logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खैरथल मंडी में बंधक बनाने की घटना पर मॉक ड्रिल आयोजित सूचना मिलने के 26 मिनट में व्यापारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार खैरथल-तिजारा, 18 सितम्बर। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को खैरथल मंडी में बंधक बनाने की काल्पनिक घटना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए सूचना प्राप्त होने के महज 26 मिनट के भीतर व्यापारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मॉक ड्रिल के तहत प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि खैरथल मंडी स्थित एक व्यापारी को दो व्यक्तियों द्वारा उसके कार्यालय में बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। अभ्यास के दौरान यह परिदृश्य तैयार किया गया कि व्यापारी पर फसल के करीब 8 लाख रुपये बकाया थे और लंबे समय से भुगतान में टालमटोल किए जाने के कारण दोनों व्यक्तियों द्वारा व्यापारी को उसके कार्यालय में ही बंधक बना लिया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों आरोपियों से समझाइश एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए व्यापारी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात सिविल डिफेंस के जवानों द्वारा व्यापारी को सुरक्षित रूप से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। संपूर्ण रेस्क्यू कार्रवाई को निर्धारित समय में पूर्ण किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन प्रशासनिक मशीनरी एवं पुलिस की तत्परता, आपसी समन्वय तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से वास्तविक घटना के समय विभिन्न विभागों द्वारा प्रभावी एवं समन्वित ढंग से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने कहा कि बंधक जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रित रखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान किशनगढ़बास उपाधीक्षक लाल सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, महिला थाना प्रभारी नंदलाल जांगिड़ सहित विभिन्न थानों के थानाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं सिविल डिफेंस के जवान उपस्थित रहे। अभ्यास के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू एवं सुरक्षा संबंधी कार्रवाई में भाग लिया।

7 hrs ago
user_Pragti News
Pragti News
Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
7 hrs ago

खैरथल मंडी में बंधक बनाने की घटना पर मॉक ड्रिल आयोजित सूचना मिलने के 26 मिनट में व्यापारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार खैरथल-तिजारा, 18 सितम्बर। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को खैरथल मंडी में बंधक बनाने की काल्पनिक घटना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए सूचना प्राप्त होने के महज 26 मिनट के भीतर व्यापारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मॉक ड्रिल के तहत प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि खैरथल मंडी स्थित एक व्यापारी को दो व्यक्तियों द्वारा उसके कार्यालय में बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। अभ्यास के दौरान यह परिदृश्य तैयार किया गया कि व्यापारी पर फसल के करीब 8 लाख रुपये बकाया थे और लंबे समय से भुगतान में टालमटोल किए जाने के कारण दोनों व्यक्तियों द्वारा व्यापारी को उसके कार्यालय में ही बंधक बना लिया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों आरोपियों से समझाइश एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए व्यापारी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात सिविल डिफेंस के जवानों द्वारा व्यापारी को सुरक्षित रूप से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। संपूर्ण रेस्क्यू कार्रवाई को निर्धारित समय में पूर्ण किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन प्रशासनिक मशीनरी एवं पुलिस की तत्परता, आपसी समन्वय तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से वास्तविक घटना के समय विभिन्न विभागों द्वारा प्रभावी एवं समन्वित ढंग से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने कहा कि बंधक जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रित रखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान किशनगढ़बास उपाधीक्षक लाल सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, महिला थाना प्रभारी नंदलाल जांगिड़ सहित विभिन्न थानों के थानाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं सिविल डिफेंस के जवान उपस्थित रहे। अभ्यास के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू एवं सुरक्षा संबंधी कार्रवाई में भाग लिया।

More news from Alwar and nearby areas
  • खैरथल मंडी में बंधक बनाने की घटना पर मॉक ड्रिल आयोजित सूचना मिलने के 26 मिनट में व्यापारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार खैरथल-तिजारा, 18 सितम्बर। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को खैरथल मंडी में बंधक बनाने की काल्पनिक घटना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए सूचना प्राप्त होने के महज 26 मिनट के भीतर व्यापारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मॉक ड्रिल के तहत प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि खैरथल मंडी स्थित एक व्यापारी को दो व्यक्तियों द्वारा उसके कार्यालय में बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। अभ्यास के दौरान यह परिदृश्य तैयार किया गया कि व्यापारी पर फसल के करीब 8 लाख रुपये बकाया थे और लंबे समय से भुगतान में टालमटोल किए जाने के कारण दोनों व्यक्तियों द्वारा व्यापारी को उसके कार्यालय में ही बंधक बना लिया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों आरोपियों से समझाइश एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए व्यापारी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात सिविल डिफेंस के जवानों द्वारा व्यापारी को सुरक्षित रूप से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। संपूर्ण रेस्क्यू कार्रवाई को निर्धारित समय में पूर्ण किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन प्रशासनिक मशीनरी एवं पुलिस की तत्परता, आपसी समन्वय तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से वास्तविक घटना के समय विभिन्न विभागों द्वारा प्रभावी एवं समन्वित ढंग से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने कहा कि बंधक जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रित रखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान किशनगढ़बास उपाधीक्षक लाल सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, महिला थाना प्रभारी नंदलाल जांगिड़ सहित विभिन्न थानों के थानाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं सिविल डिफेंस के जवान उपस्थित रहे। अभ्यास के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू एवं सुरक्षा संबंधी कार्रवाई में भाग लिया।
    1
    खैरथल मंडी में बंधक बनाने की घटना पर मॉक ड्रिल आयोजित
सूचना मिलने के 26 मिनट में व्यापारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खैरथल-तिजारा, 18 सितम्बर। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को खैरथल मंडी में बंधक बनाने की काल्पनिक घटना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए सूचना प्राप्त होने के महज 26 मिनट के भीतर व्यापारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मॉक ड्रिल के तहत प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि खैरथल मंडी स्थित एक व्यापारी को दो व्यक्तियों द्वारा उसके कार्यालय में बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। अभ्यास के दौरान यह परिदृश्य तैयार किया गया कि व्यापारी पर फसल के करीब 8 लाख रुपये बकाया थे और लंबे समय से भुगतान में टालमटोल किए जाने के कारण दोनों व्यक्तियों द्वारा व्यापारी को उसके कार्यालय में ही बंधक बना लिया गया।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों आरोपियों से समझाइश एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए व्यापारी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात सिविल डिफेंस के जवानों द्वारा व्यापारी को सुरक्षित रूप से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। संपूर्ण रेस्क्यू कार्रवाई को निर्धारित समय में पूर्ण किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन प्रशासनिक मशीनरी एवं पुलिस की तत्परता, आपसी समन्वय तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से वास्तविक घटना के समय विभिन्न विभागों द्वारा प्रभावी एवं समन्वित ढंग से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने कहा कि बंधक जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रित रखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
मॉक ड्रिल के दौरान किशनगढ़बास उपाधीक्षक लाल सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, महिला थाना प्रभारी नंदलाल जांगिड़ सहित विभिन्न थानों के थानाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं सिविल डिफेंस के जवान उपस्थित रहे। अभ्यास के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू एवं सुरक्षा संबंधी कार्रवाई में भाग लिया।
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    7 hrs ago
  • कुचामन सिटी में 19 सितंबर से गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच… क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। कुचामन सिटी में 19 सितंबर से PTCL प्रो टेनिस क्रिकेट लीग का आगाज होने जा रहा है। इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और अब इंतजार है मैदान में खिलाड़ियों के उतरने का। इस टूर्नामेंट में कुल 63 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पूरे आयोजन के दौरान 64 मुकाबले खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इस लीग में सिर्फ स्थानीय खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से भी खिलाड़ी और टीमें कुचामन सिटी पहुंचेंगी। यानी आने वाले दिनों में कुचामन का क्रिकेट मैदान स्थानीय और बाहरी प्रतिभाओं के मुकाबले का गवाह बनेगा। आईपीएल की तर्ज पर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता को आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक प्रारूप में आयोजित करने की तैयारी की गई है। इस लीग का एक अहम उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना भी है। कुचामन और आसपास के क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और दूसरे राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन सकती है। और यह क्रिकेट का रोमांच सिर्फ एक-दो दिन नहीं… बल्कि करीब 22 दिनों तक कुचामन सिटी में क्रिकेट का महासंग्राम जारी रहेगा। 63 टीमें… 64 मुकाबले… देश के कई राज्यों से आने वाले खिलाड़ी… और मैदान पर जीत के लिए जोरदार टक्कर। अब नजरें रहेंगी 19 सितंबर से शुरू होने वाली PTCL प्रो टेनिस क्रिकेट लीग पर। देखना होगा कि इस क्रिकेट महासंग्राम में कौन सी टीम अपना दमखम दिखाती है और कौन से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचते हैं।
    1
    कुचामन सिटी में 19 सितंबर से गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच…
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है।
कुचामन सिटी में 19 सितंबर से PTCL प्रो टेनिस क्रिकेट लीग का आगाज होने जा रहा है।
इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और अब इंतजार है मैदान में खिलाड़ियों के उतरने का।
इस टूर्नामेंट में कुल 63 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पूरे आयोजन के दौरान 64 मुकाबले खेले जाएंगे।
खास बात यह है कि इस लीग में सिर्फ स्थानीय खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से भी खिलाड़ी और टीमें कुचामन सिटी पहुंचेंगी।
यानी आने वाले दिनों में कुचामन का क्रिकेट मैदान स्थानीय और बाहरी प्रतिभाओं के मुकाबले का गवाह बनेगा।
आईपीएल की तर्ज पर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच।
आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता को आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक प्रारूप में आयोजित करने की तैयारी की गई है।
इस लीग का एक अहम उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना भी है।
कुचामन और आसपास के क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और दूसरे राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।
ऐसे में युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन सकती है।
और यह क्रिकेट का रोमांच सिर्फ एक-दो दिन नहीं…
बल्कि करीब 22 दिनों तक कुचामन सिटी में क्रिकेट का महासंग्राम जारी रहेगा।
63 टीमें…
64 मुकाबले…
देश के कई राज्यों से आने वाले खिलाड़ी…
और मैदान पर जीत के लिए जोरदार टक्कर।
अब नजरें रहेंगी 19 सितंबर से शुरू होने वाली PTCL प्रो टेनिस क्रिकेट लीग पर।
देखना होगा कि इस क्रिकेट महासंग्राम में कौन सी टीम अपना दमखम दिखाती है और कौन से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचते हैं।
    user_मुकेश मीणा
    मुकेश मीणा
    Local News Reporter Khairthal, Alwar•
    17 hrs ago
  • “भाजपा में बौखलाहट का माहौल, निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर की जा रही अनर्गल बातें” मुंडावर विधायक ललित यादव ने देर रात जारी किया बड़ा बयान खैरथल नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच मुंडावर विधायक ललित यादव ने निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर बयान जारी किया। विधायक ने कहा कि रामधन को लेकर की जा रही बातें बेबुनियाद और अनर्गल है। विधायक ने आगे दावा किया कि चार-पांच पार्षद गायब हैं और उनके परिजनों ने उनसे मिलकर पार्षदों के कथित अपहरण की बात कही है। सभापति चुनाव के परिणाम को लेकर ललित यादव ने दावा किया कि खैरथल में परिणाम अप्रत्याशित होगा और 30:15 के अंतर से कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिला मुख्यालय के मुद्दे को लेकर मतदान किया है और भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के खिलाफ भी मत दिया है। विधायक ने भाजपा से नैतिकता के आधार पर चुनाव परिणाम को स्वीकार करने की बात कही।
    1
    “भाजपा में बौखलाहट का माहौल, निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर की जा रही अनर्गल बातें”
मुंडावर विधायक ललित यादव ने देर रात जारी किया बड़ा बयान
खैरथल नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच मुंडावर विधायक ललित यादव ने निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर बयान जारी किया। विधायक ने कहा कि रामधन को लेकर की जा रही बातें बेबुनियाद और अनर्गल है।
विधायक ने आगे दावा किया कि चार-पांच पार्षद गायब हैं और उनके परिजनों ने उनसे मिलकर पार्षदों के कथित अपहरण की बात कही है।
सभापति चुनाव के परिणाम को लेकर ललित यादव ने दावा किया कि खैरथल में परिणाम अप्रत्याशित होगा और 30:15 के अंतर से कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा।
उन्होंने कहा कि जनता ने जिला मुख्यालय के मुद्दे को लेकर मतदान किया है और भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के खिलाफ भी मत दिया है। विधायक ने भाजपा से नैतिकता के आधार पर चुनाव परिणाम को स्वीकार करने की बात कही।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सुपोषित बच्चे ही बनाएंगे स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज नांगलिया गांव में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 30 महिलाओं एवं बालिकाओं की हुई स्वास्थ्य जांच सोडावास. बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य केवल अच्छे भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संतुलन पोषण नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना भी जरूरी है। स्वास्थ्य और जागरूक बच्चे ही आगे चलकर स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पोषण माह के अवसर पर चाइल्ड सुर्विवाल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत परनोड़ रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से उप स्वास्थ्य केंद्र, नांगलिया में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 महिलाओं एवं बालिकाओं ने हीमोग्लोबिन एवं ब्लड शुगर की जांच करवाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पौष्टिक आहार में मौजूद आवश्यक पोषक तत्वों तथा उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, घर में तैयार किए जाने वाले स्थानीय एवं पौष्टिक भोजन और पैक्ड जंक फूड के बीच अंतर को समझाते हुए दैनिक जीवन में स्वस्थ एवं सही भोजन का चुनाव करने के लिए जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि पैकेट वाले जंक फूड का अत्यधिक सेवन बच्चों एवं युवाओं में गैर-संचारी रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। साथ ही, भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने और अपने भोजन में पौष्टिक, संतुलित एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। संतुलित आहार हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में एएनएम प्रवीण देवी, सीएचओ दीपक गुर्जर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी का सहयोग रहा। चाइल्ड सुर्विवाल इंडिया की ओर से सरोज शर्मा एवं ऋतु की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने तथा अपने-अपने घरों में पैकेट वाले जंक फूड के सेवन से बचने की शपथ दिलाई गई।
    1
    सुपोषित बच्चे ही बनाएंगे स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज                                                                                नांगलिया गांव  में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 30 महिलाओं एवं बालिकाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

सोडावास. 
बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य केवल अच्छे  भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संतुलन पोषण नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना भी जरूरी है।  स्वास्थ्य और जागरूक बच्चे ही आगे चलकर स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पोषण माह के अवसर पर चाइल्ड  सुर्विवाल  इंडिया  द्वारा आरोग्यम  2.0 परियोजना के अंतर्गत परनोड़  रिकार्ड  इंडिया  फाउंडेशन  के सहयोग से उप स्वास्थ्य केंद्र, नांगलिया में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 महिलाओं एवं बालिकाओं ने हीमोग्लोबिन एवं ब्लड शुगर की जांच करवाई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पौष्टिक आहार में मौजूद आवश्यक पोषक तत्वों तथा उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, घर में तैयार किए जाने वाले स्थानीय एवं पौष्टिक भोजन और पैक्ड जंक फूड के बीच अंतर को समझाते हुए दैनिक जीवन में स्वस्थ एवं सही भोजन का चुनाव करने के लिए जागरूक किया गया।
प्रतिभागियों को बताया गया कि पैकेट वाले जंक फूड का अत्यधिक सेवन बच्चों एवं युवाओं में गैर-संचारी रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। साथ ही, भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने और अपने भोजन में पौष्टिक, संतुलित एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। संतुलित आहार हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में एएनएम प्रवीण देवी, सीएचओ दीपक गुर्जर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी का सहयोग रहा। चाइल्ड  सुर्विवाल  इंडिया  की ओर से सरोज शर्मा एवं ऋतु की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने तथा अपने-अपने घरों में पैकेट वाले जंक फूड के सेवन से बचने की शपथ दिलाई गई।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    12 hrs ago
  • कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन। कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आए दिन घेरलू चीजों पर महंगाई को लेकर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रजिया ने कहा कि घरेलू महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी और सरकार का कड़ा विरोध करेगी। रजिया ने तंज कसा कि सरकार एक तरफ विकास का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही हैं।
    2
    कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन।
कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आए दिन घेरलू चीजों पर महंगाई को लेकर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रजिया ने कहा कि घरेलू महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी और सरकार का कड़ा विरोध करेगी। रजिया ने तंज कसा कि सरकार एक तरफ विकास का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही हैं।
    user_Zahir Khan Journalist
    Zahir Khan Journalist
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • महंगाई को लेकर तावडू में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना नूंह जिले के तावडू ब्लॉक में महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस की टीम ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेत्री रजिया बानो पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि घरेलू सामान की बढ़ती कीमतों से महिलाओं का रसोई बजट बिगड़ रहा है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रजिया बानो ने चेतावनी दी कि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    महंगाई को लेकर तावडू में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
नूंह जिले के तावडू ब्लॉक में महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस की टीम ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेत्री रजिया बानो पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि घरेलू सामान की बढ़ती कीमतों से महिलाओं का रसोई बजट बिगड़ रहा है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रजिया बानो ने चेतावनी दी कि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • *॥ जय श्री श्याम ॥* *श्याम बाबा का ग्यारहवाँ विशाल जागरण* आप सभी श्याम प्रेमियों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि *रेवाड़ी* में श्याम बाबा का *ग्यारहवाँ विशाल जागरण* होने जा रहा है *॥ जय श्री श्याम ॥* *श्याम बाबा का ग्यारहवाँ विशाल जागरण* आप सभी श्याम प्रेमियों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि *रेवाड़ी* में श्याम बाबा का *ग्यारहवाँ विशाल जागरण* होने जा रहा है। *जागरण की तिथि: 19 तारीख* *भंडारे की तिथि: 20 तारीख* आप सभी भक्तजन सपरिवार पधार कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। *स्थान: रेवाड़ी* *निवेदक: समस्त श्याम प्रेमी मंडल, रेवाड़ी* *॥ हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा ॥*
    1
    *॥ जय श्री श्याम ॥*

*श्याम बाबा का ग्यारहवाँ विशाल जागरण*

आप सभी श्याम प्रेमियों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि *रेवाड़ी* में श्याम बाबा का *ग्यारहवाँ विशाल जागरण* होने जा रहा है
*॥ जय श्री श्याम ॥*
*श्याम बाबा का ग्यारहवाँ विशाल जागरण*
आप सभी श्याम प्रेमियों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि *रेवाड़ी* में श्याम बाबा का *ग्यारहवाँ विशाल जागरण* होने जा रहा है।
*जागरण की तिथि: 19 तारीख*
*भंडारे की तिथि: 20 तारीख*
आप सभी भक्तजन सपरिवार पधार कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
*स्थान: रेवाड़ी*
*निवेदक: समस्त श्याम प्रेमी मंडल, रेवाड़ी*
*॥ हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा ॥*
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    20 hrs ago
  • पार्षद के अपहरण की एफआईआर से खैरथल में सियासी उबाल, कांग्रेस प्रत्याशी समेत 4 पर केस पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 140(3) में दर्ज किया मामला; विधायक बोले—‘गलतफहमी में दी थी शिकायत, अब कार्रवाई नहीं चाहता परिवार इसकी एप्लीकेशन थाने में दी’, थाना प्रभारी ने कहा—ऐसी कोई एप्लिकेशन नहीं दी शिकायत कर्ता ने खैरथल। नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले खैरथल की सियासत में गुरुवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब वार्ड नंबर 3 के कांग्रेस पार्षद रामधन के कथित अपहरण के आरोप में कांग्रेस से सभापति प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा सहित चार लोगों के खिलाफ खैरथल थाने में मामला दर्ज हो गया। पार्षद के पिता यादराम जाटव की रिपोर्ट पर पुलिस ने ओमप्रकाश रोघा, मनोहर लाल, सुमित रोघा और पंकज रोघा के खिलाफ अपहरण की धारा 140(3) में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यादराम पुत्र मंगतूराम, निवासी नागल संतोकडा, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 14 सितंबर को घर लौटते समय रास्ते से ओमप्रकाश, मनोहर लाल, सुमित और पंकज रोघा उसके बेटे रामधन को अपने साथ ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। FIR के बाद व्यापारियों में आक्रोश, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आते ही खैरथल के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बिना निष्पक्ष जांच के किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध करेंगे। विधायक बोले—‘गलतफहमी में दी थी शिकायत’, थाना प्रभारी का दावा—ऐसी अर्जी नहीं मिली मामले में मुंडावर विधायक ललित यादव ने दावा किया कि रामधन के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद नागल संतोकडा के ग्रामीण उसके पिता यादराम से मिले। विधायक के अनुसार, बातचीत में सामने आया कि रामधन रिश्तेदारी में गया हुआ है और कुछ समय बाद लौट आएगा। इसके बाद यादराम ने थाने में आवेदन देकर कथित तौर पर बताया कि गलतफहमी में मामला दर्ज कराया गया था और अब वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। हालांकि, इस दावे पर खैरथल थाना प्रभारी रामकिशन यादव का अलग बयान सामने आया है। उनका कहना है कि परिजनों की ओर से ऐसी कोई अर्जी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, अपहरण का मामला दर्ज है और जांच जारी है। विधायक का आरोप—सरकारी मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग मुंडावर विधायक ललित यादव ने पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नेता सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोगों को धमकाकर पुलिस में मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। विधायक ने पार्षदों के घर जाकर धमकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो कर ले, खैरथल नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है। विधायक के मुताबिक कांग्रेस के पास 28 पार्षदों का समर्थन है और भाजपा बौखलाहट में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। ओमप्रकाश रोघा बोले—‘रामधन को जानता तक नहीं’ कांग्रेस से नगर परिषद सभापति पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा ने आरोपों को लेकर कहा कि वह रामधन या उसके परिवार को जानते तक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि नागल संतोकडा के ग्रामीणों को जब रामधन के रिश्तेदारी में जाने की जानका एक शिकायत, दो दावे और गरमाई नगर परिषद की सियासत मामले में सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि क्या अपहरण की शिकायत गलतफहमी में दी गई थी या फिर राजनीतिक दबाव के बीच FIR दर्ज हुई? एक तरफ विधायक परिजनों की ओर से कार्रवाई नहीं चाहने का दावा कर रहे हैं, वहीं थाना प्रभारी ऐसी किसी अर्जी से इनकार कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ होगी। फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद खैरथल नगर परिषद के चुनावी माहौल में सियासी तापमान और बढ़ गया है।
    1
    पार्षद के अपहरण की एफआईआर से खैरथल में सियासी उबाल, कांग्रेस प्रत्याशी समेत 4 पर केस
पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 140(3) में दर्ज किया मामला; विधायक बोले—‘गलतफहमी में दी थी शिकायत, अब कार्रवाई नहीं चाहता परिवार इसकी एप्लीकेशन थाने में दी’, थाना प्रभारी ने कहा—ऐसी कोई एप्लिकेशन नहीं दी शिकायत कर्ता ने 
खैरथल। नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले खैरथल की सियासत में गुरुवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब वार्ड नंबर 3 के कांग्रेस पार्षद रामधन के कथित अपहरण के आरोप में कांग्रेस से सभापति प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा सहित चार लोगों के खिलाफ खैरथल थाने में मामला दर्ज हो गया। पार्षद के पिता यादराम जाटव की रिपोर्ट पर पुलिस ने ओमप्रकाश रोघा, मनोहर लाल, सुमित रोघा और पंकज रोघा के खिलाफ अपहरण की धारा 140(3) में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यादराम पुत्र मंगतूराम, निवासी नागल संतोकडा, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 14 सितंबर को घर लौटते समय रास्ते से ओमप्रकाश, मनोहर लाल, सुमित और पंकज रोघा उसके बेटे रामधन को अपने साथ ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
FIR के बाद व्यापारियों में आक्रोश, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी
मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आते ही खैरथल के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बिना निष्पक्ष जांच के किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध करेंगे।
विधायक बोले—‘गलतफहमी में दी थी शिकायत’, थाना प्रभारी का दावा—ऐसी अर्जी नहीं मिली
मामले में मुंडावर विधायक ललित यादव ने दावा किया कि रामधन के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद नागल संतोकडा के ग्रामीण उसके पिता यादराम से मिले। विधायक के अनुसार, बातचीत में सामने आया कि रामधन रिश्तेदारी में गया हुआ है और कुछ समय बाद लौट आएगा। इसके बाद यादराम ने थाने में आवेदन देकर कथित तौर पर बताया कि गलतफहमी में मामला दर्ज कराया गया था और अब वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
हालांकि, इस दावे पर खैरथल थाना प्रभारी रामकिशन यादव का अलग बयान सामने आया है। उनका कहना है कि परिजनों की ओर से ऐसी कोई अर्जी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, अपहरण का मामला दर्ज है और जांच जारी है।
विधायक का आरोप—सरकारी मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग
मुंडावर विधायक ललित यादव ने पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नेता सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोगों को धमकाकर पुलिस में मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। विधायक ने पार्षदों के घर जाकर धमकाने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो कर ले, खैरथल नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है। विधायक के मुताबिक कांग्रेस के पास 28 पार्षदों का समर्थन है और भाजपा बौखलाहट में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है।
ओमप्रकाश रोघा बोले—‘रामधन को जानता तक नहीं’
कांग्रेस से नगर परिषद सभापति पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा ने आरोपों को लेकर कहा कि वह रामधन या उसके परिवार को जानते तक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि नागल संतोकडा के ग्रामीणों को जब रामधन के रिश्तेदारी में जाने की जानका
एक शिकायत, दो दावे और गरमाई नगर परिषद की सियासत
मामले में सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि क्या अपहरण की शिकायत गलतफहमी में दी गई थी या फिर राजनीतिक दबाव के बीच FIR दर्ज हुई? एक तरफ विधायक परिजनों की ओर से कार्रवाई नहीं चाहने का दावा कर रहे हैं, वहीं थाना प्रभारी ऐसी किसी अर्जी से इनकार कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद खैरथल नगर परिषद के चुनावी माहौल में सियासी तापमान और बढ़ गया है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.