Shuru
Apke Nagar Ki App…
संयुक्त ग्राम सभा मंच बरवाडीह ने पदयात्रा कर अंचल कार्यालय गारू में सौंपा मांगपत्र
𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
संयुक्त ग्राम सभा मंच बरवाडीह ने पदयात्रा कर अंचल कार्यालय गारू में सौंपा मांगपत्र
More news from झारखंड and nearby areas
- बरवाडीह(लातेहार)। लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत केचकी पंचायत के ग्राम कंचनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पिछले कई महीनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल परिसर में लगा जलमीनार खराब पड़ा है, जिससे स्कूली बच्चों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस मामले में जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुश कुमार पांडे से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जलमीनार की मोटर का स्टार्टर जल गया है। उसे ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, जब उनसे मध्यान भोजन के लिए पानी की व्यवस्था के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहां कि रसोइया कहीं से भी पानी लाकर भोजन बनाती होगी। प्रधानाध्यापक का यह गैर-जिम्मेदाराना बयान कई सवाल खड़े करता है। बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना विद्यालय प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन यहां स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। बच्चों को पीने के पानी के लिए खुद इंतजाम करना पड़ रहा है, जो उनकी सेहत के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विभागीय लापरवाही करार दिया है। उनका कहना है कि विद्यालय में न सिर्फ पेयजल, बल्कि अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।1
- लातेहार: मनिका से लाली अपने घर जा रहे 23 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मनोज चौरसिया) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक चलाने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मनिका हॉस्पिटल ले जाया गया वहां से लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। लातेहार सदर अस्पताल में आते ही प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा था की यदि लातेहार सदर अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होते, तो मरीज का इलाज यहीं संभव था। मरीज को एक एंबुलेंस से लाकर दूसरे एंबुलेंस से रांची भेजना व्यवस्था की कमी को दर्शाता है।1
- मनिका लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र में शिंजो पंचायत के डिग्री कॉलेज के पास खाता संख्या 271, प्लॉट संख्या 1825 के सरकारी जमीन में अवैध कब्जा कर रात के अंधेरे में चारदीवारी निर्माण का आरोप लग रहा है|जबकि इस प्लॉट का बंदोबस्ती 1955 ई. में लालसहाय घासी के नाम पर हुआ जिसका वंशावली इस प्रकार है लालसहाय घासी > सोहर घासी > दसरथ घासी पत्नी रजोइया कुंवर अब रजोइया कुंवर 27/11/2004 को धनपतिया देवी पति अवधबिहारी ठाकुर को बेच देती है| पुनः इस जमीन को धनपतिया देवी पति अवधबिहारी ठाकुर 9/01/2007 को यशोदा देवीपति रामलोचन यादव को बेच देती है| जो वर्तमान में इस जमीन का केवलादार यशोदा देवी है| इस जमीन में बेवजह अन्य मामलों के आड़ में रमेश पासवान और ईश्वरी प्रसाद का घसीटा जा रहा है,जबकि इस जमीन का इन दोनों से दूर दूर तक कोई तार जुड़ता नहीं दिख रहा है| चारदीवारी निर्माण के पहले ही अंचलाधिकारी ने इस मामले की छानबीन कर के निर्माण कार्य को जारी रखने का आदेश दिया था जबकि कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस नेता जमीन को सरकारी होने का आरोप लगाते दिख रहे है तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे है जबकि मामला इससे भिन्न है|2
- Post by Bikram reporting News1
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के मेराम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सोमवार को बदहाल स्थिति देखने को मिली। केंद्र पर बच्चे नदारद थे, जबकि किचन में कीचड़ जमा पाया गया। बच्चों के खेलने के सामान भी गायब मिले। वहीं सेंटर पर लगे सेंटेक्स टैंक के ऊपर लगाया गया सोलर भी गायब था।इस संबंध में पूछे जाने पर सेविका स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। मामले पर महिला पर्यवेक्षिका गोमती कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।3
- पलामू– चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पनेरीबांध गांव में सोमवार रात दिलीप पाठक के खपड़ापोस मकान में आग लग गई। हादसे में 50 हजार नगद और करीब आठ लाख की संपत्ति जल गई। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। सौजन्य Aajtak1
- पांकी के शिक्षा निकेतन स्कूल में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में छात्रों और शिक्षकों ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समानता, शिक्षा और अधिकार के उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। 🙏📚 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #BabaSahebAmbedkar #PankiNews #EducationForAll #Equality #Samanta #JanSamvad #SchoolEvent #JharkhandNews1
- लातेहार, लातेहार:लातेहार उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने लातेहार जिला के सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में अपने बच्चों का विद्यालय में अनिवार्य रूप से नामांकन कराए तथा जो बच्चे किसी कारणवश विद्यालय छोड़ चुके है उन्हें विद्यालय पुनः नामांकन अवश्य कराए| इसके अतिरिक्त सभी अभिभावकों से आग्रह है कि आप अपने बच्चों को नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करें|1