Shuru
Apke Nagar Ki App…
50 chini de dena video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo 50 chini de dena video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo
Naya jamana naye log Avan Khan
50 chini de dena video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo 50 chini de dena video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 50 chini de dena video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo 50 chini de dena video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo1
- अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र में नेशनल हाईवे से गांव कूदना चौक होते हुए सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाली को लेकर गुरुवार को भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष मा. सागर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। अमरोहा हाईवे से गांव कुदैना-चक की जर्जर सड़क पर धरना, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; सड़क पर उतरे एसडीएम तो खुली बदहाली की पोल1
- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी करेगी भूख हड़ताल, मृतक सुधांशु प्रजापति को न्याय दिलाने की उठाई 7 सूत्री मांगें* *अमरोहा।* मृतक *सुधांशु प्रजापति* को न्याय दिलाने के लिए *सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी* एवं *भारतीय प्रजापति शिल्पकार महासभा* 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल करेगी। *अमरोहा।* मृतक *सुधांशु प्रजापति* को न्याय दिलाने के लिए *सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी* एवं *भारतीय प्रजापति शिल्पकार महासभा* 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकाल भूख हड़ताल की इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के *प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अमरोहा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी श्री बलराज सिंह प्रजापति* ने बताया कि संगठन कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर 7 सूत्री मांग पत्र सौंपेगा। *पार्टी की 7 मुख्य मांगें:* 1. मृतक सुधांशु प्रजापति के परिवार को *सरकारी नौकरी* दी जाए 2. मृतक सुधांशु प्रजापति के परिवार को *मुख्यमंत्री राहत कोष* से सहायता राशि दी जाए 3. *50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता* दी जाए 4. मृतक सुधांशु प्रजापति के हत्यारों के मकान को *बुलडोजर से ध्वस्त* किया जाए 5. मृतक सुधांशु प्रजापति के परिवार को *सरकार द्वारा शस्त्र लाइसेंस* जारी किया जाए 6. मृतक सुधांशु प्रजापति के परिवार को *मुख्यमंत्री आवास योजना* के तहत आवास दिया जाए 7. मृतक सुधांशु प्रजापति के *शेष बचे हत्यारों को गिरफ्तार* किया जाए बलराज सिंह प्रजापति ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की। *रिपोर्ट: नितिन दिवाकर 9410054149 _स्थान: अमरोहा_ --4
- अमरोहा में स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल, पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल अमरोहा/गजरौला। गांव आलमपुर में सरकारी स्कूल तक जाने वाला करीब डेढ़ सौ मीटर का रास्ता लंबे समय से बदहाल पड़ा है। संजू के घर से स्कूल तक जाने वाले इस रास्ते की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे रास्ते से गुजरने के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं और स्कूल की किताबें व कॉपियां तक पानी से खराब होने का खतरा रहता है। सबसे गंभीर बात यह है कि इसी रास्ते से रोजाना नन्हे बच्चे पढ़ने के लिए सरकारी स्कूल जाते हैं। ग्रामीण के मुताबिक रास्ते की समस्या को लेकर सांसद, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, जिलाधिकारी और कई भाजपा नेताओं को कई बार अवगत कराया जा चुका है। 1070 और 1076 हेल्पलाइन पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन आरोप है कि अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक स्तर से सचिव मौके पर आते हैं, रास्ते की स्थिति देखते हैं और वापस चले जाते हैं। ग्राम प्रधान से भी रास्ता बनवाने की मांग की गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उन्हें केवल रास्ता बनवाने का आश्वासन मिलता रहा है। 15 अगस्त को भी सामने आई समस्या की तस्वीर बेहद चिंताजनक रही। स्कूल जाने वाले बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर इसी जलभराव वाले रास्ते से होकर स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि जब देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चे ही स्कूल तक सुरक्षित रास्ते से नहीं पहुंच पा रहे हैं तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल तक जाने वाले रास्ते का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने की मजबूरी से निजात मिल सके।ग्रामीणों की दो टूक—यह सिर्फ रास्ते की समस्या नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य का सवाल है।3
- जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय नवादा का किया औचक निरीक्षण अमरोहा:-जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय नवादा, जोया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों, अध्यापकों की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर का गहन निरीक्षण किया!जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, नियमित रूप से बच्चों की सीखने की प्रगति का मूल्यांकन करने तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन वितरण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।विद्यालय के जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने उसकी अत्यंत खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा पर किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।4
- गागंन नदी का जलस्तर बढ़ा, नायब तहसीलदार ने लिया जायजा गागंन नदी का जलस्तर बढ़ा, नायब तहसीलदार ने लिया जायजा *नौगांवां सादात।* तहसील क्षेत्र के ग्राम लकड़हैट में लगातार बारिश के कारण गागंन नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार व हल्का लेखपाल गौरव कुमार ने गांव का दौरा किया। नदी किनारे का निरीक्षण किया व ग्रामीणों से अपील की नदी किनारे न जाएं। बच्चों पर विशेष ध्यान दें। किसी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। इस मौके पर मौजूद मास्टर आनंद स्वरूप यादव व पंकज यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे1
- जनपद अमरोहा तहसील हसनपुर ब्लॉक गजरौला क्षेत्र के गांव आलमपुर में रास्ते की इतनी बुरी हालत है कि बच्चे पढ़ने जब जाते हैं तो रास्ते में गिर जाते हैं कपड़े खराब हो जाते हैं किताबें खराब हो जाती है 15 अगस्त के दिन झंडा फहराने के लिए भी उसी रास्ते से गुजरना पड़ा आप वीडियो में साथ देख सकते हैं कितनी बुरी हालत है अधिकारी है कि उन्हें दिखाई नहीं दे रहा1
- Indira Gandhi ki purani tasvir ki yaden video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo Indira Gandhi ki purani tasvir ki yaden video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo1