logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया में घोड़ा गिरफ्तार, तस्कर भी धराया, शराब तस्करी का नया जुगाड़ फेल पश्चिम चंपारण में शराबबंदी कानून को चुनौती देने के लिए तस्कर अब नए-नए और हैरान करने वाले तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला नौतन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने घोड़े के जरिए विदेशी शराब की तस्करी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की एक बार फिर पोल खोल दी है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश सीमा की ओर से एक युवक घोड़े पर शराब लादकर बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और पूरे इलाके में निगरानी तेज कर दी गई। सदर टू डीएसपी रजनीश कान प्रियदर्शी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब तस्कर घोड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि इससे पहले भी पुलिस ने तीन घोड़ों को शराब तस्करी में जब्त किया है। बावजूद इसके तस्कर लगातार नए रास्ते और नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में जब पुलिस को पुख्ता सूचना मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए बनहौरा गांव के पास घेराबंदी की गई और देर रात एक संदिग्ध युवक को घोड़े के साथ रोका गया। जांच के दौरान जब घोड़े पर लदे बोरों की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि उनमें विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। कुल 180 मिलीलीटर की 121 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा करीब 21 लीटर बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के बनहौरा गांव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने यह भी बताया कि तस्कर अब ऐसे दुर्गम और संकरे रास्तों का सहारा ले रहे हैं, जहां पुलिस की गाड़ियां आसानी से नहीं पहुंच पातीं। खासकर दियारा क्षेत्र और पगडंडियों का इस्तेमाल कर शराब की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाई जा रही है। लेकिन पुलिस भी अब लगातार ऐसे रास्तों पर नजर बनाए हुए है और तकनीकी व खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस के लिए नई चुनौती जरूर खड़ी की है, लेकिन कार्रवाई से साफ है कि अब तस्करों की हर चाल पर पुलिस की नजर है।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बेतिया में घोड़ा गिरफ्तार, तस्कर भी धराया, शराब तस्करी का नया जुगाड़ फेल पश्चिम चंपारण में शराबबंदी कानून को चुनौती देने के लिए तस्कर अब नए-नए और हैरान करने वाले तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला नौतन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने घोड़े के जरिए विदेशी शराब की तस्करी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की एक बार फिर पोल खोल दी है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश सीमा की ओर से एक युवक घोड़े पर शराब लादकर बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और पूरे इलाके में निगरानी तेज कर दी गई। सदर टू डीएसपी रजनीश कान प्रियदर्शी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब तस्कर घोड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि इससे पहले भी पुलिस ने तीन घोड़ों को शराब तस्करी में जब्त किया है। बावजूद इसके तस्कर लगातार नए रास्ते और नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में जब पुलिस को पुख्ता सूचना मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए बनहौरा गांव के पास घेराबंदी की गई और देर रात एक संदिग्ध युवक को घोड़े के साथ रोका गया। जांच के दौरान जब घोड़े पर लदे बोरों की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि उनमें विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। कुल 180 मिलीलीटर की 121 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा करीब 21 लीटर बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के बनहौरा गांव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने यह भी बताया कि तस्कर अब ऐसे दुर्गम और संकरे रास्तों का सहारा ले रहे हैं, जहां पुलिस की गाड़ियां आसानी से नहीं पहुंच पातीं। खासकर दियारा क्षेत्र और पगडंडियों का इस्तेमाल कर शराब की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाई जा रही है। लेकिन पुलिस भी अब लगातार ऐसे रास्तों पर नजर बनाए हुए है और तकनीकी व खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस के लिए नई चुनौती जरूर खड़ी की है, लेकिन कार्रवाई से साफ है कि अब तस्करों की हर चाल पर पुलिस की नजर है।

More news from बिहार and nearby areas
  • वैशाख नवमी के शुभ अवसर पर सरिसवा स्थित मां गढ़ी माई के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि सीमा पार नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए भी अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। मान्यता है कि मां गढ़ी माई के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इस विशेष दिन पर दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर मंदिर पहुंचे। यहाँ बलि देने की प्राचीन परंपरा आज भी प्रधान है। जहाँ भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि अर्पित की। वहीं, शांति और भक्ति के प्रतीक के रूप में कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में 'परेवा' (कबूतर) भी छोड़े। मेले का दृश्य भक्तिमय रहा, जहाँ 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था। भारत-नेपाल सीमा के समीप होने के कारण इस मेले में नेपाली श्रद्धालुओं की भी भारी भागीदारी रही। सांस्कृतिक और धार्मिक साझा विरासत को दर्शाते हुए, दोनों देशों के लोगों ने एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली। भक्तों द्वारा कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उन्हें 'अंग वस्त्र' भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, मेले में 'सदा बलबरत' (भंडारा) का भी आयोजन निरंतर चलता रहा, जिससे भक्तों की सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट झलकता रहा। यह मेला क्षेत्र की एकता और गहरी धार्मिक जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
    4
    वैशाख नवमी के शुभ अवसर पर सरिसवा स्थित मां गढ़ी माई के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि सीमा पार नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए भी अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। मान्यता है कि मां गढ़ी माई के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
इस विशेष दिन पर दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर मंदिर पहुंचे। यहाँ बलि देने की प्राचीन परंपरा आज भी प्रधान है। जहाँ भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि अर्पित की। वहीं, शांति और भक्ति के प्रतीक के रूप में कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में 'परेवा' (कबूतर) भी छोड़े। मेले का दृश्य भक्तिमय रहा, जहाँ 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था।
भारत-नेपाल सीमा के समीप होने के कारण इस मेले में नेपाली श्रद्धालुओं की भी भारी भागीदारी रही। सांस्कृतिक और धार्मिक साझा विरासत को दर्शाते हुए, दोनों देशों के लोगों ने एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना की।
धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली। भक्तों द्वारा कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उन्हें 'अंग वस्त्र' भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, मेले में 'सदा बलबरत' (भंडारा) का भी आयोजन निरंतर चलता रहा, जिससे भक्तों की सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट झलकता रहा। यह मेला क्षेत्र की एकता और गहरी धार्मिक जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • **योगापट्टी के चौमुखा में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की; 7 नामजद, 4 गिरफ्तार** **बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** **बेतिया:** योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों की धक्का-मुक्की और हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम किसी मामले की जांच के लिए चौमुखा पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी...
    1
    **योगापट्टी के चौमुखा में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की; 7 नामजद, 4 गिरफ्तार**
**बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट**
**बेतिया:** योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों की धक्का-मुक्की और हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम किसी मामले की जांच के लिए चौमुखा पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी...
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Ksr bihar news
    1
    Post by Ksr bihar news
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Satendra sah
    8
    Post by Satendra sah
    user_Satendra sah
    Satendra sah
    Insurance Agent गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    41 min ago
  • gharelu bibad me pati ne patni ka shir katkar ghanto hath me lekar ghumta raha
    1
    gharelu bibad me pati ne patni ka shir katkar ghanto hath me lekar ghumta raha
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार में प्रचंड गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; 7 जिलों में बारिश की संभावना
    1
    बिहार में प्रचंड गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; 7 जिलों में बारिश की संभावना
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • शनिवार को दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सगे भाई को पूर्व में शराब कारोबार के मामले में तथा एक चाकूबाजी के मामले में किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 381/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रामशंकर यादव ,शिवशंकर यादव दोनों पिता सेमुआपुर वार्ड नंबर 01 ।इन दोनों भाई सगे भाई को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया।वही मझौलिया थाना कांड संख्या 200/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ।शिवपूजन कुमार पिता स्व.सत्यनारायण चौधरी साकिन माधोपुर मलाही टोला वार्ड नंबर 06 ।इनको चाकूबाजी के मामले में किया गया गिरफ्तार।इन तीनों अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    2
    शनिवार को दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  दो सगे भाई को पूर्व में शराब कारोबार के मामले में तथा एक चाकूबाजी के मामले में किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 381/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रामशंकर यादव ,शिवशंकर यादव दोनों पिता सेमुआपुर वार्ड नंबर 01 ।इन दोनों भाई सगे भाई को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया।वही मझौलिया थाना कांड संख्या 200/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ।शिवपूजन कुमार पिता स्व.सत्यनारायण चौधरी साकिन माधोपुर मलाही टोला वार्ड नंबर 06 ।इनको चाकूबाजी के मामले में किया गया गिरफ्तार।इन तीनों अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • **नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: जाली नोट व हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार** **बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** **बेतिया:** नेपाल सीमा से जुड़े इलाके में जाली नोट और अवैध हथियार की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। कंगली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणी-घोड़ासहन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध लोग जाली नोट बनाने की सामग्री और अवैध हथियार लेकर इस रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र निवासी ज्वाला सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी दिलीप कुमार बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली नोट बनाने में प्रयुक्त संदिग्ध सफेद कागज, एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह नेपाल सीमा से जाली नोट और हथियार की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और बरामद सामग्री की वैज्ञानिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। इस संबंध में नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ पूरे नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा।
    1
    **नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: जाली नोट व हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार**
**बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट**
**बेतिया:** नेपाल सीमा से जुड़े इलाके में जाली नोट और अवैध हथियार की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। कंगली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणी-घोड़ासहन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध लोग जाली नोट बनाने की सामग्री और अवैध हथियार लेकर इस रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र निवासी ज्वाला सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी दिलीप कुमार बताया जा रहा है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली नोट बनाने में प्रयुक्त संदिग्ध सफेद कागज, एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह नेपाल सीमा से जाली नोट और हथियार की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और बरामद सामग्री की वैज्ञानिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
इस संबंध में नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ पूरे नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • नेपाल बॉर्डर से जाली नोट और हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी का बड़ा मामला बेतिया से सामने आया है जहां कंगली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणी घोड़ासहन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध लोग जाली नोट बनाने से जुड़ी सामग्री और अवैध हथियार लेकर इस इलाके से गुजरने वाले हैं जिसके बाद तत्काल जांच अभियान शुरू किया गया और इसी दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई जिसमें दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र निवासी ज्वाला सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है जबकि फरार आरोपी की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से जाली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सफेद कागज, एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह नेपाल सीमा से जाली नोट और हथियार की तस्करी से जुड़ा हो सकता है हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और बरामद कागज का प्रयोग जाली नोट छापने में होता था या नहीं इसकी भी पुष्टि वैज्ञानिक जांच के बाद ही की जाएगी। इस पूरे मामले पर नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को पहले से ही इनपुट मिला था जिसके आधार पर कार्रवाई की गई और वाहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया गया है।
    1
    नेपाल बॉर्डर से जाली नोट और हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी का बड़ा मामला बेतिया से सामने आया है जहां कंगली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणी घोड़ासहन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध लोग जाली नोट बनाने से जुड़ी सामग्री और अवैध हथियार लेकर इस इलाके से गुजरने वाले हैं जिसके बाद तत्काल जांच अभियान शुरू किया गया और इसी दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई जिसमें दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र निवासी ज्वाला सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है जबकि फरार आरोपी की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से जाली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सफेद कागज, एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह नेपाल सीमा से जाली नोट और हथियार की तस्करी से जुड़ा हो सकता है हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और बरामद कागज का प्रयोग जाली नोट छापने में होता था या नहीं इसकी भी पुष्टि वैज्ञानिक जांच के बाद ही की जाएगी। इस पूरे मामले पर नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को पहले से ही इनपुट मिला था जिसके आधार पर कार्रवाई की गई और वाहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया गया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.