logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौकरी दिलवाने के नाम पर 3 लाख ठगे, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल वारासिवनी। शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी और जिले के अन्य महाविद्यालयों में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य सरगना प्रीतम डहरवाल और उसके साथी रविशंकर कबीरे को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। इन दोनों ने वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम कटंगझरी निवासी पीयूष राऊत को शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में आऊटसोर्स कर्मी के रुप में लेब अटेंडेन्ट के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 17 फरवरी 2025 को 2 लाख 75 हजार रुपये नगद व 25 फरवरी 2025 को फोन पे के माध्यम से 25 हजार रुपये लिए थे। लेकिन जब उनके द्वारा पीयूष राऊत को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, तो पीयूष ने अपनी राशि वापस मॉगी, तो प्रीतम डहरवाल ने अपनी पत्नि के सेन्ट्रल बैंक के खाते का एक लाख रुपये का चेक उसे दिया, लेकिन उसके बाद शेष 2 लाख रुपये उसे वापस नहीं किए। राशि वापस नहीं मिलने से परेशान पीयूष ने 25 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना वारासिवनी में प्रीतम लाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे के खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत के बाद वारासिवनी पुलिस ने जॉच करते हुए एक मई को प्रीतमलाल डहरवाल एवं 4 मई को रविशंकर कबीरे को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उसके बाद दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 181/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3, 5 के तहत मामला दर्ज किया कर व्यवहार न्यायालय वारासिवनी में पेश किया। न्यायालय ने प्रीतमलाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे को जेल भेज दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा प्रीतमलाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे से पूछताछ के दौरान उनके फोन पे नंबर पर ट्रांसफर की गई रकम, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन आदि के सबूत एकत्रित किए गए। वहीं पीयूष से ठगी गई रकम, नौकरी लगाने के लिए बनाए गए फर्जी दस्तावेज और प्रमाण पत्र भी दोनों के पास से बरामद किए गए है। उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रीतमलाल पिता शीतल प्रसाद डहरवाल 46 वर्ष वारासिवनी नगर के वार्ड नम्बर 1 और रविशंकर कबीरे 31 वर्ष ग्राम सिहारी लांजी क्षेत्र का निवासी है और दोनों ही शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में आऊटसोर्स कर्मी के रुप में कार्यरत है। वारासिवनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं कि किसी अन्य नागरिकों को नौकरी लगाने के नाम पर यदि इन दोनों द्वारा ठगा गया है, तो वह वारासिवनी पुलिस थाने में आकर साक्ष्यों के साथ अपनी रिपोर्ट लिखवा सकता है।

3 hrs ago
user_Aanand Verma
Aanand Verma
वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नौकरी दिलवाने के नाम पर 3 लाख ठगे, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल वारासिवनी। शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी और जिले के अन्य महाविद्यालयों में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य सरगना प्रीतम डहरवाल और उसके साथी रविशंकर कबीरे को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। इन दोनों ने वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम कटंगझरी निवासी पीयूष राऊत को शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में आऊटसोर्स कर्मी के रुप में लेब अटेंडेन्ट के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 17 फरवरी 2025 को 2 लाख 75 हजार रुपये नगद व 25 फरवरी 2025 को फोन पे के माध्यम से 25 हजार रुपये लिए थे। लेकिन जब उनके द्वारा पीयूष राऊत को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, तो पीयूष ने अपनी राशि वापस मॉगी, तो प्रीतम डहरवाल ने अपनी पत्नि के सेन्ट्रल बैंक के खाते का एक लाख रुपये का चेक उसे दिया, लेकिन उसके बाद शेष 2 लाख रुपये उसे वापस नहीं किए। राशि वापस नहीं मिलने से परेशान पीयूष ने 25 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना वारासिवनी में प्रीतम लाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे के खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत के बाद वारासिवनी पुलिस ने जॉच करते हुए एक मई को प्रीतमलाल डहरवाल एवं 4 मई को रविशंकर कबीरे को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उसके बाद दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 181/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3, 5 के तहत मामला दर्ज किया कर व्यवहार न्यायालय वारासिवनी में पेश किया। न्यायालय ने प्रीतमलाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे को जेल भेज दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा प्रीतमलाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे से पूछताछ के दौरान उनके फोन पे नंबर पर ट्रांसफर की गई रकम, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन आदि के सबूत एकत्रित किए गए। वहीं पीयूष से ठगी गई रकम, नौकरी लगाने के लिए बनाए गए फर्जी दस्तावेज और प्रमाण पत्र भी दोनों के पास से बरामद किए गए है। उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रीतमलाल पिता शीतल प्रसाद डहरवाल 46 वर्ष वारासिवनी नगर के वार्ड नम्बर 1 और रविशंकर कबीरे 31 वर्ष ग्राम सिहारी लांजी क्षेत्र का निवासी है और दोनों ही शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में आऊटसोर्स कर्मी के रुप में कार्यरत है। वारासिवनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं कि किसी अन्य नागरिकों को नौकरी लगाने के नाम पर यदि इन दोनों द्वारा ठगा गया है, तो वह वारासिवनी पुलिस थाने में आकर साक्ष्यों के साथ अपनी रिपोर्ट लिखवा सकता है।
    1
    नौकरी दिलवाने के नाम पर 3 लाख ठगे, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 
वारासिवनी। शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी और जिले के अन्य महाविद्यालयों में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य सरगना प्रीतम डहरवाल और उसके साथी रविशंकर कबीरे को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। इन दोनों ने वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम कटंगझरी निवासी पीयूष राऊत को शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में आऊटसोर्स कर्मी के रुप में लेब अटेंडेन्ट के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 17 फरवरी 2025 को 2 लाख 75 हजार रुपये नगद व 25 फरवरी 2025 को फोन पे के माध्यम से 25 हजार रुपये लिए थे। लेकिन जब उनके द्वारा पीयूष राऊत को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, तो पीयूष ने अपनी राशि वापस मॉगी, तो प्रीतम डहरवाल ने अपनी पत्नि के सेन्ट्रल बैंक के खाते का एक लाख रुपये का चेक उसे दिया, लेकिन उसके बाद शेष 2 लाख रुपये उसे वापस नहीं किए। राशि वापस नहीं मिलने से परेशान पीयूष ने 25 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना वारासिवनी में प्रीतम लाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे के खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत के बाद वारासिवनी पुलिस ने जॉच करते हुए एक मई को प्रीतमलाल डहरवाल एवं 4 मई को रविशंकर कबीरे को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उसके बाद दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 181/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3, 5 के तहत मामला दर्ज किया कर व्यवहार न्यायालय वारासिवनी में पेश किया। न्यायालय ने प्रीतमलाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे को जेल भेज दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा प्रीतमलाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे से पूछताछ के दौरान उनके फोन पे नंबर पर ट्रांसफर की गई रकम, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन आदि के सबूत एकत्रित किए गए। वहीं पीयूष से ठगी गई रकम, नौकरी लगाने के लिए बनाए गए फर्जी दस्तावेज और प्रमाण पत्र भी दोनों के पास से बरामद किए गए है। उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रीतमलाल पिता शीतल प्रसाद डहरवाल 46 वर्ष वारासिवनी नगर के वार्ड नम्बर 1 और रविशंकर कबीरे 31 वर्ष ग्राम सिहारी लांजी क्षेत्र का निवासी है और दोनों ही शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में आऊटसोर्स कर्मी के रुप में कार्यरत है। वारासिवनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं कि किसी अन्य नागरिकों को नौकरी लगाने के नाम पर यदि इन दोनों द्वारा ठगा गया है, तो वह वारासिवनी पुलिस थाने में आकर साक्ष्यों के साथ अपनी रिपोर्ट लिखवा सकता है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील में राम पायली का हेडपंप कई महीनों से खराब है। शिकायतें करने के बाद भी प्रशासन ने इसे अब तक ठीक नहीं किया है, जिससे स्थानीय लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
    2
    बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील में राम पायली का हेडपंप कई महीनों से खराब है। शिकायतें करने के बाद भी प्रशासन ने इसे अब तक ठीक नहीं किया है, जिससे स्थानीय लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
    user_निखिल क्षिरसागर
    निखिल क्षिरसागर
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश की लालबर्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। इन मवेशियों को महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, और रातभर चले अभियान में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
    1
    मध्य प्रदेश की लालबर्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। इन मवेशियों को महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, और रातभर चले अभियान में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बीती रात बालाघाट के कटंगी थाना क्षेत्र में महज़ ढाई घंटे के भीतर दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। दोनों वारदातें विवाह समारोह स्थलों के बाहर हुईं, जिससे क्षेत्र में सक्रिय चोरों के गिरोह पर संदेह गहरा गया है। इन लगातार चोरियों ने कटंगी पुलिस की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बीती रात बालाघाट के कटंगी थाना क्षेत्र में महज़ ढाई घंटे के भीतर दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। दोनों वारदातें विवाह समारोह स्थलों के बाहर हुईं, जिससे क्षेत्र में सक्रिय चोरों के गिरोह पर संदेह गहरा गया है। इन लगातार चोरियों ने कटंगी पुलिस की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना ने किरनापुर और लांजी विकासखंडों में शासकीय योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य व राजस्व विभाग में लापरवाही पाए जाने पर कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    4
    बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना ने किरनापुर और लांजी विकासखंडों में शासकीय योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य व राजस्व विभाग में लापरवाही पाए जाने पर कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_मंजीत भीमटे
    मंजीत भीमटे
    किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बालाघाट के लांजी में शादी में DJ बंद कराने पर हुए विवाद में एक युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। डंडे से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    बालाघाट के लांजी में शादी में DJ बंद कराने पर हुए विवाद में एक युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। डंडे से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बालाघाट में एक नए विचार पर चर्चा हो रही है कि हमें दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा वे हमारे साथ करते हैं। इसका मतलब है अच्छे लोगों के साथ अच्छा और बुरे लोगों के साथ बुरा बर्ताव करना। यह सोच रिश्तों और सामाजिक ताने-बाने पर क्या असर डालेगी, इस पर बहस छिड़ गई है।
    1
    बालाघाट में एक नए विचार पर चर्चा हो रही है कि हमें दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा वे हमारे साथ करते हैं। इसका मतलब है अच्छे लोगों के साथ अच्छा और बुरे लोगों के साथ बुरा बर्ताव करना। यह सोच रिश्तों और सामाजिक ताने-बाने पर क्या असर डालेगी, इस पर बहस छिड़ गई है।
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Paraswada, Balaghat•
    14 hrs ago
  • वारासिवनी नगर के चंदनेश्वर शिव मंदिर में योग समिति और मंदिर समिति ने मिलकर गमलों में पौधारोपण किया। इस कार्य में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश गया।
    1
    वारासिवनी नगर के चंदनेश्वर शिव मंदिर में योग समिति और मंदिर समिति ने मिलकर गमलों में पौधारोपण किया। इस कार्य में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश गया।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.