Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dynamic meditation at Jhalawar
Jagdish Chandra Sharma
Dynamic meditation at Jhalawar
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jagdish Chandra Sharma1
- मातृ-पितृ पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न छीपाबड़ौद - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेडी छीपाबडौद में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनका पूजन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया। सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, प्रेम और संस्कारों की मधुर सुगंध से महक उठा। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने माता-पिता के चरण धोकर तिलक लगाया, पुष्प अर्पित किए तथा आरती उतारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अनेक विद्यार्थियों की आंखें श्रद्धा और प्रेम से नम हो उठीं, वहीं अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी। विद्यालय परिवार द्वारा इस अवसर पर मातृ-पितृ सेवा के महत्व को बताते हुए कहा गया कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु होते हैं। उनके त्याग, प्रेम और मार्गदर्शन के कारण ही हम जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है और उनका सम्मान करना प्रत्येक संतान का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण गीत, कविताएँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों का विकास करते हैं और परिवार को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मातृ-पितृ पूजन दिवस का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को सुदृढ़ करने का एक प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुआ। यह आयोजन सभी के हृदय में माता-पिता के प्रति सम्मान और सेवा की भावना को और अधिक प्रगाढ़ कर गया। अन्त में सभी ने पुलवामा हमले में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |3
- हरनावदाशाहजी. कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर शिवालय गुफा पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन भगवान को मेहंदी लगाने की रस्म का भव्य आयोजन हुआ जिसमें बडी संख्या में महिलाएं शामिल रही। दोपहर बाद शुरू हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव के मेहंदी लगाकर हाथ रचाने की रस्म की। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर रविवार को शिव पार्वती विवाह धूमधाम से आयोजित होगा। इस विवाहोपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और भजनों पर नाच-गान के साथ भगवान के ब्याह के मंगल गीत गाकर उत्सव मना रही हैं। मेहंदी रस्म के दौरान मेहंदी कलर की ड्रेस में सज-धज कर महिलाएं पंहुची जिससे समूचा परिसर मेहंदी कलर से जगमगाता नजर आया।6
- Post by मुकेश चंद्रवंशी बागरी1
- Post by Ramraj meena 99505184981
- रामगंजमंडी में एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पंचमुखी पुलिया के सामने हुई।1
- bhai bhai 🤣🤣1
- Dynamic meditation at Jhalawar1