logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
a1901041-0af4-499d-806c-7476bcef60d0
c613ea08-5734-48df-b32b-584e514798da
d53e336e-52d3-4044-9ca1-3f5bb154b0ce

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ; अभिभावकों से बेटियो
    1
    एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ; अभिभावकों से बेटियो
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • जिलाधिकारी ने  एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ, अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की शाहजहांपुर, 31 जुलाई।  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने घूरन तलैया स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित एचपीवी टीकाकरण शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली सभी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, किंतु अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद रहे।
    4
    जिलाधिकारी ने  एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ, अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की 
शाहजहांपुर, 31 जुलाई।  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने घूरन तलैया स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित एचपीवी टीकाकरण शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। 
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली सभी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, किंतु अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अब फर्जी अल्ट्रासाउंड पर पड़ेगा ताला! डॉक्टर के फिंगरप्रिंट के बिना नहीं चलेगी मशीन शाहजहांपुर, 31 जुलाई। जनपद में बिना चिकित्सक की मौजूदगी के अल्ट्रासाउंड किए जाने और भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की पहल पर अब जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ऐसी आधुनिक तकनीक लागू की जाएगी, जिसके तहत डॉक्टर के बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) सत्यापन के बिना अल्ट्रासाउंड मशीन चालू ही नहीं होगी। इस नई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के साथ सदर बाजार स्थित चौधरी डायग्नोस्टिक सेंटर का दौरा किया और तकनीकी प्रणाली का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई तकनीक लागू होने के बाद केवल पंजीकृत चिकित्सक के फिंगरप्रिंट से ही मशीन संचालित होगी। डॉक्टर की अनुपस्थिति में मशीन किसी भी परिस्थिति में चालू नहीं होगी, जिससे अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने की संभावना पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली में मशीन के संचालन का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। प्रत्येक अल्ट्रासाउंड की जानकारी दर्ज होगी, जिससे किसी भी शिकायत की जांच और सत्यापन आसानी से किया जा सकेगा। साथ ही, भ्रूण लिंग जांच जैसे अवैध और दंडनीय अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में भी यह तकनीक अहम भूमिका निभाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि नई प्रणाली लागू होने के बाद अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी और अधिक प्रभावी होगी। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अब फर्जी अल्ट्रासाउंड पर पड़ेगा ताला! डॉक्टर के फिंगरप्रिंट के बिना नहीं चलेगी मशीन
शाहजहांपुर, 31 जुलाई। जनपद में बिना चिकित्सक की मौजूदगी के अल्ट्रासाउंड किए जाने और भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की पहल पर अब जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ऐसी आधुनिक तकनीक लागू की जाएगी, जिसके तहत डॉक्टर के बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) सत्यापन के बिना अल्ट्रासाउंड मशीन चालू ही नहीं होगी।
इस नई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के साथ सदर बाजार स्थित चौधरी डायग्नोस्टिक सेंटर का दौरा किया और तकनीकी प्रणाली का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई तकनीक लागू होने के बाद केवल पंजीकृत चिकित्सक के फिंगरप्रिंट से ही मशीन संचालित होगी। डॉक्टर की अनुपस्थिति में मशीन किसी भी परिस्थिति में चालू नहीं होगी, जिससे अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने की संभावना पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रणाली में मशीन के संचालन का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। प्रत्येक अल्ट्रासाउंड की जानकारी दर्ज होगी, जिससे किसी भी शिकायत की जांच और सत्यापन आसानी से किया जा सकेगा। साथ ही, भ्रूण लिंग जांच जैसे अवैध और दंडनीय अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में भी यह तकनीक अहम भूमिका निभाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि नई प्रणाली लागू होने के बाद अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी और अधिक प्रभावी होगी। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गंगा एक्सप्रेस-वे पर रुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया सपा नेत्री सुरुचि कश्यप ने चांदी का मुकुट पहनकर किया स्वागत
    1
    सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गंगा एक्सप्रेस-वे पर रुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया सपा नेत्री सुरुचि कश्यप ने चांदी का मुकुट पहनकर किया स्वागत
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ... शाहजहांपुर। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की सभी पात्र बालिकाओं का समय पर एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की।
    1
    एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ...
शाहजहांपुर। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की सभी पात्र बालिकाओं का समय पर एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • *** #OYO से लौट रही महिला को पति ने बीच सड़क पर रोका, हेलमेट से मारपीट का वीडियो वायरल *** मध्य प्रदेश में कथित तौर पर एक महिला के OYO होटल से लौटने के दौरान उसके पति ने बीच सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि पति ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने उसे रोक लिया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *** #OYO से लौट रही महिला को पति ने बीच सड़क पर रोका, हेलमेट से मारपीट का वीडियो वायरल ***

मध्य प्रदेश में कथित तौर पर एक महिला के OYO होटल से लौटने के दौरान उसके पति ने बीच सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि पति ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने उसे रोक लिया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.