logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जगदलपुर: 16वें वित्त की राशि व जल जीवन मिशन के अधूरे कामों को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जनपद सदस्यों ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दरभा ब्लॉक में 16वें वित्त की राशि आवंटन और अमृत जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पूरे करने की मांग की गई। शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में जनपद सदस्यों ने बताया कि राशि नहीं मिलने से पंचायतों में नाली, सीसी रोड, स्वच्छता के काम रुके हैं। भुगतान में भी देरी हो रही है। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन-टंकी नहीं बनी। भीषण गर्मी में ग्रामीण नदी-झरिया का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा है। कांग्रेस ने अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू नहीं हुए तो ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान टीवी रवि, मानसिंह बघेल, मुन्ना लाल कश्यप समेत कई जनपद सदस्य व सरपंच मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Yogesh Sao
Yogesh Sao
Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
a5a0d638-2cd3-4170-827f-e8421cf7ecb4

जगदलपुर: 16वें वित्त की राशि व जल जीवन मिशन के अधूरे कामों को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जनपद सदस्यों ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दरभा ब्लॉक में 16वें वित्त की राशि आवंटन और अमृत जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पूरे करने की मांग की गई। शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में जनपद सदस्यों ने बताया कि राशि नहीं मिलने से पंचायतों में नाली, सीसी रोड, स्वच्छता के काम रुके हैं। भुगतान में भी देरी हो रही है। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन-टंकी नहीं बनी। भीषण गर्मी में ग्रामीण नदी-झरिया का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा है। कांग्रेस ने अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू नहीं हुए तो ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान टीवी रवि, मानसिंह बघेल, मुन्ना लाल कश्यप समेत कई जनपद सदस्य व सरपंच मौजूद रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जगदलपुर: नगरनार में चाकू लहराकर दहशत फैला रहा आरोपी गिरफ्तार थाना नगरनार पुलिस ने आम रास्ते में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 मई को ग्राम चोकावाड़ा में आरोपी चंदन पटेल, 35 वर्ष, निवासी चोकावाड़ा, लोहे का धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था और गांव का माहौल खराब कर रहा था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, सउनि दिनेश ठाकुर, आरक्षक नेलसन टोप्पो व नरेश कश्यप की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
    2
    जगदलपुर: नगरनार में चाकू लहराकर दहशत फैला रहा आरोपी गिरफ्तार
थाना नगरनार पुलिस ने आम रास्ते में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
10 मई को ग्राम चोकावाड़ा में आरोपी चंदन पटेल, 35 वर्ष, निवासी चोकावाड़ा, लोहे का धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था और गांव का माहौल खराब कर रहा था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, सउनि दिनेश ठाकुर, आरक्षक नेलसन टोप्पो व नरेश कश्यप की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    19 min ago
  • सारी उमर
    1
    सारी उमर
    user_Rani Kasyap
    Rani Kasyap
    Adventure Sports Center Lohandiguda, Bastar•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के दुर्गम इलाकों में अजय कुमार निर्मल की महतारी एक्सप्रेस टीम गर्भवती महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है। खराब रास्तों और कीचड़ का सामना करते हुए, ये 'देवदूत' सैकड़ों माताओं को समय पर अस्पताल पहुँचाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करते हैं। मातृ दिवस पर इनके योगदान को सलाम, जो 'सुरक्षित मातृत्व' के राष्ट्रीय संकल्प को साकार कर रहे हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के दुर्गम इलाकों में अजय कुमार निर्मल की महतारी एक्सप्रेस टीम गर्भवती महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है। खराब रास्तों और कीचड़ का सामना करते हुए, ये 'देवदूत' सैकड़ों माताओं को समय पर अस्पताल पहुँचाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करते हैं। मातृ दिवस पर इनके योगदान को सलाम, जो 'सुरक्षित मातृत्व' के राष्ट्रीय संकल्प को साकार कर रहे हैं।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • क्या कलयुग में भी विश्व शांति और आपसी भाईचारा संभव है? 'कलयुग में सतयुग की शुरुआत' श्रंखला के भाग-6 में जानिए इसका समाधान। इस महत्वपूर्ण चर्चा को Factful Debates YouTube चैनल पर देखें।
    1
    क्या कलयुग में भी विश्व शांति और आपसी भाईचारा संभव है? 'कलयुग में सतयुग की शुरुआत' श्रंखला के भाग-6 में जानिए इसका समाधान। इस महत्वपूर्ण चर्चा को Factful Debates YouTube चैनल पर देखें।
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Post by Narend Dewagna
    1
    Post by Narend Dewagna
    user_Narend Dewagna
    Narend Dewagna
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    27 min ago
  • अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 02 टिपर वाहन जब्त,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। बलरामपुर। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा ग्राम धंधापुर व परसवार कला में महान नदी से रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा 2 टीपर वाहन को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द किया गया।
    2
    अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 02 टिपर वाहन जब्त,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई।
बलरामपुर। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा ग्राम धंधापुर व परसवार कला में महान नदी से रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा 2 टीपर वाहन को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द किया गया।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    2 hrs ago
  • कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी वार्ड में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    1
    कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी वार्ड में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बस्तर के भानपुरी पंचायत में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। परिजनों की इच्छा के विरुद्ध स्थानीय ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने वन भूमि पर दफनाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। पुलिस की समझाइश के बाद शव को करकपाल के ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया, जिससे गांव में तनाव शांत हुआ।
    1
    बस्तर के भानपुरी पंचायत में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। परिजनों की इच्छा के विरुद्ध स्थानीय ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने वन भूमि पर दफनाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। पुलिस की समझाइश के बाद शव को करकपाल के ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया, जिससे गांव में तनाव शांत हुआ।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.