Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में प्रचंड गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; 7 जिलों में बारिश की संभावना बिहार में प्रचंड गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; 7 जिलों में बारिश की संभावना
Niraj Raj
बिहार में प्रचंड गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; 7 जिलों में बारिश की संभावना बिहार में प्रचंड गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; 7 जिलों में बारिश की संभावना
More news from बिहार and nearby areas
- प्रशांत किशोर के अलावा बिहार की जनता के बीच कोई दिख रहा है तो हमें बताइए!1
- पश्चिम चंपारण में शराबबंदी कानून को चुनौती देने के लिए तस्कर अब नए-नए और हैरान करने वाले तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला नौतन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने घोड़े के जरिए विदेशी शराब की तस्करी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की एक बार फिर पोल खोल दी है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश सीमा की ओर से एक युवक घोड़े पर शराब लादकर बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और पूरे इलाके में निगरानी तेज कर दी गई। सदर टू डीएसपी रजनीश कान प्रियदर्शी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब तस्कर घोड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि इससे पहले भी पुलिस ने तीन घोड़ों को शराब तस्करी में जब्त किया है। बावजूद इसके तस्कर लगातार नए रास्ते और नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में जब पुलिस को पुख्ता सूचना मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए बनहौरा गांव के पास घेराबंदी की गई और देर रात एक संदिग्ध युवक को घोड़े के साथ रोका गया। जांच के दौरान जब घोड़े पर लदे बोरों की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि उनमें विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। कुल 180 मिलीलीटर की 121 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा करीब 21 लीटर बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के बनहौरा गांव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने यह भी बताया कि तस्कर अब ऐसे दुर्गम और संकरे रास्तों का सहारा ले रहे हैं, जहां पुलिस की गाड़ियां आसानी से नहीं पहुंच पातीं। खासकर दियारा क्षेत्र और पगडंडियों का इस्तेमाल कर शराब की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाई जा रही है। लेकिन पुलिस भी अब लगातार ऐसे रास्तों पर नजर बनाए हुए है और तकनीकी व खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस के लिए नई चुनौती जरूर खड़ी की है, लेकिन कार्रवाई से साफ है कि अब तस्करों की हर चाल पर पुलिस की नजर है।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी दी कि मारपीट और चाकूबाजी के पुराने मामले में माधोपुर मलाही टोला निवासी शिव पूजन कुमार (पिता स्व. सत्यनारायण चौधरी) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शराब कांड से जुड़े मामले में रमपुरवा महनवा पंचायत के सेमुआपुर निवासी दो सगे भाई शिव शंकर यादव और रमाशंकर यादव (दोनों पिता बचन यादव) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दोनों आरोपी पहले से दर्ज शराब मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।1
- वैशाख नवमी के शुभ अवसर पर सरिसवा स्थित मां गढ़ी माई के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि सीमा पार नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए भी अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। मान्यता है कि मां गढ़ी माई के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इस विशेष दिन पर दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर मंदिर पहुंचे। यहाँ बलि देने की प्राचीन परंपरा आज भी प्रधान है। जहाँ भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि अर्पित की। वहीं, शांति और भक्ति के प्रतीक के रूप में कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में 'परेवा' (कबूतर) भी छोड़े। मेले का दृश्य भक्तिमय रहा, जहाँ 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था। भारत-नेपाल सीमा के समीप होने के कारण इस मेले में नेपाली श्रद्धालुओं की भी भारी भागीदारी रही। सांस्कृतिक और धार्मिक साझा विरासत को दर्शाते हुए, दोनों देशों के लोगों ने एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली। भक्तों द्वारा कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उन्हें 'अंग वस्त्र' भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, मेले में 'सदा बलबरत' (भंडारा) का भी आयोजन निरंतर चलता रहा, जिससे भक्तों की सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट झलकता रहा। यह मेला क्षेत्र की एकता और गहरी धार्मिक जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।4
- नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अनोखे शराब तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए घोड़े के जरिए की जा रही अवैध ढुलाई को विफल कर दिया। शनिवार तड़के सुबह करीब चार बजे बन्हौरा–मडुवाहा मुख्य मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। जांच के दौरान उसके पास मौजूद घोड़े से कुल 121 पीस (प्रत्येक 180 एमएल) यानी 21.780 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि कुमार, निवासी बन्हौरा गांव, नौतन थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक लाल-उजले रंग का घोड़ा भी जब्त किया है, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब को ग्रामीण इलाकों में पहुंचाने की फिराक में था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।1
- In a surprising incident, local police uncovered an unusual method of illegal liquor smuggling where a horse was being used to transport alcohol. Acting on a tip-off, the police conducted a raid and successfully seized a large quantity of liquor along with the arrest of the accused. This incident highlights the growing creativity in illegal activities and the alertness of the police in stopping such crimes. Strict action is being taken against those involved.1
- पैसा कमाने के लिए पसीना बहाना पड़ता है। तब जाकर सफलता मिलती हैं!1
- शनिवार को दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सगे भाई को पूर्व में शराब कारोबार के मामले में तथा एक चाकूबाजी के मामले में किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 381/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रामशंकर यादव ,शिवशंकर यादव दोनों पिता सेमुआपुर वार्ड नंबर 01 ।इन दोनों भाई सगे भाई को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया।वही मझौलिया थाना कांड संख्या 200/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ।शिवपूजन कुमार पिता स्व.सत्यनारायण चौधरी साकिन माधोपुर मलाही टोला वार्ड नंबर 06 ।इनको चाकूबाजी के मामले में किया गया गिरफ्तार।इन तीनों अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।2
- **योगापट्टी के चौमुखा में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की; 7 नामजद, 4 गिरफ्तार** **बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** **बेतिया:** योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों की धक्का-मुक्की और हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम किसी मामले की जांच के लिए चौमुखा पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी...1