तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा महेवा (इटावा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महेवा ब्लॉक स्थित श्री सुखदेवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। सभी ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। मार्ग से गुजरते समय छात्राओं के हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। छात्राओं ने अपने उत्साह और आत्मविश्वास से यह संदेश दिया कि बेटियां और बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यालय परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीरों के योगदान को भी याद किया गया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दे रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। छात्राओं का उत्साह और हाथों में लहराता तिरंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास झलक बना रहा।
तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा महेवा (इटावा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महेवा ब्लॉक स्थित श्री सुखदेवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। सभी ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। मार्ग से गुजरते समय छात्राओं के हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। छात्राओं ने अपने उत्साह और आत्मविश्वास से यह संदेश दिया कि बेटियां और बालिकाएं किसी
भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यालय परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीरों के योगदान को भी याद किया गया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दे रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। छात्राओं का उत्साह और हाथों में लहराता तिरंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास झलक बना रहा।
- महेवा क्षेत्र में विनोद तिवारी का निधन, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा महेवा । ग्राम बहेड़ा निवासी विनोद तिवारी पुत्र राम सेवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई प्रमोद तिवारी और भाभी मीरा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस टीम में अनिल और शुभम सैनी भी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से भी जानकारी दी जा रही है। घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- ग्राम पंचायत नौधना में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित, सैकड़ों ग्रामीण रहे महेवा, इटावा। ग्राम पंचायत नौधना में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रज्ञा नारायण, ग्राम पंचायत सचिव शिववीर सेंगर, आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव राघवेंद्र सिंह, समाजसेवी अमन कुमार, दीपेश गौतम एवं यश दोहरे सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के महापुरुषों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।3
- इटावा में निकाली गई तिरंगा यात्रा अधिकारियों में भी दिखा जोश इटावा तिरंगा यात्रा लाइव प्रसारण1
- *स्वतंत्रता दिवस पर शिवपाल सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण, बोले—2027 में भाजपा को सत्ता से हटाएगा सपा और कांग्रेस का गठबंधन* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कोआपरेटिव बैंक में सभी बैंक स्टांप कर्मचारियों के साथ किया ध्वजारोहण। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह आजादी अमर शहीदों की कुर्बानी से हासिल हुई है। इसलिए आज का दिन तिरंगा का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने वाले प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें हमारी पार्टी की तरफ से बड़े श्रद्धा से स्मरण कर रहे हैं। यह पर्व सपा संस्थापक नेता जी स्व.श्री मुलायम सिंह यादव के साथ बचपन से मनाते चलें आ रहे हैं। श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन है और रहेगा और 2027 के चुनाव में भाजपा को चुनावी मुद्दों के साथ सत्ता से हटायेंगे। उन्होंने कहा कि डबल-इंजन की सरकार पूरे देश को बर्बाद करने मे जुटी है। वह रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने का काम कर रही है। जबकि वह गोरखपुर से अच्छी यूनिवर्सिटी है जिसमें हजारों हिन्दू-मुस्लिम छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद करना चाहते हैं। भाजपा सरकार व आरएसएस ने हमेशा तिरंगा का अपमान किया। इन्होंने कभी शहीदों का स्मरण ही नहीं किया। इनकी मानसिकता अंग्रेजों की तरह है देश में फूड़ डालो और जाति-पाति व हिन्दू-मुसलमानों में नफरत फैलाकर भेद-भाव की राजनीति करो। यह अब 2027 के चुनाव में चलने वाली नहीं है क्योंकि चारों तरफ बेरोजगारी चरम पर है और जनता अब इन मुद्दों पर जवाब मांगेगी। रजत यादव पत्रकार मो.74171970642
- उच्च माध्यमिक विद्यालय असेह में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया भेदभाव का आरोप कन्नौज असेह,। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम असेह स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय असेह में आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कुछ अध्यापकों पर जातिगत भेदभाव की मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई जाती, जबकि हाल ही में गांव का एक ज़बान शहीद हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहीद ज़बान को न तो श्रद्धांजलि दी गई और न ही उसकी स्मृति में तिरंगा यात्रा उसके घर अथवा गली से निकाली गई। मामले को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर विरोध जताया और शिक्षकों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में जातिगत भेदभाव का माहौल बनाया जा रहा है और सभी महापुरुषों एवं शहीदों का समान रूप से सम्मान नहीं किया जा रहा। विवाद की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई तथा विद्यालय में सभी महापुरुषों और शहीदों को समान सम्मान दिए जाने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।3
- महराजगंज के नौतनवा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नौतनवा द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया और नाटक के माध्यम से और भारत माता की झांकी द्वारा पूरे शहर में नशा मुक्ति का शपथ भी दिलाया गया इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे धर्मात्मा जयसवाल जी बेचू लाल जायसवाल जी बीके विष्णु बीके सरल बीके प्रहलाद भाई श्रीमान भाई अरुण भाई मनोज भाई संदीप भाई गीता बहन दिनेश बहन रश्मि बहन आदि लोग उपस्थित रहे महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट4
- *15 अगस्त पर सहकारी संघ और साधन समिति कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा* *15 अगस्त पर सहकारी संघ और साधन समिति कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा* रिपोर्टर - रजनीश कुमार *औरैया/अटसू:* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *सहकारी संघ लि0 (पूर्ति भण्डार) वितरण केंद्र अटसू* और *साधन सरकारी समिति लि0* के कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराकर देशभक्ति का माहौल बनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हम सभी को देश सेवा और समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई। *कार्यक्रम में उपस्थित रहे:* सहकारी संघ लि0 (पूर्ति भण्डार) वितरण केंद्र अटसू और साधन सरकारी समिति लि0 के अध्यक्ष नवीन राजपूत,अध्यक्ष कप्तान सिंह नायक, सदस्य आसाराम काकू, डॉ. फूल सिंह राजपूत, शरद कांत सिंह राजपूत, झाबू सिंह, सभासद राधेश्याम पोरवाल, राव साहब, भारतीय किसान यूनियन अमर डकैत के *जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा* सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे l4
- तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा महेवा (इटावा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महेवा ब्लॉक स्थित श्री सुखदेवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। सभी ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। मार्ग से गुजरते समय छात्राओं के हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। छात्राओं ने अपने उत्साह और आत्मविश्वास से यह संदेश दिया कि बेटियां और बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यालय परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीरों के योगदान को भी याद किया गया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दे रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। छात्राओं का उत्साह और हाथों में लहराता तिरंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास झलक बना रहा।2