, महिंद्रा की दो पिकअप, एक बोलेरो, एक एसीई हाइड्रा (क्रेन), तीन मोटरसाइकिलें, गैस कटर सेट, ऑक्सीजन व एलपीजी सिलेंडर, कटाई के उपकरण तथा कई वाहनों के पुर्जे जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही, मुख्य सरगना आरिफ मेव की मोटरसाइकिल से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद ट्रोलों में से एक गुरुग्राम (हरियाणा) और दूसरा सवाई माधोपुर (राजस्थान) से चोरी किया गया था। पुलिस अब अन्य बरामद पुर्जों की पहचान करने में जुटी है। यह बड़ी कार्रवाई जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। इस विशेष टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने किया, जबकि सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान, वृत्ताधिकारी मनीषा मीणा और उमेश कुमार निठारवाल द्वारा किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत, विक्रम कुमार, विजय गुर्जर (वांछित), प्रकाशचंद, सुनील कुमार, मोनू वर्मा और राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के पूरे नेटवर्क के बारे में आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
    6
    कोटपूतली-बहरोड़ की बानसूर और हरसौरा थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रोला चोरी कर उन्हें काटकर पुर्जे बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 करोड़ रुपये की कीमत का चोरी का सामान, वाहन और अत्याधुनिक कटिंग उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य विजय गुर्जर के खेत में बने घर के पास से एक ट्रोला का चेसिस व केबिन, एक अन्य ट्रोला का फ्रेम, महिंद्रा की दो पिकअप, एक बोलेरो, एक एसीई हाइड्रा (क्रेन), तीन मोटरसाइकिलें, गैस कटर सेट, ऑक्सीजन व एलपीजी सिलेंडर, कटाई के उपकरण तथा कई वाहनों के पुर्जे जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही, मुख्य सरगना आरिफ मेव की मोटरसाइकिल से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद ट्रोलों में से एक गुरुग्राम (हरियाणा) और दूसरा सवाई माधोपुर (राजस्थान) से चोरी किया गया था। पुलिस अब अन्य बरामद पुर्जों की पहचान करने में जुटी है।

यह बड़ी कार्रवाई जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। इस विशेष टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने किया, जबकि सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान, वृत्ताधिकारी मनीषा मीणा और उमेश कुमार निठारवाल द्वारा किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत, विक्रम कुमार, विजय गुर्जर (वांछित), प्रकाशचंद, सुनील कुमार, मोनू वर्मा और राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के पूरे नेटवर्क के बारे में आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जयपुर के विराटनगर क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेद औषधालय किशनपुरा में पिछले कई वर्षों से भारी अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। औषधालय परिसर और उसके आसपास पिछले कई सालों से गंदा पानी जमा है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके अलावा, अस्पताल के गोदाम की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। बारिश के मौसम में गोदाम की छत से पानी टपकता है, जिससे वहां रखी बेशकीमती सरकारी दवाइयों और रिकॉर्ड के खराब होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है। औषधालय में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका भारद्वाज ने बताया कि औषधालय में लंबे समय से कंपाउंडर (नर्स) और सफाई कर्मचारी के पद खाली पड़े हैं। स्टाफ न होने के कारण उन्हें मरीजों को देखने के साथ-साथ कंपाउंडिंग, दवा वितरण, साफ-सफाई और कागजी कार्रवाई तक का सारा काम खुद अकेले ही संभालना पड़ रहा है, जिससे उन पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि औषधालय के बाहर से गंदे पानी की तुरंत निकासी करवाई जाए, टपकती छत की मरम्मत हो और रिक्त पदों पर जल्द से जल्द स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि मरीजों को सुचारू रूप से इलाज मिल सके।
    1
    जयपुर के विराटनगर क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेद औषधालय किशनपुरा में पिछले कई वर्षों से भारी अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। औषधालय परिसर और उसके आसपास पिछले कई सालों से गंदा पानी जमा है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके अलावा, अस्पताल के गोदाम की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। बारिश के मौसम में गोदाम की छत से पानी टपकता है, जिससे वहां रखी बेशकीमती सरकारी दवाइयों और रिकॉर्ड के खराब होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।

औषधालय में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका भारद्वाज ने बताया कि औषधालय में लंबे समय से कंपाउंडर (नर्स) और सफाई कर्मचारी के पद खाली पड़े हैं। स्टाफ न होने के कारण उन्हें मरीजों को देखने के साथ-साथ कंपाउंडिंग, दवा वितरण, साफ-सफाई और कागजी कार्रवाई तक का सारा काम खुद अकेले ही संभालना पड़ रहा है, जिससे उन पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि औषधालय के बाहर से गंदे पानी की तुरंत निकासी करवाई जाए, टपकती छत की मरम्मत हो और रिक्त पदों पर जल्द से जल्द स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि मरीजों को सुचारू रूप से इलाज मिल सके।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    6 hrs ago
  • अलवर जिले के नीमराना ब्लॉक के प्रताप सिंह पुरा गाँव में आज सुबह 10 बजे झमाझम बारिश हुई है। क्षेत्र में लगातार बारिश की झड़ी लगी हुई है और झमाझम बारिश का दौर जारी है। यह बारिश बाजरा, ग्वार और मूंग की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है, जिससे नीमराना ब्लॉक के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
    1
    अलवर जिले के नीमराना ब्लॉक के प्रताप सिंह पुरा गाँव में आज सुबह 10 बजे झमाझम बारिश हुई है। क्षेत्र में लगातार बारिश की झड़ी लगी हुई है और झमाझम बारिश का दौर जारी है। यह बारिश बाजरा, ग्वार और मूंग की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है, जिससे नीमराना ब्लॉक के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
    user_Veer Singh Yadav
    Veer Singh Yadav
    Agricultural Scientist नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में पंचगौरव योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचगौरव योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों, वित्तीय प्रावधानों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लंबित कार्यों एवं सीसीसी से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए टाइड फंड के तहत प्रस्तावित बजट और विकास कार्यों सहित अनटाइड फंड के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में गाजर की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार करने तथा गाजर उत्पादकों का एफपीओ गठित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, खेलों के विकास को लेकर कुश्ती खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण तथा खिलाड़ियों को आवश्यक स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए अनटाइड फंड के माध्यम से किए गए कार्यों की एक कॉफी टेबल बुक तैयार करने पर भी चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने जिले में किए गए नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रभावी रूप से दस्तावेजीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचगौरव योजना के अंतर्गत उपलब्ध फंड की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा गया। इस बैठक में एसीईओ गोपाल लाल मीणा, जिला उद्योग अधिकारी भँवर लाल, उपनिदेशक उद्यानिकी लीला राम जाट, उपनिदेशक सांख्यिकी प्रवीण चौहान, एसीबीईओ पूरण कसाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में पंचगौरव योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचगौरव योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों, वित्तीय प्रावधानों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लंबित कार्यों एवं सीसीसी से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए टाइड फंड के तहत प्रस्तावित बजट और विकास कार्यों सहित अनटाइड फंड के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में गाजर की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार करने तथा गाजर उत्पादकों का एफपीओ गठित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, खेलों के विकास को लेकर कुश्ती खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण तथा खिलाड़ियों को आवश्यक स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए अनटाइड फंड के माध्यम से किए गए कार्यों की एक कॉफी टेबल बुक तैयार करने पर भी चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने जिले में किए गए नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रभावी रूप से दस्तावेजीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचगौरव योजना के अंतर्गत उपलब्ध फंड की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा गया। इस बैठक में एसीईओ गोपाल लाल मीणा, जिला उद्योग अधिकारी भँवर लाल, उपनिदेशक उद्यानिकी लीला राम जाट, उपनिदेशक सांख्यिकी प्रवीण चौहान, एसीबीईओ पूरण कसाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जयपुर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी सहित कई कांग्रेस विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांतिपूर्वक अपनी बात रख रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई इस गिरफ्तारी की कार्रवाई को बेहद निंदनीय बताया गया है।
    1
    जयपुर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी सहित कई कांग्रेस विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांतिपूर्वक अपनी बात रख रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई इस गिरफ्तारी की कार्रवाई को बेहद निंदनीय बताया गया है।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.