logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल में आई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है. पीएम मोदी ने नेपाल में बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया. #pmmodi #BalenShah #nepal #flashflood #flood #nepalchinaborder #bharat24digital

2 hrs ago
user_हर खबर पर नजर
हर खबर पर नजर
Reporter तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
44b0f8cb-3e3d-4cff-be58-f40cf039571d

नेपाल में आई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है. पीएम मोदी ने नेपाल में बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया. #pmmodi #BalenShah #nepal #flashflood #flood #nepalchinaborder #bharat24digital

More news from बिहार and nearby areas
  • मिलादुन्नबी के अवसर पर शिवराजपुर में निकला जुलूस, आपसी भाईचारे का दिया संदेश नौतन।।मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रखंड के शिवराजपुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पूरे शिवराजपुर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गांव का वातावरण उत्साह और धार्मिक उल्लास से भरा रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं, मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों और बच्चियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर खुशी-खुशी जुलूस में शामिल हुए और बाद में मेले का आनंद लेने के लिए घरों से निकले। बच्चों के चेहरे पर पर्व को लेकर काफी खुशी नजर आई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मिलादुन्नबी का पर्व मोहम्मद साहब की पैगाम-ए-मोहब्बत, शांति और भाईचारे की सीख को याद करने का अवसर है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हुए समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
    4
    मिलादुन्नबी के अवसर पर शिवराजपुर में निकला जुलूस,
आपसी भाईचारे का दिया संदेश
नौतन।।मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रखंड के शिवराजपुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पूरे शिवराजपुर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गांव का वातावरण उत्साह और धार्मिक उल्लास से भरा रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं, मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों और बच्चियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर खुशी-खुशी जुलूस में शामिल हुए और बाद में मेले का आनंद लेने के लिए घरों से निकले। बच्चों के चेहरे पर पर्व को लेकर काफी खुशी नजर आई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मिलादुन्नबी का पर्व मोहम्मद साहब की पैगाम-ए-मोहब्बत, शांति और भाईचारे की सीख को याद करने का अवसर है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हुए समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    49 min ago
  • गोपालगंज ब्रेकिंग : तिब्बत से नेपाल में आई भीषण जल-प्रवाह के बाद गंडक नदी में जलस्तर बढने की आशंका को देखते हुए गडंक नदी के पास नीचले इलाके में रहने वाले लोगों को सचेत रहने के लिए प्रशासन द्वारा माइकिंग किया गया।
    1
    गोपालगंज ब्रेकिंग : तिब्बत से नेपाल में आई भीषण जल-प्रवाह के बाद गंडक नदी में जलस्तर बढने की आशंका को देखते हुए गडंक नदी के पास नीचले इलाके में रहने वाले लोगों को सचेत रहने के लिए प्रशासन द्वारा माइकिंग किया गया।
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद
    1
    जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न

बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद

कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद
जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न
बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद
कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश बंजारी पट्टी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बंजारी पट्टी क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नात और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। त्योहार को लेकर युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। आयोजकों ने सभी लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।
    4
    सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस
ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
बंजारी पट्टी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बंजारी पट्टी क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नात और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। त्योहार को लेकर युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
आयोजकों ने सभी लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए पत्रकार, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बताए जा रहे सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सामने आए प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सच्चिदानंद हॉस्पिटल की जांच कर उसे सीज करने तथा कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पीड़िता को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
    1
    बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए पत्रकार, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बताए जा रहे सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सामने आए प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला।
बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। 
पत्रकारों का आरोप है कि प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
पत्रकारों ने मांग की कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सच्चिदानंद हॉस्पिटल की जांच कर उसे सीज करने तथा कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पीड़िता को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
पत्रकारों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। वीओ- कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद--मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को इस्लाम के संदेश और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। जुलूस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देना रहा। जुलूस में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। वीओ- जुलूस के रास्तों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा ठंडे पानी और मीठे चावल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूसों की लगातार निगरानी की गई और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर कुशीनगर जनपद में निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर समाज को अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पूरे जिले में आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
    4
    धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, 
जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस
धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, 
जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस
कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। 
वीओ-
कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद--मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए।
इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को इस्लाम के संदेश और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।
जुलूस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देना रहा। जुलूस में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
वीओ-
जुलूस के रास्तों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा ठंडे पानी और मीठे चावल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
जुलूसों की लगातार निगरानी की गई और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर कुशीनगर जनपद में निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर समाज को अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पूरे जिले में आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भगवानपुर-छरकी दियरा में प्रशासन ने तेज किया बचाव अभियान त्रिशूल नदी में भूस्खलन से गंडक में बाढ़ की आशंका, ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह नौतन। त्रिशूल नदी में भूस्खलन की सूचना के बाद गंडक नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए नौतन प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में है। भगवानपुर व छरकी दियरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम लगातार ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। बीडीओ गिरधारी लाल, सीओ अल्का कुमारी और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।इस दौरान मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह व राजेश पांडेय भी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। अलर्ट रहें ग्रामीण: प्रशासन ने दियरा क्षेत्र के लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
    4
    भगवानपुर-छरकी दियरा में प्रशासन ने तेज किया बचाव अभियान
त्रिशूल नदी में भूस्खलन से गंडक में बाढ़ की आशंका, ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह
नौतन। त्रिशूल नदी में भूस्खलन की सूचना के बाद गंडक नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए नौतन प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में है। भगवानपुर व छरकी दियरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम लगातार ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। बीडीओ गिरधारी लाल, सीओ अल्का कुमारी और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।इस दौरान मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह व राजेश पांडेय भी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।
अलर्ट रहें ग्रामीण: प्रशासन ने दियरा क्षेत्र के लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • 🚨 नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी का रौद्र रूप, भीषण बाढ़ से भारी तबाही! 🌊 कई घर, सड़कें और पुल बाढ़ की चपेट में, कई लोगों के लापता होने की खबर। राहत-बचाव कार्य जारी।
    1
    🚨 नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी का रौद्र रूप, भीषण बाढ़ से भारी तबाही! 🌊
कई घर, सड़कें और पुल बाढ़ की चपेट में, कई लोगों के लापता होने की खबर। राहत-बचाव कार्य जारी।
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.