logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#कालपी में #भीषण अग्निकांड! हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने कागज फैक्ट्री को बनाया आग का गोला जनपद जालौन के कालपी नगर में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे NH-27 किनारे बुंदेलखंड गार्डन के पास स्थित कागज फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। मु. हरीगंज पुराना पुल, कालेंद्री ढाबा के पास मची इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी सीधे अंदर गिरी। अंदर भरे गुदड़, रद्दी कागज और ज्वलनशील सामग्री ने तुरंत आग पकड़ ली — देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जल उठी। लाखों का सामान जलकर खाक कर्मचारियों में अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू गनीमत रही — कोई जनहानि नहीं फैक्ट्री इश्तियाक अली निवासी कागजीपुरा की है फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि खुले में पड़े बिजली के तारों की चिंगारी से हादसा हुआ। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है। दमकल टीम के चालक मानवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, गार्ड देवीशरण और जिमी पाल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

6 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

#कालपी में #भीषण अग्निकांड! हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने कागज फैक्ट्री को बनाया आग का गोला जनपद जालौन के कालपी नगर में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे NH-27 किनारे बुंदेलखंड गार्डन के पास स्थित कागज फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। मु. हरीगंज पुराना पुल, कालेंद्री ढाबा के पास मची इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी सीधे अंदर गिरी। अंदर भरे गुदड़, रद्दी कागज और ज्वलनशील सामग्री ने तुरंत आग पकड़ ली — देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जल उठी। लाखों का सामान जलकर खाक कर्मचारियों में अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू गनीमत रही — कोई जनहानि नहीं फैक्ट्री इश्तियाक अली निवासी कागजीपुरा की है फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि खुले में पड़े बिजली के तारों की चिंगारी से हादसा हुआ। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है। दमकल टीम के चालक मानवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, गार्ड देवीशरण और जिमी पाल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #कालपी में #भीषण अग्निकांड! हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने कागज फैक्ट्री को बनाया आग का गोला जनपद जालौन के कालपी नगर में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे NH-27 किनारे बुंदेलखंड गार्डन के पास स्थित कागज फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। मु. हरीगंज पुराना पुल, कालेंद्री ढाबा के पास मची इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी सीधे अंदर गिरी। अंदर भरे गुदड़, रद्दी कागज और ज्वलनशील सामग्री ने तुरंत आग पकड़ ली — देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जल उठी। लाखों का सामान जलकर खाक कर्मचारियों में अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू गनीमत रही — कोई जनहानि नहीं फैक्ट्री इश्तियाक अली निवासी कागजीपुरा की है फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि खुले में पड़े बिजली के तारों की चिंगारी से हादसा हुआ। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है। दमकल टीम के चालक मानवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, गार्ड देवीशरण और जिमी पाल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
    1
    #कालपी में #भीषण अग्निकांड! 
हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने कागज फैक्ट्री को बनाया आग का गोला 
जनपद जालौन के कालपी नगर में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे NH-27 किनारे बुंदेलखंड गार्डन के पास स्थित कागज फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। 
मु. हरीगंज पुराना पुल, कालेंद्री ढाबा के पास मची इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी सीधे अंदर गिरी। 
अंदर भरे गुदड़, रद्दी कागज और ज्वलनशील सामग्री ने तुरंत आग पकड़ ली — देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जल उठी।
लाखों का सामान जलकर खाक
कर्मचारियों में अफरा-तफरी
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
गनीमत रही — कोई जनहानि नहीं
फैक्ट्री इश्तियाक अली निवासी कागजीपुरा  की है 
फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि खुले में पड़े बिजली के तारों की चिंगारी से हादसा हुआ। 
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
दमकल टीम के चालक मानवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, गार्ड देवीशरण और जिमी पाल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर देहात भोगनीपुर तहसील क्षेत्र का तुर्कीमऊ गांव जहां विश्वास या अन्धविश्वास आखिर ऐसा क्या हुआ जाने
    1
    कानपुर देहात भोगनीपुर तहसील क्षेत्र का तुर्कीमऊ  गांव जहां विश्वास या अन्धविश्वास आखिर ऐसा क्या हुआ जाने
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    18 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक की टक्कर से नवयुवक की मौत जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। हाईवे पर बिना नंबर प्लेट और नंबर छिपाकर दौड़ रहे डंपर व ट्रकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने के बावजूद प्रशासनिक सख्ती नजर नहीं आ रही है। अक्सर ट्रकों के नंबर पर कालिख पोतकर या नंबर प्लेट ढककर वाहन चलाए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद आरोपियों की पहचान मुश्किल हो जाती है। ताजा मामला रसधान गांव का है। जानकारी के अनुसार सलमान (22 वर्ष) पुत्र लल्लू निवासी रसधान, ईको कार (UP 77 AF 3268) से बाहर से अपने घर लौट रहे थे। कार को आलोक मिश्रा पुत्र धीरज मिश्रा निवासी रसधान चला रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सलमान और आलोक मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। आलोक मिश्रा का उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार सलमान तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर व नियमों की अनदेखी कर चल रहे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    4
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक की टक्कर से नवयुवक की मौत
जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। हाईवे पर बिना नंबर प्लेट और नंबर छिपाकर दौड़ रहे डंपर व ट्रकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने के बावजूद प्रशासनिक सख्ती नजर नहीं आ रही है। अक्सर ट्रकों के नंबर पर कालिख पोतकर या नंबर प्लेट ढककर वाहन चलाए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद आरोपियों की पहचान मुश्किल हो जाती है।
ताजा मामला रसधान गांव का है। जानकारी के अनुसार सलमान (22 वर्ष) पुत्र लल्लू निवासी रसधान, ईको कार (UP 77 AF 3268) से बाहर से अपने घर लौट रहे थे। कार को आलोक मिश्रा पुत्र धीरज मिश्रा निवासी रसधान चला रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सलमान और आलोक मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। आलोक मिश्रा का उपचार जारी है।
परिजनों के अनुसार सलमान तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर व नियमों की अनदेखी कर चल रहे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर देहात, भोगनीपुर से लेकर रसूलाबाद तक जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड डंपर डालने से दौड़ रही है जबकि इन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी होती है आए दिन हो रहे हादसे लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है जबकि हादसे के बाद डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो जाते हैं इनका नंबर भी नहीं नोट हो पाता है
    1
    कानपुर देहात, भोगनीपुर से लेकर रसूलाबाद तक जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड डंपर डालने से दौड़ रही है जबकि इन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी होती है आए दिन हो रहे हादसे लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है जबकि हादसे के बाद डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो जाते हैं इनका नंबर भी नहीं नोट हो पाता है
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा झींझक क्षेत्र के कठिका गांव में मंगलवार को विद्युत लाइन का फॉल्ट ठीक करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी झींझक में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में फॉल्ट आने पर लाइनमैन पिंटू शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कर रहे थे। बताया गया कि उक्त लाइन के ऊपर से 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन भी गुजरी है। फॉल्ट ठीक करने के दौरान कटे हुए तार को गांव निवासी साजन पुत्र गुड्डू नागर पकड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक करंट दौड़ गया, जिससे साजन गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी झींझक पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार युवक करंट लगने से झुलसा है और उसका इलाज जारी है।
    1
    विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा
झींझक क्षेत्र के कठिका गांव में मंगलवार को विद्युत लाइन का फॉल्ट ठीक करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी झींझक में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में फॉल्ट आने पर लाइनमैन पिंटू शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कर रहे थे। बताया गया कि उक्त लाइन के ऊपर से 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन भी गुजरी है। फॉल्ट ठीक करने के दौरान कटे हुए तार को गांव निवासी साजन पुत्र गुड्डू नागर पकड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक करंट दौड़ गया, जिससे साजन गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी झींझक पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार युवक करंट लगने से झुलसा है और उसका इलाज जारी है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लोकेशन -- कानपुर देहात रिपोर्टर -- सागर भारतीय कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर प्रधान संघ के अध्यक्ष ने संदलपुर ब्लॉक के अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप मामला है ब्लॉक क्षेत्र के डबरापुर गांव का जहां ग्राम प्रधान रमेश चंद्र ने अपनी ग्राम पंचायत में तैनात सचिव पारुल त्रिपाठी पर कमीशन मांगने का लगाया आरोप ग्राम प्रधान का कहना है कि जो भी ग्राम पंचायत में कार्य हुए उनका भुगतान समय पर करने को कहा जाता है तो उनके द्वारा 10% परसेंट कमीशन मांगा जाता है जबकि विकास खंड अधिकारी आशुतोष कुमार जी का ब्लॉक क्षेत्र में कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा लेकिन उनके ब्लॉक क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपनी चरम पर है अब ऐसे में क्या कार्यवाही करते है अधिकारी या फिर ग्राम प्रधान यू ही अपनी समस्याओं से जूझते रहेगे
    1
    लोकेशन -- कानपुर देहात 
रिपोर्टर -- सागर भारतीय 
कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर प्रधान संघ के अध्यक्ष ने संदलपुर ब्लॉक के अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप मामला है ब्लॉक क्षेत्र के डबरापुर गांव का जहां ग्राम प्रधान रमेश चंद्र ने अपनी ग्राम पंचायत में तैनात सचिव पारुल त्रिपाठी पर कमीशन मांगने का लगाया आरोप ग्राम प्रधान का कहना है कि जो भी ग्राम पंचायत में कार्य हुए उनका भुगतान समय पर करने को कहा जाता है तो उनके द्वारा 10% परसेंट कमीशन मांगा जाता है जबकि विकास खंड अधिकारी आशुतोष कुमार जी का ब्लॉक क्षेत्र में कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा लेकिन उनके ब्लॉक क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपनी चरम पर है अब ऐसे में क्या कार्यवाही करते है अधिकारी या फिर ग्राम प्रधान यू ही अपनी समस्याओं से जूझते रहेगे
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों का विवाह संपन्न जनपद कानपुर देहात की तहसील सिकंदरा क्षेत्र के नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 52 वर-वधुओं का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सभी जोड़ों को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वैवाहिक बंधन में बांधा गया। कार्यक्रम में वर-वधुओं को योजना के तहत प्रदान की जाने वाली समस्त सामग्री वितरित की गई। साथ ही भोजन व अन्य व्यवस्थाएं भी जिला प्रशासन द्वारा सुचारु रूप से कराई गईं। विवाह की सभी रस्में अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुईं। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं राज्य मंत्री अजीत पाल उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नगर पंचायत सिकंदरा अध्यक्ष सीमा पाल, एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम सिकंदरा प्रद्युम्न कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती गीता सिंह, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, तहसीलदार सिकंदरा अजय कुमार, नीति त्रिपाठी सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह, एसएसआई तबारक अहमद एवं पुलिस बल भी कार्यक्रम में तैनात रहा। प्रशासनिक निगरानी में पूरा सामूहिक विवाह समारोह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    4
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों का विवाह संपन्न
जनपद कानपुर देहात की तहसील सिकंदरा क्षेत्र के नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 52 वर-वधुओं का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सभी जोड़ों को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वैवाहिक बंधन में बांधा गया।
कार्यक्रम में वर-वधुओं को योजना के तहत प्रदान की जाने वाली समस्त सामग्री वितरित की गई। साथ ही भोजन व अन्य व्यवस्थाएं भी जिला प्रशासन द्वारा सुचारु रूप से कराई गईं। विवाह की सभी रस्में अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुईं।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं राज्य मंत्री अजीत पाल उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान नगर पंचायत सिकंदरा अध्यक्ष सीमा पाल, एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम सिकंदरा प्रद्युम्न कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती गीता सिंह, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, तहसीलदार सिकंदरा अजय कुमार, नीति त्रिपाठी सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
साथ ही थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह, एसएसआई तबारक अहमद एवं पुलिस बल भी कार्यक्रम में तैनात रहा। प्रशासनिक निगरानी में पूरा सामूहिक विवाह समारोह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.