logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाँव घाघोट में अवैध रूप से पटाखे बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ भारी मात्रा में पटाखे बरामद, 360 पेटियों में 1 लाख 72 हजार से अधिक पटाखा माचिस जब्त। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-दीप्ति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, पलवल। पलवल जिला पुलिस कप्तान श्रीमती दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना चाँदहट क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाँव धाधोट में अवैध रूप से पटाखे (कलर माचिस) बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना चाँदहट प्रभारी निरीक्षक श्री भगवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चाँदहट पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त व अपराध तलाश के दौरान कटेसरा गाँव के पास मौजूद थी। उसी समय मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गाँव घाघोट निवासी लियाकत, जहीर और सकुर, तीनों पुत्र फजरुदीन, बिना किसी लाइसेंस व परमिट के अपने-अपने मकानों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे (छोटे पटाखे/कलर माचिस) बनाने व उन्हें पैक करने का काम कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज तिवारी, एसडीओ बिजली बोर्ड पलवल की उपस्थिति में बताए गए स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपियों के कमरों की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो मौके से निम्नलिखित अवैध सामग्री बरामद की गई: * लियाकत के मकान से: 124 पेटी पटाखे * जहीर के मकान से: 139 पेटी पटाखे * सकुर के मकान से: 97 पेटी पटाखे कुल बरामदगी: 360 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 बॉक्स और प्रत्येक बॉक्स में 10 माचिस), जिसमें कुल 17,280 बॉक्स और कुल 1,72,800 (1 लाख 72 हजार 800) पटाखा माचिस शामिल हैं। बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चाँदहट में विस्फोटक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला पुलिस कप्तान दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की आगामी जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

20 hrs ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist Palwal, Haryana•
20 hrs ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाँव घाघोट में अवैध रूप से पटाखे बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ भारी मात्रा में पटाखे बरामद, 360 पेटियों में 1 लाख 72 हजार से अधिक पटाखा माचिस जब्त। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-दीप्ति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, पलवल। पलवल जिला पुलिस कप्तान श्रीमती दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना चाँदहट क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाँव धाधोट में अवैध रूप से पटाखे (कलर माचिस) बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना चाँदहट प्रभारी निरीक्षक श्री भगवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चाँदहट पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त व अपराध तलाश के दौरान कटेसरा गाँव के पास मौजूद थी। उसी समय मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गाँव घाघोट निवासी लियाकत, जहीर और सकुर, तीनों पुत्र फजरुदीन, बिना किसी लाइसेंस व परमिट के अपने-अपने मकानों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे (छोटे पटाखे/कलर माचिस) बनाने व उन्हें पैक करने का काम कर रहे हैं। सूचना की

गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज तिवारी, एसडीओ बिजली बोर्ड पलवल की उपस्थिति में बताए गए स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपियों के कमरों की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो मौके से निम्नलिखित अवैध सामग्री बरामद की गई: * लियाकत के मकान से: 124 पेटी पटाखे * जहीर के मकान से: 139 पेटी पटाखे * सकुर के मकान से: 97 पेटी पटाखे कुल बरामदगी: 360 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 बॉक्स और प्रत्येक बॉक्स में 10 माचिस), जिसमें कुल 17,280 बॉक्स और कुल 1,72,800 (1 लाख 72 हजार 800) पटाखा माचिस शामिल हैं। बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चाँदहट में विस्फोटक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला पुलिस कप्तान दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की आगामी जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विदेशियों की नीति थी फूट डालो राज करो।आज भी वही स्थित पैदा हो गई है। मास्टर श्यौराज
    1
    विदेशियों की नीति थी फूट डालो राज करो।आज भी वही स्थित पैदा हो गई है। मास्टर श्यौराज
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    जेवर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन। कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आए दिन घेरलू चीजों पर महंगाई को लेकर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रजिया ने कहा कि घरेलू महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी और सरकार का कड़ा विरोध करेगी। रजिया ने तंज कसा कि सरकार एक तरफ विकास का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही हैं।
    2
    कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन।
कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आए दिन घेरलू चीजों पर महंगाई को लेकर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रजिया ने कहा कि घरेलू महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी और सरकार का कड़ा विरोध करेगी। रजिया ने तंज कसा कि सरकार एक तरफ विकास का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही हैं।
    user_Zahir Khan Journalist
    Zahir Khan Journalist
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • महंगाई को लेकर तावडू में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना नूंह जिले के तावडू ब्लॉक में महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस की टीम ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेत्री रजिया बानो पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि घरेलू सामान की बढ़ती कीमतों से महिलाओं का रसोई बजट बिगड़ रहा है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रजिया बानो ने चेतावनी दी कि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    महंगाई को लेकर तावडू में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
नूंह जिले के तावडू ब्लॉक में महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस की टीम ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेत्री रजिया बानो पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि घरेलू सामान की बढ़ती कीमतों से महिलाओं का रसोई बजट बिगड़ रहा है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रजिया बानो ने चेतावनी दी कि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • खेलो मेवात अभियान के तहत 32 ग्राम पंचायतों को वितरित की गई खेल सामग्री नूँह मेवात (लियाक़त अली ): उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) अखिल पिलानी ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए खेलो मेवात अभियान के तहत मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अखिल पिलानी वीरवार को आयोजित खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की मांग के आधार पर क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के उपकरण खरीदे गए हैं। अभियान के प्रथम चरण में जिले की 32 ग्राम पंचायतों को लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की खेल सामग्री वितरित की गई है। पंचायतों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट तथा अन्य खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे गांव स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
    1
    खेलो मेवात अभियान के तहत 32 ग्राम पंचायतों को वितरित की गई खेल सामग्री
नूँह मेवात (लियाक़त अली ): उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) अखिल पिलानी ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए खेलो मेवात अभियान के तहत मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अखिल पिलानी वीरवार को आयोजित खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की मांग के आधार पर क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के उपकरण खरीदे गए हैं। अभियान के प्रथम चरण में जिले की 32 ग्राम पंचायतों को लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की खेल सामग्री वितरित की गई है। पंचायतों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट तथा अन्य खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे गांव स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *थाना दादरी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26.05 ग्राम स्मैक बरामद।* दिनांक 17.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल को ओमीक्रोन-2 सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 26.05 ग्राम स्मैक व 600 रुपये नगद बरामद हुए है। *अभियुक्त का विवरण-* अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* 1-कुल 26.05 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 02 लाख 65 हजार रूपए) 2-600 रुपये नगद *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 462/2026 धारा 08/21 NDPS थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर* *प्रेस विज्ञप्ति* *थाना दादरी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26.05 ग्राम स्मैक बरामद।* दिनांक 17.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल को ओमीक्रोन-2 सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 26.05 ग्राम स्मैक व 600 रुपये नगद बरामद हुए है। *अभियुक्त का विवरण-* अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* 1-कुल 26.05 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 02 लाख 65 हजार रूपए) 2-600 रुपये नगद *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 462/2026 धारा 08/21 NDPS थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
    2
    *प्रेस विज्ञप्ति*

*थाना दादरी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26.05 ग्राम स्मैक बरामद।*

दिनांक 17.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल को ओमीक्रोन-2 सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 26.05 ग्राम स्मैक व 600 रुपये नगद बरामद हुए है।

*अभियुक्त का विवरण-*

अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष। 

*बरामदगी का विवरण-*

1-कुल 26.05 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 02 लाख 65 हजार रूपए)
 2-600 रुपये नगद

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 462/2026  धारा 08/21 NDPS थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना दादरी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26.05 ग्राम स्मैक बरामद।*
दिनांक 17.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल को ओमीक्रोन-2 सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 26.05 ग्राम स्मैक व 600 रुपये नगद बरामद हुए है।
*अभियुक्त का विवरण-*
अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष। 
*बरामदगी का विवरण-*
1-कुल 26.05 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 02 लाख 65 हजार रूपए)
2-600 रुपये नगद
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 462/2026  धारा 08/21 NDPS थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
    user_मोहम्मद आसिफ सैफी
    मोहम्मद आसिफ सैफी
    गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बीके अस्पताल में 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए फरीदाबाद। बीके अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती 9 महीने की गर्भवती महिला रीना की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक, रीना को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। रात के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और बाद में मुंह से झाग निकलने की बात भी परिजनों ने कही। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से तुरंत इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। वहीं, सेक्टर-55 पुलिस चौकी इंचार्ज देवदत्त के मुताबिक, पुलिस को सुबह महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की मांग के बावजूद वहां नहीं ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के V, फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    2
    बीके अस्पताल में 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए


फरीदाबाद। बीके अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती 9 महीने की गर्भवती महिला रीना की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों के मुताबिक, रीना को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। रात के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और बाद में मुंह से झाग निकलने की बात भी परिजनों ने कही। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से तुरंत इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।
वहीं, सेक्टर-55 पुलिस चौकी इंचार्ज देवदत्त के मुताबिक, पुलिस को सुबह महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की मांग के बावजूद वहां नहीं ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के V, फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • कोटला झील से पानी निकासी के लिए 24 घंटे बिजली की मांग, किसानों ने विभाग से लगाई गुहार नूंह जिले की कोटला झील में पानी निकासी के लिए 24 घंटे बिजली नहीं मिलने से आसपास के किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि वे नूंह डीसी से मिले थे, जिन्होंने 24 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ग्रामीण मेवली बिजली फीडर पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने एसडीओ के आदेश मिलने तक 24 घंटे बिजली देने में असमर्थता जताई। किसानों ने ग्रामीणों से एकजुट होकर बिजली विभाग से 24 घंटे बिजली की मांग करने की अपील की है। किसानों का कहना है कि लगातार बिजली मिलने से झील का पानी जल्द निकल सकता है और फसल बचाई जा सकती है।
    1
    कोटला झील से पानी निकासी के लिए 24 घंटे बिजली की मांग, किसानों ने विभाग से लगाई गुहार
नूंह जिले की कोटला झील में पानी निकासी के लिए 24 घंटे बिजली नहीं मिलने से आसपास के किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि वे नूंह डीसी से मिले थे, जिन्होंने 24 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ग्रामीण मेवली बिजली फीडर पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने एसडीओ के आदेश मिलने तक 24 घंटे बिजली देने में असमर्थता जताई। किसानों ने ग्रामीणों से एकजुट होकर बिजली विभाग से 24 घंटे बिजली की मांग करने की अपील की है। किसानों का कहना है कि लगातार बिजली मिलने से झील का पानी जल्द निकल सकता है और फसल बचाई जा सकती है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • 19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें: शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे। 19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें: शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे। #ChhatronKiGoonj
    1
    19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने।

अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।

इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें: 

शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।


19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने।
अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।
इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें: 
शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
#ChhatronKiGoonj
    user_Subodh kumar
    Subodh kumar
    Agricultural service गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संजय कॉलोनी में तेज रफ्तार कार तीन खोखों से टकराकर पलटी, दो युवक घायल फरीदाबाद के संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे तीन खोखों से टकराने के बाद पलट गई। हादसा अपना घर सोसाइटी के पास रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में अपना घर सोसाइटी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे मौजूद तीन खोखों में टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग भी खुल गए। हादसे के समय कार में कई लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार पलटने के बाद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक और अंदर बैठे अन्य लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हुए, जबकि अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के पीछे क्या वजह रही। हादसे में किसी की गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
    1
    संजय कॉलोनी में तेज रफ्तार कार तीन खोखों से टकराकर पलटी, दो युवक घायल
फरीदाबाद के संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे तीन खोखों से टकराने के बाद पलट गई। हादसा अपना घर सोसाइटी के पास रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में अपना घर सोसाइटी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे मौजूद तीन खोखों में टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग भी खुल गए।
हादसे के समय कार में कई लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार पलटने के बाद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक और अंदर बैठे अन्य लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हुए, जबकि अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के पीछे क्या वजह रही। हादसे में किसी की गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
    user_Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.