Shuru
Apke Nagar Ki App…
ha mare yaha ki nali me barshat me diket hoti he aap se gujarish he ki jaldi karye ho nali banwane ki kripay kare
Jaheed ahmad
ha mare yaha ki nali me barshat me diket hoti he aap se gujarish he ki jaldi karye ho nali banwane ki kripay kare
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ha mare yaha ki nali me barshat me diket hoti he aap se gujarish he ki jaldi karye ho nali banwane ki kripay kare1
- नगर पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सरस्वती विद्द्यामंदिर के बच्चों ने देश भक्ति के गाये गीत हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत ईओ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को उपहार बाँटे। इसी क्रम में नगर के सम्भान्त नागरिकों क़ो शामिल कर देश के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत गाये.. सभी ने देश के सच्चे वीर सपूतो को नमन करते हुए भारत माता व क्रांति कारियों के जयकारे अमर रहे के उदघोष से पूरा नगर पंचायत कार्यालय गुंजायमान कर दिया। उपरोक्त अवसर पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी अधिकारी व कई गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।4
- *महराजगंज खबर प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया ध्वजारोहण * *महराजगंज, 15 अगस्त 2026* देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महराजगंज खबर प्रेस क्लब में उत्साह और देशभक्ति के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष *संतोष सिंह* ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद रखना हमारा कर्तव्य है। आज पत्रकारिता की भी जिम्मेदारी है कि वह समाज में सच, जागरूकता और देशभक्ति को बढ़ावा दे। कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक *शिवकुमार सिंह, बृजेश सिंह, तेजभान यादव, ब्रजकिशोर यादव*, और सदस्य *अनुराग सोनी, अंजनी कुमार, अवधेश सिंह, मिशाक अहमद, मुकेश यादव, भाजपा नेता एमडी पासी, आदित्य स्टूडियो, त्रिलोचन मौर्य, मनोज आकाश, सुनील यादव, कल्लू* सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण के साथ सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।3
- छात्र-छात्राओं के साथ कस्बा वासी भी रमे देशभक्ति की धुन में, निकली विशाल तिरंगा यात्रा छात्र-छात्राओं के साथ कस्बा वासी भी रमे देशभक्ति की धुन में, निकली विशाल तिरंगा यात्रा रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा बछरावां रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी कस्बे में स्थित जीपीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में विभिन्न प्रकार की झांकियां मौजूद रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की यह रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य चौराहे सहित मुख्य मार्गो से होते हुए अपने प्रारंभ स्थान पर समाप्त हुई। रैली मैं मौजूद विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां दिखाई गई। जिनमें रथ पर मौजूद भारत माता की झांकी, भारती थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना की झांकी व 100 मीटर की परिधि का लंबा तिरंगा झंडा भी बच्चों ने हाथों में लेकर देश की एकता, अखंडता एवं एकरूपता का संदेश दिया। इस दौरान डीजे के धुन पर विभिन्न प्रकार के देश भक्ति गीत भी बजते हुए नजर आए, जिनमें कस्बे वासी एवं छात्र-छात्राएं व विद्यालय का अन्य स्टाफ भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रमेश वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक राजीव मिश्रा, आलोक वर्मा, विनीत कुमार, हंसराज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ छात्राएं एवं कस्बे के तमाम संभ्रांत नागरिक व अन्य देशप्रेमी उपस्थित रहे।4
- ऑपरेशन के दौरान जापान में आया तेज भूकम्प,देखिए वायरल वीडियो का सच। जापान के एक अस्पताल ने इस हफ्ते CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें 28 जुलाई को दक्षिण-पश्चिमी जापान में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप का डरावना मंजर दिखाई दे रहा है। भूकंप के दौरान ऑपरेशन चल रहा था और सर्जन मरीज समेत बुरी तरह हिल रही ऑपरेशन टेबल को पकड़े हुए नजर आए। कुमामोटो प्रांत के जापान कम्युनिटी हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन कुमामोटो जनरल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगे CCTV कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई। फुटेज में मेडिकल स्टाफ को भूकंप आने के समय मरीज का ऑपरेशन करते हुए देखा जा सकता है। #वायरलवीडियो #जापान ...1
- आरसी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन रायबरेली जिले के अमावाँ ब्लॉक के पूरे कुईर स्थित आरसी मेमोरियल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बेहद धूमधाम और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। इस राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर स्कूल प्रांगण में बच्चों और अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और विद्यालय परिवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ मिलकर गौरवपूर्ण ढंग से राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक एस.बी. यादव, प्रधानाचार्य मनोज यादव और उप प्रधानाचार्य संजू यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों के गीतों और नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक नीरज यादव, सी.के. ओझा, संदीप वर्मा, मन्तशा, प्रिया और साक्षी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय का बड़ा बयान रायबरेली में शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने स्कूली बच्चों और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने पीएम मोदी के ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों को हराना होगा’ बयान का समर्थन किया। मंत्री ने कहा कि देश हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त हुआ है, अब वैचारिक चुनौती से निपटना होगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष दलहित से ऊपर उठकर देशहित में सोचे, भारत की एकता-अखंडता से समझौता नहीं होगा।1
- 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया ध्वज़ा रोहन कर्तब्य निष्ठा की दिलाई गयी शपथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर पुलिस कर्मियों को कर्त्तव्यनिष्ठा की दिलाई गई शपथ बाराबंकी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस कर्मियों को मातृभूमि पर आक्रमण करने वाली किसी भी शक्ति का दृढ़ता से मुकाबला करने तथा अपने कर्त्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस बल का सर्वोच्च कर्तव्य है और इस दिशा में प्रत्येक कर्मी को ईमानदारी, निष्ठा एवं वीरता के साथ कार्य करना चाहिए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन्स में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शक्ति सिंह व प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।3