धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बलिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी क्षेत्रों से उपस्थित जन समुदाय के गरिमापूर्ण उपस्थिति में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती की गई कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण किया गया। सभी को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश त्रिपाठी रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू, शैलेश दुबे, रजनीश पाण्डेय, दीपक तिवारी, राकेश मिश्र आदि ने अतिथियों को फरसा भेंट किया। विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किया। अध्यक्षता जनार्दन राय व संचालन सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने किया। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमन्त पांडे, भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल सच्चिदानंद तिवारी संतोष चौबे गिरीश गांधी आदि मौजूद रहे । समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सबके प्रति आभार जताया !
धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बलिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी क्षेत्रों से उपस्थित जन समुदाय के गरिमापूर्ण उपस्थिति में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती की गई कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण किया गया। सभी को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व
मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश त्रिपाठी रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू, शैलेश दुबे, रजनीश पाण्डेय, दीपक तिवारी, राकेश मिश्र आदि ने अतिथियों को फरसा भेंट किया। विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किया। अध्यक्षता जनार्दन राय व संचालन सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने किया। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमन्त पांडे, भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल सच्चिदानंद तिवारी संतोष चौबे गिरीश गांधी आदि मौजूद रहे । समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सबके प्रति आभार जताया !
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।1
- बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh1
- नागरा चौक के पास स्थित स्मार्ट मॉल क्षेत्र में इन दोनों कपड़ों की दुकानों की रौनक बढ़ गई है यहा महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए आधुनिक और पारंपरिक परिधानों की व्यापक रेंज उपलब्ध है जिससे यह इलाका स्थानीय ग्राहकों के लिए एक प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है...1
- सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.1
- बलिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुरेमनपुर पिपरपाती निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्यंत भव्य एवं अनुशासित आयोजन कर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर वे भृगु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने रवि किशन तथा सहकारिता राज्य मंत्री वाल्मीकि तिवारी से भेंट कर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में चौबे ने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, स्वच्छता और नैतिकता को बढ़ावा देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र तिवारी व दातादत्त तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जो उनके नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।1
- हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।1
- फतेहपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक...! कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बाइक सवार दो युवक छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।1