गुरसराय में 4:30 घंटे बिजली गुल, भीषण गर्मी में लोग हुए बेहाल गुरसराय। नगर में शनिवार को करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। अचानक हुई बिजली कटौती के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खासा परेशान होना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई इलाकों में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि दुकानों और प्रतिष्ठानों में कामकाज ठप रहा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरसराय टाउन-2 की 11 केवी लाइन में केबिल फॉल्ट आ जाने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। तकनीकी टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को अस्थायी रूप से ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्थायी समाधान के लिए कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। बिजली विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। नगरवासियों ने विभाग से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि गर्मी के मौसम में इस तरह की समस्याओं से राहत मिल सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- औरैया में बारात के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब दूल्हे का भाई नाले में उतरकर अपना iPhone-17 ढूंढता नजर आया। एक दिन पहले EMI पर खरीदा फोन दिखाने के चक्कर में डांस करते वक्त हाथ से फिसलकर नाले में गिर गया। फिर क्या, भाई ने घंटों तलाश की, लेकिन नया फोन हाथ नहीं लगा। #iphone171
- गुरसराय। नगर में शनिवार को करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। अचानक हुई बिजली कटौती के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खासा परेशान होना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई इलाकों में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि दुकानों और प्रतिष्ठानों में कामकाज ठप रहा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरसराय टाउन-2 की 11 केवी लाइन में केबिल फॉल्ट आ जाने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। तकनीकी टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को अस्थायी रूप से ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्थायी समाधान के लिए कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। बिजली विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। नगरवासियों ने विभाग से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि गर्मी के मौसम में इस तरह की समस्याओं से राहत मिल सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- चंडौत में ओवरलोड ट्रक/डंपर माफिया की धज्जियां उड़ रही हैं। ये माफिया नंबर प्लेट पर कालिख, मिट्टी या कपड़ा बांध कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे उनकी पहचान छिप जाती है और वे पुलिस व RTO की चेकिंग से बच जाते हैं। इस अवैध कारोबार से न केवल राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि भीषण सड़क हादसों का कारण भी बन रहा है। प्रशासन बीच-बीच में संयुक्त चेकिंग कर कार्रवाई की बात करता है, लेकिन फिर भी ऐसे वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं ¹ ² ³।1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- मंडी परिसर में चोंरो ने चटकाए ताले, कैंटीन के ताले तोड़ नगदी ले उड़े चोर, पीड़ित कैंटीन संचालक ने पुलिस को दी सूचना, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी परिसर का मामला।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- रीवा के कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक अमित सिंह चौहान बीच सड़क महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल1
- गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र में सड़क हादसे का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तेज गति और लापरवाही से चल रही बस ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खेरो निवासी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः करीब 9 बजे उनका पुत्र राजुल सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल (UP93BY5377) से झांसी जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम भडोकर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही राम जानकी बस सर्विस (UP92AT0519) के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजुल सिंह के सिर, पैर, सीने, मुंह व नाक में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल गुरसराय लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। वर्तमान में घायल युवक का इलाज झांसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना में शामिल बस को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1