logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाँव जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत खीरों विकासखंड के अंतर्गत फिरोजाबाद व मथुराखेड़ा जाने वाली सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क जगह जगह गड्ढा हो गया हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। इस मार्ग से गुजरने में लोग कतराते हैं और सड़क की दुर्दशा को लेकर उनमें गहरी चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल की है।बंटी,अजीत,सुमेर और सनी नामक ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि राकेश प्रताप सिंह से संपर्क कर सड़क की मरम्मत की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

10 hrs ago
user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
431c2a84-9a80-4784-90e0-23885deb674a

गाँव जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत खीरों विकासखंड के अंतर्गत फिरोजाबाद व मथुराखेड़ा जाने वाली सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क जगह जगह गड्ढा हो गया हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। इस मार्ग से गुजरने में लोग कतराते हैं और सड़क की दुर्दशा को लेकर उनमें गहरी चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल की है।बंटी,अजीत,सुमेर और सनी नामक ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि राकेश प्रताप सिंह से संपर्क कर सड़क की मरम्मत की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के साथ थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत स्थित अवधेश्वर नाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैस सहित पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के साथ थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत स्थित अवधेश्वर नाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैस सहित पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार अमेठी। जिले के ग्राम कोलवा, मजरे ठेंगहा निवासी सुरेश कनौजिया ने ऑनलाइन मोबाइल दुकान का सामान बुक कराने के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश कनौजिया ने बताया कि उसने व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल दुकान का सामान ऑनलाइन बुक किया था। विक्रेता के कहने पर उसने पूरी भुगतान राशि ₹25,335 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। भुगतान के बाद भी काफी समय बीत जाने के बावजूद सामान नहीं भेजा गया। जब उसने कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे वह विक्रेता से संपर्क भी नहीं कर पा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। उसने भुगतान संबंधी दस्तावेज, चैट और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में ऑनलाइन ठगी की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर टीम की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक खाते एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कराई जाएगी।
    1
    ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
अमेठी। जिले के ग्राम कोलवा, मजरे ठेंगहा निवासी सुरेश कनौजिया ने ऑनलाइन मोबाइल दुकान का सामान बुक कराने के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सुरेश कनौजिया ने बताया कि उसने व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल दुकान का सामान ऑनलाइन बुक किया था। विक्रेता के कहने पर उसने पूरी भुगतान राशि ₹25,335 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। भुगतान के बाद भी काफी समय बीत जाने के बावजूद सामान नहीं भेजा गया। जब उसने कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे वह विक्रेता से संपर्क भी नहीं कर पा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। उसने भुगतान संबंधी दस्तावेज, चैट और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में ऑनलाइन ठगी की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर टीम की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक खाते एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कराई जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    2
    अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत 
अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    4
    अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी
अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी
अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    user_Dinesh kumar Gupta
    Dinesh kumar Gupta
    Aged Care अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • व्यापारियों की समस्याएं सुन सरकार से समाधान का भरोसा दिलाया , 10 हजार पेंशन की मांग अमेठी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार से शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। सबसे पहले कंछल कस्बे में स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद एक निजी होटल में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ने व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग किया। जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र सिंह ने विद्युत विभाग से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। मुसाफिरखाना व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल बीमा, ट्रेनों में माल खरीदने जाने वाले व्यापारियों के लिए 10 सीटों का आरक्षण, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस आजीवन वैध किए जाएं। उन्होंने प्रांतीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों के व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
    2
    व्यापारियों की समस्याएं सुन सरकार से समाधान का भरोसा दिलाया
, 10 हजार पेंशन की मांग 
अमेठी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार से शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
सबसे पहले कंछल कस्बे में स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद एक निजी होटल में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ने  व्यापारियों की   समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग किया। जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र सिंह ने विद्युत विभाग से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।   मुसाफिरखाना व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल बीमा, ट्रेनों में माल खरीदने जाने वाले व्यापारियों के लिए 10 सीटों का आरक्षण, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। 
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस आजीवन वैध किए जाएं। उन्होंने  प्रांतीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा।
बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों के व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य  मौजूद रहे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।
    1
    यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा।
यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए। उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
    1
    प्रेस  विज्ञप्ति
आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद
अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग   प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए।  
उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य  पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    1
    ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त* * ब्रेकिंग प्रतापगढ़** **बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त* **प्रतापगढ़।** शहर के बेल्हा देवी पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार **Hyundai i10** कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, i10 कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक **मारुति अर्टिगा (UP32 NF 2657)** को भी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में **बच्चों समेत कुल 7 लोग सवार** थे। हादसे के बाद अर्टिगा चालक ने ओवरटेक कर i10 कार को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि i10 का चालक **नशे की हालत में** था। वहीं, कार के पीछे **"DM ऑफिस"** लिखा हुआ था तथा पीछे की सीट पर बड़ी संख्या में फाइलें रखी थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किसी सरकारी विभाग का था या नहीं। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही **चिलबिला पुलिस** मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों और वाहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
    1
    बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त*
* ब्रेकिंग प्रतापगढ़**
**बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त*
**प्रतापगढ़।** शहर के बेल्हा देवी पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार **Hyundai i10** कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, i10 कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक **मारुति अर्टिगा (UP32 NF 2657)** को भी जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि अर्टिगा में **बच्चों समेत कुल 7 लोग सवार** थे। हादसे के बाद अर्टिगा चालक ने ओवरटेक कर i10 कार को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि i10 का चालक **नशे की हालत में** था। वहीं, कार के पीछे **"DM ऑफिस"** लिखा हुआ था तथा पीछे की सीट पर बड़ी संख्या में फाइलें रखी थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किसी सरकारी विभाग का था या नहीं। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही **चिलबिला पुलिस** मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों और वाहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.