Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, #follwer #CrimeNews #follwers #localnewspaper #2026 #NewsUpdate #BBN #bbnmedialive #nonfollowers #bbnaijaupdates #BiharNews #news
BBN MEDIA LIVE NEWS Network
पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, #follwer #CrimeNews #follwers #localnewspaper #2026 #NewsUpdate #BBN #bbnmedialive #nonfollowers #bbnaijaupdates #BiharNews #news
More news from बिहार and nearby areas
- छपरा शहर का सबसे सस्ता पैथोलॉजी सेंटर JPL जहां मिलता है आपको 999 रुपए में फुल बॉडी चैकअप.1
- सारण में 21 फरवरी से 23 फरवरी तक जदयू प्रखंड अध्यक्षों का होगा चुनाव संपन्न- जिला निर्वाची पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार पटेल1
- संघे शक्ति कलियुगे” कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ निबंधन संख्या – 247 स्थापना दिवस – 11.01.1955 महासंघ – गोपगुट से सम्बद्ध जिला शाखा भोजपुर द्वारा जीपीएस मार्ग, आरा में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन सह निश्चित काल्याण हड़ताल का ऐलान किया गया है। संघ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में जिले के भूमि सुधार कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों, सेवा शर्तों में सुधार और कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने को लेकर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि “संघे शक्ति कलियुगे” के सिद्धांत पर चलते हुए कर्मचारी एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक पहल की अपील की जाएगी। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।2
- ग्लोबल लीडर्स AI सम्मिट में एक साथ मोदी बोले कुछ को भय दिखता है AI में हमें भाग्य दिखता है, अंबानी का एलान, 10 लाख करोड़ का निवेश, गीगावॉट डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी में, थरूर ने की तारीफ, राहुल सहित सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले को मोदी बिड़ला बचा रहे-कांग्रेस और जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने किया तड़तड़ी डांस.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने पांच सौ बारह लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया बनियापुर,स्थानीय थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट में विक्रय के लिए ले जा रहे स्कॉर्पियो पर लदे 512 लीटर विदेशी शराब को बीती रात बरामद कर लिया है। पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाज जनता बाजार थानाक्षेत्र के ताजपुर निवासी निकेश कुमार साह तथा दाउदपुर थानाक्षेत्र के बेलदारी निवासी बिटू कुमार है। दोनो को कारा छपरा भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों धंधेबाज शराब की लदी खेप को कहीं अन्यत्र ले जा रहे थे। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। पूछताछ के बाद दोनों ने दो अन्य कारोबारियों का नाम भी बताया है।शराब एकमा से लौवा कला ले जाया जा रहा था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जूटी है।1
- आरा से संजय श्रीवास्तव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी, जिलेभर में जागरूकता अभियान का आगाज आरा। भोजपुर जिला में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त पहल के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को गुरुवार को आरा स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर विभा कुमारी सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गुरुचरण सिंह, संरक्षक, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी , डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, पूर्व निगम पार्षद आरा , आनंद कुमार, कुमार मोहित,, कृष्ण मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष, रोटरी क्लब आरा तथा कुमारी सुनिता सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।यह जागरूकता रथ सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बाल विवाह उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण तथा समाज में कानूनी जागरूकता को सुदृढ़ करना है।इस अवसर पर कुमारी सुनिता सिंह ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के बचपन और शिक्षा को छीन लेता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर जागरूकता और कानूनी कार्रवाई दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने कहा की रथ के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारीदी जा रही है या अच्छी पहल है। वक्ताओं ने कहा कि कि यह पहल जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जनमत तैयार करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था ने सभी सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि “बाल विवाह मुक्त समाज” के लक्ष्य को सामूहिक प्रयास से साकार किया जा सके।1
- आरा। बिहार के भोजपुर जिले में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान पर कलेक्ट्रेट के समीप धरना-प्रदर्शन आज किया गया। इस दौरान संघ के नेताओं एवं कर्मियों की ओर से सरकार विरोधी नारे लगाए गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तीसरे चरण में जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन के पहले दिन कर्मचारियों की ओर से सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की गई। साथ ही कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। भोजपुर भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट ने जिला प्रशासन के समक्ष जेपी मूर्ति आरा से प्रदर्शन लेकर समाहरणालय, उप विकास आयुक्त कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, नगर निगम कार्यालय होते हुए आंबेडकर चौक, होकर जेपी मूर्ति के पास सभा में तब्दील हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह और सचिव संजय कुमार सिंह की ओर से किया गया। - राजस्व कर्मियों की प्रमुख मांगे मांगों में सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को अविलंब गृह जिला में पदस्थापन करने, सभी राजस्व कर्मचारी को कार्य एवं योग्यता के आधार पर वेतन सुधार करते हुए ग्रेड पे वेतन 1900 के स्थान पर 2800 करने, नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों एवं पुराने कर्मचारियों की सेवा संपुष्ट करने, राजस्व कर्मचारियों से अतिरिक्त पंचायत का प्रभार हटाने एवं अन्य किसी सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी देने, अनुकंपा पर बहाल और अन्य परीक्षा से बहाल राजस्व कर्मचारी का संवर्ग परिवर्तन नहीं करने समेत 17 सूत्री मांगें शामिल हैं। राजस्वकर्मियों की हड़ताल से अंचलों में कामकाज ठप राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण कार्यालय से लेकर किसान निबंधन का कार्य बाधित हो गया है।3
- पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, #follwer #CrimeNews #follwers #localnewspaper #2026 #NewsUpdate #BBN #bbnmedialive #nonfollowers #bbnaijaupdates #BiharNews #news1