पार करहा पाइन को ढक्कन सहित पक्का नाला बनवाने की मांग महूएत भूनटोली का मामला पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग बच्चों और वृद्धों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता, आबादी वाले हिस्से में निर्माण की मांग प्रतिनिधि, वजीरगंज। प्रखंड के अमैठी पंचायत अंतर्गत महूएत भूनटोली के समीप गांव की मुख्य गली पर निर्मित पीसीसी सड़क के किनारे स्थित पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह ही पाइन की खुदाई कराई गई थी। खुदाई के बाद इसकी गहराई करीब पांच फीट हो गई है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पाइन के एक तरफ मुख्य पीसीसी सड़क है, जबकि दूसरी तरफ घनी आबादी है। इस हिस्से में दर्जनों आवासीय मकानों में सैकड़ों लोग रहते हैं। बरसात के दिनों में पाइन में पानी भर जाने के कारण इसकी गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में बच्चे खेलते समय कई बार नाले में गिर चुके हैं। वहीं, वृद्ध किसान और अन्य ग्रामीण भी आवागमन के दौरान असावधानीवश गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पाइन की खुदाई सिंचाई और जल निकासी के लिहाज से उपयोगी है, लेकिन घनी आबादी के बीच खुले और गहरे नाले के रूप में रहने से लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इसलिए आबादी वाले हिस्से में पाइन को पक्का कर नाला निर्माण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार उसके ऊपर ढक्कन भी लगाया जाए, ताकि बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा कम हो सके। पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष आदित्य प्रसाद के साथ अजय यादव, अर्जुन यादव, जनक नंदन प्रसाद, रामबालक प्रसाद, श्रीचंद यादव, विजय साव, अशोक प्रसाद शिक्षक, मुकेश चौधरी, लल्लू प्रसाद, बिनेशर चौधरी, रतन मांझी, हरेंद्र प्रसाद, रतन यादव, रविन्द्र पंडित, रासबिहारी प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों से घनी आबादी तक पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग की है।
पार करहा पाइन को ढक्कन सहित पक्का नाला बनवाने की मांग महूएत भूनटोली का मामला पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग बच्चों और वृद्धों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता, आबादी वाले हिस्से में निर्माण की मांग प्रतिनिधि, वजीरगंज। प्रखंड के अमैठी पंचायत अंतर्गत महूएत भूनटोली के समीप गांव की मुख्य गली पर निर्मित पीसीसी सड़क के किनारे स्थित पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह ही पाइन की खुदाई कराई गई थी। खुदाई के बाद इसकी गहराई करीब पांच फीट हो गई है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पाइन के एक तरफ मुख्य पीसीसी सड़क है, जबकि दूसरी तरफ घनी आबादी है। इस हिस्से में दर्जनों आवासीय मकानों में सैकड़ों लोग रहते हैं। बरसात के दिनों में पाइन में पानी भर जाने के कारण इसकी गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में बच्चे खेलते समय कई बार नाले में गिर चुके हैं। वहीं, वृद्ध किसान और अन्य ग्रामीण भी आवागमन के दौरान असावधानीवश गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पाइन की खुदाई सिंचाई और जल निकासी के लिहाज से उपयोगी है, लेकिन घनी आबादी के बीच खुले और गहरे नाले के रूप में रहने से लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इसलिए आबादी वाले हिस्से में पाइन को पक्का कर नाला निर्माण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार उसके ऊपर ढक्कन भी लगाया जाए, ताकि बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा कम हो सके। पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष आदित्य प्रसाद के साथ अजय यादव, अर्जुन यादव, जनक नंदन प्रसाद, रामबालक प्रसाद, श्रीचंद यादव, विजय साव, अशोक प्रसाद शिक्षक, मुकेश चौधरी, लल्लू प्रसाद, बिनेशर चौधरी, रतन मांझी, हरेंद्र प्रसाद, रतन यादव, रविन्द्र पंडित, रासबिहारी प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों से घनी आबादी तक पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग की है।
- पार करहा पाइन को ढक्कन सहित पक्का नाला बनवाने की मांग महूएत भूनटोली का मामला पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग बच्चों और वृद्धों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता, आबादी वाले हिस्से में निर्माण की मांग प्रतिनिधि, वजीरगंज। प्रखंड के अमैठी पंचायत अंतर्गत महूएत भूनटोली के समीप गांव की मुख्य गली पर निर्मित पीसीसी सड़क के किनारे स्थित पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह ही पाइन की खुदाई कराई गई थी। खुदाई के बाद इसकी गहराई करीब पांच फीट हो गई है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पाइन के एक तरफ मुख्य पीसीसी सड़क है, जबकि दूसरी तरफ घनी आबादी है। इस हिस्से में दर्जनों आवासीय मकानों में सैकड़ों लोग रहते हैं। बरसात के दिनों में पाइन में पानी भर जाने के कारण इसकी गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में बच्चे खेलते समय कई बार नाले में गिर चुके हैं। वहीं, वृद्ध किसान और अन्य ग्रामीण भी आवागमन के दौरान असावधानीवश गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पाइन की खुदाई सिंचाई और जल निकासी के लिहाज से उपयोगी है, लेकिन घनी आबादी के बीच खुले और गहरे नाले के रूप में रहने से लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इसलिए आबादी वाले हिस्से में पाइन को पक्का कर नाला निर्माण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार उसके ऊपर ढक्कन भी लगाया जाए, ताकि बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा कम हो सके। पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष आदित्य प्रसाद के साथ अजय यादव, अर्जुन यादव, जनक नंदन प्रसाद, रामबालक प्रसाद, श्रीचंद यादव, विजय साव, अशोक प्रसाद शिक्षक, मुकेश चौधरी, लल्लू प्रसाद, बिनेशर चौधरी, रतन मांझी, हरेंद्र प्रसाद, रतन यादव, रविन्द्र पंडित, रासबिहारी प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों से घनी आबादी तक पार करहा पाइन को पक्का नाला बनवाने की मांग की है।1
- जामा मस्जिद में लगाए गए नारियल का पौधे , कोलकाता से पौधे आया। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट । बिहार : नवादा खबर । नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे के जाना मस्जिद के ग्राउंड और बाहर में नारियल और सुपाड़ी का पौधे लगाए गए। जामा मस्जिद के मुअज्जिन तमन्नु उर्फ अरमान ने बताया कि तुंगी के मोहम्मद नसीमुद्दीन ने कोलकाता से नारियल और सुपाड़ी का पौधे भेज दिया। अकबर राजा, अरबाज, साइंस, इरफान राजा ने पौधे को लगाने में शामिल थे।1
- भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा मगध रेंज के आईजी विकास वैभव जी से औपचारिक मुलाकात कर फूलों का बुके, मोमेंटो तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया l भाजपा के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव जी से औपचारिक मुलाकात कीएबं फूलों का बुके एवं श्री मोमेंटो अंग बस्त्र देकर स्वागत किया इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी करते हैं। उनका घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लेना और जांच की प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं और श्री विकास वैभव द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी भी आईजी के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, पीड़ितों की शिकायतों को सुनने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है। ।आज मिलने बालो मे संतोष ठाकुर अजय नारयण सिंह सुनील बम्बइया बबलू गुप्ता1
- अचानक सरकारी स्कूल पहुंचीं DM साहिबा! बच्चों के बीच चुपचाप जाकर पीछे बैठ गईं… फिर जो देखा, मच गया हड़कंप! अचानक सरकारी स्कूल पहुंचीं DM साहिबा! बच्चों के बीच चुपचाप जाकर पीछे बैठ गईं… फिर जो देखा, मच गया हड़कंप!1
- मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय गया जी भाजपा के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव से औपचारिक मुलाकात कीएबं फूलों का बुके एवं श्री मोमेंटो अंग बस्त्र देकर स्वागत किया इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी करते हैं। उनका घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लेना और जांच की प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं और श्री विकास वैभव द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी भी आईजी के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, पीड़ितों की शिकायतों को सुनने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है। ।आज मिलने बालो मे संतोष ठाकुर अजय नारयण सिंह सुनील बम्बइया बबलू गुप्ता1
- सलोनी जी का आगमन गया जी के बेलागंज प्रखंड के नीमचक गांव में हो ने वाला है 08।09।20261
- श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माडनपुर गयाजी द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ परम ज्ञान निकेतन में संपन्न।1
- प्रशिक्षण के दौरान छत से गिरकर पुलिस जवान की मौत, गांव में पसरा मातम प्रशिक्षण के दौरान छत से गिरकर पुलिस जवान की मौत, गांव में पसरा मातम प्रशिक्षण के दौरान छत से गिरकर पुलिस जवान की मौत, गांव में पसरा मातम पुलिस जवान के परिजन ने वरीय अधिकारियों से किया जांच की मांग प्रतिनिधि, वजीरगंज बिहार पुलिस में प्रशिक्षण ले रहे गया जिले के एक जवान की बक्सर जिले के डुमरांव में छत से गिरने के बाद मौत हो गई. जवान की मौत की खबर मिलते ही वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारीसोवा गांव में परिजन एवं उनके रिश्तेदारों में मातम पसर गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं. मृतक की पहचान कारीसोवा निवासी मिथिलेश कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार, रजनीश कुमार करीब एक माह पूर्व बिहार पुलिस में पदस्थापित हुए थे. इसके बाद उन्हें पुलिस प्रशिक्षण के लिए बक्सर जिले के डुमरांव भेजा गया था. बताया गया कि रविवार को प्रशिक्षण के दौरान दोपहर करीब दो बजे बाद रजनीश कुमार तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गए. जबकि उस समय अन्य पुलिस के जवान अपने कमरे में आराम कर रहे थे, इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद प्रशिक्षण स्थल पर अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए बक्सर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही स्थिति गंभीर हो गई, अस्पताल परिसर में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. रजनीश की मौत की सूचना मिलते ही कारीसोवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों को जैसे ही जवान की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि रजनीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उससे परिवार और गांव के लोगों को काफी उम्मीदें थीं. जवान की असमय मौत से सभी स्तब्ध हैं. रजनीश की मौत पर जांच की मांग परिजन रजनीश कुमार की मौत छत से गिरने की घटना पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है. जबकि यह घटना कोई हादसा था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इधर जवान का शव सोमवार की अहले सुबह गांव पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस घटना के गम में पिता मिथलेश सिंह एवं भाई बेसुध है. पिता मिथलेश सिंह बताते हैं कि गरीबी का दंश झेलते परिवार के बिच तीन भाई एवं एक बहन में बड़े भाई मुंबई में मजदुरी करते हैं. जबकि माँझिल भाई अभी पढ़ाई कर रहा है. रजनीश का बिहार पुलिस में चयन होने के बाद लगा था कि अब परिवार के बिच गरीबी दूर हो जाएगी. लेकिन सभी सपना चकनाचूर हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि बड़े भाई के आने के बाद ही राजकीय सम्मान के साथ रजनीश का अंतिम संस्कार सोमवार की देर शाम किया जाएगा.1