logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओवरटेक के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़कर पलटी लग्जरी कार, 4 युवक बाल-बाल बचे अझुवा कौशांबी👉👉 सैनी कोतवाली क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी पुल के पास बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में कार सवार चारों युवक बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार उन्नाव निवासी हमदान पुत्र रिजवान अपने तीन दोस्तों मोहम्मद फैस पुत्र आफताब, मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद जमीर और अरशान के साथ टाटा जेस्टा कार से प्रयागराज एयरफोर्स की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर वापस उन्नाव लौटते समय जैसे ही उनकी कार ससुर खदेरी नदी पुल,अझुवा के पास पहुंची,सामने जा रहे ट्राले को ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई।कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए गोता खाकर पलट गई। गनीमत रही कि चारों युवकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से पलटी कार को सीधा करवाकर यातायात बहाल कराया।

1 hr ago
user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
सन्त लाल मौर्य पत्रकार
Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ओवरटेक के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़कर पलटी लग्जरी कार, 4 युवक बाल-बाल बचे अझुवा कौशांबी👉👉 सैनी कोतवाली क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी पुल के पास बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में कार सवार चारों युवक बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार उन्नाव निवासी हमदान पुत्र रिजवान अपने तीन दोस्तों मोहम्मद फैस पुत्र आफताब, मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद जमीर और अरशान के साथ टाटा जेस्टा कार से प्रयागराज

0533085c-47c7-4c33-b242-b5de0d84fee9

एयरफोर्स की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर वापस उन्नाव लौटते समय जैसे ही उनकी कार ससुर खदेरी नदी पुल,अझुवा के पास पहुंची,सामने जा रहे ट्राले को ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई।कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए गोता खाकर पलट गई। गनीमत रही कि चारों युवकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से पलटी कार को सीधा करवाकर यातायात बहाल कराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अझुवा की दो सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया NEET, बधाई देने पहुंचे देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज कौशांबी/अझुवा👉👉आदर्श नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 12 नयानगर निवासी संतोष अग्रहरी की दो बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की जय।उनकी छोटी पुत्री जाह्नवी अग्रहरी और बड़ी पुत्री स्वरंजलि अग्रहरी ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET उत्तीर्ण कर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे अझुवा नगर का नाम रोशन किया है।दो सगी बहनों की इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही बुधवार को देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज अग्रहरी धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने दोनों बहनों को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि यह सफलता पूरे कौशांबी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आनंद मोहन पटेल, विक्की साहू, अशोक गौतम, रमेश चंद्र अग्रहरी, शिवकोटी लाल अग्रहरी, विक्की केसरवानी, शाहनवाज आलम सहित नगर पंचायत अझुवा के कई जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने दोनों बहनों को बधाई दी।
    1
    अझुवा की दो सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया NEET, बधाई देने पहुंचे देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज

कौशांबी/अझुवा👉👉आदर्श नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 12 नयानगर निवासी संतोष अग्रहरी की दो बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की जय।उनकी छोटी पुत्री जाह्नवी अग्रहरी और बड़ी पुत्री स्वरंजलि अग्रहरी ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET उत्तीर्ण कर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे अझुवा नगर का नाम रोशन किया है।दो सगी बहनों की इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही बुधवार को देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज अग्रहरी धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने दोनों बहनों को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि यह सफलता पूरे कौशांबी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आनंद मोहन पटेल, विक्की साहू, अशोक गौतम, रमेश चंद्र अग्रहरी, शिवकोटी लाल अग्रहरी, विक्की केसरवानी, शाहनवाज आलम सहित नगर पंचायत अझुवा के कई जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने दोनों बहनों को बधाई दी।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग? कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी? ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: सत्यम कुमार चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग?
कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया।
इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी?
ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश।
रिपोर्ट: सत्यम कुमार
चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा भैंस चोरी के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बालअपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने दी जानकारी।
    1
    थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा भैंस चोरी के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बालअपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने दी जानकारी।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • सिर और पेट में गंभीर चोटेंपुरानी रंजिश में महिला से मारपीट का आरोप कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकिशुन का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी बहू के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक मारपीट में महिला के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत सैनी थाने में की गई, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह खबर पीड़ित की शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    सिर और पेट में गंभीर चोटेंपुरानी रंजिश में महिला से मारपीट का आरोप
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकिशुन का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी बहू के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक मारपीट में महिला के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत सैनी थाने में की गई, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नोट: यह खबर पीड़ित की शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रास्ते की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, महिला ने DM से लगाई गुहार
    1
    रास्ते की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, महिला ने DM से लगाई गुहार
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मानिकपुर में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस ​प्रतापगढ़ / मानिकपुर (अजीत कुमार मिश्रा): जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। क्षेत्र के रहमत अली का पुरवा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय मानिकपुर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। ​फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का सघन प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक विधिक और पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना के विस्तृत कारणों का पता चल सकेगा।
    2
    मानिकपुर में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
​प्रतापगढ़ / मानिकपुर (अजीत कुमार मिश्रा):
जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। क्षेत्र के रहमत अली का पुरवा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय मानिकपुर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
​फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का सघन प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक विधिक और पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना के विस्तृत कारणों का पता चल सकेगा।
    user_अजीत मिश्रा
    अजीत मिश्रा
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • 🌿 आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सहभागिता 🌿 कौशाम्बी। आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंझनपुर मुख्यालय स्थित सरस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर आयुर्वेद की प्राचीन भारतीय परंपरा, प्राकृतिक जीवनशैली एवं स्वस्थ जीवन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसके योगदान को रेखांकित किया गया। आयुर्वेद—हमारी प्राचीन विरासत, स्वस्थ भारत की मजबूत आधारशिला। 🌿🇮🇳 कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा (दीदी जी), मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। #AyurvedaDay #Ayurveda #Kaushambi #Manjhanpur #HealthyIndia #AyurvedaForAll #UP #KaushambiNews #SwasthBharat #IndianHeritage
    1
    🌿 आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सहभागिता 🌿

कौशाम्बी। आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंझनपुर मुख्यालय स्थित सरस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

इस अवसर पर आयुर्वेद की प्राचीन भारतीय परंपरा, प्राकृतिक जीवनशैली एवं स्वस्थ जीवन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसके योगदान को रेखांकित किया गया।

आयुर्वेद—हमारी प्राचीन विरासत, स्वस्थ भारत की मजबूत आधारशिला। 🌿🇮🇳

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा (दीदी जी), मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

#AyurvedaDay #Ayurveda #Kaushambi #Manjhanpur #HealthyIndia #AyurvedaForAll #UP #KaushambiNews #SwasthBharat #IndianHeritage
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया। आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की

UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।
महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं।
बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया।
आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 कौशांबी: कच्ची दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल सिराथू तहसील के बलीपुर नारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से भैरव प्रसाद की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद कराई। लापरवाही पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू से लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने कहा—“आज तक हमारे गांव में सुख-दुख में शामिल होने कोई नेता नहीं आया, लेकिन प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।” रिपोर्ट: ज्ञानचंद
    1
    🚨 कौशांबी: कच्ची दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल
सिराथू तहसील के बलीपुर नारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से भैरव प्रसाद की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद कराई। लापरवाही पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू से लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
ग्रामीणों ने कहा—“आज तक हमारे गांव में सुख-दुख में शामिल होने कोई नेता नहीं आया, लेकिन प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।”
रिपोर्ट: ज्ञानचंद
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.