Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। हर्षिल हेलिपैड पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी स्वस्थ ट्रैकर्स सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। कालिंदी पास क्षेत्र में हेली रेस्क्यू अभियान जारी है।
ब्रेकिंग हरिद्वार
उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। हर्षिल हेलिपैड पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी स्वस्थ ट्रैकर्स सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। कालिंदी पास क्षेत्र में हेली रेस्क्यू अभियान जारी है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। हर्षिल हेलिपैड पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी स्वस्थ ट्रैकर्स सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। कालिंदी पास क्षेत्र में हेली रेस्क्यू अभियान जारी है।1
- SSP के निर्देशन में छात्रसंघ चुनावी सुरक्षा चाक चौबंद, चप्पे चप्पे पर चेकिंग किया जा रहा जागरूक *SSP NAINITAL के निर्देशन में छात्रसंघ चुनावी सुरक्षा चाक-चौबंद—राजपत्रित अधिकारियों ने सड़कों पर संभाला मोर्चा, होटल- ढाबे सहित चप्पे-चप्पे पर चेकिंग, प्रचार सामग्री हटवाई, अनाउंसमेंट से लगातार सड़कों के किनारे खड़े वाहनों एवं अनावश्यक भीड़भाड़ को हटाया व किया जा रहा जागरूक* - *चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद में छात्रसंघ चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कॉलेज परिसरों और पूरे शहर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। - *सड़कों पर उतरे आला अधिकारी:* चुनाव में किसी भी प्रकार का हुड़दंग न हो, इसके लिए सभी राजपत्रित अधिकारी खुद सड़कों पर मोर्चा संभाले हुए हैं। *एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल,* सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग कर रहे हैं। - *हटाई गई चुनाव सामग्री:* लिंगदोह नियम के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों से सभी प्रकार के अवैध पोस्टर, बैनर और चुनाव सामग्री को हटवा दिया गया है। - *कल चुनाव के दृष्टिगत दुकानें बंद रखने की अपील व सघन चेकिंग:* कॉलेज परिसर के आसपास अनावश्यक भीड़-भाड़ को रोकने के लिए लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज के पास की दुकानों को बंद रखने की अपील की गई है और आसपास के होटल, ढाबों व ठेलों की लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। ⚠️ *नैनीताल पुलिस की दो टूक चेतावनी:* छात्रसंघ चुनाव के दौरान किसी भी असामाजिक या अराजक तत्व ने शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया, तो नैनीताल पुलिस बिना किसी ढिलाई के *जीरो टॉलरेंस नीति* के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाएगी।1
- डी०एस०बी० परिसर छात्र संघ चुनाव: आम सभा में प्रत्याशियों ने बुलंद की आवाज, चुनावी सरगर्मियां तेज कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी०एस०बी० परिसर छात्र संघ चुनाव 2026-27 के तहत आज एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में डटे सभी 16 प्रत्याशियों ने मंच से छात्र-छात्राओं के सामने अपनी नीतियां और प्राथमिकताओं को रखा।अध्यक्ष पद के दावेदार भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार और हिमांशु आर्या ने छात्र हितों, पुस्तकालय के आधुनिकीकरण और परिसर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार का संकल्प लिया। वहीं, उपाध्यक्ष पदों के प्रत्याशी कुमकुम जोशी व अभिषेक रैकूनी और सचिव पद के दावेदार कमल कार्की ने भी छात्रों को संबोधित किया। संयुक्त सचिव पद की प्रत्याशी अनुष्का पुरी व गौरी और कोषाध्यक्ष पद की विदुषी वर्मा व सृष्टी रावत ने छात्राओं के अधिकारों के मुद्दे उठाए।इसके साथ ही सांस्कृतिक सचिव पद के हर्षित जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भण्डारी सहित विभिन्न संकायों के प्रतिनिधियों अनिल कुमार, सन्ध्या कापड़ी, दिव्यांशी कौशल और सानिध्य उप्रेती ने भी समर्थन मांगा। चुनाव अधिकारी प्रो० मनोज कुमार आर्या ने सभी से शांतिपूर्ण चुनाव की अपील की।1
- उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फ :: उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी में फंसे लोगों को युद्ध स्तर पर बाहर निकालने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री धामी ने। उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्हें निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए। प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पर्यटक को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरसात एवं प्रतिकूल मौसम के कारण बंद सड़कों को शीघ्र खोलने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।1
- उम्रदराज व्यक्ति के पास से 2.162 किलो चरस बरामद, गिरफ्तार। कपकोट क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक उम्रदराज व्यक्ति के पास से 2.162 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। एसओजी टीम ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर महादेव पुलिया, गोलना के पास चेकिंग के दौरान पदम सिंह टाकुली को पकड़ा। तलाशी में चरस बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कपकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही..1
- मौसम अलर्ट: यूपी-बिहार-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का ख़तरा! जानिए आपके शहर का हाल | Weather Update सितंबर खत्म होने को है, लेकिन आसमान से आफ़त थमने का नाम नहीं ले रही! पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 30 सेंटीमीटर तक भारी बारिश दर्ज की गई है। उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और बिहार में भी मूसलाधार बारिश हुई है। अब मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है! क्या आपके इलाके में भी है ख़तरा? क्या आज घर से निकलना सही रहेगा? इस वीडियो में जानिए पूरे देश के मौसम का ताज़ा हाल, सिर्फ़ G EXPRESS पर! 🌧️ इस वीडियो में आपको क्या मिलेगा? 📍 उत्तराखंड व उत्तर-पश्चिम भारत: 28 सितंबर को भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी। पहाड़ों पर हालात संवेदनशील। 📍 उत्तर प्रदेश: मध्य यूपी का दबाव क्षेत्र कमजोर होकर निम्न दबाव में बदला। बारिश से मिल सकती है कुछ राहत। 📍 बिहार, झारखंड व ओड़िशा: बिहार में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आंधी-बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट। झारखंड, गंगा के मैदानी इलाकों और ओड़िशा में 3 अक्टूबर तक बारिश की संभावना। 📍 मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़: 28 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान। 📍 अंडमान एवं निकोबार: 50-60 किमी/घंटा की तूफानी हवाएं, झोंके 70 किमी/घंटा तक, साथ में भारी बारिश का ख़तरा। 📍 दक्षिण भारत: कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1 अक्टूबर तक तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश का दौर। 💬 आपके शहर में आज मौसम कैसा है? कमेंट में ज़रूर बताएं! 👍 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें 📤 परिवार और दोस्तों के साथ SHARE करें ताकि वे भी सतर्क रहें 🔔 हर बड़ी ख़बर सबसे पहले पाने के लिए G EXPRESS को SUBSCRIBE करें और बेल आइकन दबाना न भूलें! Disclaimer: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मौसम संबंधी जानकारी पर आधारित है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।1
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी। लंबित शिकायतों की जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए किसी भी स्तर पर शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। समीक्षा में बताया गया कि वर्तमान तक विभिन्न विभागों में कुल 79 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें एल-1 स्तर पर 69 तथा एल-2 स्तर पर 10 शिकायतें शामिल हैं। विभागवार लंबित शिकायतों में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 9, पुलिस विभाग की 7, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की 6, वन विभाग की 6, राजस्व विभाग की 5, माध्यमिक शिक्षा की 4, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की 3, पर्यटन विभाग की 3 तथा नगर पालिका से संबंधित 3 शिकायतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों में एक से दो शिकायतें लंबित हैं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से अधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों को प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत को पोर्टल पर निस्तारित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का व्यावहारिक और संतोषजनक समाधान होना चाहिए। एल-2 स्तर पर लंबित प्रकरणों पर भी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें और प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की मॉनिटरिंग करने तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, एपीडी श्रीमती विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश दिगारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान श्री आर.पी. डोभाल, डीपीआरओ श्री महेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता सीएनडीएस श्री गिरीश पंत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- जनगणना गतिविधियों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, 14 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमरेशन) प्रक्रिया चंपावत 28 सितम्बर, 2026, सूवि। जिले में आगामी जनगणना (सेंसस) गतिविधियों के संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्य योजनाओं एवं निर्धारित तिथियों की जानकारी प्रदान कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर 4 दिसंबर से आगामी 5 जनवरी तक डोर-टू-डोर (घर-घर) सर्वे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण अधिकारियों को दे दिया गया है। इसके साथ ही घर-घर जाकर सूचीकरण का कार्य करने वाले प्रगणकों (इन्यूमिनेटर्स) का भी प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। जनगणना प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए रूट चार्ट तैयार किए जा रहे हैं और सभी आवश्यक संसाधनों एवं आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि इस गतिविधि को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया जा सके। प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 14 नवंबर से शुरू होने वाली स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमरेशन) प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें। नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का सटीक विवरण दर्ज कर सकते हैं, जिससे आंकड़ों में किसी भी प्रकार के विरोधाभास या दुविधा की संभावना समाप्त होगी और डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान प्रगणकों को भी सत्यापन में सुलभता होगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित नागरिकों से आह्वान किया है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस राष्ट्रीय महाभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।1