तीन थानाध्यक्ष बदलने के बाद, फिर भी दर्जनों चोरियों का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस पर उठ रहे सवाल* *बुलंदशहर / स्याना* *तीन थानाध्यक्ष बदलने के बाद, फिर भी दर्जनों चोरियों का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस पर उठ रहे सवाल* *स्याना (बुलंदशहर)।* स्याना कोतवाली क्षेत्र में पिछले एक दशक में हुई दर्जनों से अधिक चोरियों का खुलासा करने में स्याना पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। तीन थाना प्रभारी बदलने के बाद भी चोरियों का खुलासा न होने से क्षेत्र की जनता का पुलिस से सुरक्षा को लेकर विश्वास उठता जा रहा है। ग्राम भैंसौडे में हुई चोरी, ग्राम थल तथा स्याना कस्बे में हुई चोरियां, हाजीपुर बम्बे से ग्राम घंसूरपुर , शराब के ठेके से हुई चोरी और यहां तक कि एक पत्रकार के घर से हुए स्टेबलाइजर की चोरी तक का भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उनमें दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोर बेखौफ घूम रहे हैं।
तीन थानाध्यक्ष बदलने के बाद, फिर भी दर्जनों चोरियों का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस पर उठ रहे सवाल* *बुलंदशहर / स्याना* *तीन थानाध्यक्ष बदलने के बाद, फिर भी दर्जनों चोरियों का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस पर उठ रहे सवाल* *स्याना (बुलंदशहर)।* स्याना कोतवाली क्षेत्र में पिछले एक दशक में हुई दर्जनों से अधिक चोरियों का खुलासा करने में स्याना पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। तीन थाना प्रभारी बदलने के बाद भी चोरियों का खुलासा न होने से क्षेत्र की जनता का पुलिस से सुरक्षा को लेकर विश्वास उठता जा रहा है। ग्राम भैंसौडे में हुई चोरी, ग्राम थल तथा स्याना कस्बे में हुई चोरियां, हाजीपुर बम्बे से ग्राम घंसूरपुर , शराब के ठेके से हुई चोरी और यहां तक कि एक पत्रकार के घर से हुए स्टेबलाइजर की चोरी तक का भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उनमें दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोर बेखौफ घूम रहे हैं।
- सीतापुर में कथित फर्जी प्लॉटिंग और स्टांप शुल्क अनियमितता का मुद्दा उठा, DM को ज्ञापन सीतापुर में गाटा संख्या 189 से जुड़े कथित फर्जी प्लॉटिंग और स्टांप शुल्क अनियमितता के मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने चार बैनामों की जांच, बाजार मूल्य और बैनामा मूल्य के मिलान तथा कथित स्टांप शुल्क अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि जांच में यदि सरकारी राजस्व की हानि सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई और वसूली की जानी चाहिए। नोट: खबर में लगाए गए आरोप संबंधित संगठन की ओर से लगाए गए हैं। मामले में प्रशासनिक जांच और आधिकारिक निष्कर्ष के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।1
- श्रीमद्भागवत कथा में वामन अवतार व श्रीराम जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु अनूपशहर, संवाददाता दाऊजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वामन भगवान और श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। दाऊजी मंदिर में बरसाना धाम से पधारे कथा व्यास डॉ. रामजीलाल शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान भक्तों के कल्याण और धर्म की स्थापना के लिए अवतार धारण करते हैं। उन्होंने वामन भगवान के अवतार तथा श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का रसपान किया। कथा के मुख्य यजमान कविता गुप्ता एवं अनिल कुमार गुप्ता रहे। इस अवसर पर डॉ. नितिन गुप्ता, मधु गुप्ता, मणि गुप्ता, विमलेश गुप्ता, नेहा गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अशोक गोयल, डॉ. ऋषि अग्रवाल, शंकर लाल बंसल, डॉ. मुकेश गुप्ता, इंद्रमणि वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।1
- सुमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, देवर-भाभी गिरफ्तार संपत्ति पर कब्जे के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसोली में सुमित कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी काजल और उसके देवर उमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मामले में मृतक के भाई उमेश की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को सुमित की हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से बांधकर कुंदे में लटका दिया गया था। मृतक के पिता किशनपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी काजल से पूछताछ की, जिसमें उसके देवर उमेश का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, काजल और उमेश के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने सुमित को रास्ते से हटाकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई और कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।3
- मां के लिए क्या लिखूं मां ने खुद मुझे लिखा ,,, मां से छोटा शब्द कोई हो तो बताओ,,मां से बड़ा कोई हो तो बताओ,,,लोग कहते कि आज मां का दिन है ! वह कौन सा दिन जो मां के बिना है! मौत के लिए तो बहुत रास्ते है !, पर जन्म देने के लिए मां ही तो है।अंत समय या पीडा दर्द निवारक शब्द मुंह से निकलता है हे मां बचा ले।बाप पालन कर सकता है। मां ही जीवन मे दुःख का केवल एक मात्र कवच है। सभी मातृत्व माताओं को नमन। मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।देवाधिदेव महादेव शिव आशीर्वाद बनाए आज 11-11 पेड पार्वती पतये हर-हर महादेव के नाम परशुरामेश्वर पुरामहादेव शिव व राष्ट्र मातृशक्ति के नाम लगाकर पुण्य संकल्प आगे बढाये।पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मुरादनगर वाले3
- MP=धाकड़ समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, धरणीधर भगवान बलराम के जयकारों से गूंजा नगर1
- बारिश में भी जोश हाई! ☔🔥 रेखा वर्मा के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम खैराबाद टोल प्लाजा पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहा।1
- 12 वर्षीय किशोर मोहम्मद रिहान लापता परिजनों ने काफी किया तलाश डिडौली कोतवाली में गुमशुदगी की दी तहरी आर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 12 वर्षीय किशोर मोहम्मद रिहान लापता, परिजनों ने तलाश में मांगी मदद जोया/अमरोहा। कस्बा जोया के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मोहम्मद रिहान (12) के लापता होने से परिजन परेशान हैं। परिजनों के अनुसार रिहान 2 सितंबर 2026 को लापता हुआ है। काफी तलाश के बावजूद उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रिहान के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों अथवा पुलिस स्टेशन जोया को सूचना दें। उत्तर प्रदेश पुलिस भी गुमशुदा बच्चों की जानकारी के लिए अपना आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध कराती है। अपील: बच्चे की तलाश में सहयोग करें और जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।3
- मुरादनगर थाना परिसर को अपना घर मानने वाले पत्रकार उनका कहना है थाना इंचार्ज जेब में 9:00 बजे से शुरू होती है पूरी रात। सभी का मामला पत्रकार अपने स्तर से निपट आते हैं मुरादनगर थाना इंचार्ज पत्रकारों के आगे मून। पालिका को लेकर कथित “गोदी मीडिया” की भूमिका पर उठे सवाल, पत्रकारिता के नाम पर पक्षपात के आरोप मुरादनगर। मुरादनगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों कथित तौर पर कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो स्वयं को पत्रकार बताते हैं। स्थानीय स्तर पर लियाकत बोस नामक व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी विवाद सामने आया है। आरोप है कि लियाकत बोस नगरपालिका से जुड़े मामलों में निष्पक्ष पत्रकारिता करने के बजाय कथित रूप से एकतरफा तरीके से खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं और सरकारी व्यवस्था से जुड़े तथ्यों को निष्पक्ष रूप से सामने रखना है, न कि किसी संस्था या व्यक्ति के पक्ष में प्रचार करना। इसी को लेकर सवाल उठ रहा है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताता है तो क्या उसके पास पत्रकारिता से संबंधित आवश्यक पहचान, संस्थान से अधिकृत नियुक्ति अथवा अन्य वैध प्रमाण मौजूद हैं? यदि नहीं, तो उसके द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की जांच आवश्यक है। हालांकि, लियाकत बोस के संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आना भी आवश्यक है। यदि उनके पास पत्रकारिता से संबंधित वैध दस्तावेज अथवा आरोपों के संबंध में कोई स्पष्टीकरण है, तो उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाना चाहिए। पत्रकारिता की आड़ में किसी भी प्रकार की मनमानी पर रोक जरूरी स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। ऐसे में पत्रकारिता के नाम पर यदि कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है या किसी सरकारी संस्था के पक्ष में लगातार एकतरफा प्रचार करता है, तो संबंधित अधिकारियों और पत्रकार संगठनों को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। अब देखना यह है कि मुरादनगर पालिका और संबंधित प्रशासन ऐसे मामलों में कोई जांच करता है या नहीं, और यह भी कि स्वयं को पत्रकार बताने वाले व्यक्तियों की पत्रकारिता संबंधी वैधता की जांच किस स्तर पर की जाती है।1
- दबंग ने नाबालिग पर चाकू से किया जानलेवा हमला पुलिस पर रिश्वतखोरी और लापरवाही का आरोप शिकारपुर : नगर के मौहल्ला गंज सादात में एक दबंग युवक द्वारा नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है हमले में गम्भीर रूप से घायल किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित परिवार ने स्थानीय शिकारपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला गंज सादात निवासी शाहिद पुत्र शकूर अहमद का 17 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ अजीम 23 अगस्त 2026 की रात लगभग 10:30 बजे घर से दवा लेने निकला था जैसे ही वह मलुआ की चक्की के पास पहुंचा पीछे से आए मौहल्ले के ही शोएब पुत्र मजाहिर हुसैन ने उसे रोक लिया आरोप है कि शोएब जो क्षेत्र में कट्टा-चाकू लेकर घूमने और आए दिन मारपीट करने के लिए कुख्यात है ने समीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी समीर द्वारा विरोध करने पर शोएब ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से कई वार कर दिए हमले में समीर की बांह पर गम्भीर चोटें आई चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परवेज पुत्र हामिद और अन्य स्थानीय लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया घायल समीर को परिजन पहले कोतवाली और फिर सरकारी अस्पताल ले गए जहां से अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बुलन्दशहर रेफर कर दिया फिलहाल एक निजी अस्पताल में समीर का इलाज जारी है जहां उसकी बांह में लगभग बीस टांके आए है और हालत गम्भीर बनी हुई है पीड़ित पिता शाहिद ने शिकारपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दूसरी पार्टी से साठगांठ रुपये लेकर कर मामले को दबा रही है घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है न्याय के लिए पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की में अभी आया हूँ मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है कस्बा इंचार्ज से बोल देता हूँ की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही करें और दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी ।1