Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सरस्वती विद्द्यामंदिर के बच्चों ने देश भक्ति के गाये गीत हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत ईओ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को उपहार बाँटे। इसी क्रम में नगर के सम्भान्त नागरिकों क़ो शामिल कर देश के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत गाये.. सभी ने देश के सच्चे वीर सपूतो को नमन करते हुए भारत माता व क्रांति कारियों के जयकारे अमर रहे के उदघोष से पूरा नगर पंचायत कार्यालय गुंजायमान कर दिया। उपरोक्त अवसर पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी अधिकारी व कई गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।
CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
नगर पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सरस्वती विद्द्यामंदिर के बच्चों ने देश भक्ति के गाये गीत हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत ईओ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को उपहार बाँटे। इसी क्रम में नगर के सम्भान्त नागरिकों क़ो शामिल कर देश के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत गाये.. सभी ने देश के सच्चे वीर सपूतो को नमन करते हुए भारत माता व क्रांति कारियों के जयकारे अमर रहे के उदघोष से पूरा नगर पंचायत कार्यालय गुंजायमान कर दिया। उपरोक्त अवसर पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी अधिकारी व कई गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नगर पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सरस्वती विद्द्यामंदिर के बच्चों ने देश भक्ति के गाये गीत हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत ईओ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को उपहार बाँटे। इसी क्रम में नगर के सम्भान्त नागरिकों क़ो शामिल कर देश के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत गाये.. सभी ने देश के सच्चे वीर सपूतो को नमन करते हुए भारत माता व क्रांति कारियों के जयकारे अमर रहे के उदघोष से पूरा नगर पंचायत कार्यालय गुंजायमान कर दिया। उपरोक्त अवसर पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी अधिकारी व कई गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।4
- ha mare yaha ki nali me barshat me diket hoti he aap se gujarish he ki jaldi karye ho nali banwane ki kripay kare1
- *महराजगंज खबर प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया ध्वजारोहण * *महराजगंज, 15 अगस्त 2026* देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महराजगंज खबर प्रेस क्लब में उत्साह और देशभक्ति के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष *संतोष सिंह* ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद रखना हमारा कर्तव्य है। आज पत्रकारिता की भी जिम्मेदारी है कि वह समाज में सच, जागरूकता और देशभक्ति को बढ़ावा दे। कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक *शिवकुमार सिंह, बृजेश सिंह, तेजभान यादव, ब्रजकिशोर यादव*, और सदस्य *अनुराग सोनी, अंजनी कुमार, अवधेश सिंह, मिशाक अहमद, मुकेश यादव, भाजपा नेता एमडी पासी, आदित्य स्टूडियो, त्रिलोचन मौर्य, मनोज आकाश, सुनील यादव, कल्लू* सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण के साथ सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।3
- छात्र-छात्राओं के साथ कस्बा वासी भी रमे देशभक्ति की धुन में, निकली विशाल तिरंगा यात्रा छात्र-छात्राओं के साथ कस्बा वासी भी रमे देशभक्ति की धुन में, निकली विशाल तिरंगा यात्रा रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा बछरावां रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी कस्बे में स्थित जीपीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में विभिन्न प्रकार की झांकियां मौजूद रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की यह रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य चौराहे सहित मुख्य मार्गो से होते हुए अपने प्रारंभ स्थान पर समाप्त हुई। रैली मैं मौजूद विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां दिखाई गई। जिनमें रथ पर मौजूद भारत माता की झांकी, भारती थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना की झांकी व 100 मीटर की परिधि का लंबा तिरंगा झंडा भी बच्चों ने हाथों में लेकर देश की एकता, अखंडता एवं एकरूपता का संदेश दिया। इस दौरान डीजे के धुन पर विभिन्न प्रकार के देश भक्ति गीत भी बजते हुए नजर आए, जिनमें कस्बे वासी एवं छात्र-छात्राएं व विद्यालय का अन्य स्टाफ भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रमेश वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक राजीव मिश्रा, आलोक वर्मा, विनीत कुमार, हंसराज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ छात्राएं एवं कस्बे के तमाम संभ्रांत नागरिक व अन्य देशप्रेमी उपस्थित रहे।4
- नन्हे कदमों की थिरकत से गूंजा आर्यन पब्लिक स्कूल1
- एक तरफ 15 फीट का अजगर... दूसरी तरफ नशे में धुत सुरेश! अजगर हाथ में लिपटा, हथेली पर काटा... लेकिन सुरेश के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं! बाराबंकी में 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने ऐसा खौफ पैदा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। शहर के स्टेशन रोड इलाके में एक मीट की दुकान में बकरियों के बीच अचानक भारी-भरकम अजगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अजगर बकरी को अपना निवाला बनाने की फिराक में था। लेकिन तभी उसकी नजर दुकानदार पर पड़ गई। इसके बाद मौके पर पहुंचा शराब के नशे में धुत युवक सुरेश और उसने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुरेश ने अजगर को पकड़ लिया और देखते ही देखते करीब 15 फीट लंबे अजगर को अपने गले और कंधों पर माला की तरह लपेट लिया। तस्वीरें बाराबंकी शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की हैं। शुक्रवार देर रात एक मीट की दुकान में अचानक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। अजगर दुकान में बंधी बकरियों के पास पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। अजगर पर नजर पड़ते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सड़क से गुजर रहा सुरेश नाम का युवक मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। जहां लोग अजगर को देखकर दूर खड़े थे, वहीं सुरेश बेखौफ होकर सीधे उसके पास पहुंच गया। सुरेश ने अजगर को हाथ से पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने की कोशिश में अजगर युवक के हाथ और शरीर से लिपटने लगा। इसी दौरान अजगर ने सुरेश की हथेली में एक-दो जगह काट भी लिया। हालांकि अजगर विषैला सांप नहीं होता, लेकिन इतने बड़े अजगर के काटने और उसके शरीर से लिपटने के बावजूद सुरेश पीछे नहीं हटा। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। करीब 15 फीट लंबे और भारी-भरकम अजगर को सुरेश ने अपने दोनों कंधों और गले में माला की तरह लपेट लिया। वह सरेआम अजगर के साथ खतरनाक अंदाज में खेलता नजर आया। आसपास राहगीरों और दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई और लोग इस हैरतअंगेज मंजर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। काफी देर तक चले इस खतरनाक खेल के बाद सुरेश ने अजगर को एक बड़े डिब्बे में सुरक्षित बंद किया। इसके बाद उसे मीट की दुकान और आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर जंगल मे नाले के पास छोड़ दिया गया। लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं हुई। जैसे ही अजगर को नाले में छोड़ा गया, वह कुछ देर के लिए बेहद आक्रामक नजर आया। अजगर ने करीब तीन फीट तक अपना अगला हिस्सा ऊपर उठाकर फन जैसा आकार बना लिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में फिर दहशत फैल गई। कुछ देर रुकने के बाद अजगर नाले की तरफ चला गया और तब जाकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।1
- नेताजी, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेताजी में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में सुढ़ियामऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक देशभक्ति झांकियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण तथा भारतीय सेना से संबंधित मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने झांकियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, भारतीय संस्कृति तथा देश की सुरक्षा में सेना के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने की अपील की। वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और झांकियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस टीम से प्रतीक सिंह, सुनील कटियार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत, आकर्ष तिवारी एवं अंशु शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संचालक निर्भय सिंह, आशा वर्मा, पिंकल वर्मा, पार्वती मिश्रा, प्रिय शुक्ला, अंशिका, काजल, निधि, अंशी, गीता, काजल, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी कनोजिया, रमा सिंह, नागेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, अन्नू सिंह, अमर सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।4
- 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया ध्वज़ा रोहन कर्तब्य निष्ठा की दिलाई गयी शपथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर पुलिस कर्मियों को कर्त्तव्यनिष्ठा की दिलाई गई शपथ बाराबंकी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस कर्मियों को मातृभूमि पर आक्रमण करने वाली किसी भी शक्ति का दृढ़ता से मुकाबला करने तथा अपने कर्त्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस बल का सर्वोच्च कर्तव्य है और इस दिशा में प्रत्येक कर्मी को ईमानदारी, निष्ठा एवं वीरता के साथ कार्य करना चाहिए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन्स में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शक्ति सिंह व प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।3