logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो युवक घायल गरौठा (झांसी)। गरौठा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शीला के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक वीरेंद्र कुमार (50 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी अशोक नगर मोठ अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम शीला के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शेफ अली (22 वर्ष) पुत्र मुराद तथा शहरोज (21 वर्ष) पुत्र नवी शेर, दोनों निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही गरौठा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो युवक घायल गरौठा (झांसी)। गरौठा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शीला के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक वीरेंद्र कुमार (50 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी अशोक नगर मोठ अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम शीला के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शेफ अली (22 वर्ष) पुत्र मुराद तथा शहरोज (21 वर्ष) पुत्र नवी शेर, दोनों निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही गरौठा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो युवक घायल गरौठा (झांसी)। गरौठा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शीला के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक वीरेंद्र कुमार (50 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी अशोक नगर मोठ अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम शीला के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शेफ अली (22 वर्ष) पुत्र मुराद तथा शहरोज (21 वर्ष) पुत्र नवी शेर, दोनों निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही गरौठा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो युवक घायल
गरौठा (झांसी)। गरौठा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शीला के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक वीरेंद्र कुमार (50 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी अशोक नगर मोठ अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम शीला के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार शेफ अली (22 वर्ष) पुत्र मुराद तथा शहरोज (21 वर्ष) पुत्र नवी शेर, दोनों निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गरौठा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ढुरबई में फिर बढ़ा तनाव,पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी करेगी बढ़ा आंदोलन थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ढुरबई में अहिरवार समाज के पीड़ित रविन्द्र पुत्र परशुराम के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देकर लहूलुहान कर दिया था पीड़ित ने न्याय के लिए हर बड़े अधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई लेकिन जब न्याय की आस टूटने लगी तो भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने आज बुधवार को समय 4 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर मारपीट करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो एक सप्ताह के बाद भीम आर्मी बड़ा आंदोलन कर पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का काम किया जाएगा भीम आर्मी ने पुलिस प्रशासन के सामने आंदोलन की चेतावनी देते ही तनाव बढ़ गया है पुलिस प्रशासन ने भी जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही है रणजीत सिंह जिला अध्यक्ष भीम आर्मी इंजी सोनू पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी सोनू जाटव,अनूप आजाद मंडल अध्यक्ष झांसी भानुप्रताप,प्रीतम गौतम,राहुल बाबा,अभिषेक चौधरी,प्रदीप राज मुहम्मद,ताज अली,राज चौधरी जगदीश प्रसाद,गौरव चौधरी सहित आदि मौजूद रहे
    1
    ढुरबई में फिर बढ़ा तनाव,पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी करेगी बढ़ा आंदोलन
थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ढुरबई में अहिरवार समाज के पीड़ित रविन्द्र पुत्र परशुराम के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देकर लहूलुहान कर दिया था पीड़ित ने न्याय के लिए हर बड़े अधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई लेकिन जब न्याय की आस टूटने लगी तो भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रणजीत   सिंह ने आज बुधवार को समय 4 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर मारपीट करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो एक सप्ताह के बाद भीम आर्मी बड़ा आंदोलन कर पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का काम किया जाएगा भीम आर्मी ने पुलिस प्रशासन के सामने आंदोलन की चेतावनी देते ही तनाव बढ़ गया है पुलिस प्रशासन ने भी जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही है 
रणजीत सिंह जिला अध्यक्ष भीम आर्मी इंजी सोनू पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी सोनू जाटव,अनूप आजाद मंडल अध्यक्ष झांसी भानुप्रताप,प्रीतम गौतम,राहुल बाबा,अभिषेक चौधरी,प्रदीप राज मुहम्मद,ताज अली,राज चौधरी जगदीश प्रसाद,गौरव चौधरी सहित आदि मौजूद रहे
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झांसी महानगर में नगर निगम ने चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया। इस कार्रवाई से वर्षों से सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने साफ किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने तक यह अभियान जारी रहेगा।
    1
    झांसी महानगर में नगर निगम ने चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया। इस कार्रवाई से वर्षों से सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने साफ किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने तक यह अभियान जारी रहेगा।
    user_Rajeev Dixit
    Rajeev Dixit
    Media Consultant मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में कहा गया है कि मोहब्बत एक धोखा है। पोस्ट में लोगों को माँ-बाप से प्यार करने की सलाह दी गई है, क्योंकि उनके साथ ही जिंदगी भर खुशी मिलती है।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में कहा गया है कि मोहब्बत एक धोखा है। पोस्ट में लोगों को माँ-बाप से प्यार करने की सलाह दी गई है, क्योंकि उनके साथ ही जिंदगी भर खुशी मिलती है।
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाँसी के सीपरी बाजार में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के मात्र तीन महीने हुए थे, जिसके बाद मायके पक्ष ने दाह संस्कार रोककर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।
    1
    झाँसी के सीपरी बाजार में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के मात्र तीन महीने हुए थे, जिसके बाद मायके पक्ष ने दाह संस्कार रोककर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन कादौरा में एक बाहुत दर्द नाक हादसा होया
    1
    जालौन कादौरा में एक बाहुत दर्द नाक हादसा होया
    user_Shan khan
    Shan khan
    Orai, Jalaun•
    1 hr ago
  • कोंच तहसील परिसर में तिरछी बाइक खड़ी करने को लेकर एसडीएम आया गुस्सा, लठ में टांगकर बाइक ले गई पुलिस कोंच तहसील परिसर में तिरछी बाइक खड़ी करने को लेकर एसडीएम आया गुस्सा, लठ में टांगकर बाइक ले गई पुलिस
    1
    कोंच तहसील परिसर में तिरछी बाइक खड़ी करने को लेकर एसडीएम आया गुस्सा, लठ में टांगकर बाइक ले गई पुलिस
कोंच तहसील परिसर में तिरछी बाइक खड़ी करने को लेकर एसडीएम आया गुस्सा, लठ में टांगकर बाइक ले गई पुलिस
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • गुरसरांय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, झांसी रेफर गुरसरांय (झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय प्रताप सिंह (23) पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिजोरा, थाना टोडी फतेहपुर अपने घर से गढ़वा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह गुरसरांय थाना क्षेत्र के भरत रिसॉर्ट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, झांसी रेफर
गुरसरांय (झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय प्रताप सिंह (23) पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिजोरा, थाना टोडी फतेहपुर अपने घर से गढ़वा की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह गुरसरांय थाना क्षेत्र के भरत रिसॉर्ट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.