झांसी के टहरौली में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ की तैयारियों के संबंध में शक्तिपीठ टहरौली पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यज्ञ के विभिन्न पहलुओं पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जनवरी 2027 में होने वाले इस यज्ञ में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति चिन्मय पंड्या भी शिरकत करेंगे और अपना उद्वोधन देंगे। यज्ञ की रूपरेखा को और सुदृढ़ करने के लिए आगामी 26 जुलाई को एक और बड़ी बैठक बुलाई जा रही है। इस बैठक में पूरे जिले के गायत्री परिजन के साथ-साथ टहरौली क्षेत्र के करीब 40 ग्रामों के श्रद्धालु शामिल होंगे और यज्ञ के संबंध में अपने विचार साझा करेंगे। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से अच्छे लाल साहू, शिवमोहन नाथ खरे, रमेश बिरथरे, रामलोचन बिरथरे, घनश्याम दास यादव, रिंकू दीक्षित, सुख नंदन रायकवार, राकेश झा, पजन दादा, दीपचंद्र चंदवारी, रविन्द्र बिरथरे, राजकुमार पाल, संजीव बिरथरे, बलराम बिरथरे, अंकुश गुप्ता, आशीष उपाध्याय, सोहित मिश्रा और अमित सेन आदि उपस्थित रहे।
झांसी के टहरौली में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ की तैयारियों के संबंध में शक्तिपीठ टहरौली पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यज्ञ के विभिन्न पहलुओं पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जनवरी 2027 में होने वाले इस यज्ञ में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति चिन्मय पंड्या भी शिरकत करेंगे और अपना उद्वोधन देंगे। यज्ञ की रूपरेखा को और सुदृढ़ करने के लिए आगामी 26 जुलाई को एक और बड़ी बैठक बुलाई जा रही है। इस बैठक में पूरे जिले के गायत्री परिजन के साथ-साथ टहरौली क्षेत्र के करीब 40 ग्रामों के श्रद्धालु शामिल होंगे और यज्ञ के संबंध में अपने विचार साझा करेंगे। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से अच्छे लाल साहू, शिवमोहन नाथ खरे, रमेश बिरथरे, रामलोचन बिरथरे, घनश्याम दास यादव, रिंकू दीक्षित, सुख नंदन रायकवार, राकेश झा, पजन दादा, दीपचंद्र चंदवारी, रविन्द्र बिरथरे, राजकुमार पाल, संजीव बिरथरे, बलराम बिरथरे, अंकुश गुप्ता, आशीष उपाध्याय, सोहित मिश्रा और अमित सेन आदि उपस्थित रहे।
- झांसी के टहरौली में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ की तैयारियों के संबंध में शक्तिपीठ टहरौली पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यज्ञ के विभिन्न पहलुओं पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जनवरी 2027 में होने वाले इस यज्ञ में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति चिन्मय पंड्या भी शिरकत करेंगे और अपना उद्वोधन देंगे। यज्ञ की रूपरेखा को और सुदृढ़ करने के लिए आगामी 26 जुलाई को एक और बड़ी बैठक बुलाई जा रही है। इस बैठक में पूरे जिले के गायत्री परिजन के साथ-साथ टहरौली क्षेत्र के करीब 40 ग्रामों के श्रद्धालु शामिल होंगे और यज्ञ के संबंध में अपने विचार साझा करेंगे। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से अच्छे लाल साहू, शिवमोहन नाथ खरे, रमेश बिरथरे, रामलोचन बिरथरे, घनश्याम दास यादव, रिंकू दीक्षित, सुख नंदन रायकवार, राकेश झा, पजन दादा, दीपचंद्र चंदवारी, रविन्द्र बिरथरे, राजकुमार पाल, संजीव बिरथरे, बलराम बिरथरे, अंकुश गुप्ता, आशीष उपाध्याय, सोहित मिश्रा और अमित सेन आदि उपस्थित रहे।1
- झांसी के ब्लॉक बामौर अंतर्गत कस्बा गरौठा में शनिवार को समय 4 बजे साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक विशेष गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए छात्रों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता या एटीएम संबंधी जानकारी साझा न करें।1
- झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम नवादा के नवादा घाट पर बालू माफिया का भारी दबदबा देखने को मिल रहा है। यहाँ बालू माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है और यूपी से एमपी (मध्य प्रदेश) में बालू डंप किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन को इस अवैध गतिविधि की सूचना दी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन की इस चुप्पी के पीछे बालू माफिया का सरकारी दफ्तरों में लगातार आना-जाना होना है, जिसके कारण कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस गंभीर मामले को लेकर माननीय जिला अधिकारी खनन शैलेंद्र सिंह से तुरंत जांच कराने का निवेदन किया गया है। स्थानीय स्तर पर मांग उठाई गई है कि इस अवैध खनन की तत्काल जांच की जाए, संलिप्त ट्रैक्टरों को जप्त किया जाए और बालू माफिया के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।1
- दतिया जिले के भांडेर नगर में रामगढ़ रोड की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे स्थानीय रहवासी और राहगीर दोनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पथन वाली माता मंदिर के आगे वाला यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मुख्य मार्ग पर नवीन तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर और प्रसिद्ध मां रामगढ़ काली माता मंदिर जैसे महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों भक्त, ग्रामीण और स्कूली बच्चे इसी जर्जर रास्ते का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं। आसपास बस्ती बसने के कारण मुख्य मार्ग पर हमेशा पानी भरा रहता है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से कई बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी गुलाब सिंह यादव ने बताया कि रोड पर जलभराव होने से उन्हें रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उनके मकान के सामने हमेशा पानी भरा रहता है। वहीं बल्लन साहू का कहना है कि जब तक इस सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक लोगों को इस परेशानी से मुक्ति नहीं मिलेगी। स्थानीय रहवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार सड़क बनवाने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्रशासन की इस अनदेखी से लोगों में गहरा आक्रोश है। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रामगढ़ रोड का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए और जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि यहां से गुजरने वाले छात्रों, आम जनता और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।1
- झाँसी के गुरसराय स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. अशोक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. अशोक यादव और प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर इसे हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. अशोक यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वर्षा चक्र को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने वृक्षों को मानव जीवन का आधार बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में इन्हें ईश्वर का स्वरूप मानकर पूजनीय माना गया है। उन्होंने पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने को सभी का नैतिक दायित्व बताया। इस विशेष अभियान के तहत महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं ने भी परिसर में पौधे लगाए और उनकी निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन गुलाब राय शर्मा द्वारा किया गया, जबकि उप प्राचार्य डॉ. धीरज दीक्षित ने उपस्थित सभी अतिथियों और जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- निवाड़ी के नेगुंवा गांव में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। दबंगों ने शराब के लिए पैसों की मांग की थी, और जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।1