logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुरुक्षेत्र के आसमान में दिखी विकास और सेवा की भव्य तस्वीर! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और मोदी सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को ड्रोन शो के जरिए दर्शाया गया। #SevaSankalpAbhiyan #Haryana #Kurukshetra #DroneShow #DIPRHaryana

3 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
3 hrs ago

कुरुक्षेत्र के आसमान में दिखी विकास और सेवा की भव्य तस्वीर! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और मोदी सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को ड्रोन शो के जरिए दर्शाया गया। #SevaSankalpAbhiyan #Haryana #Kurukshetra #DroneShow #DIPRHaryana

More news from हरियाणा and nearby areas
  • कुरुक्षेत्र के आसमान में दिखी विकास और सेवा की भव्य तस्वीर! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और मोदी सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को ड्रोन शो के जरिए दर्शाया गया। #SevaSankalpAbhiyan #Haryana #Kurukshetra #DroneShow #DIPRHaryana
    1
    कुरुक्षेत्र के आसमान में दिखी विकास और सेवा की भव्य तस्वीर! 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और मोदी सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को ड्रोन शो के जरिए दर्शाया गया। 

#SevaSankalpAbhiyan #Haryana #Kurukshetra #DroneShow #DIPRHaryana
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल तथा विधि एवं विधायी विभाग के राज्यमंत्री गौरव गौतम ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा पृथक्करण, संग्रहण एवं प्रोसेसिंग स्थल तक कचरे के परिवहन कार्य के शुभारंम्भ के तहत 111 डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को नारियल फोडक़र और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पलवल शहर में सफाई व्यवस्था और बेहतरीन होगी। उन्होंने कहा कि पलवल शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर परिषद पलवल की ओर से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस अवसर पर चेयरमेन नगर परिषद डा. यशपाल, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी, वीरपाल दीक्षित सहित अपेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पलवल खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा, जिससे सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पलवल के लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर दें और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाएं। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ पलवल के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
    2
    हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल तथा विधि एवं विधायी विभाग के राज्यमंत्री गौरव गौतम ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा पृथक्करण, संग्रहण एवं प्रोसेसिंग स्थल तक कचरे के परिवहन कार्य के शुभारंम्भ के तहत 111 डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को नारियल फोडक़र और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पलवल शहर में सफाई व्यवस्था और बेहतरीन होगी। उन्होंने कहा कि पलवल शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर परिषद पलवल की ओर से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस अवसर पर चेयरमेन नगर परिषद डा. यशपाल, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी, वीरपाल दीक्षित सहित अपेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पलवल खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा, जिससे सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पलवल के लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर दें और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाएं। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ पलवल के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    1 hr ago
  • आज पलवल में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी जी के नाम का दीया जलाया गया। पलवल में kmp पर भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर लाखों पलवल वासियों ने दीया जलाया। ओर प्रधान मंत्री को अपना आशीर्वाद दिया।
    2
    आज पलवल में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी जी के नाम का दीया जलाया गया।
पलवल में kmp पर भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर लाखों पलवल वासियों ने दीया जलाया। ओर प्रधान मंत्री को अपना आशीर्वाद दिया।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • पलवल :सेवा संकल्प अभियान में गौरव गौतम का स्वच्छता संदेश, प्लास्टिक मुक्त पलवल की अपील! पलवल :सेवा संकल्प अभियान में गौरव गौतम का स्वच्छता संदेश, प्लास्टिक मुक्त पलवल की अपील!
    1
    पलवल :सेवा संकल्प अभियान में गौरव गौतम का स्वच्छता संदेश, प्लास्टिक मुक्त पलवल की अपील!

पलवल :सेवा संकल्प अभियान में गौरव गौतम का स्वच्छता संदेश, प्लास्टिक मुक्त पलवल की अपील!
    user_Khabar Update Live
    Khabar Update Live
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 day ago
  • कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन। कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आए दिन घेरलू चीजों पर महंगाई को लेकर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रजिया ने कहा कि घरेलू महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी और सरकार का कड़ा विरोध करेगी। रजिया ने तंज कसा कि सरकार एक तरफ विकास का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही हैं।
    2
    कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन।
कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आए दिन घेरलू चीजों पर महंगाई को लेकर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रजिया ने कहा कि घरेलू महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी और सरकार का कड़ा विरोध करेगी। रजिया ने तंज कसा कि सरकार एक तरफ विकास का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही हैं।
    user_Zahir Khan Journalist
    Zahir Khan Journalist
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • महंगाई को लेकर तावडू में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना नूंह जिले के तावडू ब्लॉक में महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस की टीम ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेत्री रजिया बानो पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि घरेलू सामान की बढ़ती कीमतों से महिलाओं का रसोई बजट बिगड़ रहा है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रजिया बानो ने चेतावनी दी कि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    महंगाई को लेकर तावडू में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
नूंह जिले के तावडू ब्लॉक में महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस की टीम ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेत्री रजिया बानो पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि घरेलू सामान की बढ़ती कीमतों से महिलाओं का रसोई बजट बिगड़ रहा है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रजिया बानो ने चेतावनी दी कि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • खेलो मेवात अभियान के तहत 32 ग्राम पंचायतों को वितरित की गई खेल सामग्री नूँह मेवात (लियाक़त अली ): उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) अखिल पिलानी ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए खेलो मेवात अभियान के तहत मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अखिल पिलानी वीरवार को आयोजित खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की मांग के आधार पर क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के उपकरण खरीदे गए हैं। अभियान के प्रथम चरण में जिले की 32 ग्राम पंचायतों को लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की खेल सामग्री वितरित की गई है। पंचायतों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट तथा अन्य खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे गांव स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
    1
    खेलो मेवात अभियान के तहत 32 ग्राम पंचायतों को वितरित की गई खेल सामग्री
नूँह मेवात (लियाक़त अली ): उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) अखिल पिलानी ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए खेलो मेवात अभियान के तहत मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अखिल पिलानी वीरवार को आयोजित खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की मांग के आधार पर क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के उपकरण खरीदे गए हैं। अभियान के प्रथम चरण में जिले की 32 ग्राम पंचायतों को लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की खेल सामग्री वितरित की गई है। पंचायतों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट तथा अन्य खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे गांव स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाँव घाघोट में अवैध रूप से पटाखे बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ भारी मात्रा में पटाखे बरामद, 360 पेटियों में 1 लाख 72 हजार से अधिक पटाखा माचिस जब्त। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-दीप्ति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, पलवल। पलवल जिला पुलिस कप्तान श्रीमती दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना चाँदहट क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाँव धाधोट में अवैध रूप से पटाखे (कलर माचिस) बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना चाँदहट प्रभारी निरीक्षक श्री भगवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चाँदहट पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त व अपराध तलाश के दौरान कटेसरा गाँव के पास मौजूद थी। उसी समय मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गाँव घाघोट निवासी लियाकत, जहीर और सकुर, तीनों पुत्र फजरुदीन, बिना किसी लाइसेंस व परमिट के अपने-अपने मकानों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे (छोटे पटाखे/कलर माचिस) बनाने व उन्हें पैक करने का काम कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज तिवारी, एसडीओ बिजली बोर्ड पलवल की उपस्थिति में बताए गए स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपियों के कमरों की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो मौके से निम्नलिखित अवैध सामग्री बरामद की गई: * लियाकत के मकान से: 124 पेटी पटाखे * जहीर के मकान से: 139 पेटी पटाखे * सकुर के मकान से: 97 पेटी पटाखे कुल बरामदगी: 360 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 बॉक्स और प्रत्येक बॉक्स में 10 माचिस), जिसमें कुल 17,280 बॉक्स और कुल 1,72,800 (1 लाख 72 हजार 800) पटाखा माचिस शामिल हैं। बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चाँदहट में विस्फोटक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला पुलिस कप्तान दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की आगामी जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    2
    पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाँव घाघोट में अवैध रूप से पटाखे बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ भारी मात्रा में पटाखे बरामद, 360 पेटियों में 1 लाख 72 हजार से अधिक पटाखा माचिस जब्त।
जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-दीप्ति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, पलवल।

पलवल जिला पुलिस कप्तान श्रीमती दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना चाँदहट क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।  पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाँव धाधोट में अवैध रूप से पटाखे (कलर माचिस) बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
थाना चाँदहट प्रभारी निरीक्षक श्री भगवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चाँदहट पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त व अपराध तलाश के दौरान कटेसरा गाँव के पास मौजूद थी। उसी समय मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गाँव घाघोट निवासी लियाकत, जहीर और सकुर, तीनों पुत्र फजरुदीन, बिना किसी लाइसेंस व परमिट के अपने-अपने मकानों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे (छोटे पटाखे/कलर माचिस) बनाने व उन्हें पैक करने का काम कर रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज तिवारी, एसडीओ बिजली बोर्ड पलवल की उपस्थिति में बताए गए स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपियों के कमरों की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो मौके से निम्नलिखित अवैध सामग्री बरामद की गई:
* लियाकत के मकान से: 124 पेटी पटाखे
* जहीर के मकान से: 139 पेटी पटाखे
* सकुर के मकान से: 97 पेटी पटाखे
कुल बरामदगी: 360 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 बॉक्स और प्रत्येक बॉक्स में 10 माचिस), जिसमें कुल 17,280 बॉक्स और कुल 1,72,800 (1 लाख 72 हजार 800) पटाखा माचिस शामिल हैं। बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया गया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चाँदहट में विस्फोटक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जिला पुलिस कप्तान दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की आगामी जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.