बोहेड़ा में किसान को भू-माफिया बताकर जमीन हड़पने का आरोप, सदमे में पत्नी की मौत, बेटे का सिर फोड़ा खातेदारी जमीन पर कब्जे और रास्ता बंद करने का आरोप; प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बावजूद रास्ता नहीं खुलने की शिकायत, किसान ने लगाई न्याय की गुहार पवन अग्रवाल डूंगला। बोहेड़ा में एक खातेदा र किसान ने अपने ही परिवार के लोगों पर निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने, खेत का रास्ता बंद करने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि लगातार विवाद और कथित हमलों से उसकी पत्नी सदमे में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मारपीट की एक घटना में उसके बड़े पुत्र का सिर फोड़ने का भी मामला सामने आया है। किसान का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर शिकायत और कार्रवाई के बावजूद वह अपनी जमीन पर फसल नहीं उगा पा रहा है और खेत पड़त पड़ा हुआ है। खातेदारी भूमि और रास्ते पर कब्जे का आरोप बोहेड़ा निवासी भेरूलाल पिता बालू डांगी मेवलिया ने बताया कि पटवार हल्का बोहेड़ा में खाता संख्या 714 एवं 1549 की निजी खातेदारी कृषि भूमि उसके कब्जे-काश्त में है। भूमि का बंटवारा इजराइल नंबर 91/1972 के उपखंड अधिकारी के आदेश तथा प्रकरण संख्या 35/2024 के आदेश से हुआ है। किसान का आरोप है कि इसके बावजूद लक्ष्मीलाल पिता वेणा डांगी सहित सात अन्य भाइयों द्वारा उसकी खातेदारी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान के अनुसार उसका पैतृक रास्ता भी रोक दिया गया है। आने-जाने के रास्ते एवं निजी खातेदारी भूमि पर कब्जा कर खाई खोदकर और कांटे डालकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इससे कृषि भूमि पर खेती नहीं हो पा रही है और परिवार की आजीविका प्रभावित हो रही है। तहसीलदार के आदेश पर पहुंचा प्रशासन, रास्ता खोलने का प्रयास विफल किसान ने बताया कि रास्ता खुलवाने के लिए तहसीलदार के आदेश पर पुलिस प्रशासन एवं राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान अधिकारियों के साथ भी कथित रूप से विवाद किया गया और रास्ता नहीं खुलने दिया गया। किसान का कहना है कि वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगा चुका है। उसका आरोप है कि गांव के मौतबिर लोगों को साथ लेकर जाने पर उन्हें भी भू-माफिया बताकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। इसके चलते गांव के लोग भी मौके पर आकर उसका पक्ष रखने से बच रहे हैं। पत्नी की मौत और बेटे से मारपीट का आरोप भेरूलाल ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के साथ पूर्व में कई बार आत्मघाती हमले किए गए, जिससे उसकी पत्नी सदमे में आ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं एक मारपीट की घटना में उसके बड़े पुत्र के सिर में चोट आई और सिर फूट गया। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज होने की बात भी किसान ने कही है। किसान ने बताया कि उसने मामले को लेकर राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय चित्तौड़गढ़ के आदेश की अवमानना का मामला भी दर्ज कराया है। इसके अलावा बड़ी सादड़ी थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने, बड़ी सादड़ी न्यायालय में इस्तगासा पेश करने तथा जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी न्याय की गुहार लगाने की जानकारी दी। फर्जी दस्तावेज से रिकॉर्ड में बदलाव का भी आरोप किसान ने कृषि भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर राजस्व रिकॉर्ड में गलत तरीके से बंटवारा कराने का आरोप भी लगाया है। किसान का कहना है कि उसकी भूमि और रास्ते से जुड़े विवाद का निष्पक्ष जांच कर समाधान कराया जाए, ताकि वह अपनी खातेदारी भूमि पर खेती कर परिवार की आजीविका चला सके। पुलिस बोली—दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज, अनुसंधान जारी मामले में बड़ी सादड़ी थाना सीआई भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बोहेड़ा में किसान को भू-माफिया बताकर जमीन हड़पने का आरोप, सदमे में पत्नी की मौत, बेटे का सिर फोड़ा खातेदारी जमीन पर कब्जे और रास्ता बंद करने का आरोप; प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बावजूद रास्ता नहीं खुलने की शिकायत, किसान ने लगाई न्याय की गुहार पवन अग्रवाल डूंगला। बोहेड़ा में एक खातेदा र किसान ने अपने ही परिवार के लोगों पर निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने, खेत का रास्ता बंद करने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि लगातार विवाद और कथित हमलों से उसकी पत्नी सदमे में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मारपीट की एक घटना में उसके बड़े पुत्र का सिर फोड़ने का भी मामला सामने आया है। किसान का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर शिकायत और कार्रवाई के बावजूद वह अपनी जमीन पर फसल नहीं उगा पा रहा है और खेत पड़त पड़ा हुआ है। खातेदारी भूमि और रास्ते पर कब्जे का आरोप बोहेड़ा निवासी भेरूलाल पिता बालू डांगी मेवलिया ने बताया कि पटवार हल्का बोहेड़ा में खाता संख्या 714 एवं 1549 की निजी खातेदारी कृषि भूमि उसके कब्जे-काश्त में है। भूमि का बंटवारा इजराइल नंबर 91/1972 के उपखंड अधिकारी के आदेश तथा प्रकरण संख्या 35/2024 के आदेश से हुआ है। किसान का आरोप है कि इसके बावजूद लक्ष्मीलाल पिता वेणा डांगी सहित सात अन्य भाइयों द्वारा उसकी खातेदारी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान के अनुसार उसका पैतृक रास्ता भी रोक दिया गया है। आने-जाने के रास्ते एवं निजी खातेदारी भूमि पर कब्जा कर खाई खोदकर और कांटे डालकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इससे कृषि भूमि पर खेती नहीं हो पा रही है और परिवार की आजीविका प्रभावित हो रही है। तहसीलदार के आदेश पर पहुंचा प्रशासन, रास्ता खोलने का प्रयास विफल किसान ने बताया कि रास्ता खुलवाने के लिए तहसीलदार के आदेश पर पुलिस प्रशासन एवं राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि
इस दौरान अधिकारियों के साथ भी कथित रूप से विवाद किया गया और रास्ता नहीं खुलने दिया गया। किसान का कहना है कि वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगा चुका है। उसका आरोप है कि गांव के मौतबिर लोगों को साथ लेकर जाने पर उन्हें भी भू-माफिया बताकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। इसके चलते गांव के लोग भी मौके पर आकर उसका पक्ष रखने से बच रहे हैं। पत्नी की मौत और बेटे से मारपीट का आरोप भेरूलाल ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के साथ पूर्व में कई बार आत्मघाती हमले किए गए, जिससे उसकी पत्नी सदमे में आ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं एक मारपीट की घटना में उसके बड़े पुत्र के सिर में चोट आई और सिर फूट गया। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज होने की बात भी किसान ने कही है। किसान ने बताया कि उसने मामले को लेकर राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय चित्तौड़गढ़ के आदेश की अवमानना का मामला भी दर्ज कराया है। इसके अलावा बड़ी सादड़ी थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने, बड़ी सादड़ी न्यायालय में इस्तगासा पेश करने तथा जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी न्याय की गुहार लगाने की जानकारी दी। फर्जी दस्तावेज से रिकॉर्ड में बदलाव का भी आरोप किसान ने कृषि भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर राजस्व रिकॉर्ड में गलत तरीके से बंटवारा कराने का आरोप भी लगाया है। किसान का कहना है कि उसकी भूमि और रास्ते से जुड़े विवाद का निष्पक्ष जांच कर समाधान कराया जाए, ताकि वह अपनी खातेदारी भूमि पर खेती कर परिवार की आजीविका चला सके। पुलिस बोली—दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज, अनुसंधान जारी मामले में बड़ी सादड़ी थाना सीआई भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- 9 क्विंटल लापसी से गौमाता का भोग, सारंगपुरा के गोभक्तों ने की गौसेवा हरा चारा खिलाया, महिला मंडल ने भजनों के साथ मनाया भक्तिमय दिन; बालिका खुशी ने भी उत्साह से खिलाई लापसी पवन अग्रवाल चिकारड़ा। श्री महावीर गोपाल गौशाला में सारंगपुरा के गोभक्तों की ओर से गौसेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाता को 9 क्विंटल लापसी का भोग लगाकर अर्पित किया गया, वहीं हरा चारा भी खिलाया गया। गौसेवा के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साह के साथ गौमाता को लापसी खिलाने में रुचि दिखाई। बालिका की श्रद्धा और उत्साह देखकर उपस्थित गोभक्तों ने इसे संस्कारों की सुंदर मिसाल बताया। गौशाला संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सारंगपुरा निवासी किशन लाल पिता रामेश्वर लाल, उदय लाल पिता हीरालाल, उदयलाल पिता भेरूलाल गुर्जर एवं हजारीलाल जाट सहित अन्य गोभक्तों की ओर से 9 क्विंटल लापसी तैयार करवाकर गौमाता को अर्पित की गई। वहीं सारंगपुरा के ग्रामीणों की ओर से हरा चारा भी खिलाया गया। वर्षों से गौसेवा में जुटे हैं सारंगपुरा के गोभक्त गोभक्त किशन लाल एवं उदयलाल ने बताया कि वे लंबे समय से श्री महावीर गोपाल गौशाला में समय-समय पर गौसेवा करते आ रहे हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार लापसी, हरा चारा, खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार गौमाता को अर्पित करते हैं। उनका कहना है कि गौमाता के लिए जितना बन पड़ता है, उतना उनके निमित्त करने का प्रयास रहता है। किशन लाल ने बताया कि गौशाला में साफ-सफाई, पानी, हरे चारे और पशु आहार सहित व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं। इन बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यह गौशाला क्षेत्र की अन्य गौशालाओं की तुलना में कई गुना आगे है। यहां आने वाले गोभक्तों को गौसेवा के साथ आत्मिक शांति और संतोष भी मिलता है। जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी गौमाता की शरण में किशन लाल ने बताया कि अनेक गोभक्त अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा पूर्वजों की स्मृति में गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा करते हैं। लोग अपने विशेष दिन को गौमाता की शरण में बिताते हुए लापसी, हरा चारा एवं पशु आहार अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गौसेवा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। सारंगपुरा महिला मंडल ने भजनों से बांधा भक्ति का माहौल गौसेवा के अवसर पर सारंगपुरा से चांदी बाई, वदामी बाई, सीता बाई, कमला बाई एवं शांति बाई के नेतृत्व में महिला मंडल भी गौशाला पहुंचा। महिलाओं ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा का पुण्य लाभ लिया। इसके बाद कृष्ण भगवान एवं गौमाता मंदिर में ढोलक-पेटी की संगत के साथ भजनों का आनंद लिया। भजनों के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा के साथ नृत्य करते हुए भगवान के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। गौसेवा, भजन और नृत्य से गौशाला परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। बालिका खुशी ने दिखाई सेवा की रुचि, संस्कारों का दिया संदेश गौमाता को लापसी खिलाने के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटी उम्र में धार्मिक एवं सेवा कार्यों के प्रति उसकी रुचि को देखकर गोभक्तों ने कहा कि सनातन धर्म के संस्कारों की शुरुआत बचपन से ही होती है। जब बच्चे छोटी उम्र से गौसेवा, धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर संस्कार, श्रद्धा और सेवा की भावना विकसित होती है। ऐसे संस्कार आगे चलकर परिवार और समाज को मजबूत बनाते हैं तथा घर-परिवार में सुख, शांति और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। कुएं में नियमित जलधारा, गौमाता की सेवा में जुटे गोपाल गौशाला में बने कुएं में नियमित जलधारा आने से गौमाता के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था बनी हुई है। हरे चारे के साथ खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार की भी नियमित व्यवस्था रहती है। गोपालों द्वारा गौमाता की नियमित देखभाल और सेवा की जाती है। गोभक्तों ने कहा कि गौमाता की सेवा में जितना बन पड़े, उतना करना ही सच्ची श्रद्धा है। इसी भावना के साथ सारंगपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोग समय-समय पर श्री महावीर गोपाल गौशाला पहुंचकर गौसेवा में सहभागी बन रहे हैं।3
- आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।1
- श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️1
- नीमच में जनसुनवाई शिविर, 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नीमच में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में 25 अगस्त को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की 12 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। वहीं करीब 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।1
- डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।1
- घुटने साईटिका सर्वाइकल सिर दर्द का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा है 83020838352
- चित्तौड़गढ़ SP धर्मेंद्र सिंह यादव की जनता से खास अपील | जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना1
- टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।1