तगड़िया सार्वजनिक रास्ता विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा हस्तक्षेप तगड़िया में आम रास्ते में तार-जाली के कब्जे से ग्रामीणों का रास्ता बंद — हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कार्रवाई की उम्मीद भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल तगड़िया सार्वजनिक रास्ता विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा हस्तक्षेप तगड़िया में आम रास्ते में तार-जाली के कब्जे से ग्रामीणों का रास्ता बंद — हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कार्रवाई की उम्मीद भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल तगड़िया गांव में सार्वजनिक रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने महत्वपूर्ण हस्तक्षेप किया है। मामले में प्रस्तुत राजस्व रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों के अनुसार खसरा नंबर 9 राजस्व रिकॉर्ड में सार्वजनिक रास्ते के रूप में दर्ज है, जबकि इसी रास्ते को तगड़िया निवासी उदय राम पुत्र गंगाराम द्वारा तार-जाली लगाकर अवरुद्ध किया गया है। इसके कारण ग्रामीणों का आवागमन तथा पशुओं को चराने के लिए ले जाने का रास्ता बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार खसरा नंबर 9 ही खसरा नंबर 1, 2 एवं 4 तक पहुंचने का सार्वजनिक रास्ता है। रास्ता बंद होने से किसानों, ग्रामीणों, पशुपालकों एवं पशुधन को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। याचिका में इस अतिक्रमण को हटाकर ग्रामीणों के सार्वजनिक आवागमन के अधिकार को बहाल करने की मांग की गई है। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा पहले ही जिला कलेक्टर एवं सार्वजनिक भूमि संरक्षण प्रकोष्ठ (PLPC), भीलवाड़ा के समक्ष शिकायत एवं अभ्यावेदन प्रस्तुत किए गए थे। कार्रवाई नहीं होने पर प्रभुलाल गुर्जर एवं अन्य द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रिट याचिका प्रस्तुत की गई। याचिका में सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण हटाने तथा सक्षम अधिकारियों को शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई थी। 15 सितंबर 2026 को माननीय राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में न्यायमूर्ति नूपुर भाटी की अदालत में हुई सुनवाई में मामले पर महत्वपूर्ण आदेश पारित हुआ। न्यायालय के निर्देश के अनुसार अब PLPC के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को ग्रामीणों की शिकायत पर निर्धारित समयावधि में निर्णय करना होगा। इससे तगड़िया के ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि सार्वजनिक रास्ते पर लगाए गए तार-जाली के अवरोध को हटाकर रास्ता आमजन एवं पशुधन के लिए पुनः सुचारु किया जाएगा। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के Jagpal Singh मामले तथा राजस्थान हाईकोर्ट के Jagdish Prasad Meena मामले में सार्वजनिक एवं सामुदायिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने संबंधी सिद्धांतों का भी हवाला दिया गया है। याचिका में यह स्पष्ट किया गया है कि सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि का संरक्षण करना प्रशासन का दायित्व है तथा अनधिकृत कब्जे से ग्रामीणों के सामुदायिक अधिकार प्रभावित होते हैं। अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए मांग की है कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सार्वजनिक रास्ते खसरा नंबर 9 का मौके पर सत्यापन कराकर उदय राम पुत्र गंगाराम द्वारा लगाए गए तार-जाली के अवरोध को हटाया जाए तथा ग्रामीणों एवं पशुओं के लिए रास्ते को पूरी तरह खुलवाया जाए। “सार्वजनिक रास्ता किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे गांव का अधिकार है—इसे अतिक्रमण से मुक्त कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।”

- भीलवाड़ा को चाहिए मजबूत महापौर, जनता बोली—रिमोट कंट्रोल से चलने वाला चेहरा नहीं - |Vande Bharat News1
- शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों का 15वां रक्तदान शिविर 17 सितंबर को शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार ब्लॉक के शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष में किया जाने वाला रक्तदान शिविर स्थानीय निकायों के चुनाव होने के कारण इस वर्ष 17 सितंबर को हर वर्ष की भांति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट शाहपुरा में आयोजित किया जा रहा है आयोजन समिति के सदस्य शंकर सिंह राठौड़ एवं इस्माइल खान कायमखानी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा रक्तदान प्राप्त 9:30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम संयोजक देवी लाल बेरवा ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा प्रारंभ किया गया यह रक्तदान शिविर जिले के सबसे पुराने शिविरों में से है विगत 14 शिविरों में अब तक कल 1523 यूनिट रक्त जिले के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय को उपलब्ध करवाया गया है 17 सितंबर को आयोजित हो रहे 15 वा शिविर शिक्षकों राज्य कर्मचारियों के साथ ही अन्य समाजसेवी भी रक्तदान करेंगे हरित शाहपुरा के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत एवं आयोजन समिति सदस्य सत्यनारायण खटीक ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को गमला युक्त पौधा भेंट किया जाएगा और विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम से कुछ नए पौधे भी लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा आयोजन समिति के सदस्य एवं किसान केसरी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ओझा आयोजन समिति के सदस्य पुखराज जोशी रकमा जिला अध्यक्ष सलीम डायर धर्मेंद्र सिंह सौदा सुधा पारीक अनिल बघेरवाल इंदिरा धूपिया रमेश चंद्र घूसर महावीर भील दिनेश टेंपन कमलेश कोली महेश कोली ईश्वर मीणा परमेश्वर प्रसाद कुमावत नयन बूला पुष्पेंद्र कुमार घूसर इकराम उल हक अंसारी लाड़ कंवर वर्षा व्यास चंद्रप्रकाश जोशी आशीष राय नारायण लाल जाट दिनेश भाटी गोपीलाल रेगर राजकुमार कोली सुनील दत्त शर्मा अनंत कुमार गौड़ महावीर सिंह गजराज सिंह राठौड़ द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है और 15 वे रक्तदान शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है1
- Rajasthan Nikay Chunav Result : बीजेपी की जीत पर पूर्व CM वसुंधरा राजे का बयान...जनादेश के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई-राजे....डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर मुहर-राजे1
- चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार1
- मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 94138895964
- रतनगढ़ में बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मना, अजा कांग्रेस ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत रतनगढ़ में रविवार को बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मना गया। इस मौके पर अजा कांग्रेस ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत1
- शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार नगर निकाय चुनाव 2026 में शाहपुरा में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 35 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर बोर्ड पर कब्जा कर लिया है। भाजपा को 8 और निर्दलीयों को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं ने कहा कि शाहपुरा की देव तुल्य जनता ने जो जनादेश दिया है, वह विकास और विश्वास की जीत है। 35 वार्डों में से वार्ड 1 से कांग्रेस की तबस्सुम बानू, वार्ड 2 से कांग्रेस के युवराज रेगर, वार्ड 3 से कांग्रेस के जाकिर हुसैन देशवाली, वार्ड 4 से निर्दलीय चांद मोहम्मद रंगरेज़, वार्ड 5 से निर्दलीय यूसुफ मोहम्मद, वार्ड 6 से कांग्रेस के नमन ओझा, वार्ड 7 से भाजपा के राजेंद्र बोहरा, वार्ड 8 से कांग्रेस की मधु सर्वा, वार्ड 9 से कांग्रेस की रचना मिश्रा, वार्ड 10 से कांग्रेस के नाथू कोली, वार्ड 11 से निर्दलीय योगेश पारीक, वार्ड 12 से कांग्रेस की भावना सेन, वार्ड 13 से भाजपा की रेखा वर्मा, वार्ड 14 से भाजपा के सुरेश कहार, वार्ड 15 से कांग्रेस के रमेश सेन, वार्ड 16 से कांग्रेस के बालमुकुंद तोषनीवाल, वार्ड 17 से कांग्रेस के किशन कहार, वार्ड 18 से कांग्रेस के लादू लाल खटीक, वार्ड 19 से कांग्रेस की ममता चावला, वार्ड 20 से कांग्रेस के सनिल चौधरी, वार्ड 21 से भाजपा की निरमा देवी, वार्ड 22 से भाजपा के प्रवीण सोनी, वार्ड 23 से कांग्रेस की मधु पौंड्रिक, वार्ड 24 से निर्दलीय सुरेश कुमार, वार्ड 25 से भाजपा के मोहन गुर्जर, वार्ड 26 से कांग्रेस के इशाक खान, वार्ड 27 से कांग्रेस की शमीम बानू, वार्ड 28 से भाजपा के नारायण कहार, वार्ड 29 से भाजपा की ललिता कहार, वार्ड 30 से निर्दलीय राजू कहार, वार्ड 31 से कांग्रेस के चेतन रैगर, वार्ड 32 से कांग्रेस की शांति कहार पप्पू, वार्ड 33 से भाजपा की दीपिका वैष्णव, वार्ड 34 से कांग्रेस के यूनिश खान, वार्ड 35 से कांग्रेस के विशाल बाबू विजयी रहे। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि मतगणना 5 राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था की गई।4
- मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।1