logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हॉली क्रॉस लिवंस मेमोरियल हेल्थ सेंटर रामपुर में धूमधाम से मना संस्था दिवस रामपुर में धूमधाम से मना हॉली क्रॉस संस्था दिवस, मिस्सा पूजा में उमड़ा ख्रीस्त विश्वासी समाज बिशप ने कहा—क्रूस ही ख्रीस्तीय जीवन की पहचान, प्रभु यीशु के सेवा संदेश को अपनाएं

3 hrs ago
user_Sachin public news
Sachin public news
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

हॉली क्रॉस लिवंस मेमोरियल हेल्थ सेंटर रामपुर में धूमधाम से मना संस्था दिवस रामपुर में धूमधाम से मना हॉली क्रॉस संस्था दिवस, मिस्सा पूजा में उमड़ा ख्रीस्त विश्वासी समाज बिशप ने कहा—क्रूस ही ख्रीस्तीय जीवन की पहचान, प्रभु यीशु के सेवा संदेश को अपनाएं

More news from झारखंड and nearby areas
  • हॉली क्रॉस लिवंस मेमोरियल हेल्थ सेंटर रामपुर में धूमधाम से मना संस्था दिवस रामपुर में धूमधाम से मना हॉली क्रॉस संस्था दिवस, मिस्सा पूजा में उमड़ा ख्रीस्त विश्वासी समाज बिशप ने कहा—क्रूस ही ख्रीस्तीय जीवन की पहचान, प्रभु यीशु के सेवा संदेश को अपनाएं
    1
    हॉली क्रॉस लिवंस मेमोरियल हेल्थ सेंटर रामपुर में धूमधाम से मना संस्था दिवस


रामपुर में धूमधाम से मना हॉली क्रॉस संस्था दिवस, मिस्सा पूजा में उमड़ा ख्रीस्त विश्वासी समाज
बिशप ने कहा—क्रूस ही ख्रीस्तीय जीवन की पहचान, प्रभु यीशु के सेवा संदेश को अपनाएं
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गुमला की करमटोली रोड बनी हादसों का वजह, 7 KM में एक भी ठोकर नहीं! गुमला की करमटोली रोड पर सिंगल सड़क और स्पीड ब्रेकर का अभाव लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। घनी आबादी वाले इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों ने संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।
    1
    गुमला की करमटोली रोड बनी हादसों का वजह, 7 KM में एक भी ठोकर नहीं!
गुमला की करमटोली रोड पर सिंगल सड़क और स्पीड ब्रेकर का अभाव लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। घनी आबादी वाले इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों ने संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • छारदा स्थित अनिता देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में GNM एवं ANM नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ, इंटर पास छात्राओं के लिए बेहतरीन मौका छारदा स्थित अनिता देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में GNM एवं ANM नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ, इंटर पास छात्राओं के लिए बेहतरीन मौका सिसई प्रखंड क्षेत्र के छारदा स्थित अनीता देवी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के डायरेक्टर सत्यनारायण साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है।साथ ही साथ अब उनके अनीता कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में GNM एवं ANM नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है।GNM एवं ANM में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अनिता देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग,छारदा, सिसई, गुमला में शीघ्र आकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते है। प्रवेश की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 है। जबकि योग्यता इंटर पास (Arts, Commerce,Science) की सकता है। उन्होंने बताया कि अनीता कॉलेज आफ नर्सिंग में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ अनुभवी एवं ट्रेंड शिक्षकों की टीम छात्राओं को ट्रेनिंग देती है साथ-साथ उन्हें कई बेहतरीन अस्पतालों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। जहां छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा दी जा रही है,वहीं दूर से आने वाली छात्राओं के लिए छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है । बताया गया कि नामांकन के लिए सीटें सीमित है, इसलिए जो प्रवेश लेना चाहते हैं जल्द से जल्द 9155196465 अथवा 9155194964 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
    1
    छारदा स्थित अनिता देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग
में GNM एवं ANM नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ, इंटर पास छात्राओं के लिए बेहतरीन मौका
छारदा स्थित अनिता देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग
में GNM एवं ANM नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ, इंटर पास छात्राओं के लिए बेहतरीन मौका
सिसई प्रखंड क्षेत्र के छारदा स्थित अनीता देवी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के डायरेक्टर सत्यनारायण साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है।साथ ही साथ अब उनके अनीता कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में GNM एवं ANM नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है।GNM एवं ANM में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अनिता देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग,छारदा, सिसई, गुमला में शीघ्र  आकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते है। प्रवेश की अंतिम तिथि  24 सितंबर 2026 है। जबकि योग्यता इंटर पास (Arts, Commerce,Science) की सकता है। उन्होंने बताया कि अनीता कॉलेज आफ नर्सिंग में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ अनुभवी एवं ट्रेंड शिक्षकों की टीम छात्राओं को ट्रेनिंग देती है साथ-साथ उन्हें कई बेहतरीन अस्पतालों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। जहां छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा दी जा रही है,वहीं दूर से आने वाली छात्राओं के लिए छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है । बताया गया कि नामांकन के लिए सीटें सीमित है, इसलिए जो प्रवेश लेना चाहते हैं जल्द से जल्द 9155196465 अथवा 9155194964 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत शिव पार्वती का की आराधना लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में हरतालिका तीज व्रत हर्षोउल्लास के साथ सुहागिन महिलाओं ने मनाया और पूजा के क्रम में शिव पार्वती का आराधना कर पति की लंबी उम्र अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की यह दृश्य सुबह से विभिन्न मंदिर परिसर एवं टोला मुहल्ला के घरों में देखने को मिला।
    1
    पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत शिव पार्वती का की आराधना
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में हरतालिका तीज व्रत हर्षोउल्लास के साथ सुहागिन महिलाओं ने मनाया और पूजा के क्रम में शिव पार्वती का आराधना कर पति की लंबी उम्र अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की यह दृश्य सुबह से विभिन्न मंदिर परिसर एवं टोला मुहल्ला के घरों में देखने को मिला।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सिसई : वूशु के दांव - पेंच में बेटियों ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने भरी जीत की हुंकार बीएन जालान महाविद्यालय में " खेलो अस्मिता इंडिया का आयोजन, अतिथियों ने कहा -- वूशु जैसे खेल से बेटियों में बढ़ता है आत्मरक्षा का हुनर सिसई (गुमला)। बैजनाथ जालान महाविद्यालय, सिसई परिसर रविवार को बेटियों की खेल प्रतिभा और आत्मविश्वास का गवाह बना। यहां महिला अस्मिता वुशु लीग के तहत ‘खेलो अस्मिता इंडिया’ का आयोजन किया गया। गुमला जिला वुशु संघ के तत्वावधान में आयोजित सिसई सिटी लेवल प्रतियोगिता में 250 बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमिताभ भारती, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, डॉ. निसार अहमद, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, पंचायत समिति सदस्य जाकिर अंसारी, विकास कुमार महली सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। ‘मन लगाकर करेंगे मेहनत तो सफलता जरूर मिलेगी’ खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अमिताभ भारती ने कहा कि किसी भी कार्य को यदि पूरी लगन और मेहनत से किया जाए तो सफलता की राह आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी अस्मिता वुशु के बारे में लोगों को कम जानकारी है, लेकिन यह खेल बेटियों को सशक्त बनाने के साथ आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ पूरे तन-मन से खेलने की अपील करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ जीवन में आगे बढ़ने का अवसर भी देता है। ‘पढ़ें भी, खेलें भी और आगे बढ़ें भी’ जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में बेटियां लगातार मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे वुशु के माध्यम से आगे बढ़ें। “पढ़ें भी, खेलें भी और आगे बढ़ें भी”— यही सफलता का रास्ता है। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और प्रमाण-पत्र अस्मिता वुशु लीग के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्रधान सहायक सुरेश साहू, समाजसेवी मुनेश्वर साहू, प्रधानाध्यापक अनिसुल रहमान, डॉ. सलीम एवं वुशु संघ के जिला सचिव शशि कुमार ने सर्टिफिकेट, ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में जिला सचिव शशि कुमार, गौरव कुमार, ब्लैक टाइगर स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक कुदरत अंसारी सहित सीनियर खिलाड़ी सुमंति तिर्की, संगीता उरांव, धीरज उरांव, आस्था कुमारी, सीमा कुमारी, छाया रानी एवं रिया यादव ने अहम भूमिका निभाई। 250 बेटियों की भागीदारी ने साफ कर दिया कि सिसई में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है—जरूरत है तो उन्हें बेहतर मंच और अवसर देने की।
    1
    सिसई : वूशु के दांव - पेंच में बेटियों ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने भरी जीत की हुंकार 

बीएन जालान महाविद्यालय में " खेलो अस्मिता इंडिया का आयोजन, अतिथियों ने कहा -- वूशु जैसे खेल से बेटियों में बढ़ता है आत्मरक्षा का हुनर 
सिसई (गुमला)। बैजनाथ जालान महाविद्यालय, सिसई परिसर रविवार को बेटियों की खेल प्रतिभा और आत्मविश्वास का गवाह बना। यहां महिला अस्मिता वुशु लीग के तहत ‘खेलो अस्मिता इंडिया’ का आयोजन किया गया। गुमला जिला वुशु संघ के तत्वावधान में आयोजित सिसई सिटी लेवल प्रतियोगिता में 250 बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमिताभ भारती, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, डॉ. निसार अहमद, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, पंचायत समिति सदस्य जाकिर अंसारी, विकास कुमार महली सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया।
‘मन लगाकर करेंगे मेहनत तो सफलता जरूर मिलेगी’
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अमिताभ भारती ने कहा कि किसी भी कार्य को यदि पूरी लगन और मेहनत से किया जाए तो सफलता की राह आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी अस्मिता वुशु के बारे में लोगों को कम जानकारी है, लेकिन यह खेल बेटियों को सशक्त बनाने के साथ आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ पूरे तन-मन से खेलने की अपील करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ जीवन में आगे बढ़ने का अवसर भी देता है।
‘पढ़ें भी, खेलें भी और आगे बढ़ें भी’
जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में बेटियां लगातार मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे वुशु के माध्यम से आगे बढ़ें। “पढ़ें भी, खेलें भी और आगे बढ़ें भी”— यही सफलता का रास्ता है।
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और प्रमाण-पत्र
अस्मिता वुशु लीग के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्रधान सहायक सुरेश साहू, समाजसेवी मुनेश्वर साहू, प्रधानाध्यापक अनिसुल रहमान, डॉ. सलीम एवं वुशु संघ के जिला सचिव शशि कुमार ने सर्टिफिकेट, ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
आयोजन को सफल बनाने में जिला सचिव शशि कुमार, गौरव कुमार, ब्लैक टाइगर स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक कुदरत अंसारी सहित सीनियर खिलाड़ी सुमंति तिर्की, संगीता उरांव, धीरज उरांव, आस्था कुमारी, सीमा कुमारी, छाया रानी एवं रिया यादव ने अहम भूमिका निभाई।
250 बेटियों की भागीदारी ने साफ कर दिया कि सिसई में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है—जरूरत है तो उन्हें बेहतर मंच और अवसर देने की।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • विश्व का सबसे खतरनाक घाटी क्षेत्र वाला रोड लातेहार जिला चंदवा प्रखंड विश्व का सबसे खतरनाक घाटी क्षेत्र वाला रोड लातेहार जिला चंदवा प्रखंड
    1
    विश्व का सबसे खतरनाक घाटी क्षेत्र वाला रोड लातेहार जिला चंदवा प्रखंड 
विश्व का सबसे खतरनाक घाटी क्षेत्र वाला रोड लातेहार जिला चंदवा प्रखंड
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • दिन हो या रात फाटक पर ताला ही ताला जनता परेशान.? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #aamjanata
    1
    दिन हो या रात फाटक पर ताला ही ताला जनता परेशान.? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #aamjanata
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • चार महीने से खराब ट्रांसफार्मर, ढिबरी युग में जीने को मजबूर ग्रामीण चार महीने से खराब ट्रांसफार्मर, ढिबरी युग में जीने को मजबूर ग्रामीण रिपोर्ट:- अमित राज /गुमला 14 सितंबर 2026 गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र स्थित ओलमुंडा पंचायत अंतर्गत अमकुली करम टंगरा गांव के ग्रामीण पिछले करीब चार महीने से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन ढिबरी से काम चलाना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई हो अथवा अन्य दैनिक कार्य हो,सभी के लिए ढिबरी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हालांकि इसमें भी समस्या है की मिट्टी का तेल ₹160 तेल रुपए लीटर में भी बहुत ही मुश्किल से मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत या नया ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात और रात के समय बिजली की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कई बार घरों में जहरीले सांप भी घुस जा रहे हैं और अंधेरे में उन्हें देखने में परेशानी भी होती है। यही नहीं महिलाओं को घरेलू कार्य करने में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।लोगों का कहना है कि आधुनिक दौर में भी चार महीने से बिजली के बिना रहना उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लगातार वज्रपात के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है इसलिए ट्रांसफार्मर का अगर जगह बदल दिया जाए तो वज्रपात से खराब होने की समस्या नहीं रह जाएगी। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि जब सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात करती है और किसी आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र में 4 महीने से ज्यादा बिजली ना हो तो ग्रामीण इस योजना का लाभ कैसे ले पाएंगे। यहां पर गुमला का बिजली विभाग पर भी सवाल उठता है कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी स्थिति क्यों है किसी गांव में चार-चार महीने तक ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली नहीं है जबकि 24 घंटे के अंदर बिजली बहाल करने की बात कही जाती है। और जब इस क्षेत्र के लोगों को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा ही नहीं है तो ‌फिर इस क्षेत्र के लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन करने के अलावा दूसरा उनके पास विकल्प क्या है?
    1
    चार महीने से खराब ट्रांसफार्मर, ढिबरी युग में जीने को मजबूर ग्रामीण
चार महीने से खराब ट्रांसफार्मर, ढिबरी युग में जीने को मजबूर ग्रामीण
रिपोर्ट:- अमित राज /गुमला 
14 सितंबर 2026 
गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र स्थित ओलमुंडा पंचायत अंतर्गत अमकुली करम टंगरा गांव के ग्रामीण पिछले करीब चार महीने से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।
लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन ढिबरी से काम चलाना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई हो अथवा अन्य दैनिक कार्य हो,सभी के लिए ढिबरी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हालांकि इसमें भी समस्या है की मिट्टी का तेल ₹160 तेल रुपए लीटर में भी बहुत ही मुश्किल से मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत या नया ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात और रात के समय बिजली की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कई बार घरों में जहरीले सांप भी घुस जा रहे हैं और अंधेरे में उन्हें देखने में परेशानी भी होती है। यही नहीं महिलाओं को घरेलू कार्य करने में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।लोगों का कहना है कि आधुनिक दौर में भी चार महीने से बिजली के बिना रहना उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लगातार वज्रपात के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है इसलिए ट्रांसफार्मर का अगर जगह बदल दिया जाए तो वज्रपात से खराब होने की समस्या नहीं रह जाएगी।
ऐसे में सवाल पैदा होता है कि जब सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात करती है और किसी आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र में 4 महीने से ज्यादा बिजली ना हो तो ग्रामीण इस योजना का लाभ कैसे ले पाएंगे। यहां पर गुमला का बिजली विभाग पर भी सवाल उठता है कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी स्थिति क्यों है किसी गांव में चार-चार महीने तक ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली नहीं है जबकि 24 घंटे के अंदर बिजली बहाल करने की बात कही जाती है। और जब इस क्षेत्र के लोगों को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा ही नहीं है तो ‌फिर इस क्षेत्र के लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन करने के अलावा दूसरा उनके पास विकल्प क्या है?
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.