Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालबर्रा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 48 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे मवेशी, रातभर चली कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार
Samarpit sahu
लालबर्रा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 48 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे मवेशी, रातभर चली कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लालबर्रा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 48 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे मवेशी, रातभर चली कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार1
- नौकरी दिलवाने के नाम पर 3 लाख ठगे, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल वारासिवनी। शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी और जिले के अन्य महाविद्यालयों में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य सरगना प्रीतम डहरवाल और उसके साथी रविशंकर कबीरे को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। इन दोनों ने वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम कटंगझरी निवासी पीयूष राऊत को शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में आऊटसोर्स कर्मी के रुप में लेब अटेंडेन्ट के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 17 फरवरी 2025 को 2 लाख 75 हजार रुपये नगद व 25 फरवरी 2025 को फोन पे के माध्यम से 25 हजार रुपये लिए थे। लेकिन जब उनके द्वारा पीयूष राऊत को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, तो पीयूष ने अपनी राशि वापस मॉगी, तो प्रीतम डहरवाल ने अपनी पत्नि के सेन्ट्रल बैंक के खाते का एक लाख रुपये का चेक उसे दिया, लेकिन उसके बाद शेष 2 लाख रुपये उसे वापस नहीं किए। राशि वापस नहीं मिलने से परेशान पीयूष ने 25 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना वारासिवनी में प्रीतम लाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे के खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत के बाद वारासिवनी पुलिस ने जॉच करते हुए एक मई को प्रीतमलाल डहरवाल एवं 4 मई को रविशंकर कबीरे को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उसके बाद दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 181/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3, 5 के तहत मामला दर्ज किया कर व्यवहार न्यायालय वारासिवनी में पेश किया। न्यायालय ने प्रीतमलाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे को जेल भेज दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा प्रीतमलाल डहरवाल व रविशंकर कबीरे से पूछताछ के दौरान उनके फोन पे नंबर पर ट्रांसफर की गई रकम, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन आदि के सबूत एकत्रित किए गए। वहीं पीयूष से ठगी गई रकम, नौकरी लगाने के लिए बनाए गए फर्जी दस्तावेज और प्रमाण पत्र भी दोनों के पास से बरामद किए गए है। उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रीतमलाल पिता शीतल प्रसाद डहरवाल 46 वर्ष वारासिवनी नगर के वार्ड नम्बर 1 और रविशंकर कबीरे 31 वर्ष ग्राम सिहारी लांजी क्षेत्र का निवासी है और दोनों ही शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में आऊटसोर्स कर्मी के रुप में कार्यरत है। वारासिवनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं कि किसी अन्य नागरिकों को नौकरी लगाने के नाम पर यदि इन दोनों द्वारा ठगा गया है, तो वह वारासिवनी पुलिस थाने में आकर साक्ष्यों के साथ अपनी रिपोर्ट लिखवा सकता है।1
- बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील में राम पायली का हेडपंप कई महीनों से खराब है। शिकायतें करने के बाद भी प्रशासन ने इसे अब तक ठीक नहीं किया है, जिससे स्थानीय लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।2
- बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना ने किरनापुर और लांजी विकासखंडों में शासकीय योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य व राजस्व विभाग में लापरवाही पाए जाने पर कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।4
- बीती रात बालाघाट के कटंगी थाना क्षेत्र में महज़ ढाई घंटे के भीतर दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। दोनों वारदातें विवाह समारोह स्थलों के बाहर हुईं, जिससे क्षेत्र में सक्रिय चोरों के गिरोह पर संदेह गहरा गया है। इन लगातार चोरियों ने कटंगी पुलिस की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- बालाघाट में एक नए विचार पर चर्चा हो रही है कि हमें दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा वे हमारे साथ करते हैं। इसका मतलब है अच्छे लोगों के साथ अच्छा और बुरे लोगों के साथ बुरा बर्ताव करना। यह सोच रिश्तों और सामाजिक ताने-बाने पर क्या असर डालेगी, इस पर बहस छिड़ गई है।1
- बालाघाट के लांजी में शादी में DJ बंद कराने पर हुए विवाद में एक युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। डंडे से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम बहन-जीजा को लेने निकला था युवक, ब्रेन ऑपरेशन के बाद चला गया था कोमा में1