Shuru
Apke Nagar Ki App…
जो निर्णय लहार विधानसभा के अरुसी के किसानों ने लिया उस निर्णय को हर किसान को लेना चाहिए देखिए खास रिपोर्ट
विजय झा
जो निर्णय लहार विधानसभा के अरुसी के किसानों ने लिया उस निर्णय को हर किसान को लेना चाहिए देखिए खास रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया के राजघराने ने किया अपना बड़ा पूरा बता दें कि बीजेपी हारने के बाद में अपना सर मुंडन करवाया दतिया के उपचुनाव के बाद राजघराने में अपना बड़ा पूरा किया और कहे हुए वादे के अनुसार सब मर गया इतना ही नहीं दतिया विधायक घनश्याम सिंह पर सीधा निशाना सागर1
- उरई कोर्ट गेट पर फिर बवाल अंगूरी देवी /सुभाष अहिरवार पक्ष में भिड़ंत वायरल वीडियो में थप्पड़ का दावा* *उरई कोर्ट गेट पर फिर बवाल अंगूरी देवी सुभाष अहिरवार पक्ष आमने-सामने थप्पड़ के आरोप से मचा हंगामा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *उरई कोर्ट गेट पर फिर बवाल अंगूरी देवी /सुभाष अहिरवार पक्ष में भिड़ंत वायरल वीडियो में थप्पड़ का दावा* *उरई कोर्ट गेट पर फिर बवाल अंगूरी देवी सुभाष अहिरवार पक्ष आमने-सामने थप्पड़ के आरोप से मचा हंगामा* जनपद जालौन उरई मुख्यालय स्थित उरई कोर्ट गेट के बाहर बुधवार 2 सितंबर को दोपहर करीब 1:33 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले अंगूरी देवी उनके कदौरा निवासी भाई और उनके पति सुभाष अहिरवार निवासी मालवीय नगर कोंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया और कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई अचानक हुए हंगामे से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया आप को बता दें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया बीच-बचाव घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद एसआई उर्फउद्दीन खान के मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया इसी बीच सामने आए एक वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ने बीच-बचाव के दौरान अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारा हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है कोर्ट गेट के बाहर भीड़ जुटने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल घटना के दौरान कोर्ट गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोर्ट गेट और उसके आसपास पहले भी विवाद व हंगामे से जुड़े वीडियो सामने आते रहे हैं ऐसे में सवाल उठ रहा है कि न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के बाहर बार-बार विवाद की स्थिति क्यों बन रही है और विवाद होते ही मौके पर इतनी बड़ी भीड़ कैसे जमा हो जाती है उठ रहे कई सवाल कोर्ट गेट के बाहर बार-बार विवाद की स्थिति क्यों बन रही है विवाद के दौरान मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहती है या नहीं पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद सड़क तक कैसे पहुंचा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे थप्पड़ के आरोप की जांच होगी या नहीं पूर्व की घटनाओं के बाद कोर्ट गेट की सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए गए पहले से चल रहा है वैवाहिक विवाद बताया गया है कि अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है अंगूरी देवी की ओर से कोंच कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है जबकि सुभाष अहिरवार की ओर से परिवार न्यायालय उरई में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 9 के तहत याचिका दाखिल किए जाने की जानकारी है दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं इन मामलों में अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा किया जाना है बता दें यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो में दिखाई देने वाली घटना और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारी तथा दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे खबर में शामिल किया जाना उचित होगा।4
- जालौन-बंगरा मार्ग पर आवारा जानवरों का आतंक, हादसों का बना खतरा जालौन। जालौन-बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास आवारा जानवरों की वजह से राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर झुंड में घूमते और अचानक वाहन के सामने आ जाने वाले आवारा जानवर हादसों का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क पर आए दिन आवारा जानवरों की वजह से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि जालौन-बंगरा मार्ग, छिरिया सलेमपुर के पास आवारा जानवरों को हटवाकर उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। कई शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इस समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।1
- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जालौन पुलिस का बड़ा अभियान, एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद, हेल्पलाइन नंबरों से लेकर साइबर अपराध तक दी महत्वपूर्ण जानकारी जालौन। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर थाना कोतवाली जालौन पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। बुधवार 02 सितंबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के निर्धारित कार्यक्रम के तहत टीम ने कस्बा जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चियों को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अपराधों से बचाव, कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। पुलिस ने किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सकारात्मक एवं सार्थक संवाद करते हुए उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर थाना कोतवाली जालौन पुलिस 24 घंटे, सातों दिन प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार लोगों तक सुरक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। पुलिस का संदेश साफ है—महिलाएं और बालिकाएं किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें।4
- कोंच में हरछठ पर्व पर बलदाऊ धर्मशाला में धूमधाम से मनाया भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव जालौन के कोंच में गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ मंदिर में बुधवार शाम 5:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का प्राकट्य दिवस धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान बलराम के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान बलभद्र को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी हनुमंत गोस्वामी ने गर्भगृह में विराजमान भगवान बल्दाऊ और मैया रेवती के श्रीविग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बल्दाऊ के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान बलराम के प्राकट्य उत्सव में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने भजन और बधाइयां गाकर भगवान को रिझाने का प्रयास किया। मंदिर में महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम और मैया रेवती के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले, मंत्री विनोद दुबे, राममोहन रिछारिया, जय मुखिया, पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रमेश चंद्र पटैरिया, राघवराम, विजय मिश्रा, पुनीत वैद, राघवेंद्र तिवारी, मुकेश सोनी, राजू मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, सनातनी परिवारों में भी भगवान बलराम के प्राकट्य दिवस को हरछठ पर्व के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर हरछठ की पूजा की और परिवार में संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने हरछठ की कथा सुनी और एक-दूसरे के साथ पर्व की बधाइयां साझा कीं।1
- 20 मिनट से लगा जाम क्या कर रहा प्रशासन त्योहारो की आने वाली भीड़ और रोड पर लगी दुकानों के कारण आवागमन बाले लोगो को भारी जाम का सामना करना पड़ता है 20 मिनट से लगा जाम क्या कर रहा प्रशासन त्योहारो की आने वाली भीड़ और रोड पर लगी दुकानों के कारण आवागमन बाले लोगो को भारी जाम का सामना करना पड़ता है1
- भड़ेरी गांव नहीं बन सका श्मशान घाट खुले में करना पड़ रहा अंतिम संस्कार* *आलमपुर* भले ही सरकार पंचायतों में विकास की रफ्तार बढ़ाने की बात कहती रही हो लेकिन हकीकत में कई गांव ऐसे हैं जहां लोग समस्या के बीच जीने पर मजबूर हैं। कहीं रास्ता नहीं है तो कहीं पर श्मशान घाट तक नहीं बन सका है। जहां लोगों को बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार करने में परेशानी उठानी पड़ती है। इसी तरह कई गांवों में आज भी रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल है। कीचड़ से सने रास्ते लोगों की फजीहत कर रहे हैं। इतना होने के बाद भी जिम्मेदार गांवों में व्याप्त समस्या के प्रति ध्यान तक नहीं दे रहे। सबसे ज्यादा समस्या ग्राम पंचायत ररूआ नं 2 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़ेरी गांव में लोगों को झेलनी पड़ रही है। जहां पंचायत प्रबंधन अभी तक श्मशान घाट भी नहीं बना सका है। श्मशान घाट नहीं होने से अंतिम संस्कार खुले में करना पड़ता है। ऐसा भी नहीं कि गांव के रास्ते बेहतर हो अगर निकला है हो तो दलदली कीचड़ से होकर ही निकलना पड़ेगा। श्मशान घाट के लिए जाने वाली सड़क पक्की नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को हर साल बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर लहार क्षेत्र में कुछ गांव ऐसे हैं जहां श्मशान घाट पर दबंगों ने कब्जा जमा लिए हैं। शिकायतों के बाद भी लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।1
- 4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया बरिया के पास 38 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल किया 1. थाना भगुवापुरा क्षेत्र के रामपुरा बरिया के पास संजीव जाटव उम्र 38 वर्ष को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया। 2. घायल संजीव के मुताबिक करीब 5-6 लोगों ने पहले गोली चलाई, इसके बाद उसके साथ मारपीट की। 3. पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लेकर पहुंची। 4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया। 5. थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा उरई कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार उरई। कोतवाली उरई पुलिस टीम ने लूट की घटना का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा है।1