Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajesh saini
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rajesh saini1
- उनियारा (टोंक)। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार उनियारा उपखण्ड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि क्षेत्र का प्रत्येक पात्र नागरिक आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। विशेष शिविरों का आयोजन अभियान के तहत 1 और 2 फरवरी को सभी ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहाँ पदाभिहित अधिकारी (Designated Officers) नागरिकों की सहायता के लिए उपस्थित रहे। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी मतदाता श्रेणियों की जांच की। महत्वपूर्ण प्रक्रिया और तिथियाँ आमजन अभी भी निम्नलिखित कार्यों के लिए आवेदन कर सकते हैं: नया नाम जोड़ना: यदि आपकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। त्रुटि सुधार: मतदाता पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की गलती को ठीक करवाना। आपत्ति दर्ज करना: किसी गलत नाम को सूची से हटवाने के लिए। अंतिम तिथि: आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी, दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है। एसडीएम की अपील निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी सुश्री पूजा मीणा ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस "लोकतंत्र के महापर्व" में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सुझाव दिया है कि मतदाता अपने संबंधित ग्राम पंचायत के प्रगणक या कार्यालय में जाकर समय रहते अपना नाम चेक करें और आवश्यक फॉर्म भरें।1
- Post by Ramesh Meena1
- छठी भव्य निशान एवं पदयात्रा देई धाम के लिए हुई रवाना लाखेरी - सोमवार को छठी भव्य निशान एवं पदयात्रा देई धाम के लिए रवाना हुई। छठी भव्य निशान एवं पदयात्रा चारभुजा जी के चौक में श्याम बाबा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर महा आरती के पश्चात रवाना हुई। यह श्याम बाबा की भव्य निशान पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पुराना बाजार, विजय गेट, बस स्टैंड गांधीपुरा, चुंगी नांका, नयापुरा, होते हुए करवर हो कर देई धाम खाटू नरेश के लिय रवाना हुई। निशान पदयात्रा में शहर के महिला पुरुषों ने भाग लिया। यात्रा में महिलाएं तथा पुरुष डीजे की धुन पर बाबा के भजनों पर झूमते नाचते और श्याम बाबा के जय कारे लगाते हुए हाथ में निशान लेकर उत्साह के साथ पैदल यात्रा में आनंद लेते हुए चल रहे थे। इस दौरान निशान यात्रा का रास्ते में सभी सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा जगह जगह अल्पाहार की व्यवस्था भी की। यह पदयात्रा 3 फरवरी को श्याम बाबा के दरबार में देईधाम पहुंचेगी जहां पर सभी श्याम बाबा के भक्तों का दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण करेंगे।4
- Post by Pawan utitana1
- होलसेल उपभोक्ता भंडार सब्जी मंडी क्षेत्र में1
- नहीं हुआ भुगतान, 351 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना कोटा। कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर सीटू के बैनर तले जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना मंगलवार को 351 वें दिन भी जारी रहा। 18 फरवरी 2025 से चल रहे इस धरने के दौरान बकाया वेतन न मिलने के सदमे से एक और मजदूर लटूर लाल (गोविंद नगर, कोटा) की मौत हो गई। मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि धरने के दौरान अब तक 13 मजदूरों की इसी कारण मौत हो चुकी है। उन्होंने सरकार की हठधर्मिता और मजदूर-विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाया कि क्या सभी मजदूरों के मरने के बाद ही न्याय मिलेगा?धरना स्थल पर मौजूद कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि लटूर लाल रोज की तरह धरने पर आने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। लंबे संघर्ष और न्याय न मिलने के सदमे से उनकी मौत हो गई। सुप्रीम कोर्ट के मजदूरों के पक्ष में फैसले और 2023 में जारी आदेश के बावजूद सरकार ने बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री की जमीन सरकार ने अधिग्रहित कर ली है, जो हजारों करोड़ की है, लेकिन मजदूरों को उनका हक अभी तक नहीं दिया गया। मजदूर नेताओं कामरेड नरेंद्र सिंह, उमाशंकर, अशोक सिंह, अली मोहम्मद, कालीचरण सोनी, गोपाल शर्मा और हबीब खान ने संयुक्त रूप से प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया वेतन नहीं चुकाया गया तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने मांग की कि मजदूर परिवारों को तत्काल राहत भत्ता दिया जाए। सरकार मजदूरों को कर रह गुमराह मजदूर नेताओं ने बताया कि सरकार ने धरने के दबाव और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही जमीन अधिग्रहित की है। अब 7 महीने बीत गए, लेकिन कोर्ट केस का हवाला देकर मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है।धरने पर सभी मजदूरों ने दिवंगत साथी लटूर लाल को मौन श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों मजदूरों और उनके परिवार की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के सामने मानव श्रृंखला बनाई और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 351 वें दिन प्रदर्शन करने वालों में कामरेड कालीचरण सोनी, केदार जोशी, महावीर प्रसाद, गिरजा शंकर पांडे, शिशुपाल, मोहम्मद मंसूरी, सतीश चंद त्रिवेदी, सीताराम, मांगीलाल, गणेश प्रसाद, तुलसीराम, ओमप्रकाश पाल, छीतरलाल, रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजकुमारी, राजू देवी, निर्मला बाई, रहीसा बानो, अनीसा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। स्थानीय आम जनता भी समर्थन में पहुंची। धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया।4
- गणतंत्र दिवस के पावन पर उपभोक्ता भंडार सब्जी मंडी कोटा पर एडिशनल एस पीअंकित जैन रचना सुनते हैं2