Shuru
Apke Nagar Ki App…
विदेशियों की नीति थी फूट डालो राज करो।आज भी वही स्थित पैदा हो गई है। मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master sheoraj singh
विदेशियों की नीति थी फूट डालो राज करो।आज भी वही स्थित पैदा हो गई है। मास्टर श्यौराज
More news from Haryana and nearby areas
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाँव घाघोट में अवैध रूप से पटाखे बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ भारी मात्रा में पटाखे बरामद, 360 पेटियों में 1 लाख 72 हजार से अधिक पटाखा माचिस जब्त। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-दीप्ति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, पलवल। पलवल जिला पुलिस कप्तान श्रीमती दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना चाँदहट क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाँव धाधोट में अवैध रूप से पटाखे (कलर माचिस) बनाने व पैक करने के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना चाँदहट प्रभारी निरीक्षक श्री भगवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चाँदहट पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त व अपराध तलाश के दौरान कटेसरा गाँव के पास मौजूद थी। उसी समय मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गाँव घाघोट निवासी लियाकत, जहीर और सकुर, तीनों पुत्र फजरुदीन, बिना किसी लाइसेंस व परमिट के अपने-अपने मकानों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे (छोटे पटाखे/कलर माचिस) बनाने व उन्हें पैक करने का काम कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज तिवारी, एसडीओ बिजली बोर्ड पलवल की उपस्थिति में बताए गए स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपियों के कमरों की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो मौके से निम्नलिखित अवैध सामग्री बरामद की गई: * लियाकत के मकान से: 124 पेटी पटाखे * जहीर के मकान से: 139 पेटी पटाखे * सकुर के मकान से: 97 पेटी पटाखे कुल बरामदगी: 360 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 बॉक्स और प्रत्येक बॉक्स में 10 माचिस), जिसमें कुल 17,280 बॉक्स और कुल 1,72,800 (1 लाख 72 हजार 800) पटाखा माचिस शामिल हैं। बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चाँदहट में विस्फोटक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला पुलिस कप्तान दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की आगामी जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।2
- इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में डीटीपी इंफोर्समेंट की कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा; RWA कार्यालय सील फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-29 स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग की टीम ने अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की। टीम ने मकान नंबर 117-ए की छत पर तीसरी मंजिल पर बनाए गए अतिरिक्त कमरों के निर्माण को हटाया। इसके साथ ही पॉकेट-ए और बी स्थित आरडब्ल्यूए कार्यालय को भी सील कर दिया गया। विभाग के अनुसार, मकान नंबर 117-ए में अतिरिक्त निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों और विभागीय रिकॉर्ड की जांच के बाद टीम मौके पर पहुंची और अनधिकृत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। वहीं, आरडब्ल्यूए कार्यालय के संबंध में ग्रीन बेल्ट पर निर्माण किए जाने की शिकायत विभाग को मिली थी। सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मई 2026 में आरडब्ल्यूए को कार्यालय स्वयं हटाने की हिदायत दी गई थी। डीटीपी इंफोर्समेंट के मुताबिक संबंधित आरडब्ल्यूए कार्यालय को वर्ष 2022 में भी सील किया जा चुका है। इसके बावजूद दोबारा शिकायतें सामने आने के बाद गुरुवार को कार्यालय को फिर सील कर दिया गया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एटीपी सचिन चौधरी की मौजूदगी में जेई रेहमान, जोगिंदर तथा डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग की टीम ने की। टीम ने मौके पर निर्माण और परिसर का निरीक्षण करने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि कॉलोनी से लगातार एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद जहां नियमों का उल्लंघन पाया गया, वहां नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लाइसेंस कॉलोनियों में बिना अनुमति या नियमों के विपरीत निर्माण मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- अगर आप बार-बार होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं और अपने उपचार के लिए एक व्यक्तिगत एवं समग्र दृष्टिकोण तलाश रहे हैं, तो प्रयागराज स्थित देव प्रयाग होम्योपैथी क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। यहाँ उपचार के दौरान मरीज की समस्या के साथ-साथ उसके शारीरिक लक्षण, मानसिक स्थिति, भावनाओं और जीवनशैली को भी समझने पर जोर दिया जाता है। क्लिनिक में थायराइड, PCOD/PCOS, सिरदर्द, माइग्रेन, पाचन संबंधी समस्याएं, जोड़ों का दर्द, कान में भनभनाहट, दमा, पथरी और नाखून के फंगल संक्रमण जैसी समस्याओं के लिए होम्योपैथिक परामर्श उपलब्ध है। क्लिनिक का उद्देश्य प्रत्येक मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार और फॉलो-अप की सुविधा प्रदान करना है। महत्वपूर्ण बात: किसी भी दवा को अपने आप बंद न करें और न ही दूसरी दवाओं को शुरू या बंद करने का निर्णय बिना योग्य डॉक्टर की सलाह के लें। किसी गंभीर या अचानक बिगड़ती स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। 📍 पता: कंपनी बाग, गेट नंबर 5 के सामने, पन्ना लाल रोड, जॉर्ज टाउन, प्रयागराज। 📞 अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क: 9455931981 🕙 समय: सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक। देव प्रयाग होम्योपैथी क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर — आपकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए व्यक्तिगत परामर्श की ओर एक कदम अगर आप बार-बार होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं और अपने उपचार के लिए एक व्यक्तिगत एवं समग्र दृष्टिकोण तलाश रहे हैं, तो प्रयागराज स्थित देव प्रयाग होम्योपैथी क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। यहाँ उपचार के दौरान मरीज की समस्या के साथ-साथ उसके शारीरिक लक्षण, मानसिक स्थिति, भावनाओं और जीवनशैली को भी समझने पर जोर दिया जाता है। क्लिनिक में थायराइड, PCOD/PCOS, सिरदर्द, माइग्रेन, पाचन संबंधी समस्याएं, जोड़ों का दर्द, कान में भनभनाहट, दमा, पथरी और नाखून के फंगल संक्रमण जैसी समस्याओं के लिए होम्योपैथिक परामर्श उपलब्ध है। क्लिनिक का उद्देश्य प्रत्येक मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार और फॉलो-अप की सुविधा प्रदान करना है। महत्वपूर्ण बात: किसी भी दवा को अपने आप बंद न करें और न ही दूसरी दवाओं को शुरू या बंद करने का निर्णय बिना योग्य डॉक्टर की सलाह के लें। किसी गंभीर या अचानक बिगड़ती स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। 📍 पता: कंपनी बाग, गेट नंबर 5 के सामने, पन्ना लाल रोड, जॉर्ज टाउन, प्रयागराज। 📞 अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क: 9455931981 🕙 समय: सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक। देव प्रयाग होम्योपैथी क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर — आपकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए व्यक्तिगत परामर्श की ओर एक कदम।2
- चोला थाना क्षेत्र के गांव गांगरोल में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन, नेताओं ने बढ़-चढ़कर कराई कुश्तियां चोला थाना क्षेत्र के गांव गांगरोल में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन, नेताओं ने बढ़-चढ़कर कराई कुश्तियां चोला, गांगरोल: उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध गांव गांगरोल में एक भव्य और रोमांचक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने शिरकत की, और नेताओं ने बढ़-चढ़कर कुश्तियां कराईं, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और अधिक बढ़ गया। प्रमुख आयोजक एवं योगदान अशोक प्रधान (गांगरोल): स्थानीय स्तर पर कुश्ती के सफल आयोजन में इनका विशेष योगदान रहा, जिन्होंने दंगल की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाई। देवीराम (जिला पंचायत सदस्य): इनके द्वारा भी कुश्ती दंगल का आयोजन कराया गया, जिससे क्षेत्र के उभरते हुए पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिला। नेताओं द्वारा बढ़-चढ़कर कराई गईं कुश्तियां दंगल के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित मेहमानों ने पहलवानों का हौसला बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर विशेष कुश्तियां कराईं और आर्थिक सहयोग प्रदान किया: सचिन राज (भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह के भाई): इन्होंने दंगल में ₹11,000 की कुश्ती का आयोजन कराकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। नवीन शर्मा (सपा प्रत्याशी): समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवीन शर्मा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर ₹11,000 की कुश्ती कराई। सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी इस विशाल आयोजन के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया: थानाध्यक्ष की मौजूदगी: कार्यक्रम स्थल पर चोला थानाध्यक्ष दिग्विजय नाथ शाही भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों का सहयोग: इस अवसर पर दरोगा सतेन्द्र जी सहित अन्य पुलिस कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए मुस्तैदी से तैनात रहे। निर्माण कार्य संबंधी चर्चा: इस दौरान स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चाएं रहीं, जिसमें ऊपर की मंजिल पर दो कमरा और आगे तीन कमरे बनाए जाने की बात भी सामने आई। दंगल का मुख्य आकर्षण और माहौल इस दंगल को देखने के लिए गांगरोल और आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक पहुंचे। अखाड़े के चारों ओर दर्शकों का भारी जमावड़ा रहा, जो तालियों और नारों के साथ पहलवानों का जोश बढ़ाते दिखे। ग्रामीण इलाकों में इस प्रकार के कुश्ती आयोजनों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि पारंपरिक खेल कुश्ती को भी नया जीवन और प्रोत्साहन मिलता है।4
- विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष में ग्राम पंचायत गंगरौल में विशाल कुश्ती का आयोजन आज ग्राम पंचायत गंगरौल में विधानसभा 64 से सपा प्रत्याशी नवीन शर्मा ने कुश्ती का रिबन काटकर उद्घाटन किया ओर विशाल कुश्ती मैदान की शोभा बढ़ाई ओर सभी ग्रामवासियों एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार जताया gangraul में हर वर्ष की हर वर्ष की भांति इस बार भी फाइनल कुश्ती 21000 रुपए की हुई जिसमें बाजना मथुरा का खिलाड़ी विजय रहा उस खिलाड़ी को पुरस्कार राशि ओर मेडल देकर सम्मानित किया1
- राष्ट्र चेतना मिशन ने मनाया सेवा दिवस, सैकड़ों बच्चों को बाँटी पाठ्य सामग्री बुलंदशहर। सृष्टि के रचनाकार विश्वकर्मा जयन्ती तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन एवं आजाद पब्लिक स्कूल द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर शिवपुरी में सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री किट वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, कार्यक्रम अध्यक्ष आजाद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वासिक आजाद एवं चेयरमैन शारिक आजाद, विशिष्ट अतिथि लोकेन्द्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा, राजीव सिंघल, संजीव सिंघल आदि अतिथियों को मस्तक पर तिलक लगाकर विशेष अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनन्दन किया। सभी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन के उपरान्त स्कूल के सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामग्री की किट बांटकर सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दीपक ऋषि ने कहा कि जिस तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करके हम सबको गौरवान्वित कर रहे हैं, उसी तरह उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सभी को भी देश के सम्मान और विकास में योगदान करना है। कार्यक्रम अध्यक्ष वासिक आज़ाद ने भी बच्चों को नरेन्द्र मोदी जी के जीवन संघर्ष, परिश्रम, भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व योगदान और विश्व भर में उनके सम्मान का वर्णन करते हुए मोदी जी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सेवा दिवस समारोह का संचालन करते हुए राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने सभी अतिथियों तथा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में हेमन्त सिंह, शुभम चौधरी, आचार्य कृष्ण मिश्रा, भरत सिंह, उमेश कुमार चौधरी, नरेन्द्र सिंह, पिंटू गुर्जर, न्यू गुप्ता, देवेश शर्मा, चाहत राजपूत, हिमांशु वाल्मीकि, गुरुदत्त सैन, मुकुल कुमार, शिवम चौधरी आदि सम्मिलित रहे।1
- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर के सदस्य अधिवक्ता चंद्रकांत शर्मा के भाई मूलचंद के साथ गांव शिकोई थाना आहार के दबंग लोग जीवन, जयप्रकाश, विनीता, विनिता ने की जानलेवा हमला । अधिवक्ता का भाई लहुलुहान होकर जमीन पर गिरा। उक्त लोगों पर इक्यानवे हजार पांच सौ रुपए छीन लेने का भी लगाया आरोप। मूलचंद के विरुद्ध थाना आहार में विरोधी लोगों द्वारा कराया झूठा मुकदमा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा और महासचिव धर्मेंद्र खालोर के नेतृत्व में अनेक अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को दिया प्रार्थना पत्र। एसएसपी ने शीघ्र कार्यवाही का दिया आश्वासन। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन पंडित, शैलेंद्र कुमार,ब्रह्मदेव, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, गार्गे सहित अन्य शामिल रहे।1
- बुलंदशहर में नवीन आपराधिक कानूनों और फॉरेंसिक साक्ष्य पर कार्यशाला, पुलिसकर्मियों को दी गई तकनीकी जानकारी बुलंदशहर। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और विवेचना में वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के बेहतर उपयोग को लेकर शुक्रवार, 18 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बुलंदशहर में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही अपराध की विवेचना के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्रदर्शों के संकलन, उनकी पैकेजिंग और सुरक्षित प्रेषण तथा फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश, डॉ. अजय कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, डॉ. इंद्रजीत यादव, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी तथा डॉ. पूजा रस्तोगी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने नवीन कानूनों के तहत वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व और उनके सही तरीके से संकलन व संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। कार्यशाला के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण और प्रभावी उपयोग के साथ ही विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक उपयोग से अपराध की विवेचना को अधिक प्रभावी और साक्ष्य आधारित बनाने में सहायता मिलेगी।4
- संजय कॉलोनी में तेज रफ्तार कार तीन खोखों से टकराकर पलटी, दो युवक घायल फरीदाबाद के संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे तीन खोखों से टकराने के बाद पलट गई। हादसा अपना घर सोसाइटी के पास रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में अपना घर सोसाइटी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे मौजूद तीन खोखों में टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग भी खुल गए। हादसे के समय कार में कई लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार पलटने के बाद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक और अंदर बैठे अन्य लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हुए, जबकि अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के पीछे क्या वजह रही। हादसे में किसी की गंभीर चोट की सूचना नहीं है।1