संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार.. 1704 नग नशीला कैप्सूल एवं 100 नग नशीला इंजेक्शन जब्त सरगुजा। नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 17/4/2026 को रात्रि 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा में दो आरोपियों गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति के कब्जे से 1704 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी गौतम बनवासी तथा जगजीवन प्रजापति दोनों महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा के ही रहने वाले हैं। उक्त दोनों आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि उक्त नशीली गोलियों को उन्होंने बेलखरिखा थाना दरिमा जिला सरगुजा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदा था। उन्होंने यह भी बताया कि भोलूखान अंबिकापुर में बस स्टैंड में स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीला इंजेक्शन कैप्सुल टेबलेट का सप्लाई कर रहा है।। उक्त दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि भोलू खान सीतापुर थाने के एक मर्डर केस में फरार चल रहा है। उक्त दोनों आरोपियों की सूचना को सरगुजा आईजी दीपक झा से साझा कर भोलू खान का मोबाइल नंबर आईजी को उपलब्ध कराया। जिसके बाद आईजी की मदद से भोलू खान का मोबाइल नंबर का लोकेशन अंबिकापुर मे ही श्यामलाज में दिखाया तो तत्काल श्याम लॉज में आज दिनांक 18-04-26 को सुबह दबिश देकर शेख अयातुल्लाह उर्फ भोलू खान को पकड़ा गया। भोलू खान के कब्जे से 50 नग REXOGESIC INJECTION तथा 50 नग AVIL INJECTION भी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी 22सी एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि भोलू खान की तलाश हम लोगों को बहुत दिनों से थी यह सरगुजा के कई क्षेत्रों में नशीला इंजेक्शन, टैबलेट, कफ सीरप सभी चीजों की सप्लाई करता आ रहा था। यह मोबाइल नंबर बदल देता था इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था। कल सटीक सूचना मिली जिसके बाद भोलूखान को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। भोलू खान ने खुद भी स्वीकार किया कि वह एक मर्डर केस में फरार चल रहा है। उक्त कार्यवाही सरगुजा आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। इस कार्रवाई में साइबर टीम के अमित निकुंज, मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारूराम, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार.. 1704 नग नशीला कैप्सूल एवं 100 नग नशीला इंजेक्शन जब्त सरगुजा। नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 17/4/2026 को रात्रि 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा में दो आरोपियों गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति के कब्जे से 1704 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी गौतम बनवासी तथा जगजीवन प्रजापति दोनों महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा के ही रहने वाले हैं। उक्त दोनों आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम
में बताया कि उक्त नशीली गोलियों को उन्होंने बेलखरिखा थाना दरिमा जिला सरगुजा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदा था। उन्होंने यह भी बताया कि भोलूखान अंबिकापुर में बस स्टैंड में स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीला इंजेक्शन कैप्सुल टेबलेट का सप्लाई कर रहा है।। उक्त दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि भोलू खान सीतापुर थाने के एक मर्डर केस में फरार चल रहा है। उक्त दोनों आरोपियों की सूचना को सरगुजा आईजी दीपक झा से साझा कर भोलू खान का मोबाइल नंबर आईजी को उपलब्ध कराया। जिसके बाद आईजी की मदद से भोलू खान का मोबाइल नंबर
का लोकेशन अंबिकापुर मे ही श्यामलाज में दिखाया तो तत्काल श्याम लॉज में आज दिनांक 18-04-26 को सुबह दबिश देकर शेख अयातुल्लाह उर्फ भोलू खान को पकड़ा गया। भोलू खान के कब्जे से 50 नग REXOGESIC INJECTION तथा 50 नग AVIL INJECTION भी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी 22सी एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि भोलू खान की तलाश हम लोगों को बहुत दिनों से थी यह सरगुजा के कई क्षेत्रों में नशीला इंजेक्शन, टैबलेट, कफ सीरप
सभी चीजों की सप्लाई करता आ रहा था। यह मोबाइल नंबर बदल देता था इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था। कल सटीक सूचना मिली जिसके बाद भोलूखान को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। भोलू खान ने खुद भी स्वीकार किया कि वह एक मर्डर केस में फरार चल रहा है। उक्त कार्यवाही सरगुजा आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। इस कार्रवाई में साइबर टीम के अमित निकुंज, मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारूराम, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर से देवभोग मार्ग पर ओवर सीट एवं परमिट नियम का उल्लंघन करने वाले बसों पर की गई कार्यवाही। 🚨 यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़, शिकायत करने पर की जाएगी उचित कार्यवाही। गरियाबंद, यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु आज गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान अधिनियम (MV Act) और परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 04 यात्री बसों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री परिवहन किए जा रहे थे, जो कि यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। बसें अपनी अधिकृत रूट और समय-सारणी के विपरीत संचालित पाई गईं, जो परमिट शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी करने वाली 06 बसों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत 22,100 रूपये का चालानीय कार्यवाही किया गया। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस संचालन करने वालों को बख्शा नही जाएगा। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालक मनमाने ढंग से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यवाही की गई है।“ गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल शिकायत करने पर कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।1
- बालोद में सदर बाजार अतिक्रमण पर तीखा विवाद! नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी बोलीं – “जो कार्रवाई हो रही है, वो जिला प्रशासन के निर्देश पर”; प्रदर्शनकारियों ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम, नहीं तो जिला बंद की चेतावनी बालोद जिले में सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के मुद्दे पर अब तनाव बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि जो भी कार्रवाई हो रही है, वह पूरी तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यावहारिक रूप से जो संभव है, वही किया जा रहा है और इसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं हैं। इस बयान के बाद स्थानीय नेताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया। क्रांति सेना के प्रदेश सचिव शशि भूषण चंद्राकर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा निषाद, उपाध्यक्ष दानी साहू सहित कई अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सख्त अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर सदर बाजार को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। अगर तय समयसीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सरकारी जमीन पर कब्जा करने और पूरे बालोद जिले में बंद का आह्वान करने जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सीएमओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी समझाइश बेअसर रही। प्रदर्शनकारियों ने अपना रुख नहीं बदला और अल्टीमेटम देकर प्रदर्शन समाप्त किया। फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है, लेकिन अल्टीमेटम और चेतावनी को देखते हुए आने वाले दिनों में यह विवाद और उग्र रूप ले सकता है। अब सभी की नजरें जिला प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि वह अगले एक हफ्ते में सदर बाजार के अतिक्रमण को हटाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है। दोस्तों, विकास और सुव्यवस्था दोनों जरूरी हैं, लेकिन किसी भी मुद्दे पर आंदोलन से पहले संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। नगर पालिका और जिला प्रशासन से अपील है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से करें, ताकि आम व्यापारियों और दुकानदारों को अनावश्यक परेशानी न हो। वहीं प्रदर्शनकारियों से भी निवेदन है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन को समय दें, ताकि बिना किसी विवाद के सदर बाजार को व्यवस्थित किया जा सके। शांति और समाधान ही सबसे अच्छा रास्ता है। द छत्तीसगढ़ – सच्ची खबर, सही समय पर। अगली खबर तक, सतर्क रहिए, शांत रहिए।1
- जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण कोंडागांव :- जिले के जनपद पंचायत बड़े राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दली में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई। हितग्राहियों ने योजना से लाभान्वित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। ग्राम पंचायत छिन्दली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर जिले में प्रथम ग्राम पंचायत बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन एवं सतत निर्देशन में संभव हो सकी। शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।2
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो बदलाव की नई कहानी लिख रही है। आज़ादी के 78 साल बाद पहली बार अबूझमाड़ के अंतिम छोर पर बसे गांव आलबेड़ा में प्रशासन की दस्तक हुई है। नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों, नालों और पगडंडियों को पार कर बाइक से गांव तक का सफर तय किया। कभी नक्सलियों की समानांतर सरकार का गढ़ रहा यह इलाका अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ने को बेताब है।1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- Post by "HASTE RAHO"1
- मध्य प्रदेश के सतना में एक अस्पताल में एक बच्चे का पथरी का ऑपरेशन करने के नाम पर डॉक्टर साहब ने उस बच्चे की दोनों किडनी निकाल ली देखिये अब ये सब खुले आम हो रहा हैं डॉक्टर को बस पैसा चाहिए भले उसके लिए एक घर मे अंधेरा हो जाए... अब आम इंसान कहा किसके पास जाएगा डॉक्टर को हम भगवान का दर्जा देते हैं और ये हम इंसानो को रास्ते के मवेशी समझ ते हैं.....1
- ❤️🫵🫂1
- वाल फोर्ट, विनायक सिटी के बगल से चंगोराभाठा जाने वाली बाईपास में लाईट न होने से आने जाने वाले को परेशानी हो रही है। संबंधित अधिकारी ध्यान दें।1