logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद - *सीएम डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी* - *आरोपी शिवांजय राजपूत के सिर पर था 30 हजार रुपये का इनाम* - *पुलिस की टीम को देख आरोपी ने तीन बार किया फायर* भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश पुलिस को सागर जहरीली शराब कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सागर पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की टीम को देखकर तीन फायर किए। जवाब फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है। उसके ऊपर 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जहरीली शराब मामले को लेकर स्पष्ट कह चुके हैं कि यह घटना दुखद है। कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार सख्त है। प्रशासन को इस कांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस घटना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कांड के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मामले में हो रही कार्रवाई की पल-पल मॉनिटरिंग की। *पुलिस ने की घेराबंदी* बता दें, 13 सितंबर को तड़के बहरोल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सागर शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत मड़ैया के पास जंगल में है। संभावना है कि वह मुख्य मार्ग बंडा-बहरोल से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंदा जाए। यह सूचना मिलते ही एसपी ने थाना बान्द्री प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने, आसपास के थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमों ने वहां चारों तरफ घेराबंदी कर दी। *आरोपी ने की फायरिंग* पुलिस टीम को देखकर आरोपी शिवांजय राजपूत ने फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिस की टीम पर तीन फायर किया। उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड गोली चलाई। Tv इनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी राजपूत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे

11 hrs ago
user_Abhishek Pandey
Abhishek Pandey
Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुमार संत ने जारी किया वीडियो।पूर्व में सोशल मीडिया में अवैध हथियार के साथ डाली गई फोटो में सतना में सतना पुलिस द्वारा की ताबड़तोड़ कार्यवाही के मुद्दे को इस पोस्ट ने फिर गर्म कर दिया है।वीडियों में दिख रहे शख्स ने कई शस्त्रों के साथ वीडियो पोस्ट की है। तो क्या इस व्यक्ति को इतने शस्त्र लाइसेंस शासन ने दे रखे है।या अन्य व्यक्ति के लाइसेंस धारी हथियार है।या सभी अवैध है।किसी भी हालत में सोशल मीडिया में हथियारों की नुमाइश नियमानुसार सही नहीं है।वीडियो में संत कुमार ने पुलिस अधीक्षक सतना, पुलिस महानिरीक्षक से इसकी जांच के लिए अपील भी की है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुमार संत ने जारी किया वीडियो।पूर्व में सोशल मीडिया में अवैध हथियार के साथ डाली गई फोटो में सतना में सतना पुलिस द्वारा की ताबड़तोड़ कार्यवाही के मुद्दे को इस पोस्ट ने फिर गर्म कर दिया है।वीडियों में दिख रहे शख्स ने कई शस्त्रों के साथ वीडियो पोस्ट की है। तो क्या इस व्यक्ति को इतने शस्त्र लाइसेंस शासन ने दे रखे है।या अन्य व्यक्ति के लाइसेंस धारी हथियार है।या सभी अवैध है।किसी भी हालत में सोशल मीडिया में हथियारों की नुमाइश नियमानुसार सही नहीं है।वीडियो में संत कुमार ने पुलिस अधीक्षक सतना, पुलिस महानिरीक्षक से इसकी जांच के लिए अपील भी की है।
    1
    सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुमार संत ने जारी किया वीडियो।पूर्व में सोशल मीडिया में अवैध हथियार के साथ डाली गई फोटो में सतना में सतना पुलिस द्वारा की ताबड़तोड़ कार्यवाही के मुद्दे को इस पोस्ट ने फिर गर्म कर दिया है।वीडियों में दिख रहे शख्स ने कई शस्त्रों के साथ वीडियो पोस्ट की है। तो क्या इस व्यक्ति को इतने शस्त्र लाइसेंस शासन ने दे रखे है।या अन्य व्यक्ति के लाइसेंस धारी हथियार है।या सभी अवैध है।किसी भी हालत में सोशल मीडिया में हथियारों की नुमाइश नियमानुसार सही नहीं है।वीडियो में संत कुमार ने पुलिस अधीक्षक सतना, पुलिस महानिरीक्षक से इसकी जांच के लिए अपील भी की है।

    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • _प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सत्र में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता विषय पर अपने उद्घाटन भाषण में यह टिप्पणी की।_ _प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सत्र में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता विषय पर अपने उद्घाटन भाषण में यह टिप्पणी की।_
    1
    _प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सत्र में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता विषय पर अपने उद्घाटन भाषण में यह टिप्पणी की।_
_प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सत्र में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता विषय पर अपने उद्घाटन भाषण में यह टिप्पणी की।_
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अस्पताल में मोबाइल पर रोक नहीं,अनधिकृत वीडियो पर सख्ती; सोशल मीडिया के दावों पर प्रबंधन का पलटवार "संयुक्त संचालक-अधीक्षक ने वीडियो संदेश जारी कर किया स्थिति स्पष्ट,बोले—मरीजों की निजता से खिलवाड़ की इजाजत नहीं,, "अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर न फैलाएं खबरें,पहले अधिकृत स्रोत से करें पुष्टि, रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अब सीधे वीडियो संदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति वीडियो या फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है। अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों को भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित बताया, जिनमें अस्पताल परिसर में मोबाइल या वीडियोग्राफी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम का उद्देश्य किसी की आवाज दबाना नहीं,बल्कि अस्पताल की संवेदनशील व्यवस्था में मरीजों,परिजनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की निजता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। *मोबाइल ले जाने की मनाही नहीं,कैमरे के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक* वीडियो संदेश में अस्पताल अधिकारियों ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है। कार्रवाई या रोक का विषय केवल अनधिकृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की बीमारी, उपचार, ऑपरेशन, मेडिकल रिकॉर्ड और व्यक्तिगत परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी अत्यंत संवेदनशील होती है। ऐसे में बिना अनुमति कैमरे से रिकॉर्डिंग कर उसे सार्वजनिक करना मरीज की निजता को प्रभावित कर सकता है। *अधूरी जानकारी से बन रही सोशल मीडिया की ‘खबर’!* अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाली सूचनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अधिकारियों का कहना है कि कई बार किसी घटना का एक पक्ष या अधूरी जानकारी वीडियो के साथ प्रसारित कर दी जाती है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और वास्तविक तथ्यों से अलग संदेश लोगों तक पहुंचता है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हर वीडियो या खबर को अंतिम सत्य न मानें। अस्पताल से संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी की पुष्टि अधिकृत स्रोतों से करने के बाद ही उसे आगे प्रसारित किया जाए। *मरीजों की निजता के साथ समझौता नहीं, अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि चिकित्सालय एक सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान है, जहां गंभीर अवस्था में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में किसी मरीज या उसके परिजन की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और मरीजों के हित में सहयोग करने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन के वीडियो संदेश के बाद अब सोशल मीडिया पर मोबाइल प्रतिबंध और अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर चल रहे दावों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
    1
    अस्पताल में मोबाइल पर रोक नहीं,अनधिकृत वीडियो पर सख्ती; सोशल मीडिया के दावों पर प्रबंधन का पलटवार

"संयुक्त संचालक-अधीक्षक ने वीडियो संदेश जारी कर किया स्थिति स्पष्ट,बोले—मरीजों की निजता से खिलवाड़ की इजाजत नहीं,,
"अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर न फैलाएं खबरें,पहले अधिकृत स्रोत से करें पुष्टि, 
रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अब सीधे वीडियो संदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति वीडियो या फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है।
अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों को भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित बताया, जिनमें अस्पताल परिसर में मोबाइल या वीडियोग्राफी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम का उद्देश्य किसी की आवाज दबाना नहीं,बल्कि अस्पताल की संवेदनशील व्यवस्था में मरीजों,परिजनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की निजता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
*मोबाइल ले जाने की मनाही नहीं,कैमरे के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक*
वीडियो संदेश में अस्पताल अधिकारियों ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है। कार्रवाई या रोक का विषय केवल अनधिकृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की बीमारी, उपचार, ऑपरेशन, मेडिकल रिकॉर्ड और व्यक्तिगत परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी अत्यंत संवेदनशील होती है। ऐसे में बिना अनुमति कैमरे से रिकॉर्डिंग कर उसे सार्वजनिक करना मरीज की निजता को प्रभावित कर सकता है।
*अधूरी जानकारी से बन रही सोशल मीडिया की ‘खबर’!*
अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाली सूचनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अधिकारियों का कहना है कि कई बार किसी घटना का एक पक्ष या अधूरी जानकारी वीडियो के साथ प्रसारित कर दी जाती है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और वास्तविक तथ्यों से अलग संदेश लोगों तक पहुंचता है।
प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हर वीडियो या खबर को अंतिम सत्य न मानें। अस्पताल से संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी की पुष्टि अधिकृत स्रोतों से करने के बाद ही उसे आगे प्रसारित किया जाए।
*मरीजों की निजता के साथ समझौता नहीं, 
अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि चिकित्सालय एक सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान है, जहां गंभीर अवस्था में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में किसी मरीज या उसके परिजन की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है।
अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और मरीजों के हित में सहयोग करने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन के वीडियो संदेश के बाद अब सोशल मीडिया पर मोबाइल प्रतिबंध और अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर चल रहे दावों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रीवा ब्रेकिंग। मरीज को 45 मिनट नहीं मिला डॉक्टर, रास्ते में मौत। रीवा जिले के मनगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हार्ट अटैक के बाद 45 वर्षीय गोविंद पटेल, निवासी तेंदुआ, थाना गढ़ को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि करीब 45 मिनट तक डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुए। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में नर्स और गार्ड मौजूद थे, जबकि डॉक्टर के बारे में बताया गया कि डॉक्टर घर पर हैं। काफी इंतजार के बाद परिजन मरीज को रीवा लेकर रवाना हुए। रास्ते में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति बेहद गंभीर बताई। इलाज के दौरान गोविंद पटेल की मौत हो गई। मामले में बीएमओ का कहना है कि नाइट ड्यूटी में डॉक्टर रात में अस्पताल में नहीं रहते, नोटिस जारी किया जाएगा। अब सवाल है कि अगर नाइट ड्यूटी में डॉक्टर अस्पताल में ही नहीं रहेंगे, तो आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा कौन देगा?
    1
    रीवा ब्रेकिंग।

मरीज को 45 मिनट नहीं मिला डॉक्टर, रास्ते में मौत।

रीवा जिले के मनगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हार्ट अटैक के बाद 45 वर्षीय गोविंद पटेल, निवासी तेंदुआ, थाना गढ़ को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि करीब 45 मिनट तक डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुए। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में नर्स और गार्ड मौजूद थे, जबकि डॉक्टर के बारे में बताया गया कि डॉक्टर घर पर हैं। काफी इंतजार के बाद परिजन मरीज को रीवा लेकर रवाना हुए। रास्ते में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति बेहद गंभीर बताई। इलाज के दौरान गोविंद पटेल की मौत हो गई। मामले में बीएमओ का कहना है कि नाइट ड्यूटी में डॉक्टर रात में अस्पताल में नहीं रहते, नोटिस जारी किया जाएगा। अब सवाल है कि अगर नाइट ड्यूटी में डॉक्टर अस्पताल में ही नहीं रहेंगे, तो आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा कौन देगा?
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 80 साल के दीदी बता रही है कि अभी हम पैसा निकल बहन योजना तो फिंगरप्रिंट लॉक फिंगरप्रिंट नहीं लगे तो हमें पैसे नहीं निकला
    1
    80 साल के दीदी बता रही है कि अभी हम पैसा निकल बहन योजना  तो फिंगरप्रिंट लॉक फिंगरप्रिंट नहीं लगे तो हमें पैसे नहीं निकला
    user_Pradhan Kumar
    Pradhan Kumar
    Taxi Driver रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फनी वीडियो देखने के लिए चैनल को फॉलो करें सब्सक्राइब करें शेयर करें लाइक करें
    4
    फनी वीडियो देखने के लिए चैनल को फॉलो करें सब्सक्राइब करें शेयर करें लाइक करें
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चित्रकूट थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 पथरा के सुराँगी गांव में कुछ साल पहले सन 2024 में डकैत ददुआ की तर्ज पर अरसद वारसी की बनी फिल्म घमासान पर लालापुर निवासी राजा गर्ग उर्फ अनिल ने प्रयागराज दारोगा का बखूबी निभाया किरदार अभी हाल ही में आई है घमासान फिल्म जिसमें चित्रकूट क्षेत्र के तमाम गांवों की ली गई है तस्वीर। *चित्रकूट थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 पथरा के सुराँगी गांव में कुछ साल पहले सन 2024 में डकैत ददुआ की तर्ज पर अरसद वारसी की बनी फिल्म घमासान पर लालापुर निवासी राजा गर्ग उर्फ अनिल ने प्रयागराज दारोगा का बखूबी निभाया किरदार अभी हाल ही में आई है घमासान फिल्म जिसमें चित्रकूट क्षेत्र के तमाम गांवों की ली गई है तस्वीर।*
    1
    चित्रकूट थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 पथरा के सुराँगी गांव में कुछ साल पहले सन 2024 में डकैत ददुआ की तर्ज पर अरसद वारसी की बनी फिल्म घमासान पर लालापुर निवासी राजा गर्ग उर्फ अनिल ने प्रयागराज दारोगा का बखूबी निभाया किरदार अभी हाल ही में आई है घमासान फिल्म जिसमें चित्रकूट क्षेत्र के तमाम गांवों की ली गई है तस्वीर।
*चित्रकूट थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 पथरा के सुराँगी गांव में कुछ साल पहले सन 2024 में डकैत ददुआ की तर्ज पर अरसद वारसी की बनी फिल्म घमासान पर लालापुर निवासी राजा गर्ग उर्फ अनिल ने प्रयागराज दारोगा का बखूबी निभाया किरदार अभी हाल ही में आई है घमासान फिल्म जिसमें चित्रकूट क्षेत्र के तमाम गांवों की ली गई है तस्वीर।*
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ग्राम बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी जिला रीवा मध्य प्रदेश तहसील हजूर ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी आवास योजना और पट्टा जहां द हमार घर बना है वहां के पट्टा बनवा
    1
    ग्राम बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी जिला रीवा मध्य प्रदेश तहसील हजूर ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी आवास योजना और पट्टा जहां द हमार घर बना है वहां के पट्टा बनवा
    user_Pradhan Kumar
    Pradhan Kumar
    Taxi Driver रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अतरैला पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार के नेतृत्व में
    1
    अतरैला पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार,
थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार के नेतृत्व में
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.