महुआडांड़ के छोटे गांव में भक्ति की बड़ी मिसाल: मां जगदंबे की प्रतिमा निर्माण में जुटे संजय लोहरा रामप्रवेश गुप्ता करकट गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण जारी, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र की गढ़बूढ़नी पंचायत अंतर्गत करकट गांव में मां जगदंबे की प्रतिमा निर्माण का कार्य भक्ति और श्रद्धा के साथ जारी है। मां दुर्गा के भक्त संजय लोहरा पिछले वर्ष से अपने गांव में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष पहल कर रहे हैं। वह तन, मन और धन से समर्पित होकर मां जगदंबे की प्रतिमा निर्माण में जुटे हुए हैं। छोटे से गांव में मां दुर्गा की पूजा को लेकर संजय लोहरा का समर्पण ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक बना हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद धार्मिक आस्था और दृढ़ संकल्प के साथ पूजा की तैयारी करना उनकी भक्ति को दर्शाता है। गांव में मां जगदंबे की प्रतिमा स्थापित करने की उनकी पहल से ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है। भक्त संजय लोहरा का कहना है कि मां दुर्गा के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वह अपनी क्षमता के अनुसार मां की सेवा करते रहना चाहते हैं। उनका उद्देश्य गांव में धार्मिक वातावरण को बढ़ावा देना और श्रद्धालुओं को मां जगदंबे के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करकट गांव में मां जगदंबे की प्रतिमा निर्माण और दुर्गा पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए भक्त संजय लोहरा ने अपने अगल-बगल के गांवों सहित पूरे महुआडांड़ प्रखंडवासियों और मां दुर्गा के भक्तों से श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र के श्रद्धालु अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग के लिए आगे आएंगे, जिससे प्रतिमा निर्माण और पूजा की तैयारियों में उन्हें कुछ आर्थिक एवं आवश्यक सहयोग मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मां जगदंबे की पूजा सभी के सहयोग और आशीर्वाद से और भी भव्य रूप से संपन्न हो सकती है। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस धार्मिक पहल में सहभागी बनें और भक्त संजय लोहरा का उत्साह बढ़ाएं। करकट गांव में संजय लोहरा द्वारा की जा रही यह पहल इस बात की मिसाल है कि सच्ची श्रद्धा और समर्पण के लिए बड़े साधनों की नहीं, बल्कि मजबूत आस्था की जरूरत होती है। अकेले भक्त के रूप में उनकी यह कोशिश निश्चित रूप से सराहनीय है।

- गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।1
- हॉली क्रॉस लिवंस मेमोरियल हेल्थ सेंटर रामपुर में धूमधाम से मना संस्था दिवस रामपुर में धूमधाम से मना हॉली क्रॉस संस्था दिवस, मिस्सा पूजा में उमड़ा ख्रीस्त विश्वासी समाज बिशप ने कहा—क्रूस ही ख्रीस्तीय जीवन की पहचान, प्रभु यीशु के सेवा संदेश को अपनाएं1
- रामभांठा में खाली प्लॉट में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, पुलिस ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य रायगढ़, 15 सितंबर । शहर के रामभांठा क्षेत्र में आज सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है। किशोर बीती रात घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। मौके पर पहुंचे शिवलाल चौहान पिता बालकराम चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी रामभांठा, मूल निवासी नवीन भटगांव, थाना लैलूंगा ने शव की पहचान अपने पुत्र धनुर्जय चौहान उर्फ गणेश (16 वर्ष) के रूप में की। परिजनों के अनुसार, धनुर्जय चौहान बीती रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान धनुर्जय के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर शव के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी, कुछ संदिग्ध हिरासत में घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े लोगों, घटनाक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा “घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।”2
- जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में मंगलवार की शाम 5:00 तक कुल 456 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित। उक्त जानकारी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे देते हुए बताया कि अब तक लातेहार जिला में कुल 10844 युवक एवं युवती को निबंधित कर नियोजित किया जा चुका है।ज्ञात हो कि विगत दिनों होने वाली होमगार्ड की बहाली को लेकर बड़ी संख्या में लातेहार जिला के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना निबंधन कर कर नियोजित हो रहे है।1
- आयोजित मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का देर शाम हुआ समापन अतिथियों ने खेलाडियों का मनोबल बढ़ाया उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के बरही चटकपुर में एस टी फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित हुआ था जिसका समापन सोमवार को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के उपस्थित में हुआ इस अवसर पर खेलाडियों का खेल देख उन खेलाडियों का मनोबल बढ़ाते हुए अभिभावकों से अपील किया गया और कहा बच्चो के इच्छा के अनुसार उसके कैरियर पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी प्लेटफॉर्म मिले और वह एक पहचान बना सके इससे बच्चों का मानशिक एवं शारीरिक विकास भी होता है।1
- दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi1
- लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया1
- ग्राम जालिम में अवस्थित श्रम कार्ड धारी संगठित श्रेणी की महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण मंगलवार की शाम 5:00 बजे श्रम अधीक्षक लातेहार दिनेश भगत ने किया। अपने निरीक्षण के दौरान श्री भगत ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में अवस्थित प्रैक्टिकल थ्योरी एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र संचालक को दिया गया । ज्ञात हो की श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार एवं एसजीआरएस के संयुक्त तत्वाधान में लातेहार के जालिम ग्राम में अवस्थित शत्रुध्न प्रसाद के आवास से प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। जहां 120 श्रमिक महिलाओं को 3 माह का सिलाई प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा।1