logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौतनवा में प्रशासन सख्त 🚨 फार्मर रजिस्ट्री पर कड़ी निगरानी | लापरवाही पर होगी कार्रवाई! नौतनवा में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने खुद समीक्षा कर लेखपालों को सख्त निर्देश दिए हैं। हर 2 घंटे में रिपोर्ट, लापरवाही पर फटकार और कार्रवाई की चेतावनी— प्रशासन का लक्ष्य है जल्द से जल्द 100% फार्मर रजिस्ट्री पूरी करना। . #Nautanwa #FarmerRegistry #maharajganj #maharajganjnews #Administration

15 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

नौतनवा में प्रशासन सख्त 🚨 फार्मर रजिस्ट्री पर कड़ी निगरानी | लापरवाही पर होगी कार्रवाई! नौतनवा में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने खुद समीक्षा कर लेखपालों को सख्त निर्देश दिए हैं। हर 2 घंटे में रिपोर्ट, लापरवाही पर फटकार और कार्रवाई की चेतावनी— प्रशासन का लक्ष्य है जल्द से जल्द 100% फार्मर रजिस्ट्री पूरी करना। . #Nautanwa #FarmerRegistry #maharajganj #maharajganjnews #Administration

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के मृतक जितेंद्र मौर्य के हादसे वाली घटना का वीडियो
    1
    महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के मृतक जितेंद्र मौर्य के हादसे वाली घटना का वीडियो
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोनहा मैं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई इस जयंती के अवसर शंभू प्रसाद रिटायर्ड कानून को के नेतृत्व में यह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती मनाई गई जिसमें संविधान से जुड़ी मौलिक अधिकारों समेत महिला पुरुष की हित की संविधान में लिखित बातों पर चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक किया गया और संविधान के प्रति श्रद्धा बनी रहे लोग संविधान को पढ़ें खुद पड़े लोगों को पढ़ाया सविधान पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया! अंधविश्वास पर रिटायर्ड कानून को द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए उन्हें जागरूक किया गया और भगवान बुद्ध के विचारों जो तर्क के आधार पर मानने के लिए और जानने के लिए प्रेरित किया गया
    1
    जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोनहा मैं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई इस जयंती के अवसर  शंभू प्रसाद रिटायर्ड कानून को के नेतृत्व में यह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती मनाई गई जिसमें संविधान से जुड़ी मौलिक अधिकारों समेत महिला पुरुष की हित की संविधान में लिखित बातों पर चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक किया गया और संविधान के प्रति श्रद्धा बनी रहे लोग संविधान को पढ़ें खुद पड़े लोगों को पढ़ाया सविधान पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया! अंधविश्वास पर रिटायर्ड कानून को द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए उन्हें जागरूक किया गया और भगवान बुद्ध के विचारों जो तर्क के आधार पर मानने के लिए और जानने के लिए प्रेरित किया गया
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by SASHAKT BHARAT NEWS18
    1
    Post by SASHAKT BHARAT NEWS18
    user_SASHAKT BHARAT NEWS18
    SASHAKT BHARAT NEWS18
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: CM योगी के कार्यक्रम में नशे में धुत मिले दरोगा जी, पूछा- 'मैं कहां खड़ा हूं', सिपाही बोला 'पड़े हो', हुए सस्पेंड मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी कितनी गंभीर होती है, ये सब जानते हैं। लेकिन मुजफ्फरनगर में एक दरोगा जी ने ड्यूटी की सारी हदें पार कर दीं। क्या है मामला? कल मुजफ्फरनगर में CM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा चौबे सिंह नशे की हालत में 'लोट' गए। वायरल वीडियो में दरोगा जी सिपाही से पूछते दिख रहे हैं "मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं" जिस पर सिपाही का जवाब आता है "तुम खड़े कहां हो, तुम तो पड़े हो"। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं CM के कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही को शासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
    1
    मुजफ्फरनगर: CM योगी के कार्यक्रम में नशे में धुत मिले दरोगा जी, पूछा- 'मैं कहां खड़ा हूं', सिपाही बोला 'पड़े हो', हुए सस्पेंड
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी कितनी गंभीर होती है, ये सब जानते हैं। लेकिन मुजफ्फरनगर में एक दरोगा जी ने ड्यूटी की सारी हदें पार कर दीं। 
क्या है मामला?
कल मुजफ्फरनगर में CM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा चौबे सिंह नशे की हालत में 'लोट' गए। वायरल वीडियो में दरोगा जी सिपाही से पूछते दिख रहे हैं "मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं" जिस पर सिपाही का जवाब आता है "तुम खड़े कहां हो, तुम तो पड़े हो"।
वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया है। 
ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
CM के कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही को शासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    Nichlaul, Maharajganj•
    17 hrs ago
  • महराजगंज, 14 अप्रैल 2026: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सचिवालय झावाकोट में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और पंचायत प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार, पंचायत सहायक एवं पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन महराजगंज के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद सौरभ, ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्य श्री अवधेश भारती, गणेश मास्टर साहब सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं पंचायत सचिवालय पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अवधेश भारती ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं, बच्चों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया, जिससे उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए। सभा के समापन अवसर पर सुरेश चंद सौरभ ने ग्राम पंचायत की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहेब के प्रेरणादायक संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराया। इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन गांव में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश छोड़ गया।
    1
    महराजगंज, 14 अप्रैल 2026:
फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सचिवालय झावाकोट में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और पंचायत प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार, पंचायत सहायक एवं पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन महराजगंज के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद सौरभ, ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्य श्री अवधेश भारती, गणेश मास्टर साहब सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं पंचायत सचिवालय पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अवधेश भारती ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
वहीं, बच्चों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया, जिससे उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए।
सभा के समापन अवसर पर सुरेश चंद सौरभ ने ग्राम पंचायत की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहेब के प्रेरणादायक संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराया। इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह आयोजन गांव में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश छोड़ गया।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • - मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे विधायक अनिल त्रिपाठी, किया नमन मेंहदावल, संतकबीरनगर। मंगलवार को मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के साथ साथ जगह जगह गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी क्रम में मेंहदावल ब्लॉक परिसर में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिल त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बलिराम राजभर पंहुचे। अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें बारंबार नमन किया गया। इसके साथ ही वार्ड नं दो से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपक निषाद द्वारा भी कार्यक्रम में शिरकत किया गया। इन्होंने ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के उच्च विचारों ने देश को संविधान रूपी दिशा प्रदान किया है। जिससे भारतीय लोकतंत्र में संविधान की अवधारणा से समाज के हर तबके को सम्मान मिला है। बाबा साहब ने शिक्षा को जीवन मे सफलता का मंत्र बताया था। शिक्षित व्यक्ति ही अपने समाज को आगे ले जाता है। बाबा साहब ने समाज के बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा संघर्ष किया है। वर्तमान में समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बाबा साहब के विचार बेहद प्रासंगिक बने हुए हैं। इस तरह से तमाम बातों को कहते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित अथिति वार्ड नं दो से भावी प्रत्याशी दीपक निषाद ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के निचले तबके के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए अपने लोगों से सदैव शिक्षा के लिए प्रेरित किया। जिसके लिए संविधान के माध्यम से देश को बेहतर रास्ता दिया। प्रथम कानून मंत्री के रूप में भारत मे समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। दूरगामी सोच के धनी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सभी समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे है। उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि बलिराम राजभर ने भी बाबा साहब के संघर्षो, विचारों व उनके कार्यों को आमजन मानस को बताया। इस कार्यक्रम का संचालन बिजय कुमार व अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष जयकरन मास्टर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, बीडीओ राजेश श्रीवास्तव, सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चन्द्रप्रकाश, अजय कुमार, ओमप्रकाश, बेचूलाल गौतम, राजकपूर गौतम, रामचन्द्र मौर्य, लालचंद, बृजेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय, रविन्द्र सिंह, अभिनव रवि, गायत्री बौद्ध, वार्ड नं दो प्रत्याशी दीपक निषाद, रामदीन यादव आदि के साथ ही बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी उपस्थित रहे।
    4
    - मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे विधायक अनिल त्रिपाठी, किया नमन
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
मंगलवार को मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के साथ साथ जगह जगह गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसी क्रम में मेंहदावल ब्लॉक परिसर में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिल त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बलिराम राजभर पंहुचे। अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें बारंबार नमन किया गया। इसके साथ ही वार्ड नं दो से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपक निषाद द्वारा भी कार्यक्रम में शिरकत किया गया। इन्होंने ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के उच्च विचारों ने देश को संविधान रूपी दिशा प्रदान किया है। जिससे भारतीय लोकतंत्र में संविधान की अवधारणा से समाज के हर तबके को सम्मान मिला है। बाबा साहब ने शिक्षा को जीवन मे सफलता का मंत्र बताया था। शिक्षित व्यक्ति ही अपने समाज को आगे ले जाता है। बाबा साहब ने समाज के बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा संघर्ष किया है। वर्तमान में समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बाबा साहब के विचार बेहद प्रासंगिक बने हुए हैं। इस तरह से तमाम बातों को कहते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित अथिति वार्ड नं दो से भावी प्रत्याशी दीपक निषाद ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के निचले तबके के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए अपने लोगों से सदैव शिक्षा के लिए प्रेरित किया। जिसके लिए संविधान के माध्यम से देश को बेहतर रास्ता दिया। प्रथम कानून मंत्री के रूप में भारत मे समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। दूरगामी सोच के धनी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सभी समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे है। उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि बलिराम राजभर ने भी बाबा साहब के संघर्षो, विचारों व उनके कार्यों को आमजन मानस को बताया। इस कार्यक्रम का संचालन बिजय कुमार व अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष जयकरन मास्टर द्वारा किया गया। इस अवसर पर  मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, बीडीओ राजेश श्रीवास्तव, सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चन्द्रप्रकाश, अजय कुमार, ओमप्रकाश, बेचूलाल गौतम, राजकपूर गौतम, रामचन्द्र मौर्य, लालचंद, बृजेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय, रविन्द्र सिंह, अभिनव रवि, गायत्री बौद्ध, वार्ड नं दो प्रत्याशी दीपक निषाद, रामदीन यादव आदि के साथ ही बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी उपस्थित रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नौतनवा में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने खुद समीक्षा कर लेखपालों को सख्त निर्देश दिए हैं। हर 2 घंटे में रिपोर्ट, लापरवाही पर फटकार और कार्रवाई की चेतावनी— प्रशासन का लक्ष्य है जल्द से जल्द 100% फार्मर रजिस्ट्री पूरी करना। . #Nautanwa #FarmerRegistry #maharajganj #maharajganjnews #Administration
    1
    नौतनवा में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है।
नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने खुद समीक्षा कर लेखपालों को सख्त निर्देश दिए हैं।
हर 2 घंटे में रिपोर्ट, लापरवाही पर फटकार और कार्रवाई की चेतावनी—
प्रशासन का लक्ष्य है जल्द से जल्द 100% फार्मर रजिस्ट्री पूरी करना।
.
#Nautanwa #FarmerRegistry #maharajganj #maharajganjnews #Administration
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • यूपी के महराजगंज जिले के फरेंदा के छितही गैस एजेंसी संचालक सहित चार पर मुक*दमा द*र्ज, मार*-*पीट का वीडियो वायरल ? #Maharajganj #DM #एसपी #police
    1
    यूपी के महराजगंज जिले के फरेंदा के छितही गैस एजेंसी संचालक सहित चार पर मुक*दमा द*र्ज, मार*-*पीट का वीडियो वायरल ?
#Maharajganj 
#DM 
#एसपी 
#police
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड जोगिया क्षेत्र के फतेहपुर होते हुए दर्जनों गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रैली एवं जुलूस निकाली गई जिसमें क्षेत्र के संविधान व्यक्ति ग्राम प्रधान समेत क्षेत्र के युवा बुजुर्ग महिला पुरुष ने हिस्सा लिया जिसमें जुलूस के साथ-साथ बाइक रेडी का भी हम देखने को मिला ऐसे में देखा जाए कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयाई हजारों लोगों का यह जुलूस काफी आकर्षक का केंद्र रहा ऐसे में नेतृत्व की बात करें तो जिला अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच भानु प्रताप पासवान सर्वजीत पासवान त्रिलोकी पासवान गोविंद पासवान समेत क्षेत्र के हजारों युवा साथी समर्थ द्वारा यह है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रेडियम जुलूस निकाली गई और यह रैली कुल मिलाकर देखा जाए तो फतेहपुर से होते हुए खजूरदार रीमा बेरवा गायघाट होते हुए मारू करकर रामपुरवा का पिया सिमरा कला मां की भगवान भ्रमण करते हुए जोगिया माजगवा गांव में संपन्न हुआ
    1
    जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड जोगिया क्षेत्र के फतेहपुर होते हुए दर्जनों गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रैली एवं जुलूस निकाली गई जिसमें क्षेत्र के संविधान व्यक्ति ग्राम प्रधान समेत क्षेत्र के युवा बुजुर्ग महिला पुरुष ने हिस्सा लिया जिसमें जुलूस के साथ-साथ बाइक रेडी का भी हम देखने को मिला ऐसे में देखा जाए कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयाई हजारों लोगों का यह जुलूस काफी आकर्षक का केंद्र रहा ऐसे में नेतृत्व की बात करें तो जिला अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच भानु प्रताप पासवान सर्वजीत पासवान त्रिलोकी पासवान गोविंद पासवान समेत क्षेत्र के हजारों युवा साथी समर्थ द्वारा यह है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रेडियम जुलूस निकाली गई और यह रैली कुल मिलाकर देखा जाए तो फतेहपुर से होते हुए खजूरदार रीमा बेरवा गायघाट होते हुए मारू करकर रामपुरवा का पिया सिमरा कला मां की भगवान भ्रमण करते हुए जोगिया माजगवा गांव में संपन्न हुआ
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.