Bounsi News: एसबीपी विद्या विहार का छात्र लापता, जांच के लिए बौंसी पहुंची गोड्डा पुलिस बौंसी/बांका:- बौंसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एसबीपी विद्या विहार, बौंसी में पढ़ने वाला एक छात्र लापता हो गया है। मामले में गोड्डा पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि छात्र हाल ही में अपने घर से स्कूल लौट रहा था, लेकिन वह हॉस्टल नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा गोड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। मंगलवार को गोड्डा पुलिस की टीम एसबीपी विद्या विहार, बौंसी पहुंची और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की। साथ ही छात्र के दोस्तों और हॉस्टल वार्डन से भी जानकारी जुटाई गई। पुलिस आसपास के इलाकों और रेलवे स्टेशन से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। स्कूल परिसर में इस घटना के बाद चिंता का माहौल है। परिजन अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही ठोस जानकारी सामने आने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, गुरु नगर गंगरा, जिला गोड्डा निवासी सीमा देवी ने बताया है कि उनका पुत्र आदिश आदर्श कुमार, उम्र 14 वर्ष, एसबीपी विद्याविहार, बौसी मंदारहिल में कक्षा 8 का छात्र है और वहीं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। सीमा देवी के मुताबिक, दिनांक 09 मार्च 2026 को उन्होंने अपने पुत्र को गोड्डा रेलवे स्टेशन से हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में बौसी मंदारहिल जाने के लिए बैठाया था। ट्रेन खुलने के बाद वे घर लौट आईं। लेकिन जब छात्र अपने हॉस्टल नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। हॉस्टल प्रबंधन से संपर्क करने पर पता चला कि आदर्श कुमार वहां नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
Bounsi News: एसबीपी विद्या विहार का छात्र लापता, जांच के लिए बौंसी पहुंची गोड्डा पुलिस बौंसी/बांका:- बौंसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एसबीपी विद्या विहार, बौंसी में पढ़ने वाला एक छात्र लापता हो गया है। मामले में गोड्डा पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि छात्र हाल ही में अपने घर से स्कूल लौट रहा था, लेकिन वह हॉस्टल नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा गोड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। मंगलवार को गोड्डा पुलिस की टीम एसबीपी विद्या विहार, बौंसी पहुंची और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की। साथ
ही छात्र के दोस्तों और हॉस्टल वार्डन से भी जानकारी जुटाई गई। पुलिस आसपास के इलाकों और रेलवे स्टेशन से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। स्कूल परिसर में इस घटना के बाद चिंता का माहौल है। परिजन अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही ठोस जानकारी सामने आने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, गुरु नगर गंगरा, जिला गोड्डा निवासी सीमा देवी ने बताया है कि उनका पुत्र आदिश आदर्श कुमार, उम्र 14 वर्ष, एसबीपी विद्याविहार, बौसी मंदारहिल में कक्षा 8 का छात्र है और वहीं हॉस्टल में
रहकर पढ़ाई करता है। सीमा देवी के मुताबिक, दिनांक 09 मार्च 2026 को उन्होंने अपने पुत्र को गोड्डा रेलवे स्टेशन से हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में बौसी मंदारहिल जाने के लिए बैठाया था। ट्रेन खुलने के बाद वे घर लौट आईं। लेकिन जब छात्र अपने हॉस्टल नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। हॉस्टल प्रबंधन से संपर्क करने पर पता चला कि आदर्श कुमार वहां नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
- Post by Mr VIRAT1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक साथ 59 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े फैसले के तहत कई थानों के दारोगा और पदाधिकारी इधर-उधर किए गए हैं, जिससे पूरे जिले में हलचल तेज हो गई है। अमरपुर, धोरैया, वाराहाट, शंभूगंज, रजौन, कटोरिया समेत कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बड़े बदलाव का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखता है। 📍 संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका1
- चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव स्थित लड़कियों के मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मौलाना आविद हुसैन ने फीता काटकर किया, जबकि इसकी अध्यक्षता मुफ्ती कमाल मुस्तफा ने की। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उलेमा, मशाइख एवं विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में धनुवसार पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी एवं हथिया पत्थर के पूर्व जदयू नेता नवाब अंसारी शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मदरसे की दीनी, इल्मी एवं आधुनिक शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती कमाल मुस्तफा के मार्गदर्शन एवं मुफ्ती मुस्तकिम अहमद के कुशल प्रशासन में यह मदरसा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा और देश की उन्नति भी है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय के सदुपयोग एवं गुरुजनों के सम्मान की सीख दी।मदरसा की मोहतमिम आलिमा सकीना खातून ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लड़कियों का नैतिक एवं बौद्धिक विकास करना है।मुख्य अतिथि सद्दाम अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं, ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान मदरसा की छात्राओं ने नात-ए-नबी प्रस्तुत की। अंत में देश की शांति एवं तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर हाफिज मुनाजिर, मौलाना हिदायत, मौलाना नासिर, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इनायत, फारूक अंसारी, अहमद रजा, हाफिज रिजवान, हाफिज नईमुद्दीन, शहनवाज तथा घोरमारा जामा मस्जिद के इमाम पीर-ए-तरीकत मौलाना शेख जफर रजा कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई। इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Katoria Top News1
- शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के मरने के बाद शादी किस किया था अपने लाइक कमेंट बॉक्स में दें2
- बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तारापुर विधायक सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनका बांका से पुराना और गहरा रिश्ता रहा है, जो आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। साल उन्नीस सौ अट्ठानवे और उन्नीस सौ निन्यानवे में जब उनके पिता शकुनी चौधरी ने बांका लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब सम्राट चौधरी ने चुनाव की पूरी कमान संभाली थी। उसी दौरान उन्होंने बांका के गांव-गांव और यहां की सियासत को करीब से समझा। उस समय राजद के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता चुनावी प्रबंधन में सक्रिय थे और उन्हें लालू प्रसाद यादव का करीबी भी माना जाता था। कार्यक्रमों में अक्सर दोनों साथ नजर आते थे। यही राजनीतिक और सामाजिक नेटवर्क आज भी सम्राट चौधरी के मजबूत कनेक्शन की वजह माना जा रहा है। घोषणा होते ही बांका में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गांधी चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया, वहीं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का बांका से यह जुड़ाव विकास के नए रास्ते खोलता है या नहीं।1
- Post by N.k.choudhary1