Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच जनपद के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमगढ़ा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। महसी: बिग ब्रेकिंग: बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा बहराइच जनपद के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमगढ़ा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 16 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वायरल खबर
अंकित अवस्थी
बहराइच जनपद के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमगढ़ा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। महसी: बिग ब्रेकिंग: बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा बहराइच जनपद के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमगढ़ा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 16 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वायरल खबर
- Geeta DubeyMihinpurwa Motipur, Bahraich👏7 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाने की पुलिस ने नफर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय2
- top25news aajki taza khabar1
- बहराइच पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पेट्रोल डीज़ल और एलपीजी गैस को लेकर सरकार पर बोला हमला जनपद बहराइच के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।1
- बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौराहा पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुंजौली गांव निवासी तीन युवक मोटरसाइकिल (UP 41 BM 9145) से कहीं जा रहे थे, तभी सेमगढ़ा चौराहे पर एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष तिलोकनाथ मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सेमगढ़ा चौराहा पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं, न ही चेतावनी संकेतक बोर्ड, और न ही पर्याप्त पुलिस निगरानी। ग्रामीणों ने तत्काल सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाई जा सके।1
- नानपारा, बहराइच। सोमवार सुबह नानपारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस की टक्कर से बैंककर्मी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड, नानपारा निवासी 30 वर्षीय प्रीति अग्रवाल सोमवार सुबह अपनी कार से भारतीय स्टेट बैंक, मिहींपुरवा ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान कूर्मिनपुरवा चौराहे के पास बहराइच से मिहींपुरवा की ओर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।1
- डबल डेकर बस ने मारी टक्कर बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल थाना नानपारा अंतर्गत कुर्मीनपुरवा बाईपास पर एक डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर।नानपारा- मिहींपुरवा बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे गाड़ी चला रही महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल की पहचान नानपारा के मोहल्ला जुबली गंज स्टेशन रोड निवासी प्रीति मित्तल पत्नी तुषार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है महिला मिहींपुरवा में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है ।प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे अपनी कार से ड्यूटी पर मिहींपुरवा जा रही थी तभी नानपारा - मिहीपुरवा बाईपास चौराहे पर गल्ला मंडी नानपारा से रुपैईडीहा जा रही आरएस यादव की डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गई ।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है । प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया गया है ।1
- श्रीमद भगवत एवम श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम शिवाले बाग के निकट वरिष्ठआय कर अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा के निज निवास पर चल रही है।कथा के दूसरे दिन 30 मार्च 2026 को धुन्धकारी एवम गोकर्ण प्रसंग की कथा परम पूज्य सन्त शिरोमणि श्री मद कथा मर्मज्ञ श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई द्वारा भक्तजनो को सुनाते हुवे राजा परीक्षित के जन्म से मृत्यु तक की कथा व अन्य रोचक संगीतमय कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा सुनायी।कथा का समय सायंकाल 6 से 9 बजे और 30 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजन की जानकारी देते हुवे मुख्य जजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा और प्रेम नाथ मिश्रा ने बताया आगामी 5 अप्रैल को दिन रविवार सायंकाल 3 बजे से प्रभु की इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कथा के दूसरे दिन हरी शर्मा,ओम पोद्दार उमाशंकर अग्रवाल राजेन्द्र मनीरामका,सुरेश शाह,संत बहादुर वर्मा,राधे श्याम मौर्या, राजेश शर्मा,उषा सिंघानिया,आदर्श त्रिपाठी एवम अशोक शुक्ला सहित मंडप भक्तजनो से भरा रहा।2
- महसी: बिग ब्रेकिंग: बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा बहराइच जनपद के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमगढ़ा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 16 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वायरल खबर1