Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजेंद्र शुक्ल की जन्मदिन पर बाइक रैली
Avi Standing with the truth
राजेंद्र शुक्ल की जन्मदिन पर बाइक रैली
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गुढ़ ब्रेकिंग __________ गुढ़ में खुशी की लहर: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पार्षदों और नागरिकों ने बांटी मिठाई गुढ़, रीवा। नगर परिषद गुढ़ से जुड़े बहुचर्चित मामले में माननीय उच्च न्यायालय से आए आदेश के बाद गुढ़ नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। आदेश की जानकारी मिलते ही विभिन्न स्थानों पर पार्षदों एवं समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर खुशी व्यक्त की गई। इसी क्रम में पार्षद दुर्गेश गुप्ता एवं सज्जन सिंह ने गुढ़ बाजार में विराजमान भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष लड्डू अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर न्यायालय ने अपना निर्णय सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव/रिकॉल प्रक्रिया को वैधानिक मानते हुए राज्य शासन को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे मामले में नगर परिषद के कई पार्षद सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इनमें दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती गीता तिवारी, ओम त्रिपाठी, सरोज उपाध्याय, मुमताज खान, अर्चना साकेत, पुष्पा प्रजापति, शंकरलाल बंसल, बबीता यादव, श्रीमती गीता सिंह, उपाध्यक्ष शशि प्रभा गुप्ता, विमला रावत एवं जगदीश गोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। वहीं न्यायालय में पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता डॉ. सौरभ सुंदर, लवकुश मिश्रा एवं अश्विन के प्रयासों की भी लोगों ने सराहना की। समर्थकों का कहना है कि अधिवक्ताओं की मजबूत कानूनी दलीलों के कारण पक्ष को सफलता मिली। निर्णय के बाद नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बालेश्वर गुप्ता सोनू प्रजापति आनंद यादव नीतेश साकेत सज्जन सिंह, मुद्रिका तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, इस्तियाक खान, टीपू खान, उमेश त्रिपाठी, इंद्रपाल उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इसी कड़ी में BSS युवा नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रपाल उपाध्याय ने हर्ष व्यक्ति किया है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता गुढ़ नगर में दिनभर इस फैसले की चर्चा होती रही और समर्थकों ने इसे जनप्रतिनिधियों की एक बड़ी जीत बताते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- 🚨 रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मीडिया की एंट्री पर रोक! गेट पर ही मीडियाकर्मियों को रोके जाने का आरोप, 📢 पत्रकारों ने किया धरना-प्रदर्शन ❓ आखिर पत्रकारों को गेट पर क्यों रोका गया? ❓ मीडिया प्रवेश पर रोक का आदेश किसका? रीवा | पत्रकार पंडित विकास रीवा: सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मीडिया की एंट्री पर रोक, पत्रकारों का धरना-प्रदर्शन रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मीडियाकर्मियों को गेट पर रोके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल परिसर में प्रवेश करने पहुंचे पत्रकारों को गेट पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद मीडियाकर्मियों में नाराजगी देखने को मिली। मीडिया प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोध में पत्रकारों ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने सवाल उठाया कि आखिर मीडियाकर्मियों को अस्पताल में प्रवेश से क्यों रोका गया और मीडिया की एंट्री पर रोक लगाने का आदेश किसके द्वारा जारी किया गया है। पत्रकारों का कहना है कि अस्पताल जैसी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों और उनके परिजनों से जुड़ी समस्याओं को सामने लाने के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रवेश पर रोक के आदेश को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए। अब बड़ा सवाल यही है कि मीडिया प्रवेश पर रोक का आदेश किसका है? क्या अस्पताल प्रबंधन ने कोई लिखित आदेश जारी किया है, या फिर किसी अन्य स्तर से यह निर्देश दिए गए हैं? फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।1
- गणपति बप्पा आप तो धरती पर जा रहे हैं समझ नहीं आ रहा है किसके घर में जाएं गणपति बप्पा मोरिया धरती पर जा1
- सिविल लाइंस में बिशप स्कूल के सामने एक फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद पलटी मौके पर लोगों ने गाड़ी को पलटकर सीधा किया सिविल लाइंस में बिशप स्कूल के सामने एक फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद पलटी मौके पर लोगों ने गाड़ी को पलटकर सीधा किया3
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, राइजिंग सतना मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, राइजिंग सतना1
- *##Happy birthday bhaiya* 🎂🎂🎁🎁💐💐....!! सतना जिले के गरीबों की जीवन रेखा बन चुके, जिन्हें लोग अब दानवीर कर्ण के नाम से जानते हैं, ऐसे वरिष्ठ समाजसेवी , युवा उद्योगपति, अभय ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर बड़े भाई श्रीमान गुलाब शुक्ला जी को जन्मदिन कि अनंत शुभकामनाएं और बधाईयां आप सदैव स्वस्थ सुखी और दीर्घायु हो....!! आपका यश कीर्ति और वैभव सदैव बना रहे.....!!1
- रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 20 सितंबर को होगा ‘बिना निवेश करियर निर्माण’ पर महा-सेमिनार रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 20 सितंबर को होगा ‘बिना निवेश करियर निर्माण’ पर महा-सेमिनार **रीवा।** युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से रीवा शहर में 20 सितंबर 2026 को एक विशेष करियर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। **अर्थ समाज सेवी संस्था (Earth Samaj Sevi Sanstha)** द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की थीम **‘करियर विदाउट इन्वेस्टमेंट’** यानी बिना निवेश करियर निर्माण रखी गई है। कार्यक्रम में युवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए कौशल सीखने, काम के अवसर तलाशने और अपनी आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, सेमिनार में **‘लर्न, वर्क और ग्रो’** के फॉर्मूले के जरिए करियर निर्माण की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। ### करियर कोच नीरज सिंह करेंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिजनेस एंटरप्रेन्योर एवं करियर कोच **नीरज सिंह** मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। सेमिनार में ट्रेनिंग, सपोर्ट सिस्टम और बिना बड़े वित्तीय निवेश के काम शुरू करने की संभावनाओं सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। ### कार्यक्रम की जानकारी 📅 **दिनांक:** 20 सितंबर 2026, रविवार ⏰ **समय:** सुबह 11 बजे से 📍 **स्थान:** कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, सिरमौर चौराहा, रीवा (म.प्र.) कार्यक्रम में शामिल होने या अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने **9398144297, 9340696683 और 8085555548** नंबरों पर संपर्क करने की जानकारी दी है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना है। **रीवा | पत्रकार पंडित विकास**1
- रीवा वालों कैसा लगा आया है बारिश मध्य प्रदेश में अच्छा लगा है वालों बारिश आया है1
- रीता बहुगुणा के समधी राजेंद्र वैश्य की कटरा स्थित सोम ऑर्नामेंट्स से लाखों के आभूषण शातिराना अंदाज में एक शातिर चोर चुरा ले गया रीता बहुगुणा के समधी राजेंद्र वैश्य की कटरा स्थित सोम ऑर्नामेंट्स से लाखों के आभूषण शातिराना अंदाज में एक शातिर चोर चुरा ले गया। आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को कटरा स्थित सोम आर्नामेंट्स से एक शातिर चोर ने लाखों के सोने के आभूषणों वाला डिब्बा चुरा लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिसका वीडियो पुलिस को एफ आई आर दर्ज करवाते वक्त दिया जा चुका है। शातिर चोर ने राजेंद्र वैश्य को बातों में उलझा कर इस वारदात को अंजाम दिया। मात्र 8 मिनट में वह शातिर चोर लाखों के सोने के आभूषण चुराकर गाड़ी स्टार्ट करके आंखों से ओझल हो गया। पीड़ित चिल्लाते रह गए पकड़ो पकड़ो परंतु वह भाग गया। थाना कर्नलगंज में एफ आई आर दर्ज कराया गया है। पुलिस अभी तक चोर का पता नहीं कर पाई है।2