Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसानों का साथी आ गया है बुंदेलखंड में देखिए किस प्रकार गेहूं अलग भूसा अलग करने वाला हार्वेस्टर आ गया है
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
किसानों का साथी आ गया है बुंदेलखंड में देखिए किस प्रकार गेहूं अलग भूसा अलग करने वाला हार्वेस्टर आ गया है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- । ग्वालियर बन्हेरी सरपंच विक्रम रावत मर्डर कांड, मर्डर कांड के गवाह पर हमला का मामला गवाह पर हमले की कहानी निकली फर्जी दुश्मन को फंसाने के लिए गवाह ने रची साज़िश खुद को गोली मार दुश्मन पर लगाया हमले का आरोप पुलिस ने जांच कर फर्जी कहानी का खुलासा किया बनहेरी सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड मामले के एक गवाह पर हुए जानलेवा हमले की कहानी फर्जी निकली है। दरअसल सरपंच हत्याकांड के गवाह ने दुश्मनों को फसाने के लिए खुद को गोली मरवाई और उसके बाद दुश्मनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने फर्जी कहानी का भंडाफोड़ कर फरियादी को ही आरोपी बनाकर के दर्ज कर लिया। वीओ- ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र में बनहेरी गांव में रहने वाले अजब सिंह रावत को 3 फरवरी की रात गोली लगी थी जिसे गंभीर हालत में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। अजब सिंह के साथी नितेश और रघुवीर रावत ने पुलिस को बयान देते हुए कहा था की अजब सिंह पर गांव के ही 12 लोगों ने हमला किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोन पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास की FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सभी 12 आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने घटना में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। जो पुलिस ने टेक्निकल एविडेंस तलाशे तो फिर अजब सिंह को गोली लगने की फर्जी कहानी का खुलासा हो गया। दरअसल अजब सिंह के पास अवैध हथियार था एक हादसे में अजब सिंह को गोली लग गई थी। इस घटना के बाद अजब सिंह उसके साथी नितेश और रघुवीर रावत ने मिलकर इस घटना में विरोधियों को फसाने की साजिश रच ली। और फिर गांव के ही 12 लोगों के नाम हमलावरों के रूप में लिखवा दिया। इस सभी को पुराने मामले में राजीनामा करने के लिए अजब सिंह और उनके साथियों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब अजब सिंह नितेश और रघुवीर के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें साज़िश की बातचीत रिकॉर्ड हुई। उसी के आधार पर पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया और मामले का खुलासा कर दिया। बाइट- धर्मवीर सिंह यादव, SSP ग्वालियर2
- स्यावनी खास क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात। जनपद पंचायत पलेरा , जिला टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत स्यावनी खास में अनुसूचित जाति के बच्चों के निवास हेतु 50 सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास निर्माण के लिए ₹499.78 लाख (लगभग 5 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होना क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह छात्रावास गरीब, जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर आवास, शिक्षा के अनुकूल वातावरण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नई राह देगा। माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी एवं विभागीय मंत्री जी केएवम भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति मेरी ओर से हार्दिक आभार। साथ ही क्षेत्र की समस्त जनता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।2
- Post by Rajeev Tiwari2
- छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मुआवजे को लेकर आदिवासी और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता अमित भटनागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया और उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए था। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 📍 स्थान: छतरपुर, मध्य प्रदेश1
- गरीब आदिवासी महिला सगुनती आदिवासी से मुआवजे के नाम पर घूस मांगना पटवारी को भारी पड़ गया। नेगुवा के पटवारी राहुल अग्रवाल को लोकायुक्त सागर टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 👉 पीड़िता के अनुसार, पटवारी ने 12 लाख 50 हजार के मुआवजे में से 1 लाख 60 हजार “इनाम” मांगा 👉 धमकी दी – पैसे नहीं दिए तो मुआवजा वापस चला जाएगा हिम्मत दिखाते हुए महिला ने लोकायुक्त में शिकायत की, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई। 💬 यह मामला बताता है कि जागरूकता और साहस से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीत संभव है।1
- छतरपुर जिले के युवक अंकित गुप्ता की नोएडा में सड़क दुर्घटना के बाद हुई मौत के मामले में परिजनों ने न्याय की मांग तेज कर दी है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नोएडा प्रशासन और पुलिस के समक्ष कई बार आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम राजापुर पोस्ट पंचमपुर निवासी अंकित गुप्ता 2 जनवरी 2026 को सेक्टर-50 नोएडा में ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल सेक्टर-30, फिर ESIC अस्पताल सेक्टर-24 और बाद में फेलिक्स अस्पताल सेक्टर-137 में भर्ती कराया गया, जहां 6 जनवरी को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज नहीं की। काफी प्रयासों के बाद 14 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया, वह भी सामान्य सड़क दुर्घटना के रूप में। इसके अलावा, ESIC अस्पताल द्वारा इलाज से संबंधित पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। मामले को लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, IGRS पोर्टल सहित नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतें दी हैं, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी वाहन चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए, इलाज में संभावित लापरवाही की जांच हो तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1