logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लहरपुर में 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 9 दुकानें और 9 मकान ध्वस्त 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर, यूपी लहरपुर में 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 9 दुकानें और 9 मकान ध्वस्त सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने ग्राम करसयोरा में बुलडोजर चलवाकर 9 दुकानें और 9 मकानों को ध्वस्त कराया। प्रशासन के अनुसार, करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये कीमत की लगभग 0.211 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन खेल मैदान और अस्पताल के लिए दर्ज है। बताया गया है कि तहसीलदार न्यायालय ने 29 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश पारित किया था। नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर 1 नवंबर 2026 को कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक तालगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।

11 hrs ago
user_दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता
Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
11 hrs ago

लहरपुर में 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 9 दुकानें और 9 मकान ध्वस्त 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर, यूपी लहरपुर में 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 9 दुकानें और 9 मकान ध्वस्त सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे

के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने ग्राम करसयोरा में बुलडोजर चलवाकर 9 दुकानें और 9 मकानों को ध्वस्त कराया। प्रशासन के अनुसार, करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये कीमत

की लगभग 0.211 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन खेल मैदान और अस्पताल के लिए दर्ज है। बताया गया है कि तहसीलदार न्यायालय ने 29 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67

के तहत बेदखली का आदेश पारित किया था। नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर 1 नवंबर 2026 को कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक तालगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • लहरपुर में 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 9 दुकानें और 9 मकान ध्वस्त 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर, यूपी लहरपुर में 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 9 दुकानें और 9 मकान ध्वस्त सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने ग्राम करसयोरा में बुलडोजर चलवाकर 9 दुकानें और 9 मकानों को ध्वस्त कराया। प्रशासन के अनुसार, करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये कीमत की लगभग 0.211 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन खेल मैदान और अस्पताल के लिए दर्ज है। बताया गया है कि तहसीलदार न्यायालय ने 29 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश पारित किया था। नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर 1 नवंबर 2026 को कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक तालगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
    4
    लहरपुर में 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 9 दुकानें और 9 मकान ध्वस्त
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर, यूपी
लहरपुर में 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 9 दुकानें और 9 मकान ध्वस्त
सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने ग्राम करसयोरा में बुलडोजर चलवाकर 9 दुकानें और 9 मकानों को ध्वस्त कराया।
प्रशासन के अनुसार, करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये कीमत की लगभग 0.211 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन खेल मैदान और अस्पताल के लिए दर्ज है।
बताया गया है कि तहसीलदार न्यायालय ने 29 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश पारित किया था। नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर 1 नवंबर 2026 को कार्रवाई की गई।
इस दौरान नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक तालगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों को किया याद, जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
    1
    लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों को किया याद, जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मेला मैदान में पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन शुरू दिल्ली के कलाकारों ने किया मंचन, देखने उमड़े दर्शक तहसील मिश्रिख के मेला मैदान में रविवार से पांच दिवसीय महर्षि दाधीच रामलीला का भव्य आयोजन शुरू हुआ। एक से पांच नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में दिल्ली के ब्राइट फ्यूचर के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेन्द्र अवस्थी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।
    3
    मेला मैदान में पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन शुरू

दिल्ली के कलाकारों ने किया मंचन, देखने उमड़े दर्शक

तहसील मिश्रिख के मेला मैदान में रविवार से पांच दिवसीय महर्षि दाधीच  रामलीला का भव्य आयोजन शुरू हुआ। एक से पांच नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में दिल्ली के ब्राइट फ्यूचर के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेन्द्र अवस्थी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बादीपुर पंचायत में जिले सिंह को मिल रहा भारी समर्थन 18 महीने में वादे पूरे नहीं हुई तो सरपंच पद से दे दूंगा इस्तीफा
    1
    बादीपुर पंचायत में जिले सिंह को मिल रहा भारी समर्थन 18 महीने में वादे पूरे नहीं हुई तो सरपंच पद से दे दूंगा इस्तीफा
    user_News 93
    News 93
    Court reporter India•
    4 hrs ago
  • लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार ASTv24 digital शाहिद लखाही यूपी एसटीएफ ने मदेयगंज क्षेत्र से मुंबई निवासी फिरोज गुरार्रत खान को गिरफ्तार किया एसटीएफ के अनुसार, गिरोह गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से संरक्षित पक्षियों को एकत्र कर मुंबई के रास्ते दुबई, सऊदी अरब और बहरीन तक सप्लाई करता था वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।
    1
    लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
यूपी एसटीएफ ने मदेयगंज क्षेत्र से मुंबई निवासी फिरोज गुरार्रत खान को गिरफ्तार किया
एसटीएफ के अनुसार, गिरोह गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से संरक्षित पक्षियों को एकत्र कर मुंबई के रास्ते दुबई, सऊदी अरब और बहरीन तक सप्लाई करता था
वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुरानी दरों पर सफारी, दो नए गैंडों से बढ़ेगी दुधवा की रौनक,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पर्यटन सत्र 2026-27 का आगाज। लखीमपुर खीरी।दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। इस बार पर्यटकों को राहत देते हुए सफारी वाहन, गाइड, कैमरा, मार्ग और प्रवेश शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पर्यटक पुरानी दरों पर ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।दुधवा पर्यटन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पलिया विधायक रोमी साहनी, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक डॉ. एच. राजा मोहन, उप निदेशक जगदीश आर. सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पर्यटन से जुड़े लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जंगल में पहले से स्वच्छंद विचरण कर रहे आठ गैंडों के चलते पिछले दो वर्षों में पर्यटकों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है। इसी क्रम में इस सत्र में दो और गैंडों को जंगल में छोड़ने की योजना है। साथ ही असम से जंगली भैंस लाकर दुधवा में पुनर्स्थापित करने की विधिक प्रक्रिया भी चल रही है।पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की 'इंटीग्रेटेड वेबसाइट ऑफ वाइल्डलाइफ टूरिज्म' भी लॉन्च की गई। इसके जरिए सफारी बुकिंग, पर्यटन स्थलों और जरूरी नियमों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।उधर, किशनपुर वन्य जीव विहार के दोनों प्रवेश द्वारों कटैया वन चौकी और भीरा-मैलानी मार्ग स्थित 23 नंबर गेट पर भी वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ। कटैया गेट पर क्षेत्रीय वन अधिकारी महफूज अली, सेवानिवृत्त वन अधिकारी मो. अय्यूब, वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह और मैलानी रेंजर नवीन दिवाकर सहित स्थानीय होटल संचालक, नेचर गाइड और वाहन चालक मौजूद रहे। वहीं 23 नंबर गेट पर दक्षिण खीरी के डीएफओ तपस मिहिर, महावीर सिंह, नवीन दिवाकर और वन विभाग के कर्मचारियों ने फीता काटकर पर्यटन सत्र की शुरुआत की।
    3
    पुरानी दरों पर सफारी, दो नए गैंडों से बढ़ेगी दुधवा की रौनक,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पर्यटन सत्र 2026-27 का आगाज।
लखीमपुर खीरी।दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। इस बार पर्यटकों को राहत देते हुए सफारी वाहन, गाइड, कैमरा, मार्ग और प्रवेश शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पर्यटक पुरानी दरों पर ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।दुधवा पर्यटन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पलिया विधायक रोमी साहनी, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक डॉ. एच. राजा मोहन, उप निदेशक जगदीश आर. सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पर्यटन से जुड़े लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जंगल में पहले से स्वच्छंद विचरण कर रहे आठ गैंडों के चलते पिछले दो वर्षों में पर्यटकों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है। इसी क्रम में इस सत्र में दो और गैंडों को जंगल में छोड़ने की योजना है। साथ ही असम से जंगली भैंस लाकर दुधवा में पुनर्स्थापित करने की विधिक प्रक्रिया भी चल रही है।पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की 'इंटीग्रेटेड वेबसाइट ऑफ वाइल्डलाइफ टूरिज्म' भी लॉन्च की गई। इसके जरिए सफारी बुकिंग, पर्यटन स्थलों और जरूरी नियमों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।उधर, किशनपुर वन्य जीव विहार के दोनों प्रवेश द्वारों कटैया वन चौकी और भीरा-मैलानी मार्ग स्थित 23 नंबर गेट पर भी वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ। कटैया गेट पर क्षेत्रीय वन अधिकारी महफूज अली, सेवानिवृत्त वन अधिकारी मो. अय्यूब, वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह और मैलानी रेंजर नवीन दिवाकर सहित स्थानीय होटल संचालक, नेचर गाइड और वाहन चालक मौजूद रहे। वहीं 23 नंबर गेट पर दक्षिण खीरी के डीएफओ तपस मिहिर, महावीर सिंह, नवीन दिवाकर और वन विभाग के कर्मचारियों ने फीता काटकर पर्यटन सत्र की शुरुआत की।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मंदिर भी सुरक्षित नहीं! बरम बाबा स्थान पर चोरी, दानपात्र और साउंड माइक ले उड़े चोर लखीमपुर खीरी के देवकली रोड स्थित बरम बाबा मंदिर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दानपात्र, साउंड माइक समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह पुजारी अजय अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी।
    1
    मंदिर भी सुरक्षित नहीं! बरम बाबा स्थान पर चोरी, दानपात्र और साउंड माइक ले उड़े चोर
लखीमपुर खीरी के देवकली रोड स्थित बरम बाबा मंदिर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दानपात्र, साउंड माइक समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह पुजारी अजय अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आखिर क्यों जेल से रिहा होते आजम खान को Ed अधिकारियों ने लिया हिरासत में मचा हड़काम
    1
    आखिर क्यों जेल से रिहा होते आजम खान को Ed अधिकारियों ने लिया हिरासत में मचा हड़काम
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.