Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतयुग में लोगों को तारने धरा पर आई गंगा कलयुग में धर्म प्रवृत्ति के ह्रास के चलते मनोरंजन और छपाक छपाक कर नहाने का साधन बनकर रह गई है। धर्मनगरी और हरकी पैड़ी की पवित्रता के लिए गैर हिंदुओं के प्रवेश की रोकथाम के शोर के बीच मनोरंजन और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए हरिद्वार आने वाले रीलबाजों पर कोई रोक नहीं लग सकी है।अब एक रील में एक शख्स गंगा में खड़े होकर एक महिला के चित्र पर थूकते हुए उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है। घटना क्या है यह तो नहीं पता लेकिन वीडियो कल घंटा घर घाट का बताया जा रहा है।इस तरह की घटनाएं अनेक लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। (-कुमार दुष्यंत)
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
सतयुग में लोगों को तारने धरा पर आई गंगा कलयुग में धर्म प्रवृत्ति के ह्रास के चलते मनोरंजन और छपाक छपाक कर नहाने का साधन बनकर रह गई है। धर्मनगरी और हरकी पैड़ी की पवित्रता के लिए गैर हिंदुओं के प्रवेश की रोकथाम के शोर के बीच मनोरंजन और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए हरिद्वार आने वाले रीलबाजों पर कोई रोक नहीं लग सकी है।अब एक रील में एक शख्स गंगा में खड़े होकर एक महिला के चित्र पर थूकते हुए उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है। घटना क्या है यह तो नहीं पता लेकिन वीडियो कल घंटा घर घाट का बताया जा रहा है।इस तरह की घटनाएं अनेक लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। (-कुमार दुष्यंत)
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- सतयुग में लोगों को तारने धरा पर आई गंगा कलयुग में धर्म प्रवृत्ति के ह्रास के चलते मनोरंजन और छपाक छपाक कर नहाने का साधन बनकर रह गई है। धर्मनगरी और हरकी पैड़ी की पवित्रता के लिए गैर हिंदुओं के प्रवेश की रोकथाम के शोर के बीच मनोरंजन और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए हरिद्वार आने वाले रीलबाजों पर कोई रोक नहीं लग सकी है।अब एक रील में एक शख्स गंगा में खड़े होकर एक महिला के चित्र पर थूकते हुए उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है। घटना क्या है यह तो नहीं पता लेकिन वीडियो कल घंटा घर घाट का बताया जा रहा है।इस तरह की घटनाएं अनेक लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। (-कुमार दुष्यंत)1
- हरिद्वार 35 साल से लापता व्यक्ति की पहचान, हरिद्वार पुलिस ने गूगल की मदद से खोज निकाला 35 साल से लापता व्यक्ति की पहचान, हरिद्वार पुलिस ने गूगल की मदद से खोज निकाला गांव हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तकनीक का शानदार उदाहरण पेश किया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु जारी SOP पर कार्य करते हुए हरिद्वार पुलिस ने 35 वर्षों से घर से लापता व्यक्ति की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई। दिनांक 05 मई 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र के बिरला रोड स्थित मंकर वाहिनी गंगामाता मंदिर के पास एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज न मिलने से शव की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। जांच के दौरान पुलिस की नजर मृतक के हाथ पर गुदे हुए “उदयवीर बहादुरगढ़” नाम पर पड़ी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने गूगल के माध्यम से “बहादुरगढ़” क्षेत्र की जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास शुरू किए। करीब 3 दिन की मेहनत और लगातार पड़ताल के बाद पुलिस ने शव की पहचान हरियाणा के झज्जर जनपद स्थित बहादुरगढ़ निवासी उदयवीर के रूप में की। जानकारी मिलने पर परिजन हरिद्वार पहुंचे और शव की पहचान की। बताया गया कि मृतक करीब 35 वर्षों से घर से लापता था। परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस और हरिद्वार पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की मेहनत और मानवीय कार्यशैली की सराहना की। बाद में खड़खड़ी घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल परिसर की एक कंपनी में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि न होने के कारण हड़ताल कर दी है। कर्मचारियों के काम रोकने से कंपनी का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। इस आंदोलन से प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है।1
- हरिद्वार के सिडकुल में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 62 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई और भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। सिडकुल पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- हरिद्वार में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।1
- युवक का अपहरण कर करी लूटपाट, फिर फेंका पूल से नीचे। आर्मी जवानों ने बचाई घायल युवक की जान। The Aman Times वायरल न्यूज 🚨 राजधानी देहरादून में सामने आई बड़ी वारदात 🚨 युवक का अपहरण कर करी लूटपाट, फिर फेंका पूल से नीचे। आर्मी जवानों ने बचाई घायल युवक की जान। जांच में जुटी दून पुलिस। आईटी पार्क से ड्यूटी कर घर लौट रहे 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ देर रात हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। 😢 📍 सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से बदमाशों ने “मोबाइल खो गया” कहकर युवक से मदद मांगी और फिर उसे अपने साथ ले गए। 📍 रास्ते में बेरहमी से मारपीट कर 2 मोबाइल, कैश और बैग लूट लिया। 📍 इसके बाद जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया और ऊपर से पत्थर बरसाए। 😨 बताया जा रहा है कि युवक पूरी रात दर्द से तड़पता रहा। सुबह स्थानीय लोगों और सैन्य जवानों की मदद से उसकी जान बच सकी। युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। 💔 ❓ सबसे बड़ा सवाल आखिर 5 थाना क्षेत्रों से बदमाश युवक को घुमाते रहे और नाइट पेट्रोलिंग कहां थी? देहरादून में बढ़ते अपराधों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।2
- विश्व प्रसिद्ध दरगाह दरगाह हजरत साबिर पाक में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों को परेशान करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने दरगाह परिसर में अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने साफ किया कि जायरीनों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- मंगलौर में मार्च में हुई कार लूट और टक्कर से हुई मौत के मामले में फरार ₹5000 के इनामी बदमाश आदित्य उर्फ बिल्लू को हरिद्वार पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।1