logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाना किसी विवाद का विषय नहीं, बल्कि सेवा, शुभकामना और सकारात्मक संकल्प का अवसर है।- डा संतोष सुमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय कार्यालय में दीप प्रज्वलन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प गया जी।हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय कार्यालय, गया में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन जी ने दीप प्रज्वलित कर किया है। इस अवसर पर अत्री विधानसभा के माननीय विधायक रोमित कुमार एवं इमामगंज विधानसभा की माननीय विधायक दीपा मांझी सहित पार्टी के अन्य विधायकगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक समरसता, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया है। दीप प्रज्वलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि ज्ञान, मंगल, आशा और शुभता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जा सकता है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि जन्मदिवस मनाने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। वर्षों से केक काटना और मोमबत्ती बुझाना एक परंपरा बनी हुई है, लेकिन अपनी संस्कृति के अनुरूप मोमबत्ती बुझाने के बजाय दीप जलाना हमारी सांस्कृतिक पहचान और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। डॉ. सुमन जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाना किसी विवाद का विषय नहीं, बल्कि सेवा, शुभकामना और सकारात्मक संकल्प का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस अवसर को जनसेवा से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की रोशनी पहुँचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राष्ट्रीय सचिव शंकर मांझी , राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, गया जिला अध्यक्ष टुटू खान, गया जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इं. दिवाकर सिंह सहित सुधीर यादव, सुषमा दांगी, इं. नंदलाल मांझी, रामस्नेही मांझी, विजय कुमार, कमलेश पासवान, संतोष सागर, अनिल यादव, सोनल गुप्ता, राजेश कुमार, पंकज सिंह, दीना मांझी, असद परवेज उर्फ कमांडर, आसिफ अली, चंदन वर्मा एवं सत्येंद्र राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

1 hr ago
user_Dhiraj KumarGupta repoter
Dhiraj KumarGupta repoter
Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
1 hr ago
624d88cc-337e-4dfe-b633-11fcf310b450

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाना किसी विवाद का विषय नहीं, बल्कि सेवा, शुभकामना और सकारात्मक संकल्प का अवसर है।- डा संतोष सुमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय कार्यालय में दीप प्रज्वलन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प गया जी।हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय कार्यालय, गया में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन जी ने दीप प्रज्वलित कर किया है। इस अवसर पर अत्री विधानसभा के माननीय विधायक रोमित कुमार एवं इमामगंज विधानसभा की माननीय विधायक दीपा मांझी सहित पार्टी के अन्य विधायकगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक समरसता, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया है। दीप प्रज्वलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि ज्ञान, मंगल, आशा और शुभता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के

4bed1af7-fa1a-47f0-8338-0e90a3c4fd71

रूप में मनाया जा सकता है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि जन्मदिवस मनाने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। वर्षों से केक काटना और मोमबत्ती बुझाना एक परंपरा बनी हुई है, लेकिन अपनी संस्कृति के अनुरूप मोमबत्ती बुझाने के बजाय दीप जलाना हमारी सांस्कृतिक पहचान और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। डॉ. सुमन जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाना किसी विवाद का विषय नहीं, बल्कि सेवा, शुभकामना और सकारात्मक संकल्प का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस अवसर को जनसेवा से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की रोशनी पहुँचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राष्ट्रीय सचिव शंकर मांझी , राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, गया जिला अध्यक्ष टुटू खान, गया जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इं. दिवाकर सिंह सहित सुधीर यादव, सुषमा दांगी, इं. नंदलाल मांझी, रामस्नेही मांझी, विजय कुमार, कमलेश पासवान, संतोष सागर, अनिल यादव, सोनल गुप्ता, राजेश कुमार, पंकज सिंह, दीना मांझी, असद परवेज उर्फ कमांडर, आसिफ अली, चंदन वर्मा एवं सत्येंद्र राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

More news from Bihar and nearby areas
  • बिहार में बाढ़ पर केंद्र का बड़ा ऐलान! #BiharFlood #BiharFlood2026 #BiharNews #BiharNewsUpdate #FloodInBihar #ShivrajSinghChouhan #SamratChoudhary #BiharFloodRelief #FloodRelief #BiharGovernment #CentralGovernment #GangaFlood #Vaishali #Bhagalpur #Munger #Gaya #SadhanaNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #Bihar
    1
    बिहार में बाढ़ पर केंद्र का बड़ा ऐलान!



#BiharFlood #BiharFlood2026 #BiharNews #BiharNewsUpdate #FloodInBihar #ShivrajSinghChouhan #SamratChoudhary #BiharFloodRelief #FloodRelief #BiharGovernment #CentralGovernment #GangaFlood #Vaishali #Bhagalpur #Munger #Gaya #SadhanaNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #Bihar
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    7 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुरुआ में स्वच्छता अभियान, सूर्यमंदिर छठ घाट पर चला झाड़ू गुरुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गया जिले के गुरुआ स्थित नई सूर्यमंदिर छठ तालाब घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य सह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अमित कुमार दांगी, महामंत्री अनिल कुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष मंटू सिंह एवं मिथलेश पांडे ने संयुक्त रूप से झाड़ू लगाकर छठ घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, तालाबों एवं छठ घाटों को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय साव, प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
    4
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुरुआ में स्वच्छता अभियान, सूर्यमंदिर छठ घाट पर चला झाड़ू

गुरुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गया जिले के गुरुआ स्थित नई सूर्यमंदिर छठ तालाब घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य सह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अमित कुमार दांगी, महामंत्री अनिल कुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष मंटू सिंह एवं मिथलेश पांडे ने संयुक्त रूप से झाड़ू लगाकर छठ घाट की साफ-सफाई की।
इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, तालाबों एवं छठ घाटों को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय साव, प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Prem Kumar Mishra
    Prem Kumar Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • रफीगंज के पौथू पुलिस ने भेटनियां एवं अचुकी गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रफीगंज पौथू थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भेटनीया गांव निवासी गोपाल महतो के 34 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र महतो उर्फ धर्मेंद्र कुमार तथा आचुकी गांव निवासी विधेश शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र गुंजन शर्मा के रूप में हुई है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    रफीगंज के पौथू पुलिस ने  भेटनियां एवं अचुकी गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रफीगंज पौथू थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भेटनीया गांव निवासी गोपाल महतो के 34 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र महतो उर्फ धर्मेंद्र कुमार तथा आचुकी गांव निवासी विधेश शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र गुंजन शर्मा के रूप में हुई है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • सलेमपुर स्कूल के जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए स्कूल को दूसरे गांव में किया गया स्थानांतरित खंडहरनुमा स्कूल भवन से अनहोनी का खतरा, सलेमपुर से बनवरिया स्थानांतरित हुआ विद्यालय हुलासगंज। सलेमपुर स्थित जर्जर एवं खंडहरनुमा प्राथमिक विद्यालय भवन में अनहोनी की आशंका को देखते हुए विद्यालय को बनवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को बनवरिया में करने का निर्णय लिया है। ग़ौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छत से मलवे के टुट पुट कर गिरने की घटनाएं निरंतर हो रही थी यह संयोग ही था कि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हो सकी।जिले के दक्षिण छोर पर स्थित इस स्कूल की सबसे बड़ी समस्या विद्यालय भवन का जीर्ण शीर्ण होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन के अलावा अन्य संसाधनों शौचालय, किचन शेड तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी।्लेकिन खास्ताहाल भवन के कारण अनहोनी को देखते हुए अभिभावकों ने गांव के स्कूल में बच्चों को भेजने के बजाय प्राईवेट स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के साथ साथ विद्यालय प्रधान द्वारा अनेकों बार विभाग को जानकारी दी लेकिन विभागीय लापरवाही ही कहा जा सकता है कि कोई निराकरण की बात तो दूर सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने बताया कि अगस्त माह में मध्याह्न भोजन के समय बड़ा हादसा होते होते बचा बचा जब स्कूल का छत कमी जगहों से भर-भराकर गिर गया था जिससे एक शिक्षक चपेट में आने से बाल बाल बच गये।इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। तुरन्त इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जांच पड़ताल के बाद सलेमपुर से स्कूल को बनवरिया स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिला से प्राप्त खबर के अनुसार नये भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
    1
    सलेमपुर स्कूल के जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए स्कूल को दूसरे गांव में किया गया स्थानांतरित 
खंडहरनुमा स्कूल भवन से अनहोनी का खतरा, सलेमपुर से बनवरिया स्थानांतरित हुआ विद्यालय
हुलासगंज। सलेमपुर स्थित जर्जर एवं खंडहरनुमा प्राथमिक विद्यालय भवन में अनहोनी की आशंका को देखते हुए विद्यालय को बनवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को बनवरिया में करने का निर्णय लिया है।
ग़ौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छत से मलवे के टुट पुट कर गिरने की घटनाएं निरंतर हो रही थी यह संयोग ही था कि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हो सकी।जिले के दक्षिण छोर पर स्थित इस स्कूल की सबसे बड़ी समस्या विद्यालय भवन का जीर्ण शीर्ण होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन के अलावा अन्य संसाधनों शौचालय, किचन शेड तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी।्लेकिन खास्ताहाल भवन के कारण अनहोनी को देखते हुए अभिभावकों ने गांव के स्कूल में बच्चों को भेजने के बजाय प्राईवेट स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के साथ साथ विद्यालय प्रधान द्वारा अनेकों बार विभाग को जानकारी दी लेकिन विभागीय लापरवाही ही कहा जा सकता है कि कोई निराकरण की बात तो दूर सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने बताया कि अगस्त माह में मध्याह्न भोजन के समय बड़ा हादसा होते होते बचा बचा जब स्कूल का छत कमी जगहों से भर-भराकर गिर गया था जिससे एक शिक्षक चपेट में आने से बाल बाल बच गये।इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। तुरन्त इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जांच पड़ताल के बाद सलेमपुर से स्कूल को बनवरिया स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिला से प्राप्त खबर के अनुसार नये भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • गणेश पूजा मनाएगी धूमधाम से, श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल। बिहार : नवादा खबर। श्री गणेश पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार की रात्रि में गणेश जी का प्रतिमा को रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विसर्जन किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब झूमे नाचे।
    1
    गणेश पूजा मनाएगी धूमधाम से, श्रद्धालुओं  में उत्साह देखा गया।
रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल।
बिहार : नवादा खबर।  श्री गणेश  पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। हिसुआ प्रखंड के तहत  मंझवे में श्रद्धालुओं  ने मंगलवार को गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार की रात्रि में गणेश जी का प्रतिमा को रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विसर्जन किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब झूमे नाचे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • जहानाबाद : शादीशुदा महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े गए तो गांव वालों ने करा दी शादी। जहानाबाद - जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला और एक विवाहित टेंपो चालक के बीच करीब एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध उस समय सार्वजनिक हो गया, जब दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रणधीर टेंपो चालक है और चार बच्चों का पिता बताया जाता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है।बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले काजल टेंपो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए दोनों लगातार संपर्क में रहे। मंगलवार को दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को गांव ले आए, जहां सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके परिजन भी मौजूद रहे।कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    जहानाबाद : शादीशुदा महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े गए तो गांव वालों ने करा दी शादी।
जहानाबाद - जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला और एक विवाहित टेंपो चालक के बीच करीब एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध उस समय सार्वजनिक हो गया, जब दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रणधीर टेंपो चालक है और चार बच्चों का पिता बताया जाता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है।बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले काजल टेंपो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए दोनों लगातार संपर्क में रहे। मंगलवार को दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को गांव ले आए, जहां सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके परिजन भी मौजूद रहे।कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का डंडा, 3 क्लीनिक सील! छापेमारी से मचा हड़कंप #रामनगर #पश्चिमचंपारण #अवैधक्लीनिक #क्लीनिकसील #प्रशासनिककार्रवाई #छापेमारी #बिहारन्यूज #BiharNews #RamNagar #WestChamparan #BreakingNews #LatestNews #SadhanaNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #BiharNewsUpdate #HealthDepartment #ActionAgainstIllegalClinic
    1
    अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का डंडा, 3 क्लीनिक सील! छापेमारी से मचा हड़कंप

#रामनगर #पश्चिमचंपारण #अवैधक्लीनिक #क्लीनिकसील #प्रशासनिककार्रवाई #छापेमारी #बिहारन्यूज #BiharNews #RamNagar #WestChamparan #BreakingNews #LatestNews #SadhanaNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #BiharNewsUpdate #HealthDepartment #ActionAgainstIllegalClinic
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    10 hrs ago
  • नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के पास शराब की खेप बरामद, पुलिस को देखते ही तस्कर फरार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर 136 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में 200 एमएल की 111 बोतल और 300 एमएल की 25 बोतल शामिल हैं। कुल शराब की मात्रा 29.7 लीटर बताई गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के समीप अवैध शराब की खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी है। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #Nabinagar #औरंगाबाद #बिहार #शराबबरामद #देशीशराब #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #नवीनगरपुलिस #NabinagarPolice #BiharPolice #AurangabadNews #BreakingNews #LatestNews
    1
    नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के पास शराब की खेप बरामद, पुलिस को देखते ही तस्कर फरार

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर 136 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में 200 एमएल की 111 बोतल और 300 एमएल की 25 बोतल शामिल हैं। कुल शराब की मात्रा 29.7 लीटर बताई गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के समीप अवैध शराब की खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी है। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।
#BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #Nabinagar #औरंगाबाद #बिहार #शराबबरामद #देशीशराब #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #नवीनगरपुलिस #NabinagarPolice #BiharPolice #AurangabadNews #BreakingNews #LatestNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • नवादा जिला से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर आ रही जहां हिसुआ फोर लाइन मियां बिगहा के पास एक चम चामाती कार से भारी मात्रा में उत्पाद विभाग के टिम शराब जप्त किया
    1
    नवादा जिला से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर आ रही जहां हिसुआ फोर लाइन मियां बिगहा के पास एक चम चामाती कार से भारी मात्रा में उत्पाद विभाग के टिम शराब जप्त किया
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.