Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यगढ़ा लखीसराय प्रशांतकिशोर निर्दलीय विधायक प्रत्यासी रविशंकर प्रसाद ( अशोक सिंह ) के आवास पर मिले आइए जानते हैं क्या था इनके मिलने का मुख्य कारण ।
मोबाइल टीवी न्यूज
सूर्यगढ़ा लखीसराय प्रशांतकिशोर निर्दलीय विधायक प्रत्यासी रविशंकर प्रसाद ( अशोक सिंह ) के आवास पर मिले आइए जानते हैं क्या था इनके मिलने का मुख्य कारण ।
More news from Bihar and nearby areas
- सूर्यगढ़ा लखीसराय प्रशांतकिशोर निर्दलीय विधायक प्रत्यासी रविशंकर प्रसाद ( अशोक सिंह ) के आवास पर मिले आइए जानते हैं क्या था इनके मिलने का मुख्य कारण ।1
- कारगिल भवन में DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन सोमवार की दोपहर 3:00 किया गया. इस दौरान दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. जनता दरबार के दौरान अंतरजातीय विवाह, विद्युत बिल, विद्यालय में नामांकन, रास्ता विवाद समेत अन्य विषयों से जुड़े हुए थे.1
- बेगूसराय बिहार दिवस का आयोजन किया मौके पे पहुंचे जिला प्रदाधिकारी पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार , उप मेयर, बिहार विधान सभा के रुदल राय एवं अन्य प्राधिकारी दीप प्रज्वलित करके कार्य कम को आगे शुभारंभ किया गया l4
- बेगूसराय: इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में राजकीयकृत खूब लाल उच्च विद्यालय, मटिहानी...1
- Post by Mithilesh Kumar1
- पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा प्रशांत किशोर लखीसराय जिले के मनोकामना गार्डन में पहुंचे जान स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि *बिहार का पढ़ा-लिखा लड़का करेगा मजदूरी और नेता का बेटा बनेगा नेता। *लखीसराय।* जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को लखीसराय जिले में पहुंचे। दरअसल, वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने मनोकामना गार्डन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में जो नई सरकार बनी है, उसे अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले समय में पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा। गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर बिहार को संचालित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार में फैक्ट्रियां न लगें, ताकि बिहार से करोड़ों युवा 10-15 हजार रुपये के लिए सस्ते मजदूर बनकर पूरे देश की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। अगर बिहार में फैक्ट्रियां लग जाएंगी तो सूरत, जामनगर, तमिलनाडु और पंजाब में 15 हजार रुपये में काम करने वाले मजदूर नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं। लेकिन जब मुख्यमंत्री का बेटा राजनीति में आ रहा है, तो बिहार की जनता को यह सोचना चाहिए कि जो बात जन सुराज कहता रहा है नेता का बेटा नेता बनेगा और सामान्य परिवार के पढ़े-लिखे बच्चे या तो मजदूरी करेंगे या बेरोजगार रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेता चाहे समाजवादी हो, भाजपाई हो, कांग्रेसी हो या राजद का, बूढ़ा हो या युवा, अगड़ा हो या पिछड़ा, सभी नेता अपने बच्चों के लिए राजसिंहासन की तैयारी कर रहे हैं। आप अपने बच्चों की चिंता कीजिए, नहीं तो आपके बच्चे पढ़-लिखकर भी मजदूर ही बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज पिछले तीन वर्षों से यही बात कह रहा है कि नेताओं का चेहरा देखकर वोट मत दीजिए। नेता और उनका बेटा कभी बेरोजगार नहीं होगा, न ही मजदूरी करने जाएगा, लेकिन आपके बच्चों को मजबूरी में मजदूरी करनी पड़ेगी। नीतीश कुमार जीवनभर यह दावा करते रहे कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब उनका बेटा सीधे राजनीति में आ रहा है। जैसा कि संभावना है कि, वे जनता दल यूनाइटेड के नेता के तौर पर सामने आ रहे हैं। अब उनकी योग्यता क्या है और समाज के प्रति उनका क्या योगदान है, यह जनता को देखना है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी वही कर रहे हैं, जो अन्य नेताओं लालू यादव और कांग्रेस के नेताओं ने किया है। मौके पर राष्ट्रपति पांडेय, महेश यादव अमित सागर, सूरज सिंह, मुन्ना उर्फ़ करण, कस्तूरी रंजन, दीपक कुमार, रामानुज सिंह, मो नईम, डॉ शिवधानी शर्मा, किशोर कुमार मुन्ना, तथागत हर्षवर्धन, जेपी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।1
- बेगूसराय गोदरगामा गांव के प्रसिद्ध विप्लवी पुस्तकालय से आजाद चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक शहादत सम्मान मार्च एवं चल रहे ईरान युद्ध के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया ....1
- कारगिल भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में आगामी चैती दुर्गा पूजा के पश्चात मूर्ति विसर्जन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी. साथ ही रामनवमी के अवसर पर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी प्रभारी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने एवं समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.1