जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण कोंडागांव :- जिले के जनपद पंचायत बड़े राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दली में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई। हितग्राहियों ने योजना से लाभान्वित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। ग्राम पंचायत छिन्दली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर जिले में प्रथम ग्राम पंचायत बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन एवं सतत निर्देशन में संभव हो सकी। शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण कोंडागांव :- जिले के जनपद पंचायत बड़े राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दली में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई।
हितग्राहियों ने योजना से लाभान्वित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। ग्राम पंचायत छिन्दली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर जिले में प्रथम ग्राम पंचायत बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन एवं सतत निर्देशन में संभव हो सकी। शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- फरसगांव में सीएमओ सहित नगर पंचायत कर्मचारियों ने किया स्वगणना कार्य प्रारंभ _जनगणना 2027 के तहत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा स्वगणना अभियान कोंडागांव :- भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना का कार्य 16 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में फरसगांव नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मयंक बसंतवानी ने स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण की तथा नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों का भी स्वगणना कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर मयंक बसंतवानी ने नगर पंचायत फरसगांव के नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नागरिक पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना स्वगणना फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास, योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के बेहतर वितरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सही और सटीक जानकारी प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाए। सीएमओ मयंक बसंतवानी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि स्वगणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। इस दौरान नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करें। नगर पंचायत प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूकता दिखाते हुए समय पर स्वगणना पूर्ण करें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।4
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो बदलाव की नई कहानी लिख रही है। आज़ादी के 78 साल बाद पहली बार अबूझमाड़ के अंतिम छोर पर बसे गांव आलबेड़ा में प्रशासन की दस्तक हुई है। नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों, नालों और पगडंडियों को पार कर बाइक से गांव तक का सफर तय किया। कभी नक्सलियों की समानांतर सरकार का गढ़ रहा यह इलाका अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ने को बेताब है।1
- *✰बाबा मस्तनाथ vs संत गरीबदास जी महाराज✰* कौन हैं शक्तिशाली? अवश्य देखिए स्पेशल *AI वीडियो* 18 अप्रैल 2026 शनिवार दोपहर 12:00 बजे सिर्फ *Sant Rampal Ji Maharaj* Youtube Channel पर1
- *BREAKING NEWS* *🔺 जगदलपुर की खबर* *🟥 जगदलपुर शहर के लालबाग इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी* *🛑लालबाग इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो एक रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के पुत्र थे और BPCL में कार्यरत थे।* *🛑मिली जानकारी के अनुसार, अतुल शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके परिजन रायपुर में निवास करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।* *🛑पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घर अंदर से बंद पाया गया और मृतक की कलाई की नस कटी हुई थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मृत्यु होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।*1
- जगदलपुर में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के तहत बस्तर जिले की 86 सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। करीब 235 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए समय पर और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने पर जोर दिया।2
- Post by Ashish parihar Parihar1
- जनगणना 2027 स्व-गणना प्रक्रिया शुरू कलेक्टर श्री कटारा ने स्वयं भरा जनगणना पत्रक नागरिकों से कलेक्टर ने किया सहयोग की अपील स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक बलरामपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने स्वगणना के माध्यम से स्वयं जनगणना में रजिस्टर किया है। कलेक्टर श्री कटारा ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे, तब संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।2
- जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण कोंडागांव :- जिले के जनपद पंचायत बड़े राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दली में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई। हितग्राहियों ने योजना से लाभान्वित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। ग्राम पंचायत छिन्दली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर जिले में प्रथम ग्राम पंचायत बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन एवं सतत निर्देशन में संभव हो सकी। शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।2