logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व चाईबासा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पवित्र रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरे जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का यह पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

1 hr ago
user_CITI LIVE Jharkhand
CITI LIVE Jharkhand
Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
1 hr ago

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व चाईबासा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पवित्र रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरे जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का यह पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व चाईबासा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पवित्र रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरे जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का यह पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।
    1
    जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व
चाईबासा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पवित्र रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही।
पूरे जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का यह पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    1 hr ago
  • टोंटो पंचायत में महाघोटाला: राशन वितरण में बड़ी धांधली, डिजिटल रसीद थमाकर डकार गए गरीबों का अनाज! अगस्त महीने की पंचिंग कराकर उपभोक्ताओं को दी सिर्फ कागजी रसीद, चावल गायब टोंटो प्रखंड, टोंटो पंचायत | दिनांक: 28 अगस्त 2026 टोंटो पंचायत में महा घोटाला: राशन वितरण में बड़ी धांधली से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा "गरीबों का हक मारा जा रहा है, जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों?" टोंटो (झारखंड): टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत में राशन वितरण को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों और कार्डधारकों ने डीलर पर राशन की कालाबाजारी करने और उन्हें उनके हक के अनाज से वंचित करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि "हम भूखे मर सकते हैं, लेकिन अपना हक नहीं छोड़ेंगे।" उनके पास इस धांधली के पुख्ता वीडियो रिकॉर्डिंग और रसीद के रूप में सबूत भी मौजूद हैं। मामला क्या है? (पीड़ितों की जुबानी) ग्रामीणों के अनुसार, डीलर द्वारा अगस्त महीने का थंब इंप्रेशन (पंचिंग) करवा लिया गया है और उन्हें केवल रसीद थमा दी गई है। जब वे राशन मांगने जाते हैं, तो डीलर यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि "आपने जुलाई में पंचिंग नहीं की थी, इसलिए इस बार अगस्त का चावल नहीं मिलेगा।" एक पीड़ित ने रसीद दिखाते हुए कहा, "हमारे पास इस बात का पक्का सबूत है कि चावल किस-किस के पास बेचा गया है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हमारे पास सुरक्षित है।" डीलर की मनमानी के मुख्य बिंदु: अधूरा राशन: डीलर रसीद तो पूरी काटता है, लेकिन ग्रामीणों को पूरा राशन नहीं देता। बहानेबाजी: राशन मांगने पर तरह-तरह के बहाने बनाए जाते हैं। जुलाई की पंचिंग का बहाना: 'जुलाई में पंचिंग नहीं हुई' कहकर अगस्त का राशन देने से साफ मना किया जा रहा है। कालाबाजारी: आधे से अधिक चावल को अवैध रूप से बाजार में बेच दिया जाता है। चावल में कटौती: तौल के समय चावल की मात्रा घटा दी जाती है। नेटवर्क बनी बाधा, लाभुक परेशान चाईबासा: ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की खराब कनेक्टिविटी एक और बड़ी मुसीबत बन गई है। टोंटो प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायतों में नेटवर्क न होने के कारण पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन काम नहीं करती। इस वजह से उपभोक्ताओं का वेरिफिकेशन नहीं हो पाता और उन्हें राशन के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्थिति इतनी खराब है कि कभी-कभी डीलर को नेटवर्क की तलाश में पहाड़ियों पर 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पंचिंग करानी पड़ती है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें: कड़ी कार्रवाई: दोषी राशन डीलर के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पूरा राशन: सभी कार्डधारकों को उनका पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए। नेटवर्क का समाधान: क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। पारदर्शिता: राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए ताकि गड़बड़ी न हो। न्याय की गुहार: गरीबों का हक उन्हें वापस दिलाया जाए ताकि कोई भी परिवार भूखा न सोए। प्रशासन से अपील यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि टोंटो पंचायत के सभी गरीब और मेहनतकश परिवारों की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उचित कानूनी कार्रवाई हो और गरीबों को उनका हक दिलाकर न्याय सुनिश्चित किया जाए। जय हिन्द! जय झारखंड! गरीब एकता जिंदाबाद!
    2
    टोंटो पंचायत में महाघोटाला: राशन वितरण में बड़ी धांधली, डिजिटल रसीद थमाकर डकार गए गरीबों का अनाज!

अगस्त महीने की पंचिंग कराकर उपभोक्ताओं को दी सिर्फ कागजी रसीद, चावल गायब


टोंटो प्रखंड, टोंटो पंचायत | दिनांक: 28 अगस्त 2026
टोंटो पंचायत में महा घोटाला: राशन वितरण में बड़ी धांधली से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
"गरीबों का हक मारा जा रहा है, जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों?"
टोंटो (झारखंड): टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत में राशन वितरण को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों और कार्डधारकों ने डीलर पर राशन की कालाबाजारी करने और उन्हें उनके हक के अनाज से वंचित करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि "हम भूखे मर सकते हैं, लेकिन अपना हक नहीं छोड़ेंगे।" उनके पास इस धांधली के पुख्ता वीडियो रिकॉर्डिंग और रसीद के रूप में सबूत भी मौजूद हैं।
मामला क्या है? (पीड़ितों की जुबानी)
ग्रामीणों के अनुसार, डीलर द्वारा अगस्त महीने का थंब इंप्रेशन (पंचिंग) करवा लिया गया है और उन्हें केवल रसीद थमा दी गई है। जब वे राशन मांगने जाते हैं, तो डीलर यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि "आपने जुलाई में पंचिंग नहीं की थी, इसलिए इस बार अगस्त का चावल नहीं मिलेगा।"
एक पीड़ित ने रसीद दिखाते हुए कहा, "हमारे पास इस बात का पक्का सबूत है कि चावल किस-किस के पास बेचा गया है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हमारे पास सुरक्षित है।"
डीलर की मनमानी के मुख्य बिंदु:
अधूरा राशन: डीलर रसीद तो पूरी काटता है, लेकिन ग्रामीणों को पूरा राशन नहीं देता।
बहानेबाजी: राशन मांगने पर तरह-तरह के बहाने बनाए जाते हैं।
जुलाई की पंचिंग का बहाना: 'जुलाई में पंचिंग नहीं हुई' कहकर अगस्त का राशन देने से साफ मना किया जा रहा है।
कालाबाजारी: आधे से अधिक चावल को अवैध रूप से बाजार में बेच दिया जाता है।
चावल में कटौती: तौल के समय चावल की मात्रा घटा दी जाती है।
नेटवर्क बनी बाधा, लाभुक परेशान
चाईबासा: ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की खराब कनेक्टिविटी एक और बड़ी मुसीबत बन गई है। टोंटो प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायतों में नेटवर्क न होने के कारण पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन काम नहीं करती। इस वजह से उपभोक्ताओं का वेरिफिकेशन नहीं हो पाता और उन्हें राशन के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्थिति इतनी खराब है कि कभी-कभी डीलर को नेटवर्क की तलाश में पहाड़ियों पर 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पंचिंग करानी पड़ती है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
कड़ी कार्रवाई: दोषी राशन डीलर के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
पूरा राशन: सभी कार्डधारकों को उनका पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए।
नेटवर्क का समाधान: क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
पारदर्शिता: राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए ताकि गड़बड़ी न हो।
न्याय की गुहार: गरीबों का हक उन्हें वापस दिलाया जाए ताकि कोई भी परिवार भूखा न सोए।
प्रशासन से अपील
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि टोंटो पंचायत के सभी गरीब और मेहनतकश परिवारों की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उचित कानूनी कार्रवाई हो और गरीबों को उनका हक दिलाकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
जय हिन्द! जय झारखंड! गरीब एकता जिंदाबाद!
    user_Khandait G
    Khandait G
    Local News Reporter झिंकपानी, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जगरनाथ सेवा समिति सरायकेला प्रांगण में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, मांगी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना* सरायकेला - रक्षाबंधन के पावन एवं पवित्र अवसर पर सरायकेला जगरनाथ सेवा समिति के प्रांगण में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बहनों ने विधि-विधान से भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। बहनों ने कहा कि भाई उनके केवल परिवार का सदस्य नहीं, बल्कि जीवन के हर कठिन दौर में ढाल बनकर खड़े रहने वाला सबसे मजबूत सहारा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके भाइयों की उम्र लंबी हो और परिवार में हमेशा सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे। मौके पर उपस्थित भाजपा अभिनेत्री और समाजसेवी पिंकी मोदक तथा परशुराम कवि का योगदान सराहनीय रहा।
    2
    रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जगरनाथ सेवा समिति सरायकेला प्रांगण में  बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, मांगी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना*
सरायकेला - रक्षाबंधन के पावन एवं पवित्र अवसर पर सरायकेला जगरनाथ सेवा समिति के प्रांगण में  भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व  शुक्रवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान बहनों ने विधि-विधान से भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।
बहनों ने कहा कि भाई उनके  केवल परिवार का सदस्य नहीं, बल्कि जीवन के हर कठिन दौर में ढाल बनकर खड़े रहने वाला सबसे मजबूत सहारा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके भाइयों की उम्र लंबी हो और परिवार में हमेशा सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।
मौके पर उपस्थित भाजपा अभिनेत्री और समाजसेवी पिंकी मोदक तथा परशुराम कवि का योगदान सराहनीय रहा।
    user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    1 hr ago
  • योगी सरकार के फ्री बस सेवा की महिला ने खोल दी पोल #BJP #YogiAdityanath योगी सरकार के फ्री बस सेवा की महिला ने खोल दी पोल #BJP #YogiAdityanath
    1
    योगी सरकार के फ्री बस सेवा की महिला ने खोल दी पोल

#BJP #YogiAdityanath

योगी सरकार के फ्री बस सेवा की महिला ने खोल दी पोल
#BJP #YogiAdityanath
    user_Mohammad Adnan
    Mohammad Adnan
    Local News Reporter गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सरकारी जमीन पर कब्जे की तैयारी? चूना भट्टा में अवैध प्लॉटिंग का आरोप, CO ने शुरू कराई जांच! सरकारी जमीन पर कब्जे की तैयारी? चूना भट्टा में अवैध प्लॉटिंग का आरोप, CO ने शुरू कराई जांच!
    1
    सरकारी जमीन पर कब्जे की तैयारी? चूना भट्टा में अवैध प्लॉटिंग का आरोप, CO ने शुरू कराई जांच!
सरकारी जमीन पर कब्जे की तैयारी? चूना भट्टा में अवैध प्लॉटिंग का आरोप, CO ने शुरू कराई जांच!
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    13 hrs ago
  • मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव मनोहरपुर। प्रखंड में शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। विदाई समारोह की शुरुआत स्कूली छात्रों द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर बैठाने के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि शालिनी डुंगडुंग वर्ष 2022 से मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहज और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही। समारोह में शिक्षकों ने कहा कि शालिनी डुंगडुंग हमेशा अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती थीं। वे शिक्षकों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती थीं। उनके इस व्यवहार और कार्यशैली की शिक्षकों ने विशेष रूप से सराहना की। शालिनी डुंगडुंग का स्थानांतरण अब दूसरे जिले में हो चुका है। विदाई के दौरान शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने कहा कि उनका सरल व्यवहार, मार्गदर्शन और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहेगी। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपीएफ शेखर चौधरी, गोपाल तांती, रोशन लाल, अलीश कुजूर, अमरेश विश्वकर्मा, इमानुएल लकड़ा, मालती नाग, सीमा मुंडारी, नीता चेरोवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन द्वारिका दास एवं अलीश कुजूर ने किया।
    1
    मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव
मनोहरपुर। प्रखंड में शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह की शुरुआत स्कूली छात्रों द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर बैठाने के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि शालिनी डुंगडुंग वर्ष 2022 से मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहज और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही।
समारोह में शिक्षकों ने कहा कि शालिनी डुंगडुंग हमेशा अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती थीं। वे शिक्षकों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती थीं। उनके इस व्यवहार और कार्यशैली की शिक्षकों ने विशेष रूप से सराहना की।
शालिनी डुंगडुंग का स्थानांतरण अब दूसरे जिले में हो चुका है। विदाई के दौरान शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने कहा कि उनका सरल व्यवहार, मार्गदर्शन और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहेगी। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपीएफ शेखर चौधरी, गोपाल तांती, रोशन लाल, अलीश कुजूर, अमरेश विश्वकर्मा, इमानुएल लकड़ा, मालती नाग, सीमा मुंडारी, नीता चेरोवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन द्वारिका दास एवं अलीश कुजूर ने किया।
    user_Saranda News25
    Saranda News25
    पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    22 hrs ago
  • 🚨जगन्नाथपुर में रेल्वे ठेकेदार के मजदूरों का चुराया गया 13 मोबाईल बरामद, बड़ा जामदा के युवक को भेजा गया जेल जगन्नाथपुर के तोड़ागहातु में सो रहे रेल्वे ठेकेदार के मजदूरों का चुराया गया 13 मोबाईल बरामद कर आरोपी बड़ाजामदा टंकीसाईं निवासी 19वर्षीय विकास प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया ठेकेदार के मजदूरों के सुपरवाइजर सफिकुल शेख द्वारा जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन दे कर बताया 24 अगस्त की रात्रि मे सभी मजदुर खाना खाकर सो गये । सुबह करीब 3 बजे उठ कर देखा चार्ज में लगा 8 मजदुर का मोबाइल गायब है । इस संदर्भ में जगन्नाथपुर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध कांड दर्ज किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन कर बड़ा जामदा बस स्टेण्ड के पास से 19 वर्षीय विकास प्रसाद को हिरासत में ले कर पूछताछ किया गया ।उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से 13 स्कीन टच और एक कीपैड मोबाईल फोन बरामद किया । बरामद किये गये सभी मोबाईल फोन का चोरी हुए मोबाईल के विवरण से मिलान कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। #जगन्नाथपुर #मोबाइलचोरी #मोबाइलबरामद #पुलिसकार्रवाई #बड़ाजामदा #युवकगिरफ्तार #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #नोवामुंडी #झारखंडन्यूज #JharkhandNews #KolhanBreakingNews #ChaibasaNews
    1
    🚨जगन्नाथपुर में रेल्वे ठेकेदार के मजदूरों का चुराया गया 13 मोबाईल बरामद, बड़ा जामदा के युवक को भेजा गया जेल
जगन्नाथपुर के तोड़ागहातु में सो रहे रेल्वे ठेकेदार के मजदूरों का चुराया गया 13 मोबाईल बरामद कर आरोपी बड़ाजामदा टंकीसाईं निवासी 19वर्षीय 
विकास प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया ठेकेदार के मजदूरों के सुपरवाइजर सफिकुल शेख द्वारा जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन दे कर बताया 24 अगस्त की रात्रि मे सभी मजदुर खाना खाकर सो गये । सुबह करीब 3 बजे उठ कर देखा
चार्ज में लगा 8 मजदुर का मोबाइल गायब है । इस संदर्भ में जगन्नाथपुर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध कांड दर्ज किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन कर बड़ा जामदा बस स्टेण्ड के पास से 19 वर्षीय विकास प्रसाद को हिरासत में ले कर पूछताछ किया गया ।उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से 13 स्कीन टच और एक कीपैड मोबाईल फोन बरामद किया । बरामद किये गये सभी मोबाईल फोन का चोरी हुए मोबाईल के विवरण से मिलान कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
#जगन्नाथपुर #मोबाइलचोरी #मोबाइलबरामद #पुलिसकार्रवाई #बड़ाजामदा #युवकगिरफ्तार
#पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #नोवामुंडी #झारखंडन्यूज #JharkhandNews #KolhanBreakingNews #ChaibasaNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    22 hrs ago
  • 🚨डायन का आरोप या जमीन विवाद? टोंटो में परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी , चार दिन बाद मिला शव चाईबासा में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर वालो ने डायन के नाम पर हत्या और पुलिस ने जमीन विवाद बताया, दो आरोपी गिरफ्तार चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के केंजरा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले का पांचदिन दिन बाद खुलासा हुआ है। शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दो शवों को घर के आंगन में ही गाड़ दिया गया, जबकि एक शव को जिलिंगबुरु जंगल में फेंक दिया गया। मृतकों की पहचान जानो दोराईबुरु, उनके पति राजन दोराईबुरु और उनके 12 वर्षीय पुत्र कांडे दोराईबुरु के रूप में हुई है। तीनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के दो दिन बाद जमशेदपुर में मजदूरी करने गए मृतक के बड़े पुत्र रमिया दोराईबुरु गांव पहुंचे। मृतक के पुत्र के मुताबिक, उसकी मां पर डायन होने का आरोप लगाया जाता था और इसी संदेह में परिवार के तीनों सदस्यों की हत्या की गई। मृतकों ने पहले महिला जानो दोराईबुरु घर लौटने के दौरान कुल्हाड़ी से हत्या कर जंगल में फेंक दिया। इसके बाद पति  घटना के बाद पुलिस ने मृतक के दो चचेरे भाइयों बोंज दोराईबुरु और मुचिया दोराईबुरु को गिरफ्तार किया है। जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू के मुताबिक, घटना 21 अगस्त की है और पुलिस को करीब एक सप्ताह बाद इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और तीनों शवों को बरामद किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है।  पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। वहीं, मृतक के पुत्र का आरोप है कि आरोपी उसकी मां पर डायन होने का आरोप लगाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है । #Chaibasa #Tonto #WestSinghbhum #JharkhandNews #TripleMurder #JharkhandCrime #डायनकेनामपरहत्या #टोंटो #चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #हत्या #ट्रिपलमर्डर #झारखंड_न्यूज #KolhanBreakingNews
    1
    🚨डायन का आरोप या जमीन विवाद? टोंटो में परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी , चार दिन बाद मिला शव 
चाईबासा में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर वालो ने डायन के नाम पर हत्या और पुलिस ने जमीन विवाद बताया, दो आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के केंजरा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले का पांचदिन दिन बाद खुलासा हुआ है। शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दो शवों को घर के आंगन में ही गाड़ दिया गया, जबकि एक शव को जिलिंगबुरु जंगल में फेंक दिया गया।
मृतकों की पहचान जानो दोराईबुरु, उनके पति राजन दोराईबुरु और उनके 12 वर्षीय पुत्र कांडे दोराईबुरु के रूप में हुई है। तीनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने के दो दिन बाद जमशेदपुर में मजदूरी करने गए मृतक के बड़े पुत्र रमिया दोराईबुरु गांव पहुंचे। मृतक के पुत्र के मुताबिक, उसकी मां पर डायन होने का आरोप लगाया जाता था और इसी संदेह में परिवार के तीनों सदस्यों की हत्या की गई। मृतकों ने पहले महिला जानो दोराईबुरु घर लौटने के दौरान कुल्हाड़ी से हत्या कर जंगल में फेंक दिया। इसके बाद पति 
घटना के बाद पुलिस ने मृतक के दो चचेरे भाइयों बोंज दोराईबुरु और मुचिया दोराईबुरु को गिरफ्तार किया है। जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू के मुताबिक, घटना 21 अगस्त की है और पुलिस को करीब एक सप्ताह बाद इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और तीनों शवों को बरामद किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। 
पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। वहीं, मृतक के पुत्र का आरोप है कि आरोपी उसकी मां पर डायन होने का आरोप लगाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
#Chaibasa #Tonto #WestSinghbhum #JharkhandNews #TripleMurder #JharkhandCrime #डायनकेनामपरहत्या #टोंटो #चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #हत्या #ट्रिपलमर्डर  #झारखंड_न्यूज #KolhanBreakingNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.