Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊगंज जिले में गौशाला प्रबंधन समित के अध्यक्ष अनुविभागीय दंडाधिकारी और सचिव जनपद पंचायत के आदेशों को ताक में रख कर अभिषेक स्व सहायता समूह गौशाला संचालन में डाल रहे बाधा। गौशाला संचालन में हो रही परेशानी
Lavkesh singh
मऊगंज जिले में गौशाला प्रबंधन समित के अध्यक्ष अनुविभागीय दंडाधिकारी और सचिव जनपद पंचायत के आदेशों को ताक में रख कर अभिषेक स्व सहायता समूह गौशाला संचालन में डाल रहे बाधा। गौशाला संचालन में हो रही परेशानी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मऊगंज जिले में गौशाला प्रबंधन समित के अध्यक्ष अनुविभागीय दंडाधिकारी और सचिव जनपद पंचायत के आदेशों को ताक में रख कर अभिषेक स्व सहायता समूह गौशाला संचालन में डाल रहे बाधा। गौशाला संचालन में हो रही परेशानी1
- रीवा में गोदाम में ही हो रही सिलेंडर रिफिलिंगः उपभोक्ता बोले- गैस चोरी होगी तो हमें कैसे सिलेंडर मिलेंगे, वीडियो आया सामने रीवा में रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग कर गैस चोरी किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ उपभोक्ता गैस सिलेंडर पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों पर ही गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग सिलेंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडरों में भरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह काम गैस गोदाम के अंदर ही किया जा रहा है और इसमें वहां के कर्मचारी शामिल हैं। वीडियो में पीछे "पॉपुलर गैस एजेंसी" लिखा हुआ भी दिखाई दे रहा है, जिससे यह आशंका और मजबूत हो रही है कि यह अवैध गतिविधि एजेंसी परिसर के भीतर ही चल रही थी। अगर यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खतरनाक है। अवैध रिफिलिंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उपभोक्ता बोले- गैस चोरी हो रही स्थानीय उपभोक्ता राजेश तिवारी ने बताया, “हम लोग सुबह से लाइन में लगते हैं, कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। अब अगर इस तरह गैस चोरी हो रही है तो आम आदमी को सिलेंडर कैसे मिलेगा?" वहीं एक अन्य ग्राहक सीमा वर्मा ने कहा, “एजेंसी वाले बोलते हैं कि गैस नहीं है, लेकिन अगर अंदर ही इस तरह रिफिलिंग हो रही है तो यह सीधा-सीधा धोखा है। इसकी जांच होनी चाहिए।" फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन और खाद्य विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by चंदन भइया1
- घूरपुर नहर पुलिया के समीप रामसेवक नगर स्थित सुमन हॉस्पिटल में सोमवार को एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई हॉस्पिटल के संस्थापक एवं जनरल सर्जन डॉ. सन्तोष कुमार मौर्य ने की, जिसमें क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मौर्य ने क्षेत्र में फैल रही गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत किया और समय पर इलाज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुमन हॉस्पिटल में गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श, दवाओं पर विशेष छूट तथा लैब जांच में भी रियायत दी जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और मरीजों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जगत सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी जमुनापार के जिलाध्यक्ष सतीश कुशवाहा, डॉ. राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, डॉ. विमलेश पटेल, डॉ. कमलेश गौड़, नीरा पटेल (आशा बहू), सीमा पटेल (आशा बहू), डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. हिछलाल पटेल सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं सभी तक आसानी से पहुंच सकेंगी।1
- कौंधियारा, प्रयागराज। कौंधियारा क्षेत्र के गोदाही बड़गोहना कला गांव में स्थित सुरजीत सिंह आशा देवी इंटर कॉलेज एवं पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि सांसद उज्जवल रमण सिंह द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलित कर माल्यार्पण करने के बाद फीता काटकर किया गया । मुख्यअथिति का मंच पर माल्यार्पण करके स्वागत अभिनंदन किया गया । उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा । मुख्यअतिथि द्वारा प्रबंधक सुरजीत सिंह की सराहना किये की इस ग्रामीण आंचल में इंटर कालेज स्थापित करना बहुत ही सराहनी कार्य हैं । इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने सौभाग्य प्राप्त होगा और कम खर्चे में इंटर तक पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर मेला गा जिससे गरीब वर्ग के लोग शिक्षा से वंचित न रहे जाएँ । उद्धाटन समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया । विद्यालय के प्रबंधक सुरजीत सिंह पटेल उर्फ लल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में आगामी 1 अप्रैल से नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विशेष बात यह है कि प्रवेश शुल्क पूर्णतः नि:शुल्क रखा गया है, जबकि गरीब और निर्धन परिवार के बच्चों के लिए फीस माफ करने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।4
- Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह1
- * यमुनापार प्रयागराज * श्रीमद भागवत कथा का सातवां, विश्राम दिवश पर,भगवान कृष्ण और "सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाई,"कथा वाचिका-पूज्या शास्त्री शाकाम्भरी द्विवेदी जी मानस मंजरी प्रयागराज*! मंसूराबाद " कस्बे में चल रही" सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन "कथा वाचिका-पूज्या शास्त्री शाकाम्भरी द्विवेदी जी मानस मंजरी प्रयागराज!ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दि उन्होंने कहा कि, सातवें दिन कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया गया। मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मा देवकी को वापस देना सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए " शास्त्री जी ने बताई कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जी से समझ सकते हैं आप सब उन्होंने कहा कि ,सुदामा अपनी पत्नि के आग्रह पर अपने मित्र से सखा सुदामा मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया हुआ। उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। सोनी परिवार की तरफ से मंसूराबाद, में चल रही सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई!! *धर्म.समाज* *मंसूराबाद- प्रयागराज:सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ" विश्राम! इस अवसर पर,* *श्री छैल बिहारी दास मानस केसरी, शिवम् द्विवेदी,राजीव मिश्रा, आचार्य सुभाष शुक्ला, (मुख्य यजमान शीतल प्रसाद सोनी, मथुरा प्रसाद सोनी, ज्ञानेंद् सोनी,प्रकाश सोनी) ,भारी संख्या में आदि भक्तजन मौजूद रहे*!1
- रीवा ब्रेकिंग नाबालिक बच्ची ने बिछिया थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप आरोपो से घिरे सहायक उप निरीक्षक ने निष्पक्ष जांच करने की मांग लगे आरोप को बताया बेबुनियाद एडिशनल एसपी ने सीएसपी राजीव पाठक को सौंपी जांच रीवा में संगीन आरोपो से घिरी पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हो गई है।मामला है रीवा शहर के बिछिया थाने का है, जहां पदस्थ राकेश वर्मा नामक एएसआई पर 16 साल की नाबालिग लड़की नें दिन दहाड़़े घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।नाबालिग बच्ची का आरोप है कि एएसआई उसके चाचा को पूंछने के बहाने घर पहुंचे और घर के भीतर दाखिल होने के बाद उसके साथ अश्लील हरकते करने लगे।आरोप है कि घटना के दौरान वह नशे की हालत में भी थे,जिस दौरान पीड़िता के विरोध करने के बावजूद एएसआई नें उसका हाथ पकड़कर ना सिर्फ घसीटा बल्कि बिस्तर पर भी पटक दिया।इतना ही नहीं आरोप है कि एएसआई नें घर के दरवाजे में ताला तक बंद कर दिया और बाद में देर रात दोबारा घर पहुंचकर चाभी को घर के ही दरवाजे पर टांग दिया।फिलहाल घटना के दौरान किशोरी नें किसी तरह से न सिर्फ खुद को बचाया बल्कि घर की छत पर चढ़कर अपनी अस्मत बचाई।फिलहाल पीड़ित किशोरी अपनी मां सहित परिजनों के साथ बिछिया थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।दरअसल यह पूरी घटना बिछिया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम करीब 4.30 बजे की है।हालाकि किशोरी द्वारा की गई शिकायत के बाद किशोरी के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दी गई है।इधर मामले में एडिशनल एसपी आरती सिंह नें बताया कि 16 वर्सीय किशोरी नें छेड़छाड़ का एक लिखित आवेदन थाने में दिया है जिसमें थाने में ही पदस्थ एएसआई पर छेड़खानी जैसा आरोप है।एडिशनल एसपी के मुताबिक एएसआई काॅबिंग गस्त के दोरान चतुर उर्फ शाकिब नाम के आदतन अपराधी के घर पर जांच के लिये गए थे, जहां मौजूद नाबालिग बच्ची के द्वारा एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए गए है जिसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है।वहीं घटना के दौरान नशे में होने की बात पर एएसआई का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कोतवाली सीएसपी राजीव पाठक को सौंप दी गई है जिनके द्वारा अब पूरे मामले की जांच शुरु कर दी गई है।वही जब इस संबंध में आरोपों से घिरे एएसआई राकेश से बातचीत की गई तो उन्होंने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद ठहराया है।एएसआई नें अपना पक्ष रखते हुये कहा कि काॅम्बिंग गश्त के दौरान वह आदतन आरोपी के खिलाफ थाने में आई शिकायत की जांच करने पहुंचे थे, लेकिन आरोपी के घर में मौजूद ना होने पर वह वापस लौट आये थे।फिलहाल एएसआई नें अपने ऊपर लगे आरोपों को आदतन अपराधी द्वारा रंजिशन फंसाने का षड्यंत्र बताया है।उनका कहना है कि पुलिस पर इस तरह के संगीन आरोप लगाना कहीं ना कही पुलिस के मनोबल को कमजोर करता है।फ़िलहाल एएसआई ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।1